MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 4:24 pm

महाशिवरात्रि राजधानी में हर्ष उल्लास के साथ मनाई

Mahashivratri celebrated with great enthusiasm in the capital

भोपाल (सुशील दामले) ! महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है,पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी

महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है,भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि को बहुत खास माना गया है,महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की मूर्ति या शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर लोटे से जल चढ़ाया जाता है,फिर चंदन का तिलक लगाकर बेलपत्र, भांग, धतूरा

जायफल,कमल गट्टे,फल,मिष्ठान,मीठा पान एवं इत्र चढ़ाए जाते हैं,उसी कड़ी में राजधानी स्थित गोविंदपुरा विधानसभा अवधपुरी क्षेत्र आने वाले खाम्बरा मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित हुई,वहीं मंदिर संस्थापक पक्ष खाम्बरा ने हमें बताया कि,हमने संकल्प लिया था कि,हम विश्व का सबसे बड़ा शिव लिंग का निर्माण करेंगे

वहीं शिव लिंक का निर्माण कार्य चल रहा है, जो लगभग 132 फिट बड़ा शिवलिंग होगा,जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग होंगे,मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा का अभिषेक कर हवन किया गया,वहीं मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया

Loading spinner

Leave a Comment