अल्पसंख्यक विभाग की जिला कांग्रेस बैठक में संगठन मज़बूत करने पर मंथन

State President of Congress Minority held a meeting for the workers सिवनी मालवा ! जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अमजद पठान द्वारा भिलट देव रिसोर्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम उपस्थित हुए वही जिले के कांग्रेस के सभी वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी की उपस्थिति में जिले में लीगल सेल को किस तरह से और कांग्रेस को किस तरह से मजबूत किया जाए इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संगठन में चर्चा की गई इस दौरान इटारसी से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश साहू हजारीलाल गुर्जर विकास पाठक लीगल सेल अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मीर जाहिर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय राष्ट्रीय प्रवक्ता युवक कांग्रेस के गुफरान अंसारी एडवोकेट पंकज राठौर शैलेंद्र सिन्हा एडवोकेट चंदन भैया किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बाबू चौधरी अजय पटेल हाज़ी शरीफ खान सुभाष दुबे स्वदेश शर्मा हैरिसन नगर अध्यक्ष सिवनी मालवा, समीर शर्मा शमीम खान जुनैद तौसीफ खान राजा अल्पसंख्यक इटारसी विधानसभा के अध्यक्ष शेख जावेद मुकेश पटेल एडवोकेट अरशद खान जकि खान प्रदेश कांग्रेस सचिव अल्पसंख्यक विभाग के परमजीत सलूजा लाली चाचा शाहिद शाहिद अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे recent visitors 68

रतलाम में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान आज से, 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य

रतलाम में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान आज से, 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य

Signature campaign of Congress vote thieves leaving the throne in Ratlam starts today, target of 50 thousand signatures रतलाम। रतलाम जिले में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का आज शुभारंभ होगा। अभियान में कांग्रेस संगठन प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल शामिल होंगे। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सुभाष नगर चौराहा से प्रारंभ होगा।अभियान को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की बैठक हुई। बैठक में रतलाम शहर से 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य तय किया। 40 अलग-अलग चौराहों पर पर स्टॉल व प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराएंगे।कांग्रेस कार्यकर्ता अपने स्तर पर क्षेत्रों में हस्ताक्षर करवाएंगे। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बैठक में सभी को 2-2 हजार हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य दिया।पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, यास्मिन शेरानी, रजनीकांत व्यास, कमरुद्दीन कछवाय, नासिर कुरैशी, सलीम बागवान, शाकिर खान, शैलेन्द्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या आदि मौजूद रहे। recent visitors 90

वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Like Rahul Gandhi, Aditya Thackeray will also launch a surgical strike on vote theft. मुंबई। शिवसेना यूबीटी के नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा है कि राहुल गांधी की तरह वह भी महाराष्ट्र विधानसभा में ‘वोट चोरी का खुलासा करेंगे। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग को लिखा है। जिसमें मतदाताओं की अचानक बढ़ी संख्या, गायब मतदाताओं और मतदान केंद्रों के कुप्रबंधन के बारे में जिक्र है। इन सभी गड़बडिय़ों के बारे में हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को बताएंगे। हालांकि कब खुलासा करेंगे, यह नहीं बताया।आदित्य ठाकरे ने एक कार्यक्र्रम में कहा कि हमने कई खामियां पाई है और इससे जुड़े डाटा की स्टडी की जा रही है और इसमें हम जनता के सामने रखेंगे। महाराष्ट्र में अगले जनवरी तक बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में जो नतीजे आए हमने उसे स्वीकार किया, लेकिन ये सरकार ठीक से काम क्यों नहीं कर रही है। आप देखते हैं कि एक डिप्टी चीफ मिनिस्टर कभी अपने गांव में जाकर रोते हैं तो कभी दिल्ली में शिकायतें करते हैं। उनका इशारा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की ओर था, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं डरपोक लोगों का नाम नहीं लेता।ठाकरे ने कहा कि कुछ चीजों पर समझौता नहीं हो सकता है। जिस तरह से सरकार चल रही है उस पर समझौता नहीं हो सकता, जिस तरह बीएमसी को लूटा जा रहा है उस पर समझौता नहीं हो सकता। जिस तरह राज्य को लूटा जा रहा है इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। आदित्य ठाकरे ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कभी भी बुरे रिश्ते नहीं थे और राहुल गांधी से भी हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं और राजनीति ऐसी ही होनी चाहिए। राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं है। बीजेपी के हिन्दुत्व से सहमत नहींबीजेपी के हिन्दुत्व की आलोचना करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीजेपी के साथ जाना हिन्दुत्व है और क्या कांग्रेस के साथ जाना हिन्दुत्व नहीं है। हम एक मात्र पार्टी हैं जहां उद्धव ठाकरे तीन बार अयोध्या गए। हमारी देशभक्ति और हिन्दुत्व पर प्रमाण पत्र देने वाली बीजेपी कौन होती है। मैं बीजेपी के उस हिन्दुत्व से सहमत नहीं हूं जहां किसी व्यक्ति को उसके खाने के पसंद के आधार पर जला दिया जाता है। मैं हिन्दू हूं और गौरवशाली हिन्दू हूं और बीजेपी मुझे प्रमाण पत्र नहीं दे सकती है। नेपो किड के आरोपों पर दिया जवाबआदित्य ठाकरे ने राजनीति में नेपो किड होने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे अपने विरासत का गर्व है। मुझे गर्व है कि मैं अपने दादा का पोता है और मेरी ब्लडलाइन इस परिवार की है। उन्होंने कहा कि ये एक मात्र ऐसा पेशा है जहां आपका एक अच्छा निर्णय एक अरब लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है।भारत के पड़ोस में जेन-जी आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरने कहा कि इन आंदोलनों के मूल में जाना होगा। ये समझना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है, बेरोजगारी, असानता, ध्रुवीकरण बढ़ रहा है। क्या इस बारे में बात की जा रही है। 2029 में देश का नेतृत्व करने के लिए बेहतर चेहरा नरेंद्र मोदी हैं या राहुल गांधी? इसके जवाब में आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये फैसला देश की जनता करेगी। recent visitors 101

शिवपुरी में किसान की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा, जीतू पटवारी बोले- अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

शिवपुरी में किसान की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा, जीतू पटवारी बोले- अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

The case of beating of a farmer in Shivpuri gained momentum, Jitu Patwari said – we will not tolerate atrocities. शिवपुरी। करैरा में खाद के टोकन के लिए लाइन में लगे किसान को नायब तहसीलदार द्वारा थप्पड़ मारने की घटना ने प्रदेश की सियायत को गर्मा दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। उधर तहसीलदार कल्पना शर्मा ने कहा कि किसान व्यवस्था बिगाड़ रहा था। हंगामे के बाद वहां पहुंचे किसान कांग्रेस के नेता मान सिंह फौजी ने पीड़ित किसान की बात मोबाइल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से करवाई। पटवारी ने कहा कि किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अब कलेक्टर से शिकायत कर नायब तहसीलदार पर कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार खाद वितरण केंद्र पर टोकन लेने के लिए किसानों की लाइन लगी थी। आरोप है कि इसी दौरान लाइन में धक्का-मुक्की के दौरान हाथरस गांव निवासी महेंद्र राजपूत को नायब तहसीलदार विजय त्यागी ने थप्पड़ मार दिया था। recent visitors 94

