भाजपा नेता की गुंडागर्दी, ASI से धक्का-मुक्की कर नेम प्लेट तोड़ी, नपा उपाध्यक्ष को भी पीटा

bjp leader jinesh jain hooliganism pushed asi and broke his name plate also beatup nagar palika vice president मुरैना ! जिले में भाजपा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही थी, जिसे बंद कराने आए ASI के साथ भाजपा नेता धक्का-मुक्की की और वर्दी में लगे नेम प्लेट भी तोड़ दिया। इतनी ही नहीं उसने गनर और अन्य लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका उपाध्यक्ष के साथ भी मारपीट की। बता दें कि, ये मामला अंबाह थाना इलाके में चल रहे जयेश्वर महादेव मेला का है। आरोप है कि, यहां जयेश्वर महादेव मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस कराया जा रहा रहा था। फूहड़ गानों पर महिला डांसर के ठुमके लगवाए जा रहे थे। इस संबंध में जब एएसआई किशन सिंह को सूचना मिली तो वो उस फूहड़ डांस को बंद कराने मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता जिनेश जैन ने सत्ता का रोब दिखाते हुए न सिर्फ एएसआई के धक्का-मुक्की की। साथ ही उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी खींसकर निकाली और उसे तोड़ दिया। यही नहीं भाजपा नेता पुलिस जवान का मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया। भाजपा नेता ने यहीं बस नहीं किया। मेले के बाहर चाय की दुकान पर बैठे नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश जैन के साथ भी जिनेश जैन अपने गनर और अन्य लोगों ने मारपीट की। भाजपा नेता जिनेश जैन नगर पालिका अध्यक्ष अंजली जैन के पति हैं। बताया जा रहा है कि उसी ने अश्लील डांस का कार्यक्रम आयोजित कराया था। फिलहाल, एएसआई और उपाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता जिनेश जैन गनर बबलू शर्मा, बुलंद सिंह परिहार सहित 10-15 अज्ञात लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। recent visitors 192

सरकार बाजार से कर्ज भी ले रही,, जनता से टेक्स भी और सरकारी संपत्ति बेच भी रही,,,, क्यों।।

The government is taking loan from the market, collecting tax from the public and also selling government property, why? इन्दौर। आखिरकार क्यों यह परिस्थिति निमित्त होती जा रही,नाक से बड़ी नथनी पहन ली क्या,,, सरकार बनाने, बचाने खातिर यह परिस्थिति निमित्त होने लगी क्या,,, खैरात का घी बहुत से राज्यों को बदहाल कर रहा। सड़कें नीजिकरण के आधार पर बन रही टोल टैक्स जनता को चुकाना पड़ता है। एजूकेशन, चिकित्सा आदि का भी,,, जनता विभिन्न प्रकार के टैक्स दे रही, गरीब भी आयकर को छोड़कर सभी टैक्स पिछले दरवाजे से दे रहा,,, जीएसटी लागू होने बाद और टैक्स आ रहा, सरकारी संपत्ति विक्रय की जा रही,नदीयो की रेत, पहाड़ आदि भी , खदानें आदि भी,बिजली भी बेची जा रही तो फिर आवश्यकता काहे पूरी नहीं हो पा रही,,, अदालत में इंसाफ मांगने खातिर भी धन न्याय शूल्क रुप में दो,,, मरने पर ईंधन अलावा अन्य टैक्स भी,,,जन्म प्रमाण पत्र से ले मृत्यु प्रमाण पत्र के पैसे फिर आखिरकार सवाल ऊधार काहे खातिर,,,,, मप्र में रजिस्ट्री पर सबसे अधिक स्टाम्प ड्यूटी तो अन्य मामलों में भी आगे  समझने की आवश्यकता है कि संसाधनों पर हक सबका पर खैरात कुछ को यह नहीं चलना चाहिए शायद समझने की आवश्यकता है। कारण क्या है। लेखक “प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट recent visitors 129

प्रहलाद पटेल बोले-शुचिता की राजनीति बेईमानों को कैसे रास आएगी: नड्डा को टैग कर पोस्ट डिलीट किया; कांग्रेस ने कहा-समाज की राजनीति के लिए पद छोड़ें

Prahlad Patel said- How will the politics of purity suit the dishonest: Tagged Nadda and deleted the post; Congress said- Leave the post for social politics मध्यप्रदेश के पंचायत और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने राजगढ़ के सुठालिया में लोधी-लोधा समाज के सम्मेलन में भीख वाला बयान दिया था। भोपाल । मध्यप्रदेश के पंचायत और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का राजगढ़ के सुठालिया में लोधी-लोधा समाज के सम्मेलन में भीख वाला बयान उनके ऊपर भारी पड़ता नजर आ रहा है। मंत्री पटेल ने अपने इस बयान पर बवाल मचने के बाद जबलपुर में कहा कि, वे अपने इस बयान पर कायम हैं। ये पार्टी का कार्यक्रम नहीं, सामाजिक मंच पर कही गई बात है। जिसे जीतू पटवारी तूल दे रहे हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर है। वहीं अब मंत्री बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। नड्‌डा को टैग कर पोस्ट किया, फिर डिलीट कर दिया मंगलवार रात 8:14 बजे पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने X पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को टैग करते हुए लिखा- मेरे मन में जनता सदैव जनार्दन रही, उसने नकारा हो या स्वीकारा हो, यह मेरी निष्ठा का अतीत है, वह आज भी है, लेकिन शुचिता की राजनीति, भ्रष्ट और बेईमानों को कैसे रास आएगी। अगले पोस्ट में जेपी नड्‌डा को टैग नहीं किया मंत्री पटेल ने अपना पोस्ट डिलीट कर करीब सवा घंटे बाद 9:36 बजे दूसरा पोस्ट किया। उसमें लिखा- मेरे मन में सदैव जनता जनार्दन रही है, चाहे उसने मुझे नकारा है या स्वीकारा है। यह मेरी निष्ठा का अतीत है, लेकिन शुचिता की राजनीति भ्रष्ट और बेईमानों को कैसे रास आती? इसलिए मेरी बात को तूल दिया गया। इस पोस्ट में उन्होंने जेपी नड्‌डा को टैग नहीं किया। recent visitors 157

उमंग सिंघार को मंत्री गोविंद राजपूत ने भेजा 20 करोड़ का मानहानि का नोटिस, नेता प्रतिपक्ष बोले-डरेंगे नहीं

minister govind rajput sent defamation notice of rs 20 crore to umang singhar case related to saurab मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस मामले में मंत्री गोविंद राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष को मानहानि का नोटिस भेजा है। बता दें नेता प्रतिपक्ष ने गोविंद सिंह राजपूत पर परिवहन मंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार करने और करीब 1500 करोड़ रुपए की जमीन खरीदने के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में मंत्री गोविंद राजपूत ने उमंग सिंघार केपर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगा कर जवाब देने 15 दिन का समय दिया है। वहीं, नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी प्रतिक्रिया दी है। न डरें है न डरेंगे, नोटिस का जवाब देंगे वहीं, नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि नोटिस का जवाब भी देंगे और कोर्ट भी जाएंगे। न डरे हैं, न डरेंगे। बता दें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फरवरी माह में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर परिवहन विभाग के घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा कि इस घोटाले से हर माह राजपूत को 150 करोड़ रुपए पहुंचे। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए गोविंद राजपूत पर अपने परिचितों और रिश्तेदारों के नाम से भ्रष्टाचार के पैसों से जमीन खरीदने के आरोप लगाए थे। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि परिवहन विभाग के घोटाले में एक पूरा रैकेट काम कर रहा था। उन्होंने 1500 करोड़ रुपए का लेखा जोखा होने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मंत्री ने परिवहन मंत्री रहते मध्य प्रदेश समेत के कई शहरों समेत दिल्ली के पॉश इलाके में बिल्डिंग में थर्ड फ्लोर और टैरिस अपने परिचितों के नाम से खरीदने का आरोप लगाया था। https://twitter.com/UmangSinghar/status/1896855211391799602 आरटीओ आरक्षक सौरभ से जुड़ा है पूरा मामला मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों से करोड़ों रुपए की नगदी, सोना-चांदी और संपत्ति के दस्तावेज मिले है। शर्मा के करीबी के नाम पर रजिस्टर्ड एक कार में 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नगद मिले थे। इस दौरान आरोप है कि सौरभ परिवहन विभाग की चौकियां से वसूली करता था, जिसको मंत्री गोविंद सिंह के इशारे पर किया जा रहा था। इस मामले में लोकायुक्त, ईडी से लेकर आयकर विभाग की टीमें जांच कर रही है। फिलहाल उनको कोई खास जानकारी नहीं मिलने की बात कहीं जा रही है। सौरभ शर्मा और उसके करीबी चेतन सिंह गौर और शरद जयसवाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। recent visitors 109

ऊर्जा मंत्री नहीं पहनेंगे प्रेस किए कपड़े, क्यों लिया प्रण? कांग्रेस बोली- ये नौटंकी वेब सीरीज का भाग

