MY SECRET NEWS

Saturday, June 20, 2026 8:18 am

तीन बच्चों की मां शबनम पड़ोस के ही रहने वाले कक्षा 12 के छात्र शिवा से दिल लगा बैठी, मंदिर में रचाई शादी

अमरोहा
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर तीन बच्चों की मां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर को अपना दिल दे बैठी। वो किशोर के प्यार में इतना डूबी कि अपने बच्चों और पति को भी भूल गई। उसे अपने प्यार के आगे बच्चे और पति भी दिखाई नहीं दिया। उसने अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने का फैसला कर लिया।

जानिए पूरा मामला
यह मामला अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां की रहने वाली तीन बच्चों की मां शबनम पड़ोस के ही रहने वाले कक्षा 12 के छात्र शिवा से दिल लगा बैठी। महिला और शिवा का प्यार हर दिन बढ़ता गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में भी विवाद हुआ। पंचायत बैठी। पंचों की सहमति से पंचायत ने फैसला सुनाया कि महिला मर्जी से कहीं भी रह सकती है। शबनम अपने पति से तलाक ले चुकी है। उसने किशोर के साथ रहने का फैसला लिया है और मंदिर में जाकर उसके साथ शादी रचा ली। इतना ही नहीं अब उसने अपना नाम शबनम से बदलकर शिवानी रख लिया है।

एक साथ जीने मरने की खाई कसमें
बताया जा रहा है कि महिला की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं। उसके दो शौहर हैं। दो-दो मुस्लिम पति से भी उसका मन नहीं भरा और उसे अपने मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। दोनों शादी कर एक साथ रह रहे हैं। दोनों का कहना है कि वो एक दूसरे के साथ ही रहेंगे और एक दूसरे के साथ खुश है। उसने बच्चे भी पति के पास छोड़ दिए है। उनका कहना है कि कोई भी उनकी जिंदगी में दखलंदाजी नहीं करे, क्योंकि, वो बालिग हैं। साथ जीने-मरने की कसम खाई है।

Loading spinner

Leave a Comment