थाना ओरछा रोड पुलिस ने ग्राम धमौरा में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर को किया गिरफ्तार

Orchha Road police station arrested an interstate thief who committed a theft in Dhamora village. छतरपुर। दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना ओरछा रोड अंतर्गत ग्राम धमौरा निवासी फरियादी विजय सिंह यादव के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना ओरछा रोड में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चरण अहिरवार पिता सुम्मी अहिरवार, निवासी ग्राम देवथा, थाना अलीपुरा, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ग्राम धमोरा से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें बड़ा हार, छोटा हार, दो अंगूठियां, 4 सोने की चूड़ियां, चांदी की पायल, कमरबंद सहित अन्य आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है, बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त हुंडई एक्सटर कार भी जप्त की गई। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपए है। बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा माह जुलाई में थाना लवकुशनगर की चौकी पठा अंतर्गत ग्राम हिनौता में भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। संबंधित वैधानिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। आरोपी अंतरराज्यीय चोर है तथा जिला झांसी, निवाड़ी, महोबा एवं छतरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित 14 से अधिक अपराधों में लिप्त है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक  अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव, साइबर प्रभारी निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी अलीपुरा उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, चौकी प्रभारी पठा उप निरीक्षक वीरेंद्र परस्ते, उप निरीक्षक अतुल झा, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक राजन सिंह, आरक्षक भूपेंद्र यादव, अभय यादव, लखचंद्र यादव, सत्यम शरण मिश्रा, रविंद्र यादव, सुरेंद्र तिवारी, अरविंद राय एवं टीम की भूमिका रही। recent visitors 21

6 साल पुराने मारपीट के मामले में ₹4 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, किशोर न्याय बोर्ड में किया पेश

Warrantee with a ₹4,000 reward on his head arrested in a 6-year-old assault case; produced before the Juvenile Justice Board. छतरपुर। थाना भगवां पुलिस ने वर्ष 2020 के मारपीट के एक पुराने प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹4,000 के इनामी वारंटी को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस के “न्याय पथ अभियान” के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में किशोर न्याय बोर्ड द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। फरार वारंटी की तलाश के बाद पुलिस टीम ने उसे अभिरक्षा में लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे किशोर न्याय बोर्ड, छतरपुर के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक शीलेन्द्र सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित पुलिस टीम द्वारा की गई। छतरपुर पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित प्रकरणों के निपटारे के लिए अभियान लगातार जारी है। recent visitors 85

पुराने चेक बाउंस मामलों में बड़ी सफलता, ₹8000 का इनामी वारंटी गिरफ्तार

Major breakthrough in old cheque bounce cases, ₹8000 reward warrantee arrested छतरपुर ! पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 4 से 3 साल पुराने चेक बाउंस के 5 अलग-अलग मामलों में वांछित ₹8000 के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले में लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2022 के 2 और 2023 के 3 चेक बाउंस मामलों में फरार चल रहे आरोपी ऋषिकेश अत्रे को जिला बुरहानपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा 5 स्थाई वारंट जारी किए गए थे। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। टीम में प्रधान आरक्षक कृष्ण वल्लभ सेन, आरक्षक भूपेंद्र सिंह और राम जी कुशवाहा की सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की गई है। छतरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि कानून से बचना संभव नहीं है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। recent visitors 64

थाना मातगुवां पुलिस ने गुबरन रोड खेत में अवैध शराब संग्रह पर मारा छापा – 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Matguwan police station raided an illegal liquor storage facility at a farm on Gubran Road – 60 liters of illicit raw liquor recovered. छतरपुर ! मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना मातगुवां पुलिस को विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गुबरन रोड वाले खेत में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। खेत में भूसे के ढेर में विधिवत तलाशी ली गई, 4 प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब पाई गई। चार प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब मात्रा 60 लीटर, स्टील की टंकी, गुंड कीमत करीब 12000 रुपये बरामद की गई। अवैध शराब निर्माता आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।अवैध शराब निर्माण एवं संग्रह में संलिप्त आरोपी अजुद्दी यादव पिता भगवान दास यादव निवासी ग्राम मातगुवां के विरुद्ध थाना मातगुवां में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक अंकुर चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश कुशवाहा, राजकुमार सिसोदिया, राम जी अहिरवार, राजेंद्र तिवारी, आरक्षक शैलेश सिंह, धर्मेंद्र पटेल, दिलीप की भूमिका रही। Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range recent visitors 57

