आखिरकार इंदौर के भी बीजेपी जिलाध्यक्ष घोषित

Finally declared BJP District President of Indore too भोपाल ! लंबी जद्दोजहद और खींचतान के बाद आखिरकार बीजेपी ने इंदौर के दोनों जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने इंदौर नगर में सुमित मिश्रा और इंदौर ग्रामीण में श्रवण सिंह चावड़ा को जिला अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी ने जिला अध्यक्षों के चुनाव की रायशुमारी की प्रक्रिया दिसंबर में ही पूरी कर ली थी। लेकिन नेताओं के बीच आपसी खींचतान के चलते जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान करने में 12 दिन का वक्त लग गया। 12 जनवरी को बीजेपी ने सिर्फ दो जिलों- उज्जैन और विदिशा के जिला अध्यक्ष घोषित करके शुरुआत की थी। recent visitors 138

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बापू को दी श्रद्धांजलि; राहुल-खरगे ने भी याद किया

Mahatma Gandhi’s death anniversary: ​​President Murmu paid tribute to Bapu; Rahul-Kharge also remembered महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथी पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुर्मू ने गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मनोहर लाल खट्टर समेत अन्य नेताओं ने भी गांधी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही बापू की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलिकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बापू की 77वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं, और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं। उन्होंने आगे लिखा कि सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं – पूरा विश्व उनके इन आदर्शों से प्रेरणा लेता है। राष्ट्रपिता, महात्मा, हमारे बापू को उनके शहीद दिवस पर शत-शत नमन। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बापू को दी श्रद्धांजलिमहात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बापू को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप मुझे बेड़ियों से जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, आप इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हैं, लेकिन आप मेरे विचारों को क़ैद नहीं कर सकते। महात्मा गांधी बलिदान दिवस पर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि। कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने भी बापू को किया यादबापू की पुण्यतिथि पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। recent visitors 169

भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवाद, चलीं गोलियां, भारी पुलिस बल तैनात

Dispute between BJP-Congress leaders, bullets fired, heavy police force deployed MP NEWS ! मध्यप्रदेश के भिंड के गोहद मे भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलियां चलीं। दोनों पक्षों की ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद शहर में सनसनी फैल गई और माहौल तनाव पूर्ण हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल बुलाकर मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कई लोगों के हथियार भी जब्त किए हैं। भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवादघटना गोहद चौराहे की जहां बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर व उसके साथियों ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को घेर लिया। इस दौरान भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने फायरिंग भी की जिससे बचते हुए किसी तरह विश्वनाथ प्रताप सिंह घर पहुंचे और अपनी बंदूक निकाल कर वापस घटना स्थल पर लौटे। दोनों तरफ से चलीं गोलियांकांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह जब बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे तो एक बार फिर भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने गोलियां चलाईं जिसके जवाब में विश्वनाथ प्रताप सिंह के पक्ष की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। सुबह-सुबह चौराहे पर हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और ये घटना उसी का परिणाम है। हालात बिगड़ते देख चार थानों का पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 171

बेकिंग न्यूज़: दिल्ली में वोटिंग से पहले राम रहीम को पैरोल: 30 दिन सिरसा डेरे में रहेगा

चंडीगढ़ । हरियाणा में निकाय और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। मंगलवार (28 जनवरी) सुबह 6 बजे वह रोहतक स्थित सुनारिया जेल से निकला। साल 2017 में साध्वियों से यौन शोषण और मर्डर केस में सजा होने के बाद राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले 11 बार वह उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहा। इस बार उसे सिरसा डेरे में रहने की परमिशन मिली है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। इसके बाद मार्च महीने के पहले हफ्ते में हरियाणा में 8 नगर निगमों और 32 परिषदों में चुनाव हो सकते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी बाहर आया था हरियाणा चुनाव के बीच सितंबर 2024 में राम रहीम ने सरकार से इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। राम रहीम ने जेल विभाग को आवेदन कर 20 दिन की पैरोल देने के लिए कहा था। इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहने की बात कही थी। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी होने के कारण सरकार ने राम रहीम के आवेदन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास भेजा था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पैरोल को लेकर सवाल भी पूछे थे, हालांकि 1 अक्टूबर को राम रहीम की पैरोल मंजूर कर दी गई थी। recent visitors 188

