Youth Congress District General Secretary and Councilor Khushbu Atulkar organized various programs on the occasion of Gandhi-Shastri Jayanti.
- स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, आंगनवाड़ी के बच्चों को बांटे दूध-बिस्किट, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने हिस्सा लिया।

पार्षद अतुलकर ने नगर में चल रहे स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इसके बाद वार्ड 9 की आंगनवाड़ी में आयोजित शासकीय कार्यक्रम में पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों को अमूल दूध एवं बिस्किट पैकेट वितरित किए।

बाद में अपने निवास पर गांधी जी एवं शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा बापू ने अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया, वहीं शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर किसानों और जवानों के हक की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रमों में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे।