MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 4:03 pm

साकेत गुरूद्वारा में शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन 22 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक

Special program organized on Martyrdom Day at Saket Gurudwara from 22 December to 29 December

सुशील दामले (विशेष संवाददाता)

भोपाल। राजधानी स्थित साकेत नगर गुरूद्वारा में शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,गुरूद्वारा में शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम 22 दिसम्बर से प्रारंभ हो कर 29 दिसम्बर तक चलेगा ।

वहीं प्रमुख सेवादार हरदीप सिंह ने हमें बताया कि,4 साहिबजादों और माता गुजरी जी का बलिदान सिख समाज के लिए गर्व की बात है,10 लाख सैनिकों के सामने चमकौर के मैदान में हुए,युद्ध के दौरान बारी-बारी से उनका बलिदान किया गया ।

इनकी शहादत की याद में गुरुद्वारा साहिब में विशेष सफर-ए-शहादत समागम चल रहा हैं,जिसमें प्रतिदिन रात 8 बजे से 9:30 तक कीर्तन एवं अरदास की जा रही हैं,वहीं उन्होंने ने बताया कि,गुरुद्वारा साहिब में प्रतिदिन लंगर की सेवा होती हैं,जिसमें हजारों लोगों को चाय एवं भोजन कराया जाता हैं,अब तक गुरुद्वारा साहिब में हम लोग ने बीस लाख लोगों से अधिक को भोजन करा चुके हैं,एवं समय समय पर कंबल और जरूरत का सामान भी वितरित करते हैं 

वही लंगर कर चुके लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि,हम लोग इलाज़ के लिए एम्स हॉस्पिटल में आए हुए हैं,बाहर का भोजन काफी महंगा पड़ता हैं,इसलिए हम प्रतिदिन गुरुद्वारे में भोजन करते हैं,गुरुद्वारे की सेवा से हम लोग बहुत खुश हैं,यहां का भोजन स्वादिष्ट और घर जैसा है,चलिए जानते हैं लंगर में आए लोगों ने क्या कहा,,,,,

Loading spinner

2 thoughts on “साकेत गुरूद्वारा में शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन 22 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक”

  1. Hi , I do believe this is an excellent blog. I stumbled upon it on Yahoo , i will come back once again. Money and freedom is the best way to change, may you be rich and help other people.

    Loading spinner
    Reply

Leave a Comment