बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता  रितेश साहू ने 1 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई 

Active BJP worker Ritesh Sahu congratulated on completion of 1 year  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) सिंगरौली जिले के बीजेपी सक्रिय कार्यकर्ता के रितेश साहू ने मोहन सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि,मुख्यमंत्री का कार्यकाल एक वर्ष बहुत ही अच्छा रहा,और हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है,वहीं उन्होंने कहा कि,जिस तरीके से मोहन सरकार चल रही,मुख्यमंत्री के द्वारा लाडली बहनों को समय समय पर भुगतान हो रहा है,वही कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि,विपक्ष के नेताओं ने बोला कि नहीं फर्जी है, ढकोसला है ,मगर ऐसा नहीं आप सभी लोग देख रहे हैं कि,टाइम टू टाइम लाडली भावनाओं का पैसा खाते हैं जा रहा है recent visitors 474

किसानों को हक के नाम पर मिल रहे लाठी और डंडे 

Farmers are getting sticks and batons in the name of their rights सुशील दामले विशेष संवाददाता  भोपाल। कांग्रेस पार्टी के नेता और  किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रभारी सोहनलाल बरुआ ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। किसानों को उनका वाजिव हक नहीं मिल रहा है। किसान अपनी वाजिद मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठा हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री शिवराज सिंह चौहान सो रहे हैं। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। recent visitors 122

लाडली बहना योजना में कटौती पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का भाजपा पर हमला

सुशील दामले विशेष संवाददाता श्योपुर ! कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने लाडली बहना योजना से एक लाख 63,000 बहनों को हटाए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले लाडली बहनों से 3,000 रुपये मासिक देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद यह वादा पूरा नहीं हुआ। बाबू जंडेल ने कहा, “3000 रुपये तो दूर, इन बहनों को केवल 1250 रुपये महीना ही दिया गया। अब, एक लाख 63,000 बहनों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है, जो कि उनके सम्मान निधि के अधिकार का हनन है।” उन्होंने इसे भाजपा सरकार का झूठ और वादा खिलाफी करार दिया। कांग्रेस विधायक ने विश्वास जताया कि यह कदम लाडली बहनों के सम्मान और अधिकारों पर चोट है और ये बहनें 2028 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगी। बाबू जंडेल के इस बयान ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। लाडली बहना योजना के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है। recent visitors 256

जनता के मुद्दों से दूर भाग रही भाजपा, विधानसभा में नहीं होने दे रही चर्चा

BJP is running away from public issues, not allowing discussion in the Assembly सुशील दामले विशेष संवाददाता रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है,उन्होंने कहा कि,भाजपा सरकार जनता के असल मुद्दों से दूर भाग रही है,वह नहीं चाहती की जनता के मुद्दों पर चर्चा हो,वहीं विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि,भाजपा पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बहुत सारे वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं किए हैं,इससे पूरे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है,भाजपा सरकार में किसानों को खाद लिए जेल जाना पड़ रहा है,किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वादा किया था,जिसमें से वह मुश्किल 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है,लाडली बहनाओं को ₹3000 देने की बात कही थी,जिसको एक साल बीत गया है,पंरतु अभी तक इसमें से आधी राशि भी हर महीने तक नहीं मिल रही है,बमुश्किल 1250 ही दे रही है,अब सुना है कि,सरकार इसके भार नहीं झेल पा रही है,इसलिए इसको बंद करने की दिशा में बयानबाजी शुरू हो गई है recent visitors 126

BJP MLA व समर्थकों की गुंडई, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा और कपड़े फाड़े

