नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे स्वास्थ्य मंत्री: जीतू पटवारी

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के परासिया तहसील में हुई दर्जनों बच्चों की मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को मृतक बच्चों के परिजनों से भेंट करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि हर हाल में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा से लेकर ड्रग कंट्रोलर, पी एस और स्वास्थ सचिव को निलंबित करने की कार्यवाही करे, तब लगेगा की प्रदेश की मोहन सरकार बच्चों की मौत के मामले में गंभीर है। मृतक बच्चों के परिजनों से श्री पटवारी ने वन टू वन बात करते हुए कहा सरकार अगर मृतक बच्चों के परिजनों के आसू पोछना चाहती है तो तत्काल परिजनों को एक एक करोड़ का मुहावजा देते हुए नागपूर में इलाजरत बीमार बच्चों की ईलाज की समुचित व्यवस्था कराए। जिले में अब तक किडनी फेल होने से मौत का आंकड़ा 18 के पार पहुंच गया है। लेकिन सरकारी आंकड़े कुछ ओर ही कह रहे हैं। recent visitors 335

किसानों के लिये जरूरी है, कमलनाथ का कर्ज माफी मॉडल

किसानों के लिये जरूरी है, कमलनाथ का कर्ज माफी मॉडल

Kamal Nath for farmers loan waiver model is essential for farmers. भोपाल। Kamal Nath for farmers loan मध्य प्रदेश आज भी एक कृषि प्रधान राज्य है, वहां करीब 70 फीसदी आबादी खेती पर निर्भर है। इसके बावजूद प्रदेश में किसानों को चुनौतियां बढ़ती जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सत्ताधारी पाजपा ने किसानों से जो भी यादे किये वे निभाए नहीं। न तो वादे के मुताबिक 2022 में किसानों की आमदनी पुगनी हुई उऔर न ही 2023 के विधानसभा चुनाव में गेहूं और धान का यह न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया, जिसका वादा भाजपा ने किया चा। सवकि इस दौरान कृषि लागत लगातार बढ़ती गई है। ऐसे में जरूरी है कि पलटकर देखा जाए कि प्रदेश के किसानों के हित के लिए अत्तील में कौन से बढ़िया काम हुए थे और क्या उन्हें दुहराया जा सकता है। Kamal Nath for farmers loan पाठकों को याद होगा कि दिसंबर 2018 में मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने सबसे पहले किसानों की कर्जमाफी के आदेश पर दस्तखत किये थे। कर्ज में फंसे किसानों का पूरा अध्ययन करने के बाद कमलनाथ सरकार ने वर्ष 2019 में किसानों का कर्म माफ कर दिया था। प्रदेश के इतिहास में यह सबसे बाते कर्न माफी योजना थी। कमलनाथ सरकार ने दो चरणों में करीब 27 लाख डिसानों का कर्ज माफ किया था, जो प्रदेश के लिये अपने आप में एक रिकॉर्ड है इस योजना के पहले चरण में 20 लाख 23 हजार 136 किसानों का कर्ज माफ किया था और दूसरे चरण में 6 लाख 72 हमार 245 किसानों का कर्ज माफ किया गया। इस तरह करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। कमलनाथ अगले चरण में और भी किसानों का कर्ज माफ करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस बीए उनकी सरकार गिरा की गई। Kamal Nath for farmers loan इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि कमलनाथ ने किसानों का कर्ज तो साफ किया लेकिन राजकोष पर इसका बोझ नहीं पड़ने दिया। कर्जमाफी के पाले चरण में 7108.96 करोड़ रूपये और दूम चरण में 4538,03 करोड़ रूपये यानी कुरा मिलाकर 11,646.96 करोड़ रूपये के किसान कर्ज माफ किये गए। देवास, खरगोन, मंदसौर, सीहोर और विदिशा जिलों में