महू में हुआ अंबेडकर समर्थकों का महाकुंभ, लाखों कि संख्या में संविधान रक्षक हुए शामिल

Maha Kumbh of Ambedkar supporters took place in Mhow, lakhs of constitution protectors participated मध्य प्रदेश कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम के लिए महू पहुंचने के आव्हान पर 3 लाख से अधिक लोगों ने महू पहुंचकर मध्यप्रदेश की राजनीतिक दशा और दिशा बदलकर रख दी है। कार्यक्रम में शामिल जनता का जोश प्रदेश में कांग्रेस के नवोदय की ओर इशारा कर रहा था, वहीं पूरे कार्यक्रम की सफलता का श्रेय राहुल गांधी के उस निर्णय को जाता है जिसके तहत मध्यप्रदेश को जीतू पटवारी के रूप में एक युवा और ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष देने की पहल हुई। ऐतिहासिक जनसैलाब महू में आयोजित जय बापू, जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के दौरान केवल मंच और ग्राउंड ही नहीं, बल्कि पूरा महू खचाखच भरा हुआ था। जनसैलाब को रोकने के सरकार के सभी षड्यंत्र फेल नज़र आ रहे थे, धरती से लेकर आसमान तक तिरंगे और नीले ध्वज नज़र आ रहे थे, जय भीम और जय बापू का उद्घोष इतना तेज था कि कंपन राज्य और केंद्र सरकार की कुर्सी हिला रहा था। पूरा इंदौर शहर अंबेडकर और बापू मय नज़र आ रहा था। हर तरफ़ संविधान की रक्षा के संकल्प की गूंज थी। जीतू पटवारी का बेहतरीन प्रबंधन मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे जीतू पटवारी के बेहतरीन प्रबंधन की बदौलत पूरा कार्यक्रम निर्विरोध संपन्न हुआ। दूरस्थ क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, पानी और बैठने की व्यवस्था ने सबका दिल जीत लिया। पार्किंग से लेकर भोजन वितरण की व्यवस्था भी आखरी पलों तक समुचित चलती रही। पास वितरण इतना व्यवस्थित था, कि कहीं कोई विवाद की गुंजाइश ही नहीं थी। जीतू पटवारी ने व्यवस्था की मुख्य बागडोर हमेशा अपने नियंत्रण में रखी, जिससे पूरा कार्यक्रम बेहतरीन प्रबंधन का प्रतीक बना। नेताओं का समन्वय इंदौर में नेताओं के बीच समन्वय भी हमेशा से चुनौती रही है, लेकिन जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम में तालमेल और समन्वय की कहीं कोई कमी नहीं नज़र आई। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने वाली सभी कमेटियों के सदस्यों ने अपनी ज़िम्मेदारी को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  बीजेपी का तिकड़म फेल बीजेपी ने कांग्रेस के कार्यक्रम को फेल करने के लिए इसी समय इंदौर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रखा और बसों का अधिग्रहण कर महू पहुंचने के सभी रास्ते बंद कर दिये। हैरानी की बात है कि बीजेपी के इस षड्यंत्र का जवाब जनता ने खुद दे दिया। जनता बसों को छोड़कर पैदल ही पहुंचने लगी, कई कोसों तक जनता का हुजूम नारे लगाते चलता नज़र आया। बीजेपी का कार्यक्रम पिट गया, कुर्सियाँ ख़ाली रही, वहीं कांग्रेस के कार्यक्रम की सफलता की गवाह लाखों जनता बनी। जीतू पटवारी ने दिया संदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले 15 दिनों से अलग अलग स्थानों पर सभा कर जनता से महू पहुंचने की अपील की, लोगों से व्यक्तिगत संपर्क किया। नतीजतन महू कार्यक्रम सबके लिए खुद का कार्यक्रम बन गया और लोगों ने जी जान लगाकर कार्यक्रम की सफलता में अपनी भूमिका निभाई। सोशल मीडिया जय बापू, जय भीम और जय संविधान के आमंत्रण से पटा रहा, हर तरफ़ संविधान की चर्चा होती रही। जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने का संदेश देने में सफल रहे। मध्यप्रदेश कांग्रेस के जोश और लगातार बढ़ते जनाधार ने बीजेपी को संकट में डाल दिया है। कांग्रेस अब सड़क, गली और मोहल्लों में लड़ती दिख रही है। राहुल गांधी की वह सोच कामयाब होती दिख रही है, जिसके मद्देनजर प्रदेश की कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई थी। जीतू पटवारी अब मेहनत और संघर्ष का प्रतीक बनते नज़र आ रहे हैं। recent visitors 157

