रायपुर
रायपुर पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान फिर से एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक कार से 27 लाख से अधिक नगदी कैश जब्त किया है. दरअसल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाटागांव में बने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी नकदी बरामद हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, आज एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान कार (नंबर CG 08 AR 8800) को रोका. कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते और गवाहों की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार सवार के पास एक काले रंग का बैग मिला, जिसे जांचने पर उसमें 27 लाख 10 हजार रुपए की नकदी पाई गई.
एसएसटी टीम द्वारा जब उक्त व्यक्ति से नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस नकदी को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि 9 नवंबर को भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक से 8 लाख नगदी जब्त किया है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का था.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