तो एक-एक लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया गया। छिंदवाड़ा में करीब 75 हजार किसानों का कर्ज माफ किया गया। मध्य प्रदेश जैसे राज्य के लिये यह काफी बड़ी संख्या है और खासकर कमलनाथ सरकार की जिस तरह का खाली खजाना मिला था, उसमें तो यह और बड़ी चुनौती थी। लेकिन इस चुनौती से निपटने में कमलनाथ का अनुभव काम आया था। छिंदवाड़ा से 40 साल तक सांसद रहने के कारण ये किसानों की जरूरतों को बखूयी जानते थे, तो दूसरी तरफ देश के वाणिज्य मंत्री के रूप में उनका अनुभव बैंकों पर नकेल कसने में काम आया। कमलनाथ ने बैंकों से कहा कि वे उसी तरह किसानों का कर्ज माफ करें जिस तरह के कोपटि का कि संपूर्ण बकाया राशि की जगह बैंक एका कर्ज माफ करते हैं। इसका मतलब यह या ऐसी राशि पर समझौता करें तो बैंक और राज्य सरकार दोनों को मंजूर हो। कमालनाय बारीक ज्ञान के सामने बैंकों की दलीलें नहीं के बैंकिंग, मौद्रिक नीति और अर्थशास्त्र के टिकी और 11,646.96 करोड़ का कर्ज किसानों के सिर से उतर गया। अब जरा आज की तस्वीर पर गौर करें। Kamal Nath for farmers loan आज स्थिति यह कि किसान पिछले एक महीने में यूरिया में मिल पाने के कारण प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे है। नकली खाद और बीज किसानों के लिये दूसरा बड़ा संकट हैं। तीसरी समस्या यह आ गई है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार और किसानों ने मिलकर खरीब 2024 में करीब 1792 करोड़ रूपये फसल बीमा का प्रीमियम दिया। उसके बाद राज्य सरकार के अधिकारियों ने माना कि सोयाबीन की फसल को 50 से 70 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। लेकिन बीमा कंपनी ने सैटेलाइट सर्व का बहाना बनाकर इसे खारिज कर दिया और किसानों को बीमा क्लेम के नाम पर 100-200 रुपये पकड़ा दिये। Kamal Nath for farmers loan 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद से किसानों के साथ लगातार यही हो रहा है। ऐसे में जरूरत इस बात की है किसानों को आर्थिक संकट से उबारने के लिये मौजूदा सरकार सबसे पहले किसानों की कर्जमाफी करे और इसके लिगे कमलनाथ मॉडल को अपनाए। इसी तरह बीमा कंपनियों पर भी कमलनाथ के अनुभव का लाभ लेते हुए लगाम कसे। सरकार को यह समझना होगा कि जम किसान का कर्ज माफ किया जाएगा तो किसान के पास कुछ पैसा बचेगा। इसी पैसे को किसान बाजार में खर्च करेगा और इससे आर्थिक गतिविधि का पहिया घूमेगा। आर्थिक गतिविधि के लिये पूंजी का गतिमान होना बहुत जरूरी है। अगर एक 10 का नोट एक व्यक्तिकी जेब में है तो वह सिर्फ 10 रूपये है। लेकिन अगर किसान ने 10 रूपये ऑटो वाले को दिये, ऑटो बाले ने परचून वाले को दिये, परचून वाले बच्चे की स्कूल फीस में दिवे, स्कूल वालों ने ऐसे स्टेशनरी चाले को दिये और स्टेशनरी वाले किसान से गेहूं खरीदा तो पांच हाथों से गुजरकर यह 10 रूपये 50 रूपये की आर्थिक गतिविधि कर देते हैं। इसी को वेलोसिटी ऑफ रूपो कहते हैं। Read more: करोड़ो सम्पत्ति के मालिक हैं शिवराज सिंह के चाहते सीहोर विधायक सुदेश राय का साम्राज्य इसलिये बेहतर होगा कि मध्य प्रदेश सरकार हर महीने 5000 करोड़ रूपये का कर्ज लेने के बजाय किसानों का कर्ज माफ करे और किसानों की जेब में पैसा पहुंचाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेज करे। मुझे लगता है कि सरकार अगर इस संबंध में कमलनाथ से कोई सलाह मांगेगी तो वे प्रदेश हित में जरूर सलाह देंगे। recent visitors 414

