नई दिल्ली
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड को बड़ा झटका दिया है। आयरलैंड ने अफगानिस्तान की मल्टी फॉर्मेट सीरीज को कैंसिल कर दिया है। इसके पीछे क्रिकेट आयरलैंड ने तर्क दिया है कि वे इस सीरीज को फाइनेंशियल कारणों से कैंसिल कर रहे हैं। हालांकि, आयरलैंड के दौरे पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम आएगी। इसको बोर्ड हरी झंडी दे दी है। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच की सीरीज आईसीसी मेंस फ्चूयर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा थी। इसमें एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच शेड्यूल थे। क्रिकेट आयरलैंड (सीआई) का यह फैसला पूरी तरह से फाइनेंस से जुड़ा था। इसमें पॉलिटिकल एंगल देखा जा रहा है, लेकिन बोर्ड ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है। आयरलैंड को व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर को मैनेज करते हुए बजटीय बाधाओं से भी निपटना जारी रखना है।
आयरलैंड 2017 से ICC का फुल मेंबर नेशन है। बावजूद इसके इस बड़ी सीरीज को रद्द कर दिया गया है। आयरलैंड की टीम ने अब तक दस टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से केवल दो मैचों की ही मेजबानी बोर्ड ने की है। हाल ही में 2024 में संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की है। उनके विकास के बावजूद, बुनियादी ढांचे की सीमाओं और पूर्ण अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की मेजबानी से जुड़ी उच्च परिचालन लागतों के कारण वित्तीय स्थिरता चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार सीईओ वारेन ड्यूट्रोम ने कहा, "एक नियोजित सीरीज जो वित्तीय कारणों से आगे नहीं बढ़ेगी, वह अफगानिस्तान के खिलाफ है। यह निर्णय हमारे अल्पकालिक बजटीय बाधाओं के प्रबंधन का हिस्सा है, साथ ही संगठन के रणनीतिक उद्देश्यों में संतुलित निवेश प्रदान करने के लिए बोर्ड के आदेश का पालन करने की हमारी आवश्यकता है।" हालांकि, अफगानिस्तान सीरीज कैंसिल होने के बावजूद, आयरलैंड का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर व्यस्त है। पुरुषों की सीनियर टीम मई और जून में वनडे और टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी, इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पहली घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









