गांधी जयंती पर 5 बंदियों को मिली रिहाई, 14 साल की सजा पूरी करने के बाद जेल से हुए मुक्त

Five prisoners released on Gandhi Jayanti; freed from jail after completing 14-year sentences.

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शासन की माफी योजना के तहत मध्यप्रदेश में बंदियों को रिहाई का लाभ दिया गया। जारी दस्तावेज के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 को 5 बंदियों को जेल से रिहा किया गया। इनमें जबलपुर, सिवनी, बालाघाट और कटनी जिले से संबंधित बंदी शामिल हैं।


जेल अभिलेख में दर्ज जानकारी के मुताबिक, जबलपुर जिले के संदीप वंशकार, सिवनी जिले के शोमलाल उर्फ जमादार, बालाघाट जिले के गणेश और शोवेंद्र सिंह, तथा कटनी जिले के निरंजन सिंह को 2 अक्टूबर 2026 को रिहाई दी गई।
दस्तावेज में बंदियों की वर्तमान आयु क्रमशः 49, 60, 62, 52 और 39 वर्ष दर्ज है। इनमें कुछ बंदियों के रिकॉर्ड वर्ष 2013, 2015, 1997 और 2016 से संबंधित हैं।


शासन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर पात्र बंदियों को माफी का लाभ दिए जाने के तहत यह रिहाई की गई है। उपलब्ध दस्तावेज में सभी पांचों बंदियों के सामने रिहाई दिनांक 02.10.2026 दर्ज है।
जेल रिकॉर्ड पर उप जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल जबलपुर की ओर से प्रमाणन भी दर्ज है।

Loading spinner
Advertisement