अल्पसंख्यक विभाग की जिला कांग्रेस बैठक में संगठन मज़बूत करने पर मंथन

State President of Congress Minority held a meeting for the workers सिवनी मालवा ! जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अमजद पठान द्वारा भिलट देव रिसोर्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम उपस्थित हुए वही जिले के कांग्रेस के सभी वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी की उपस्थिति में जिले में लीगल सेल को किस तरह से और कांग्रेस को किस तरह से मजबूत किया जाए इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संगठन में चर्चा की गई इस दौरान इटारसी से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश साहू हजारीलाल गुर्जर विकास पाठक लीगल सेल अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मीर जाहिर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय राष्ट्रीय प्रवक्ता युवक कांग्रेस के गुफरान अंसारी एडवोकेट पंकज राठौर शैलेंद्र सिन्हा एडवोकेट चंदन भैया किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बाबू चौधरी अजय पटेल हाज़ी शरीफ खान सुभाष दुबे स्वदेश शर्मा हैरिसन नगर अध्यक्ष सिवनी मालवा, समीर शर्मा शमीम खान जुनैद तौसीफ खान राजा अल्पसंख्यक इटारसी विधानसभा के अध्यक्ष शेख जावेद मुकेश पटेल एडवोकेट अरशद खान जकि खान प्रदेश कांग्रेस सचिव अल्पसंख्यक विभाग के परमजीत सलूजा लाली चाचा शाहिद शाहिद अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे recent visitors 77

रतलाम में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान आज से, 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य

रतलाम में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान आज से, 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य

Signature campaign of Congress vote thieves leaving the throne in Ratlam starts today, target of 50 thousand signatures रतलाम। रतलाम जिले में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का आज शुभारंभ होगा। अभियान में कांग्रेस संगठन प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल शामिल होंगे। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सुभाष नगर चौराहा से प्रारंभ होगा।अभियान को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की बैठक हुई। बैठक में रतलाम शहर से 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य तय किया। 40 अलग-अलग चौराहों पर पर स्टॉल व प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराएंगे।कांग्रेस कार्यकर्ता अपने स्तर पर क्षेत्रों में हस्ताक्षर करवाएंगे। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बैठक में सभी को 2-2 हजार हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य दिया।पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, यास्मिन शेरानी, रजनीकांत व्यास, कमरुद्दीन कछवाय, नासिर कुरैशी, सलीम बागवान, शाकिर खान, शैलेन्द्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या आदि मौजूद रहे। recent visitors 102

वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Like Rahul Gandhi, Aditya Thackeray will also launch a surgical strike on vote theft. मुंबई। शिवसेना यूबीटी के नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा है कि राहुल गांधी की तरह वह भी महाराष्ट्र विधानसभा में ‘वोट चोरी का खुलासा करेंगे। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग को लिखा है। जिसमें मतदाताओं की अचानक बढ़ी संख्या, गायब मतदाताओं और मतदान केंद्रों के कुप्रबंधन के बारे में जिक्र है। इन सभी गड़बडिय़ों के बारे में हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को बताएंगे। हालांकि कब खुलासा करेंगे, यह नहीं बताया।आदित्य ठाकरे ने एक कार्यक्र्रम में कहा कि हमने कई खामियां पाई है और इससे जुड़े डाटा की स्टडी की जा रही है और इसमें हम जनता के सामने रखेंगे। महाराष्ट्र में अगले जनवरी तक बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में जो नतीजे आए हमने उसे स्वीकार किया, लेकिन ये सरकार ठीक से काम क्यों नहीं कर रही है। आप देखते हैं कि एक डिप्टी चीफ मिनिस्टर कभी अपने गांव में जाकर रोते हैं तो कभी दिल्ली में शिकायतें करते हैं। उनका इशारा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की ओर था, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं डरपोक लोगों का नाम नहीं लेता।ठाकरे ने कहा कि कुछ चीजों पर समझौता नहीं हो सकता है। जिस तरह से सरकार चल रही है उस पर समझौता नहीं हो सकता, जिस तरह बीएमसी को लूटा जा रहा है उस पर समझौता नहीं हो सकता। जिस तरह राज्य को लूटा जा रहा है इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। आदित्य ठाकरे ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कभी भी बुरे रिश्ते नहीं थे और राहुल गांधी से भी हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं और राजनीति ऐसी ही होनी चाहिए। राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं है। बीजेपी के हिन्दुत्व से सहमत नहींबीजेपी के हिन्दुत्व की आलोचना करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीजेपी के साथ जाना हिन्दुत्व है और क्या कांग्रेस के साथ जाना हिन्दुत्व नहीं है। हम एक मात्र पार्टी हैं जहां उद्धव ठाकरे तीन बार अयोध्या गए। हमारी देशभक्ति और हिन्दुत्व पर प्रमाण पत्र देने वाली बीजेपी कौन होती है। मैं बीजेपी के उस हिन्दुत्व से सहमत नहीं हूं जहां किसी व्यक्ति को उसके खाने के पसंद के आधार पर जला दिया जाता है। मैं हिन्दू हूं और गौरवशाली हिन्दू हूं और बीजेपी मुझे प्रमाण पत्र नहीं दे सकती है। नेपो किड के आरोपों पर दिया जवाबआदित्य ठाकरे ने राजनीति में नेपो किड होने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे अपने विरासत का गर्व है। मुझे गर्व है कि मैं अपने दादा का पोता है और मेरी ब्लडलाइन इस परिवार की है। उन्होंने कहा कि ये एक मात्र ऐसा पेशा है जहां आपका एक अच्छा निर्णय एक अरब लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है।भारत के पड़ोस में जेन-जी आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरने कहा कि इन आंदोलनों के मूल में जाना होगा। ये समझना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है, बेरोजगारी, असानता, ध्रुवीकरण बढ़ रहा है। क्या इस बारे में बात की जा रही है। 2029 में देश का नेतृत्व करने के लिए बेहतर चेहरा नरेंद्र मोदी हैं या राहुल गांधी? इसके जवाब में आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये फैसला देश की जनता करेगी। recent visitors 112

