जींद
विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल की सगाई शहर के एक निजी होटल में जींद निवासी ताइक्वांडों की नैशनल खिलाड़ी अंशुल श्योकंद से हुई। इस सगाई समारोह में दोनों पक्षों के 70 नजदीकी लोग शामिल हुए। अंशुल के पिता कुलदीप किसान हैं और उनकी मां सीमा नर्सिंग आफिसर हैं। पहले अंशुल की मां सीमा की ड्यूटी रोहतक पीजीआई में रही। इस दौरान परिवार के सदस्य रोहतक ही रहते थे। वहीं पर अमित के पिता के साथ कुलदीप की जान-पहचान हुई थी। अब अंशुल का परिवार जींद के विजयनगर में रह रहा है।
बता दें कि अमित पंघाल का भाई अजय विदेश में गया हुआ है और वह अक्टूबर माह तक लौटेगा, उसके बाद नवंबर में अमित और अंशुल की शादी का प्लान परिवार के लोगों ने किया है। अंशुल इंडियन एयरफोर्स की तैयारी कर रही है और हाल ही में उसने एयरफोर्स का एग्जाम क्लीयर भी किया है। रोहतक जिले के गांव मायना निवासी अमित पंघाल अंशुल को काफी सालों से जानते हैं।
बड़े भाई को देख
रोहतक के साथ लगते गांव मायना के निवासी अमित पंघाल अपने बड़े भाई अजय पंघाल को मुक्केबाजी करते देख रिंग में उतरे थे। अजय पंघाल सेना में हैं, लेकिन वो ओलंपिक में नहीं जा सके। अमित ने उनका सपना पूरा किया। गांव में ही कोच अनिल धनखड़ ने रिंग में मुक्केबाजी के पंच सिखाए। देखते ही देखते अमित ने रिंग में बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
2016 में नेशनल गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2018 में सेना को ज्वाइन किया था। कॉमनवेल्थ में सिल्वर और गोल्ड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर, एशियन गेम्स में गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज, सिल्वर और गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। अमित पंघाल की मां उषा पंघाल गृहणी हैं, जबकि पिता विजेंद्र पंघाल एक छोटे किसान हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









