रायपुर
राजधानी में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नया रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनयंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार के पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। वाहन पूरी तरह जलकर जलकर खाक हो गई। कार चला रहे युवक गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक के अलावा दो युवक भी सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई है। कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर में शदाणी दरबार निवासी युवक गौतम सतवानी नवा रायपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहा था। कार में गौतम के साथ प्रियांशु सचदेव और अविराज सवार थे। उनकी कार सेक्टर 17 में अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में स्ट्रीट पोल से टकरा गई। हादसे में गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियांशु और अविराज दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसा इतना भीषण था कि कार के पुर्जे बिखर कर 30 फीट जा दूर गिरे हैं। स्ट्रीट पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार में देखते ही देखते आग लग गई, जिसके चलते वाहन जलकर खाक हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









