सिडनी
अनुभवी हरफनमौला ताहलिया मैकग्रा को भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये नियमित कप्तान एलिसा हीली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया। चौतीस वर्ष की एलिसा घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ पांच दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू हो रही श्रृंखला नहीं खेल सकेंगी। वह महिला बिग बैश लीग के आखिरी चरण में भी नहीं खेल पाई थी। दूसरा वनडे आठ दिसंबर को ब्रिसबेन में और तीसरा 11 दिसंबर को पर्थ में खेला जायेगा।
महिला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिये खेलने वाली जॉर्जिया वोल को टीम में शामिल किया गया है। आस्ट्रेलियाई टीम में अनुभवी बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट और अनाबेल सदरलैंड भी है। आस्ट्रेलियाई टीम 19 से 23 दिसंबर तक वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन वनडे खेलेगी।
राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलेर ने कहा, ‘‘एशेज को ध्यान में रखते हुए एलिसा हीली को आराम देने का फैसला किया गया है।ताहिलया मैकग्रा ने विश्व कप के दौरान कठिन हालात में कप्तान के तौर पर प्रभावित किया है। हमने एशेज श्रृंखला और आईसीसी महिला विश्व कप को ध्यान में रखकर अनुभवी टीम चुनी है।’’
टीम :
डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहेम (भारत श्रृंखला), एलिसा हीली (न्यूजीलैंड श्रृंखला)।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









