राजधानी में भूमाफिया सक्रिय: टीरिंटरी कालेज ने किसान के साथ किया ज़मीनी घोटाला 

Land mafia active in the capital: Tertiary College did land scam with farmer  भोपाल। राजधानी भोपाल में भूमाफियाओं का मामला सामने आया अभय राजन सक्सेना ने आरोप लगाया है कि 2006 और 2007 में 10 एकड़ 50 डिसमिल जमीन टीरिंटरी कॉलेज को बेची गई थी लेकिन राजस्व निरीक्षक के द्वारा 11 एकड़ 90 डेसिमल जमीन नशे में बताई जा रही है इसकी शिकायत उन्होंने एसडीम कलेक्टर कमिश्नर को दी गई लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका जो जमीन नक्शे में बताई जा रही है वह जमीन उनके पुत्र के नाम पर है और जब इस जमीन का विक्रय किया गया था उस समय उनका पुत्र नाबालिक था तो सबसे बड़ा सवाल यह कहा कि नाबालिक बच्चा कैसे जमीन विक्रय कर सकता है राजस्व विभाग की मिलीभगत से राजधानी भोपाल के अंदर भू माफिया सक्रिय हैं शिकायत के बावजूद भी देखा जाता है कि इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती इसको लेकर पीड़ित जगह-जगह आवेदन देकर अपनी समस्या का निराकरण के लिए भटक रहा है recent visitors 62

हीलिंग होम ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीर नारियों को सम्मानित किया

Healing Home Trust honoured Veer Naris on International Women’s Day भोपाल (सुशील दामले)। हीलिंग होम ट्रस्ट ने होटल लेक व्यू अशोक, भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें वीर नारियों (युद्ध विधवाओं) को सिलाई मशीनें और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 20 वीर नारियों को स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करना था, जिससे वे अपने परिवारों का समर्थन कर सकें। हीलिंग होम ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष, विंग कमांडर डॉ. राजीव चोपड़ा ने वीर नारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।  विश्वास सराग और श्रीमती मालती राय जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों ने इस अवसर को संबोधित किया, जिसमें वीर नारियों के साहस और बलिदान को स्वीकार किया गया। स्थायी विकास के लिए व्यापक प्रशिक्षण सिलाई मशीनों के वितरण के अलावा, इस कार्यक्रम में सिलाई कौशल, उद्यमिता और वित्तीय साक्षरता पर केंद्रित एक इंटरैक्टिव प्रशिक्षण सत्र शामिल था। विशेषज्ञों ने कार्यशालाएं आयोजित कीं, जिसमें व्यवसाय शुरू करने और प्रबंधित करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। हीलिंग होम ट्रस्ट ने युद्ध विधवाओं और वंचित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई पहल की हैं। संगठन ने लगातार स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता में सुधार करने के लिए काम किया है। आशा और कृतज्ञता की आवाजें हीलिंग होम ट्रस्ट के प्रति अपनी हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, जिन वीर नारियों ने सिलाई मशीनें और प्रशिक्षण प्राप्त किया, उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। एक लाभार्थी, ममता जी ने कहा: “यह सिलाई मशीन मेरे लिए एक नयी शुरुआत है। आज मुझे मिले प्रशिक्षण से मुझे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और अपने परिवार का समर्थन करने में सक्षम महसूस हो रहा है। मैं हीलिंग होम ट्रस्ट के प्रति बहुत आभारी हूँ। आगे की यात्रा हीलिंग होम ट्रस्ट भविष्य में और भी पहल शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसमें एक समर्पित कौशल विकास केंद्र स्थापित करना और स्वयं सहायता समूह बनाना शामिल है। संगठन व्यक्तियों, कॉर्पोरेट इकाइयों और परोपकारी संगठनों से आगे आने और इस नेक काम में योगदान करने का आग्रह करता है। हीलिंग होम ट्रस्ट द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम एक बड़ी सफलता थी, जिसने वीर नारियों क recent visitors 87

थाना अयोध्यानगर जोन-02 पुलिस ने ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा का किया पर्दाफास