शिवपुरी में किसान की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा, जीतू पटवारी बोले- अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

शिवपुरी में किसान की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा, जीतू पटवारी बोले- अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

The case of beating of a farmer in Shivpuri gained momentum, Jitu Patwari said – we will not tolerate atrocities. शिवपुरी। करैरा में खाद के टोकन के लिए लाइन में लगे किसान को नायब तहसीलदार द्वारा थप्पड़ मारने की घटना ने प्रदेश की सियायत को गर्मा दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। उधर तहसीलदार कल्पना शर्मा ने कहा कि किसान व्यवस्था बिगाड़ रहा था। हंगामे के बाद वहां पहुंचे किसान कांग्रेस के नेता मान सिंह फौजी ने पीड़ित किसान की बात मोबाइल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से करवाई। पटवारी ने कहा कि किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अब कलेक्टर से शिकायत कर नायब तहसीलदार पर कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार खाद वितरण केंद्र पर टोकन लेने के लिए किसानों की लाइन लगी थी। आरोप है कि इसी दौरान लाइन में धक्का-मुक्की के दौरान हाथरस गांव निवासी महेंद्र राजपूत को नायब तहसीलदार विजय त्यागी ने थप्पड़ मार दिया था। recent visitors 107

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

Chhindwara Congress took out an anti-tax procession against the Municipal Corporation. छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे टैक्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शिवाजी चौक राजीव भवन से शुरू हुई रैली फव्वारा चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां निगम पर टैक्स कम करने की मांग रखी।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘टैक्स की अर्थी’ भी निकाली। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव मटकी पकड़े आगे चल रहे थे, जबकि पीछे कार्यकर्ता अर्थी को कांधा देकर ले जा रहे थे। इस दौरान बैंड की धुन पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ बजाया गया और शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निगम कमिश्नर, महापौर और सभापतियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनता के पैसे से गाड़ी में डीजल डलवाने वाले हरामखोर कहां हैं? इतना ही नहीं, इतना ही नहीं, ओकटे ने पुलिस को भी चेतावनी दी कि कांग्रेस के खिलाफ फर्जी केस बनाना बंद करें, वरना उन्हें भी जवाब देना होगा।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के अलावा पूर्व अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण चौधरी, निगम अध्यक्ष सोनू मागो, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े, जय सक्सेना, पिंचू बैस, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। recent visitors 93