MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 4:05 pm

जो नहीं देख पाए दुनिया उन्हें लुई ब्रेल ने दिखाई राह, सरकार उनकी कर रही अनदेखी




Louis Braille showed the way to those who could not see the world, the government is ignoring them

  • लुई ब्रेल जयंती 5 को हिंदी भवन में मनेगी

सुशील दामले विशेष संवाददाता

भोपाल। वैज्ञानिक लुई ब्रेल ने दुनिया नहीं देखने वालों के लिए बड़ी खोज की थी, जिसकी वजह से ही दिव्यांगजन बड़ी से बड़ी सरकारी सेवा कर देश के लिए अपना योगदान दे पा रहे हैं। यह बात 2 जनवरी 2025 को निशक्तजन कल्याण धारा समिति से जुड़े सदस्य दिव्यांग डॉ गोविन्द यादव ने ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल को याद करते हुए कही। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों से समिति के माध्यम से लुई ब्रेल की जयंती मना रहे हैं।

इसका उदेश्य यह है कि लुई ब्रेल को लोग जाने। क्योंकि बहुत से लोगों को इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लुई ने ब्रेल लिपि की खोज की और इसी लिपि से बिलाइंड दिव्यांगजन शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं। डॉ यादव ने कहा 5 जनवरी को राजधानी भोपाल के पोलिटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित हिंदी भवन में लुई ब्रेल की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेशभर से दिव्यांजन समेत बड़ी संख्या में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Louis Braille showed the way to those who could not see the world

शिक्षा और रोजगार दिलाने प्रयासरत

नेहरू नगर कोटरा स्थित समर्थनम ऑफ़ द दिसहेबल संस्था के प्लेसमेंट अधिकारी अंकित शुक्ला ने बताया कि हमारी संस्था का मुख्य उदेश्य बिलाइंड बच्चों को शिक्षित कर उन्हें रोजगार पाने लायक और रोजगार दिलाने के लिए उन्हें आगे लाना है, ताकि वे भी समाज की मुख्य धारा में आ सकें। संस्था का मुख्यालय बेंगलोर में है। जिसके देशभर में 15 सेंटर संचालित हैं।

Loading spinner

Leave a Comment