Ayodhyanagar Zone-02 Police Station exposed online cricket betting भोपाल (सुशील दामले)। पुलिस उपायुक्त जोन-02 डाँक्टर संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे गठित टीम ने 02 ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले पिता – पुत्र को पकडकर ऑन लाईन सट्टा की कार्यवाही का खुलासा करते हुये ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा में प्रयुक्त सामग्री लगभग 03 लाख रूपये का मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं । घटना का विवरण- चैंपियन्स ट्राफी फाईनल में भारत विरूद्ध न्यूजीलैण्ड मैच के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि म.न. एच.आई.जी.-27 जे-सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल में ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा खिलवाया जा रहा हैं । उक्त सूचना पर वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा मौके पर रेड की गयी जिसमें पिता-पुत्र कमरे में लेपटॉफ व स्क्रीन लगाकर 05 मोबाइल की मदद से ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा खिलवाते मिले, जिस पर मौके से ऑन लाईन सट्टा में प्रयुक्त एक पर्सनल कम्प्यूटर डेक्सटॉप डेल कंपनी का, 05 मोबाईल फोन तथा एक एल.ई.डी. टी.व्ही. मौके से जप्त की गयी तथा आरोपी कमल गंगवानी व प्रतीक गंगवानी का कृत्य अपराध धारा 4(a) सट्टा एक्ट का पाया जाने से आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 135/2025 धारा 4(a) सट्टा एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपी – 01.कमल गंगवानी पिता मंधनदास गंगवानी उम्र 50 साल नि.मंदिर के सामने माधव नगर समदडिया कालोनी कटनी जिला कटनी हाल पता म.न.एच.आई.जी.27 जे सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल शिक्षा- 12वीं ।व्यवसाय- प्रायवेट काम । आपराधिक रिकार्ड- 01.अप.क्र.135/2025 धारा 4(a) सट्टा एक्ट थाना अयोध्या नगर भोपाल 02.प्रतीक गंगवानी पिता कमल गंगवानी उम्र 20 साल स्थाई नि.मंदिर के सामने माधव नगर समदडिया कालोनी कटनी जिला कटनी हाल पता म.न.एच.आई.जी.27 जे सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल शिक्षा- 12वीं ।व्यवसाय- प्रायवेट काम । आपराधिक रिकार्ड-01.अप.क्र.135/2025 धारा 4(a) सट्टा एक्ट थाना अयोध्या नगर भोपाल सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि विजय सिंह, उनि सुदील देशमुख, सउनि मनोज सिंह कछवाह, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, मप्रआर 1706 रोशनी जैन, आर.2115 मनोज जाट, आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया, आर 1055 प्रदीप दामले, मआर 3871 मोनिका जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 84

एमपी विधानसभा का बजट सत्र, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

MP Budget 2025 live updates मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। सबसे पहले सदन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण हुआ। 12 मार्च का मध्य प्रदेश सरकार राज्य का बजट पेश करेगी। 24 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। वहीं, इस बार कांग्रेस सदन में जमकर हंगामा करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत आज विधानसभा के पहले दिन किसान कांग्रेस ने विधानसभा घेराव करके कर दी है। देखें सत्र के पहले दिन के पल-पल का अपडेट..। https://twitter.com/JansamparkMP/status/1898973445364252673 MP Budget 2025 live updates : कांग्रेस के विधानसभा घेराव के मुद्दें मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित है। किसानों को सस्ती दरों पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए उन्हें मात्र 5 रुपए में स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं के समग्र सामाजिक विकास और महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक उन्नति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। https://twitter.com/MPVidhanSabha/status/1898985548154339672 हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने सिर पर काली टोपी लगाकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथ में एक तख्ती भी थी, जिसपर लिखा है ‘विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाए’। पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि, सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब देने से बचना चाहती है। इसलिए सदन की कार्यवाही इतनी कम अवधि की रखी गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से लिखित मांग कर चुके हैं। इसपर उन्हें आश्वासन तो दिया गया, पर अबतक सदन की कार्यवाही की अवधि नहीं बढ़ाई गई। यही कारण है कि हमें कार्यवाही में शामिल होने के बजाए, बाहर विरोध करना पड़ रहा है। Read more: https://mysecretnews.com/gwalior-city-residents-protested-against-handing-over-gwalior-fort-to-private-hands/ recent visitors 104

