Lavkushnagar police station takes major action – Two accused arrested for online fraud of over ₹12 lakh in the name of work from home.
छतरपुर। थाना लवकुशनगर अंतर्गत माह अगस्त में आवेदक सरफराज अहमद निवासी लवकुशनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपियों द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम का प्रलोभन देकर विभिन्न टास्क पूरे करवाने के नाम पर ऑनलाइन माध्यम से करीब 12 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांजैक्शन करवाकर धोखाधड़ी की गई है। रिपोर्ट पर थाना लवकुशनगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों एवं पूरी कड़ी का पता लगाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से बारीकी से जांच करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड की कड़ी में शामिल दो आरोपियों—
1. अयान खान, पिता राशिद खान, निवासी दुबे कॉलोनी, गुना
2. सोनाली जैन, पिता पवन जैन, निवासी ईसागढ़, जिला अशोकनगर
को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करते थे तथा वर्क फ्रॉम होम, गूगल रेटिंग एवं अन्य ऑनलाइन टास्क पूरे करने के नाम पर पहले राशि प्राप्त करने और अधिक टास्क पूरा करने पर अधिक राशि देने का प्रलोभन देते थे। इसी प्रक्रिया में फरियादी से भी 12 लाख रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराकर धोखाधड़ी की गई।
आरोपियों के कब्जे से ₹62,000 नगद, 2 मोबाइल फोन, पासबुक एवं एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य आरोपियों एवं पूरे नेटवर्क की जानकारी प्राप्त करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना एवं जांच जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अंबे, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक कमला सिंह, सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश, प्रधान आरक्षक ओमपाल सिंह, आरक्षक राहुल गुर्जर, विवेक शर्मा, सूरज शर्मा, नरेंद्र एवं विकास, साइबर सेल से मयंक, दीपक एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।