केजरीवाल बोले- हरियाणा सरकार ने यमुना में जहर मिलाया: भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोग मरें

Kejriwal said- Haryana government mixed poison in Yamuna: BJP wants the people of Delhi to die नई दिल्ली । पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए। केजरीवाल के 3 आरोप भाजपा की ये सबसे गंदी हरकत: भारतीय जनता पार्टी ने इतनी गंदी हरकत की है, जो शायद ही अब तक किसी ने की हो। दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर्स ने इसे पकड़ लिया। वाटर ट्रीटमेंट भी साफ नहीं कर पाता: यह जहरीला पानी इतना खतरनाक था कि दिल्ली में लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी जहर की सफाई नहीं हो सकती। दिल्ली में नरसंहार होता: अगर यह पानी दिल्ली में आता और पीने के पानी में मिल जाता, तो पता नहीं दिल्ली में कितने लोग मारे जाते- यह एक सामूहिक नरसंहार होता। हरियाणा सरकार का जवाब: हरियाणा के CM नायब सैनी ने कहा- आरोप लगाना और भाग जाना उनकी आदत है। मैंने कहा था कि आप अपने मुख्य सचिव को भेजिए और मैं अपने मुख्य सचिव से गुणवत्ता की जांच करने के लिए कहूंगा। उन्हें आरोप लगाने के बजाए काम करना चाहिए। दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि वे उन्हें (केजरीवाल) सबक सिखाएंगे। चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी: चुनाव आयोग को दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की ओर से एक ज्ञापन मिला। इसमें आरोप लगाया गया है कि हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। आयोग ने हरियाणा सरकार को 28 जनवरी, दोपहर 12 बजे तक तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। दिल्ली जल बोर्ड की CEO ने कहा- केजरीवाल का बयान गलत: जल बोर्ड की CEO शिल्पा शिंदे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केजरीवाल के दावे को गलत बताया है। पत्र में लिखा- हरियाणा के कारण यमुना में अमोनिया को लेकर अरविंद केजरीवाल का बयान का कोई आधार नहीं है। इसमें बताए गए फैक्ट गलत और भ्रामक है। recent visitors 139

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले महू पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस बोली- ‘खुद नहीं आए, उनका डर लाया है’

Jitu Patwari on Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गणतंत्र दिवस के अवसर पर महू पहुंचे जहां उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतीक स्थली के दर्शन किए. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन यादव के महू आने पर जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सीएम मोहन यादव अपने आप यहां नहीं आए, बल्कि उनका डर उन्हें महू खींच कर लाया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा, “मुख्यमंत्री जी, सच यह है कि बाबा साहब की जन्म भूमि और संविधान की प्रतीक स्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) आप नहीं आए, आपका ‘डर’ आपको यहां लेकर आया है. डर जनता का, डर लोकतंत्र की शक्ति का, डर संवैधानिक मूल्यों/मान्यताओं का. याद रखें कि संविधान के अस्तित्व को ही नकारने वाले आप जैसे कितने ही बीजेपी वाले आएंगे और चले भी जाएंगे, लेकिन बाबा साहब के पवित्र संविधान को छू भी नहीं पाएंगे.” राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पहुंचेंगे महूकांग्रेस ने कहा है कि सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी संबोधित करेंगे. इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर महू भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जन्मस्थली है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि रैली में 2 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे. संविधान की रक्षा का लेंगे संकल्पकांग्रेस ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान नेता और कार्यकर्ता संविधान की रक्षा का संकल्प लेंगे. भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर संविधान का ‘बार-बार अपमान’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने के लिए लोकसभा में 400 सीटें चाहती है. जीतू पटवारी ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आरक्षण को चुनौती दे रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में आंबेडकर का अपमान किया था. पटवारी ने कहा, ‘‘ये सभी मुद्दे कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हैं. कांग्रेस ने संविधान की रक्षा के लिए काम किया है, जिसके लिए पार्टी देश भर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान चलाएगी.” recent visitors 144