भोपाल में भीषण गर्मी में गन्ने की चरखी वाले वाले हो रहे हैं परेशान

Sugarcane growers are facing problems due to the scorching heat in Bhopal भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी में गर्मी अपने चरम पर है, तपती धूप से राहत पाने के लिए लोग गन्ने के जूस का रुख कर रहे हैं,लेकिन भोपाल नगर निगम ने अब तक गन्ने की चरखी लगाने की अनुमति नहीं दी है,इस वजह से गन्ना व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है वहीं गन्ना व्यापारियों का कहना है कि,मार्च का आधा महीना बीत चुका है,लेकिन नगर निगम अब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले सका है, नगर निगम के कर्मचारी बिना अनुमति की चरखियों को ज़ब्त कर रहे हैं,जिससे छोटे व्यापारियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है,बीजेपी सरकार रोजगार देने की बात करती है लेकिन नगर निगम रोजगार छीन रहा है,गन्ने की चरखी लगाने के लिए निगम शुल्क लेकर परमिशन देता है,और उसके आधार पर एम पी बी के द्वारा कनेक्शन दिया जाता है,मगर इस बार अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, अभी तक महापौर मालती राय ने भी इस पर संज्ञान नहीं लिया,जिससे गन्ना व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है थोक गन्ना व्यापारी भी नुकसान झेल रहे हैं,क्योंकि बिना बिक्री के गन्ना सूखकर खराब हो रहा है,व्यापारियों का कहना है कि,अगर जल्द ही अनुमति नहीं मिली,तो उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा,ऐसे में नगर निगम की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं,आखिर चरखी वालों को अनुमति देने में देरी क्यों हो रही है recent visitors 83

पिंक साड़ी और स्पोर्ट्स शूज़ में शिखर शिक्षा समिति द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

International Women’s Day celebrated by Shikhar Shiksha Samiti in pink saree and sports shoes भोपाल (सुशील दामले)। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिखर शिक्षा समिति भोपाल द्वारा महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम संयोजन में समिति की सदस्य अंकिता चंद्रवंशी , श्रीमती अनुराधा गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित का कार्यक्रम में विशेष  सहयोग रहा । कार्यक्रम में  महिलाओं की फिटनेस को बढ़ावा देते हुए खो-खो प्रतियोगिता चेयर रेस प्रतियोगिता एवं अन्य खेल का आयोजन किया गया जिसमे ड्रेस कोड इस प्रतियोगिता की विशेषता रही जिसमें सभी महिलाओं द्वारा रंग गुलाबी रंग की भारतीय पारंपरिक साड़ी और स्पोर्ट्स शूज़ पहने गये। सभी महिलाओं ने खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में विजेता टीम को समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया एवं विशेष रूप से सशक्त नारी सम्मान और मातृ शक्ति अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया गया । recent visitors 84

प्रभात चौराहे में फिर लगा एक पोस्टर बना चर्चा का विषय

A poster put up at Prabhat Chowk once again became a topic of discussion भोपाल (सुशील दामले)! एक पोस्टर पिछले दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है,यह पोस्टर प्रभात चौराहे में लगा हुआ है जहां मिली-जुली हिंदू मुस्लिम आबादी रहती है पोस्टर लगाने का उद्देश्य राजधानी मे एकता भाईचारा बना रहे,जिसमे सभी धर्म के लोग त्यौहार मिलकर मनाये, हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई सब मिलकर सभी से सामान ख़रीदे और होली ईद मिलकर मनाये वही समाजसेवी मोहम्मद शावर ने बताया कि,कुछ लोग शहर की फ़िज़ा को ख़राब करने की कोशिश कर रहे है,सोशल मिडिया पर भी भड़काऊ सन्देश प्रसारित कर रहे है,हमारा काम सांप्रदायिक त्यौहारों को बनाए रखना है,जो लोग इस तरह के भड़काऊ पोस्टर बैनर लगा रहे हैं,या सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर रहे है,ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए, recent visitors 188