भोपाल
मध्य प्रदेश में रेलवे शिक्षक के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। सिलेक्शन के बाद 21500 से 27500 तक सैलरी मिलेगी। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से साक्षात्कार तिथि के दिन जमा करना होगा।
रेलवे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पीआरटी (PRT), टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 24, 25, 26 और 28 मार्च 2025 को आयोजित होगा। अभ्यर्थी का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन आफलाइन माध्यम से साक्षात्कार के दिन जमा होंगे।
कैसे करें आवेदन
अभ्यर्थी अपनी पात्रता स्वयं जांचने के बाद वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए निर्धारित दिनांक पर दिए गए प्रारूप में आवेदन, आवश्यक मूल और स्वसत्यापित प्रमाणपत्रों सहित संबंधित स्कूलों में उपस्थित हो। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें।
साक्षात्कार
मध्य प्रदेश रेलवे शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार की तारीख 24, 25, 26 और 28 मार्च 2025 है।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए बंपर भर्ती, 26 मार्च तक आवेदन करने का मौका, यहां देखें पूरी जानकारी
आवेदन शुल्क
इन पदों पर सभी वर्गों के लिए आवेदन निशुल्क है।
आयु सीमा
आयु सीमा 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
योग्यता
PRT (प्राथमिक शिक्षक) – न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं) और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा अथवा संबंधित डिग्री-डिप्लोमा।
TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) – स्नातक डिग्री और बीएड के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी है।
PGT (स्नातकोत्तर शिक्षक): संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और बीएड आवश्यक है।
सैलरी
रेलवे शिक्षक भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,500 से 27,500 रुपये मिलेंगे, जो पद के अनुसार निर्धारित रहेगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