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

Chhindwara Congress took out an anti-tax procession against the Municipal Corporation. छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे टैक्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शिवाजी चौक राजीव भवन से शुरू हुई रैली फव्वारा चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां निगम पर टैक्स कम करने की मांग रखी।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘टैक्स की अर्थी’ भी निकाली। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव मटकी पकड़े आगे चल रहे थे, जबकि पीछे कार्यकर्ता अर्थी को कांधा देकर ले जा रहे थे। इस दौरान बैंड की धुन पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ बजाया गया और शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निगम कमिश्नर, महापौर और सभापतियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनता के पैसे से गाड़ी में डीजल डलवाने वाले हरामखोर कहां हैं? इतना ही नहीं, इतना ही नहीं, ओकटे ने पुलिस को भी चेतावनी दी कि कांग्रेस के खिलाफ फर्जी केस बनाना बंद करें, वरना उन्हें भी जवाब देना होगा।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के अलावा पूर्व अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण चौधरी, निगम अध्यक्ष सोनू मागो, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े, जय सक्सेना, पिंचू बैस, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। recent visitors 86

बीजेपी पूर्व सांसद का विवादित बयान , जब नेपाल जैसी क्रांति आएगी तो राहुल-अखिलेश का घर फूंक दिया जाएगा’

Former BJP MP’s controversial statement: “When a revolution like the one in Nepal comes, Rahul and Akhilesh’s houses will be burnt down.” Subrat Pathak: भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने एक बार फिर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। गुरुवार को कन्नौज में सुब्रत पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर भारत में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी कोई क्रांति होती है, तो सबसे पहले राहुल गांधी और अखिलेश यादव के घर फूंक दिए जाएंगे। इन सभी के ऊपर भ्रष्टाचार के मुकदमें हैं। सुब्रत पाठक ने कहा कि देश में अगर कोई क्रांति निकलेगी तो वह देशद्रोही होंगे। ऐसे देशद्रोही अगर सड़कों पर आएंगे, तो राष्ट्रवादी भी सड़कों पर उतरेंगे और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। पाठक ने विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल,अखिलेश, लालू सहित कई विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर मुकदमे चल रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि 2014 में जब जनता ने ईवीएम के जरिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया,वही असली लोकतांत्रिक क्रांति थी। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकियों की भाषा की ओर इशारा करते हुए कहा कि बम फोड़ना और विस्फोट करना उनकी सोच है, जो विपक्ष की बयानबाजी में झलकता है। भाजपा के पूर्व सांसद ने ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री मोदी पर कोई ठोस सबूत के साथ आरोप नहीं लगाया है। उनका मकसद सिर्फ एक परिवार को सत्ता में बनाए रखना है। पाठक ने कहा कि देश चाहता था कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के प्रधानमंत्री बनें, लेकिन उन्हें बनने नहीं दिया गया… यह उनकी (कांग्रेस की) मानसिकता को दर्शाता है। वे शायद यह बदरता नहीं कर सकते कि एक पिछड़े समुदाय का व्यक्ति प्रधानमंत्री बने और देश का नेतृत्व कर रहा है। recent visitors 175

मोदी का विपक्ष पर करारा प्रहार कहा – मैं शिव भक्त हूं, जहर निगल लेता हूं: जनता ही मेरी भगवान, आत्मा की आवाज यहां नहीं तो कहां निकलेगी

मोदी का विपक्ष पर करारा प्रहार कहा – मैं शिव भक्त हूं, जहर निगल लेता हूं: जनता ही मेरी भगवान, आत्मा की आवाज यहां नहीं तो कहां निकलेगी

Modi’s strong attack on the opposition said – I am a Shiv Bhakt, I swallow poison: The public is my God, if not here, then where will the voice of the soul come out पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के दरांग में कहा- जब भारत सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- मोदी, नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं, मुझे कितनी भी गालियां दें। लेकिन बेशर्मी के साथ जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता है। पीएम बोले- मेरे लिए तो मेरी जनता ही भगवान है। मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी, यही मेरे मालिक हैं, पूजनीय हैं, 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिसकी लागत 6300 करोड़ है। शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे पीएम ने खानापारा में पशु चिकित्सा मैदान में महान गायक भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में भी मौजूद रहे। recent visitors 136