राजस्थान के जयपुर में सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा के समर्थकों की गुंडई देखने को मिली है. आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने एक घर में घुसकर महिलाओं को पीटा. इतना ही नहीं उनके कपड़े भी फाड़े. इससे गुस्साए लोगों ने पथराव किया. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ है. इसमें 2 पुलिसकर्मी और महिलाएं घायल हुई हैं. बताया जा रहा है कि ये घटना कटेवा नगर में देर रात हुई. पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि 2 पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद हुआ था. इस पर पूर्व पार्षद के बेटे ने अपने समर्थकों के साथ पड़ोसी परिवार पर हमला बोल दिया. इसके बाद विधायक गोपाल शर्मा मौके पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. अब पीड़ित परिवार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर न्याय की लगाई गुहार है. तेज-तर्रार नेताओं में शुमार हैं गोपाल शर्माबता दें कि विधायक गोपाल शर्मा राज्य के तेज-तर्रार नेताओं में शुमार हैं. बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल, जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में पुलिस अकादमी के पास बने मकानों को पुलिस अवैध बता रही और इसके खिलाफ कार्रवाई करने जा रही थी. तभी इस मामले को लेकर विधायक और पुलिस के बीच हॉट टॉक हुई. जमीन पर किसका हक है, ये फैसला अदालत करेगीइस दौरान विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि जमीन पर किसका हक है, ये फैसला पुलिस नहीं अदालत करेगी. इसके बाद उनके और पुलिस के बीच बातचीत ने तीखा मोड़ ले लिया. गुस्सा आने पर विधायक ने कहा कि मुझे टच नहीं करोगे कैलाश जी. आपके डीजीपी की भी इतनी हिम्मत नहीं है. आप हाथ कैसे लगा रहे हैं. विधायक ने कहा, मैंने आपको नहीं टच किया है फिर आप मुझको कैसे हाथ लगा सकते हैं. इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि आंखें किसे दिखा रहे हो, आंख दिखाने की ताकत तो सरकार की भी नहीं. recent visitors 176

इस धंधे ने BJP नेता को बनाया धनकुबेर, प्रॉपर्टी पर कब्जा कर गाड़ियां भी छीन लेता था पूर्व पार्षद

मध्य प्रदेश के सागर जिले में आयकर विभाग ने हाल ही में केशरवानी परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। बीड़ी और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े राजेश और बृजेश केशरवानी ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। इसी धंधे से वह करोड़पति बने। उन्होंने लोगों को ब्याज पर खूब पैसा दिया, जिसे नहीं चुकाने पर उनकी गाड़ियां छीन ली और प्रॉपर्टी पर भी कब्जा कर लिया। आईटी के छापे में उनके पास से सात फार्च्यूनर, क्रिस्टा और इनोवा जैसी लग्जरी कारें मिली है। साथ ही चार किलो 700 ग्राम सोने के साथ करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं। दअरसल, आयकर विभाग ने तीन दिन पहले सागर में तीन प्रमुख ठिकानों पर छापा मारा था। जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और पूर्व पार्षद राजेश और बृजेश केशरवानी के ठिकानों की जांच की गई थी। इन छापेमारियों में विभाग को 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले, जिनमें 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के बेनामी होने की जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग को छापेमारी में 150 करोड़ की टैक्स चोरी का भी पता चला है। हालांकि, टीम अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जिसके बाद और बड़े खुलासे हो सकते है। Read More:– प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर एसपी समुदाय का होगा कब्जा , ये नाम आगे बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने रविवार सुबह सागर में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान एक टीम ने भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और उनके भाई कुलदीप राठौर के घर छापेमारी की। वहीं, दूसरी टीम ने पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी, उनके भाई बृजेश केशरवानी और सहयागी राकेश छावड़ा के घर छापा मारा था। तीन दिन की जांच के बाद आईटी की टीम को करोड़ों की संपत्ति और लेनदेन का पता चला है। किसके घर क्या मिला था? पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के घर से 140 करोड़ से ज्यादा के नकद लेनदेन के दस्तावेज मिले थे। साथ 7 बेनामी लग्जरी कारें और करीब 4.7 किलो सोना और गहने मिले था। सोने और गहनों के दस्तावेज दिखाने के कारण आईटी टीम ने इसे जब्त नहीं किया था।भाजपा पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले से 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ रुपये नकद मिले थे। कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज के साथ करोड़ों के लेनदेन और टैक्स चोरी की बात भी सामने आई थी। इसके अलावा उनके घर में तीन मगरमच्छ भी पले हुए मिले थे। जिन्हें देखकर आयकर विभाग की टीम भी हैरान रह गई थी। recent visitors 291

bjp state president Post पर एसपी समुदाय का होगा कब्जा , ये नाम आगे

st community may get a chance in the list of bjp state president Post these names will come forward