Energy Minister will not wear ironed clothes, why did he take the vow? Congress said- this drama is part of a web series मध्य प्रदेश में अपने अनोखे बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा अनोखा प्रण लिया है, जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रण लिया है कि वे 1 साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे। उनके इस बयान को लेकर अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे मंत्री की नौटंकी वेब सीरीज का अगला भाग बताया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि वे एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे, जिससे रोज आधा यूनिट बिजली बचेगी। उन्होंने कहा कि अब वे बेटी की शादी के दिन ही प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पीठ पर सिलेंडर न लादना पड़े, इसलिए यह निर्णय लिया। कांग्रेस ने बताया नौटंकीऊर्जा मंत्री के इस बयान पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे मंत्री की नौटंकी करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए नौटंकी करते हैं और यह उनकी वेब सीरीज का अगला पार्ट है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मंत्री जी को बिजली बचाने की इतनी चिंता है, तो वे अपनी 10-10 गाड़ियों को छोड़कर साइकिल से चलना शुरू करें, जिससे वायु प्रदूषण भी कम होगा। क्या वास्तव में बिजली बचेगी?ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के इस फैसले से मध्य प्रदेश में कितनी बिजली बचेगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल यह बयान उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ले आया है। recent visitors 81

प्रहलाद बोले-लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ी: कैबिनेट मंत्री ने कहा- माला पहनाएंगे और मांग पत्रों का टोकना पकड़ा देंगे

Prahlad said- People have got into the habit of begging from the government: Cabinet minister said- will garland them and give them a token for the demand letters भोपाल। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को जनता के मांग पत्रों को ही भीख करार दे दिया। उन्होंने कहा- ‘अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता आते हैं, एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। यह अच्छी आदत नहीं है। लेने की बजाय देने का मानस बनाएं। मैं दावे से कहता हूं आप सुखी होंगे। और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा, यह भिखारी की फौज इकट्ठी करना, यह समाज को मजबूत करना नहीं है। समाज को कमजोर करना है। मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है। किसी शहीद का सम्मान तब है, जब हम उस मंत्री बोले- मैं खुद के लिए कभी नहीं मांगता ऐसे किसी शहीद का नाम जानते हैं, जिसने किसी से भीख मांगी हो। मुझे नाम बताना, उसके बावजूद भी हम आते हैं और अपने कार्यक्रम करके चले जाते हैं। मैं एक ही भिक्षा मांगकर अपनी बात खत्म करता हूं कि नर्मदा का परिक्रमा वासी हूं, तो भिक्षा तो मांगता हूं। खुद के लिए कभी नहीं मांगता। काेई नहीं कह सकता कि मैंने प्रहलाद पटेल को यह दिया है। रानी अवंतीबाई की प्रतिमा अनावरण करने पहुंचे थे पटेल मंत्री प्रहलाद पटेल राजगढ़ जिले में सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। राजगढ़ के सुठालिया में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा अनावरण से पहले लोधा समाज ने नगर में चल समारोह निकाला। चल समारोह परलापुरा स्कूल से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा। प्रहलाद पटेल और सभी अतिथियों का स्वागत कर रानी अवंतीबाई की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। लोगों ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर प्रहलाद पटेल का स्वागत किया। recent visitors 188

इन्वेस्टर्स मीट में हुए बड़े-बड़े दावे, कुछ नतीजा भी निकले, छिंदवाड़ा में बोले कमलनाथ

KAMALNATH COMMENTS ON GIS 2025 छिन्दवाड़ा ! मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कराकर पैसों की बारिश कराने का दावा किया है. सरकार ने कहा है कि इससे मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल जाएगी. हालांकि, KAMALNATH COMMENTS ON GIS 2025 ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर तंज कसा है. छिंदवाड़ा में सवाल उठाते हुए कमलनाथ ने कहा कि यह घोषणाएं धरातल पर उतरें, तो ही कुछ फायदा होगा. निवेश केवल विश्वास से आता है : कमलनाथ चार दिवसीय दौरे पर गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इन्वेस्टर समिट पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ” इन्वेस्टर समिट होती है और बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकलता. यह सब कुछ विश्वास से होता है. विश्वास होगा तो इन्वेस्ट होगा. विश्वास ही नहीं होगा, तो इन्वेस्ट भी नहीं होगा.” उन्होंने हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा आगे कहा, ” इन्वेस्टर मीट हो रही है लेकिन इसका कोई नतीजा निकलेगा, ऐसी कोई गारंटी नहीं है. इन्वेस्टर मीट में उद्योगपति सरकार पर विश्वास होने के बाद इन्वेस्ट करते हैं. लेकिन इन्वेस्ट करने के लिए पहले विश्वास का होना जरूरी है विश्वास ही नहीं है तो इन्वेस्टर मीट का नतीजा पॉजिटिव कैसे निकलेगा? गृह मंत्री ने कहा था जमीनी स्तर पर अमल हो गौरतलब है कि इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, जिसमें देश और विदेश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया था. वहीं दूसरे दिन समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था और उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में बेहतर संभावनाएं हैं और उद्योगपतियों ने इच्छा भी जताई है कि जल्द से जल्द जो एमओयू साइन हुए हैं उन्हें धरातल पर अमल में लाना चाहिए. Reas More : https://mysecretnews.com/president-draupadi-murmu-reached-bageshwar-dham/ recent visitors 146