ग्वालियर
ग्वालियर में विगत दिनों हुई एबीवीपी और गोला का मंदिर थाना पुलिस के बीच हाथापाई से उपजे विवाद के बाद आज एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता ईशान प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में NSUI मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल द्वारा गोले का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एबीवीपी की गुंडागर्दी और अनैतिक कार्यों का विरोध करने पर प्रदेश NSUI की ओर से अन्याय के खिलाफ समर्थन की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सचिव आर्यन पाठक, लॉ विभाग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे
वर्जन
कुछ दिनों पूर्व एबीवीपी द्वारा एक छेड़छाड़ के प्रकरण से जुड़े आरोपी के समर्थन में गोला का मंदिर थाना पुलिस से जो अभद्रता की गई एवं पुलिस पर अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाने के लिए उपद्रव किया जिसके विरोध में हमारे प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी के निर्देश पर एनएसयूआई द्वारा गांधीवादी तरीके से थाना प्रभारी महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर गुंडई एवं अनैतिक कार्यों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही का समर्थन किया। मध्यप्रदेश एनएसयूआई एबीवीपी द्वारा किये गए इस प्रकार के कृत्यों का पूर्ण रूप से विरोध करती है।
ईशान प्रताप सिंह चौहान, मुख्य प्रवक्ता, एनएसयूआई मध्यप्रदेश

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।