पंजाब
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गईं आठ अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि उन्हें अमृतसर के नूरपुर पदहरी से पकड़ा गया। बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग की जांच के दौरान भी पाया गया था कि उनके शूटर्स के लिए विदेश से तस्करी के जरिए हथियार लाए जाते हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गिरफ्तार लोग किस गैंग से थे।
यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने अमृतसर के घरिंडा के पास नूरपुर पदहरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान से तस्करी करके लाए गए हथियार सौंपने के लिए किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे।’
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अमृतसर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आठ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें चार ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया में निर्मित), तुर्किये निर्मित दो 9एमएम पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना पिस्तौल शामिल हैं।
बीते महीने पुलिस ने हथियार सप्लाई के एक गैंग का पर्दाफाश खिया था। पुलिस ने तरनतारन के भाऊ को गिरप्तार किया था। उनके पास से भी हथइयार बरामद किए गए थे। इसके बाद नकोदर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया । बताया गाय कि ये बंबीहा और कौशल गिरोह के थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









