राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल करेगा कुशवाहा समाज: प्रवीण सिंह

Kushwaha community will take initiative to ensure political participation: Praveen Singh
  • एक लाख सदस्य बनाएगी महासभा: लोकमन कुशवाहा
  • संगठनात्मक शक्ति के बल पर अपनी पहचान पुन: कायम करेगा कुशवाहा समाज: भगत सिंह कुशवाहा

Kushwaha community will take initiative to ensure political participation: Praveen Singh

भोपाल। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा समाज जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देशव्यापी अभियान चलाकर विकसित समाज का निर्माण करेगी। कुशवाहा महासभा इस आशय की घोषणा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रवीण सिंह ने मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरा के प्रवास के दौरान अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कुश जन्म महोत्सव के अवसर पर भोपाल में कहीं। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज के विभिन्न उपजातियां को मिलाकर समाज की आबादी देश की जनसंख्या के 12% के लगभग है। जनसंख्या के अनुपात में समाज को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो इस दिशा में महासभा समग्र देश में अभियान चलाकर समाज को जनजागृत करेगी।

कुछ जन्म महोत्सव को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमन कुशवाहा ने कहा कि आगामी वर्ष में महासभा एक लाख परिवारों को जोड़कर महासभा की सदस्यता दिलाई जाएगी। अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तोताराम महाजन ने कहा कि सामाजिक संगठन में नये युवकों को अनुशासित तरीके से सामाजिक कार्य करने के लिए तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश और जिला स्तर तक अनुशासन समिति गठित की जाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीपी माली पूर्व अपर कलेक्टर भोपाल में कहां की समाज की सभी उपजातियां को सम्मिलित करते हुए संगठन की शक्ति दिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के युवाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आवाहन किया। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट सचिन के वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को सामाजिक संगठन के माध्यम से न्याय दिलाने की मुहिम चलाई जाएगी।

महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संध्या कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक संगठन में महिलाओं की भूमिका होना चाहिए नारी शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला के शिक्षित होने पर दो परिवार शिक्षित होता है। इसलिए उनकी बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि वह आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करें।

कुश जन्म महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे मदन कुशवाहा पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक समाज में राजनीतिक चेतना पैदा नहीं होगी तब तक आपको न्याय नहीं मिल पाएगा। आज आवश्यकता है कि समाज के महापुरुषों के जीवन दर्शन को अंगीकार करें। उन्होंने कहा कि समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है आज आवश्यकता है कि अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को पहचाने।

कुश जन्म महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में शीघ्र ही प्रादेशिक अधिवेशन किया जाएगा तथा मध्य प्रदेश के सभी संभाग एवं जिला इकाइयों का शीघ्र गठन कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में महासभा को एक नई पहचान दी जाएगी।

कार्यक्रम को श्रीमती अलका सैनी इंदौर, श्रीमती गीता कुशवाहा इंदौर, गौरी शंकर कुशवाहा मुरैना, डूगर सिंह कुशवाहा राजगढ़, हरि सिंह कुशवाहा मुरैना, रुचि कुशवाहा भोपाल, श्रीमती स्नेह कुशवाहा भोपाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राम विश्वास कुशवाहा ने किया। इसके पूर्व कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लव कुश का पूजन किया गया कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Loading spinner
Advertisement