छतरपुर: थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गल्ला मंडी के पास से आरोपी को देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार

Chhatarpur: Kotwali police arrested the accused with a country-made pistol near the grain market during night patrolling. छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि गश्त के दौरान गल्ला मंडी के पास अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान मुक्ति धाम के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, घेराबंदी कर रोक कर तलाशी ली गई, 12 बोर का देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया। अवैध हथियार जप्त कर आरोपी राजू कुशवाहा पिता लल्लूराम कुशवाहा, निवासी सागर रोड, छतरपुर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता, आरक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, दीपचंद एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। recent visitors 26

थाना बक्सवाहा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन – अवैध देशी एवं महुआ शराब जप्त, 100 लीटर महुआ लहान का किया गया नष्टीकरण

Buxwaha police station takes major action against illegal liquor – illegal country liquor and mahua liquor seized, 100 litres of mahua liquor destroyed छतरपुर । पुलिस द्वारा अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बक्सवाहा पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में अवैध देशी एवं महुआ शराब जप्त की गई। साथ ही अवैध रूप से तैयार किए जा रहे लगभग 100 लीटर महुआ लहान का विधिवत नष्टीकरण किया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों पर भी कार्यवाही की गई है। अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक प्रशांत सेन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बम्होरी उप निरीक्षक कादिर खान, उप निरीक्षक अवधेश दुबे, उप निरीक्षक मनीराम, सहायक उप निरीक्षक शिवदयाल, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, आरक्षक पुष्पेंद्र, गोलेंद्र, संजय, रविंद्र, सतीश, महिला आरक्षक विमला एवं मुस्कान सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। recent visitors 24

थाना लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:  वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार

Lavkushnagar police station takes major action – Two accused arrested for online fraud of over ₹12 lakh in the name of work from home. छतरपुर। थाना लवकुशनगर अंतर्गत माह अगस्त में आवेदक सरफराज अहमद निवासी लवकुशनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपियों द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम का प्रलोभन देकर विभिन्न टास्क पूरे करवाने के नाम पर ऑनलाइन माध्यम से करीब 12 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांजैक्शन करवाकर धोखाधड़ी की गई है। रिपोर्ट पर थाना लवकुशनगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों एवं पूरी कड़ी का पता लगाने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से बारीकी से जांच करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड की कड़ी में शामिल दो आरोपियों— 1. अयान खान, पिता राशिद खान, निवासी दुबे कॉलोनी, गुना 2. सोनाली जैन, पिता पवन जैन, निवासी ईसागढ़, जिला अशोकनगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करते थे तथा वर्क फ्रॉम होम, गूगल रेटिंग एवं अन्य ऑनलाइन टास्क पूरे करने के नाम पर पहले राशि प्राप्त करने और अधिक टास्क पूरा करने पर अधिक राशि देने का प्रलोभन देते थे। इसी प्रक्रिया में फरियादी से भी 12 लाख रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराकर धोखाधड़ी की गई। आरोपियों के कब्जे से ₹62,000 नगद, 2 मोबाइल फोन, पासबुक एवं एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य आरोपियों एवं पूरे नेटवर्क की जानकारी प्राप्त करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना एवं जांच जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अंबे, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक कमला सिंह, सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश, प्रधान आरक्षक ओमपाल सिंह, आरक्षक राहुल गुर्जर, विवेक शर्मा, सूरज शर्मा, नरेंद्र एवं विकास, साइबर सेल से मयंक, दीपक एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। recent visitors 43

9 साल पुराने मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Police take major action in 9-year-old assault case, two warrants arrested ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत भगवां पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे थे दोनों वारंटी छतरपुर। पुराने लंबित आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जिला स्तरीय ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत भगवां थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वर्ष 2017 के 9 साल पुराने मारपीट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में पुराने लंबित मामलों के आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भगवां पुलिस ने मारपीट के पुराने प्रकरण में फरार चल रहे वारंटियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम सिजवाहा निवासी कल्ला अहिरवार पिता लूला अहिरवार और केसरबाई अहिरवार पति कल्ला अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वर्ष 2017 में दर्ज मारपीट के प्रकरण में वारंटी बताए गए हैं और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई इस कार्रवाई को एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। अभियान में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक सत्येंद्र कुमार, महिला आरक्षक रेवती सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निपटारे और फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा पुराने प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 27

छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल फोन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhatarpur police station arrested the accused with 6 stolen motorcycles and 8 mobile phones. छतरपुर ! पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली सहित अन्य थानों से चोरी संबंधी जानकारी एकत्र कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।पुलिस टीम को जिला अस्पताल के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल संबंधी सूचना थाना सटई क्षेत्र अंतर्गत होने की प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई जिला अस्पताल के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सहित पृथक पृथक स्थान से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल- एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, टीवीएस स्पोर्ट, सीडी डीलक्स बरामद की गई। 1 मोटरसाइकिल छतरपुर जिला अस्पताल के पास से तथा अन्य 5 मोटरसाइकिल खजुराहो से 2, जटाशंकर मेला से 2 तथा 1 सागर जिले से चोरी की गई थी। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ-साथ मोबाइल चोरी करने का भी काम करता था। छापामार कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के पास से 8 मोबाइल फोन, टेक्नो, लावा, वीवो, रेडमी, रियलमी कंपनी के भी बरामद किए गए।6 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बरामद कर आरोपी गजेंद्र उर्फ गर्जन सिंह बुंदेला पिता शंकर सिंह बुंदेला निवासी ग्राम मझगंवा थाना सटई को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चोरी जैसे तीन से अधिक अपराधों में लिप्त है, अन्य थानों से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी संबंधी जानकारी हेतु संपर्क किया जा रहा है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक वीपेंद्र चौबे, उमाशंकर शुक्ल, अवधेश चतुर्वेदी, आरक्षक सौरभ तिवारी, अभय यादव, आशीष खरे, सत्येंद्र यादव, नरेश सिंह, संदीप एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। recent visitors 91