MY SECRET NEWS

Sunday, June 21, 2026 11:50 pm

कांग्रेस ने हमेंशा से डॉ भीमराव अंबेडकर का करती रही अपमान, रैली से पूर्व माफी मांगे : विधायक सप्रे

Congress has always insulted Dr. Bhimrao Ambedkar, apologized before the rally: MLA Sapre

  • “जय भीम, जय बापू, जय संविधान” रैली को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
सुशील दामले (विशेष संवाददाता)

भोपाल। भाजपा ने हमेशा से डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है, जबकि कांग्रेस बाबा साहब की हमेशा से विरोधी रही है। जय भीम, जय बापू, जय संविधान” को लेकर विदिशा जिले की कुरवाई विधानसभा से भाजपा के विधायक हरिसिंह सप्रे ने कांग्रेसियों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से माफी मांगने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार बाबा साहब का अपमान किया है। कांग्रेस उनके नाम का इस्तेमाल करके राजनीतिक रोटियां सेंकती रही, लेकिन उनका कभी सम्मान नहीं किया। वहीं भाजपा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम को अमर बनाने के लिए जहां-जहां डॉक्टर अंबेडकर के चरण पड़े, उन स्थानो को ऐतिहासिक स्थल बनाया है। भाजपा सबका विकास-सबका साथ के सिद्धांत पर चलती है, जबकि कांग्रेस सिर्फ अपने परिवार के नाम पर ही सब कुछ करती है।

Read more: MP CONGRESS PRESIDENT JITU PATWARI बोले- ‘कैंसर की तरह है गुटबाजी, इसे…’

विधायक सप्रे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में महू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया था। अब वहाँ हर साल बड़ी संख्या में डॉ आंबेडकर के अनुयायी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग पहुंचते हैं। यानि 14 अप्रैल और 6 दिसम्बर को डॉ साहब के सम्मान में मेला लगता है। कांग्रेस बताए कि उसने क्या किया है? यहीं नहीं पूर्व सीएम शिवराज ने महू में डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी की है, जिसमें हजारों बच्चे बाबा साहब के जीवन पर शोध और अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे अनेकों काम भाजपा ने अंबेडकर साहब के सम्मान में किए हैं। कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर दलित हितैषी बनने का ढोंग रचकर सत्ता हासिल करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि इतिहास पढ़ कर देख लीजिए कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को सम्मान के लायक नहीं समझा है। कांग्रेस को महू में डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर रैली करने का कोई अधिकार ही नहीं है। उसे तो बारम्बार डॉ साहब से माफी मांगना चाहिए। उस पवित्र स्थल को भाजपा ने ही विकसित कर हम सभी के लिए आस्था का केंद्र बनाया है। विधायक सप्रे ने कहा कि मैं भी एक दलित वर्ग से आता हूं। मैं उनके संविधान के कारण ही आज विधायक बना हूं। मेरा दलित भाइयों से आग्रह है कि कांग्रेस के बहकाबे में ना आए।

Loading spinner

Leave a Comment