राजनांदगांव
महादेव सट्टा एप से जुड़े एक मामले में जशपुर पुलिस डोंगरगढ़ के दो युवकों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, इन दोनों युवकों के एकाउंट नंबरों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है, जिसे पुलिस महादेव सट्टा एप से जोड़कर देख रही है।
सोमवार को जशपुर पुलिस ने दोनों युवकों को बैंकों में ले जाकर उनके खातों की डिटेल की जांच की। मंगलवार को जांच पूरी करके पुलिस वापस लौट गई। जांच के नतीजों के आधार पर यह पता चलेगा कि इन युवकों के खातों में कितनी राशि का लेनदेन हुआ है और यह लेनदेन महादेव सट्टा एप से कितना जुड़ा हुआ है।
महादेव सट्टा एप कनेक्शन में युवक की हुई थी गिरफ्तारी
कुछ माह पहले डोंगरगढ़ में महादेव सट्टा एप के संबंध में एक युवक की गिरफ्तारी हुई थी, जो किसी राजनीतिक दल से संबंधित था और वर्तमान में जमानत पर है। उस युवक की गिरफ्तारी के बाद से नगर में चर्चा का माहौल गर्म है, और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मामला अब भी चल रहा है।
पुलिस की गुप्त कार्रवाई के कारण डोंगरगढ़ में हड़कंप मच गया है। युवकों का लिंक महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने अभी तक कुछ भी बताने से इंकार किया है।
जशपुर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, जिससे आने वाले समय में सचाई सामने आ सकेगी। स्थानीय लोग इस मामले को लेकर चिंतित हैं और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
"जशपुर की टीम जांच के लिए डोंगरगढ़ आई थी और संदिग्ध खाता नंबरों में हुए लेनदेन की जांच की जा रही है। मामला महादेव सट्टा एप से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन इस संबंध में मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।"
आशीष कुंजाम डोंगरगढ़ एसडीओपी

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