बड़ामलहरा में एकमात्र CNG पम्प पर घटिया गैस हो रही सप्लाई

Poor quality gas is being supplied at the only CNG pump in Badamalhara. लोकेन्द्र सिंह बड़ामलहरा। नगर में एकमात्र CNG पम्प है, जो भारत पेट्रोल पंप के साथ संचालित हो रहा है। इस पंप पर घटिया क्वालिटी की CNG गैस सप्लाई किए जाने के आरोप लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर दो दर्जन से अधिक टैक्सी चालकों ने पम्प परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।टैक्सी चालकों का कहना है कि बड़ामलहरा में सतना से सप्लाई की जा रही CNG गैस की गुणवत्ता बेहद खराब है। इस गैस से वाहनों का माइलेज (एवरेज) काफी कम हो रहा है। वहीं इसके उपयोग से इंजन और अन्य पार्ट्स भी जल्दी खराब हो रहे हैं। इससे घटिया क्वालिटी की गैस से उनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। अडानी गैस सप्लाई की मांग प्रदर्शन कर रहे चालकों ने बताया कि पास के अन्य शहरों में अदानी गैस की सप्लाई हो रही है, जिसकी क्वालिटी बेहतर है। हैरानी की बात यह है कि अदानी गैस और यहां सप्लाई की जा रही CNG गैस का रेट लगभग एक समान है, बावजूद इसके उन्हें खराब गुणवत्ता की गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।टैक्सी चालकों ने पम्प प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द अदानी गैस की सप्लाई शुरू की जाए, ताकि उन्हें बेहतर गुणवत्ता की CNG मिल सके और वाहनों की कार्यक्षमता बनी रहे। चालकों ने दी चेतावनी चालकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पम्प प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में इस मुद्दे को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। recent visitors 72

छतरपुर : थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में घर से चोरी का किया खुलासा- 3 चोर गिरफ्तार

छतरपुर : थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में घर से चोरी का किया खुलासा- 3 चोर गिरफ्तार

Chhatarpur: Kishangarh police station uncovered a theft from a house in village Kupi – 3 thieves arrested. छतरपुर ! थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुपी में माह सितंबर में फरियादी रामाधीन यादव के घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना किशनगढ़ में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी एवं आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था।एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मूवमेंट संबंधित जानकारी एकत्र की गई। चोरी के दौरान संदेहियों का आपसी संपर्क पाया गया।संदेही से पूछताछ की गई। योजना बद्ध तरीके से साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा चोरी में सम्मिलित तीन आरोपी recent visitors 93

पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान इटौरा रोड से अवैध हथियार 315 बोर देशी कट्टा एवं कारतूस सहित आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

During the area visit, the police arrested a habitual criminal from Itaura Road with illegal weapons, 315 bore country-made pistol and cartridges. छतरपुर । पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। विगत दिनों में छतरपुर जिले में 476 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है। थाना गौरिहार पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गौरिहार इटौरा रोड में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान इटौरा  रोड  पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेही को पकड़ा। तलाशी लेने पर अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिला, बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी उदयभान द्विवेदी पिता रामशरण द्विवेदी निवासी गौरिहार, जिला छतरपुर के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अवैध हथियार जैसे 17 अपराधों में लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर  नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित , उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मरकाम, आरक्षक अनिल शर्मा, अनिल यादव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। recent visitors 226