MY SECRET NEWS

Tuesday, April 14, 2026 1:16 pm

कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइन्ड हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती (SSC CHT 2025) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। पेपर-2 परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम 29 मार्च 2025 को आयोजित होगा। यह डिस्क्रिपटिव पेपर होगा। पेपर-1 परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा से 3-4 दिन से पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अब तक आयोग ने प्रवेश पत्र के लिए कोई भो तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। आयोग ने अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी है।

312 पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीएचटी पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर को हुआ था। 12 दिसंबर को उत्तर कुंजी जारी हुई थी। आयोग ने 14 फरवरी को परिणाम घोषित किए थे। कुल 312 पदों पर भर्ती होने वाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पदों पर होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
    होमपेज पर “Admit Card” टैब पर क्लिक करें।
    अब एसएससी सीएचटी पेपर 2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
    जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
    स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
    भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती पर भी अपडेट

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनो ग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती अभियान के लिए संभावित वैकेंसी घोषित कर दी है। ग्रेड डी स्टेनोग्राफर के लिए कुल 1687 पदों पर होगी। वहीं ग्रेड सी स्टेनोग्राफर के लिए 239 पदों पर भर्ती होने वाली है।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0