अध्यक्ष के नाम पर कयासों का दौर तेज हो गया है। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद 24 वर्षों में अब तक आदिवासी वर्ग के हाथ bjp state president Post की बागडोर नहीं मिल सकी। MP BJP President : bjp state president Post के नाम पर कयासों का दौर तेज हो गया है। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद 24 वर्षों में अब तक आदिवासी वर्ग के हाथ प्रदेश की बागडोर नहीं मिल सकी। जबकि इस दौरान अनुसूचित जाति के सत्यनारायण जटिया नौ माह के लिए मनोनीत अध्यक्ष बने थे। वहीं साल 1980 से ब्राह्मण सबसे ज्यादा 6 और क्षत्रिय 5 बार प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस बीच बदलते पॉलिटिकल ट्रेंड में भाजपा जातिगत समीकरण साधने आदिवासी समुदाय की ओर भी जा सकती है। बता दें 15 जनवरी तक नए अध्यक्ष का चयन होना है। इसके लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान जल्द ही भोपाल का दौरा कर सकते हैं। प्रदेश में मौजूदा स्थिति में सीएम डॉ. मोहन यादव ओबीसी वर्ग से हैं, जबकि दोनों डिप्टी सीएम में से राजेंद्र शुक्ल ब्राह्मण और जगदीश देवड़ा एससी से आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सामान्य से हैं। ऐसे में सोशल इंजीनियरिंग बनाने एससी पर पार्टी दांव खेल सकती है। 1980 के बाद से ऐसा रहा फॉर्मूलाब्राह्मण- 06क्षत्रिय – 05जैन – 02ओबीसी – 02वैश्य – 01एसटी – 01एससी – 01 भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में आदिवासी वोटबैंक को साधने के लिए विशेष प्रयास किए थे। 230 सीटों में से 47 आदिवासी सीटों पर पार्टी ने 24 सीटें जीती थीं। हालांकि यह प्रदर्शन भाजपा के कुल 163 सीटों की तुलना में कमजोर था। लोकसभा चुनावों में पार्टी ने एसटी वर्ग की सुरक्षित सीटों पर 50% से अधिक वोट हासिल किए थे। बता दें प्रदेश में करीब 24 प्रतिशत आबादी आदिवासी है। Read more:- जीतू और जय’ की जोड़ी के पीछे है दिग्विजय सिंह का माइंडगेम! कमलनाथ होते जा रहे हैं साइड फग्गन सिंह कुलस्ते(Faggan Singh Kulaste): सात बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते इस दौड़ में सबसे आगे हैं। वे केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से उनकी संभावना प्रबल है।सुमेरसिंह सोलंकी(Sumer Singh Solanki): राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी युवा और ऊर्जावान चेहरा हैं। मालवा के सोलंकी संघ के नजदीकी हैं। आदिवासी समाज में उनकी अच्छी पकड़ है।जातिगत समीकरण: प्रदेश में मौजूदा स्थिति में सीएम डॉ. मोहन यादव ओबीसी वर्ग से हैं, जबकि दोनों डिप्टी सीएम में से राजेंद्र शुक्ल ब्राह्मण और जगदीश देवड़ा एससी से आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सामान्य से हैं। ऐसे में सोशल इंजीनियरिंग बनाने एससी पर पार्टी दांव खेल सकती है।ये भी संभावित नामगजेंद्र सिंह पटेल और महिला नेताओं में हिमाद्री सिंह का नाम भी चर्चाओं में है। हालांकि इनकी संभावनाएं प्राथमिक नामों की तुलना में थोड़ी कमजोर मानी जा रही हैं। recent visitors 333