मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा अमर्यादित भाषा प्रयोग के संबंध में मुख्यमंत्री को शिवसेना प्रमुख ने लिखा पत्र

Shivsena chief wrote a letter to the Chief Minister regarding the use of indecent language by Minister Prahlad Patel भोपाल (सुशील दामले)! 1.माननीय जैसा कि समाचार के माध्यम से विदित है की प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी जैसे अपशब्द का उपयोग किया गया जी की निंदनीय है शिवसेना मध्यप्रदेश इसका कड़ा विरोध करती,एक तरफ आप जनता को भगवान कहते है वही दूसरी तरफ आपके मंत्री गलत भाषा का उपयोग करते है ,आप से आशा करते है कि आप प्रहलाद पटेल का स्तीफा जरूर लेंगे।अन्यथा शिवसेना सभी जिलों में प्रह्लाद पटेल का विरोध करेगी।2.माननीय सरकार द्वारा शराब अहाते तो बंद कर दिए गए,लेकिन शराब माफिया द्वारा रोड पर ही खुले आम अहाते जैसा माहौल बना दिया गया है।प्रभात पेट्रोल पंप के पास वाली शराब दुकान की बात करे तो बगल में ही सेम गर्ल्स कॉलेज है जंहा से महिलाओं बच्चियों के आना जाना दूभर हो गया है,ऐसा ही हाल DIG बंगला के पास स्थित शराब दुकान का वही अस्पताल है जिससे लोग परेशान है,शिवसेना किसी एक या दो शराब दुकान की बात नही करती ये सिर्फ उदाहरण दिए गए ऐसा हाल भोपाल सहित पूरे प्रदेश में है।3.माननीय आपसे आग्रह की महिला शक्ति का देश और प्रदेश के विकास में सराहनीय योगदान है लेकिन बाहर से पड़ने आये हुए छात्राएं असामाजिक तत्त्वों के बहकावे में आकर बार मे शराब सिगरेट का सेवन करती हुई पाई जाती है जिसको बिल्कुल प्रतिबंधित कर देना चाहिए।4.माननीय जिम सेंटर में महिला जिम ट्रेनर अनिवार्य कर देना चाहिए,जिन जिम सेंटर में महिला ट्रेनर नही है उन्हें प्रतिबंध कर देना चाहिए क्योंकि जिम में लव जिहाद जैसे मामले होते है। 5.माननीय बिगत कुछ दिनों में युवा बेरोजगारी के बजह से क्राइम के तरफ रुझान ज्यादा हो रहा है 16 से 25 साल तक के युवा सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए पोस्ट डाल रहे है,कई जगह तो दहशत फैलाने के उद्देश्य से खुले आम हथियार लहराते है छुरी तलवार से बिना बजह हमला कर देते है।आये दिन रात में चार पहिया वाहनों में तोड़ फोड़ आग जनी जैसी बारदात को अंजाम देते है ऐसे लोगो को सोशल मीडिया पर चिन्हित करके कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।6.माननीय किसानों द्वारा आत्महत्या के मुद्दे पर गहन चिंतन किया जाना चाहिए,भारत हमारा कृषि प्रधान देश है यदि किसानों के लेकर चिंता ब्यक्त नही की गई तो आने वाले समय मे किसानों की हालत दायनी हो जाएगी,किसानों को कर्ज मुक्त करना चाहिए साथ ही किसानों के बिजली के बिल माफ करने का कष्ट करें।7.माननीय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सरकारी संस्कृत विद्यालय जो कक्षा 1 से शुरू हो उनकी शुरुआत करने का कष्ट करें।8.माननीय जगह जगह वफ्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर अबैध कब्जा किया जा रहा उन पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए जैसा कि ताजा मामला अभी रायसेन का है। 9.माननीय मीट की दुकानें जो कालोनियों के अंदर है उन्हें तुरंत बंद करने के आदेश देने चाहिए ,मीट की दुकानों के लिए सब्जी मंडी की तर्ज पर अलग जगह नियुक्त की जाए।पिछले दिनों सरकार द्वारा मीट की दुकानों को कवर करने के आदेश दिए गए कुछ दिन आदेश के पालन हुआ लेकिन अब फिर वही हाल हो गया खुले आम मीट बेंचा जा रहा।10.मेट्रो शहरों या महानगरों में हॉस्पिटल गली गली खोले जा रहे एक MBBS डॉक्टर की डिग्री कई हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन लेने में लगी है,साथ ही हॉस्पिटल में नर्सिंग के छात्रों द्वारा इलाज किया जाता ,कई अस्पतालों में रात में झोला छाप डॉक्टर इलाज कर रहे इन पर जल्द कार्यवाही की जानी चाहिए। 11.स्कूल का नया वर्ष शुरू होने वाला है ऐसे में स्कूल वाले अपनी मनमानी के हिसाब से फीस लेते है,साथ ही स्कूल ड्रेस स्कूल किताब अपने बेंडर से लेने के लिए माता पिता पर दबाब बनाते है ऐसे में स्कूल की सुविधाओं के मापदंड अनुसार फीस लिस्ट तैयार होनी चाहिए।12.माननीय आपसे अपेक्षा है कि बाला साहेब को ही हिन्दुहृदय सम्राट का तमगा मिला ,हिन्दुतत्व की विचारधारा लोगो तक पवाहित कि इसलिए बाला साहेब ठाकरे जी को भारत रत्न दिया जाए।13.माननीय गौ माता को राज्य पशु का दर्जा मिलना चाहिए। recent visitors 109

भोपाल के होटल ज्वैल पैलेस संचालक ने किया फर्जीवाड़ा

Bhopal’s Hotel Jewel Palace operator committed fraud भोपाल (सुशील दामले) ! होटल ज्वैल पैलेस संचालक ने अपने ग्राहकों के साथ किया फर्जीवाड़ा वहीं हम आपको बता दे की रानी कमलापति स्टेशन के सामने होटल ज्वैल पैलेस संचालित हो रही है होटल संचालक ने कूपन देकर ग्राहक बनाएं और ग्राहक को लुभावना ऑफर देकर ग्राहक बनाएं और जब ग्राहक अपने कूपन लेकर आये तो रूम देना की बात तो दूर रहीं,होटल संचालक ने ग्राहकों से अभद्र व्यवहार किया ओर होटल संचालक ने बहुत सारे ग्राहकों के साथ फोर्ड किया है अब होटल के कूपन को लेकर सावधान हो जाए होटल संचालक ने जितने भी कूपन ग्राहकों को दिए थे परंतु उसने अपना होटल दूसरे को बैच दिया आप जो नए होटल संचालक आए हैं वो कूपन लेने से इनकार कर रहे हैं वर्तमान मालिक का कहना है कि इससे पूर्व में जिसको हमने यह होटल संचालित करने को दी थी उसके द्वारा यह कार्य किया गया है इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है अब मामला यह बनता है कि दोनों में से कौन सही है कौन गलत है लेकिन जो इतना बड़ा फर्जी बड़ा हुआ है उसके लिए आखिर जिम्मेदार कौन पुलिस के लिए जांच का विषय है recent visitors 89

ग्वालियर किला निजी हाथों में सौंपने शहरवासियों ने किया विरोध, बोले- दिल्ली तक जाएंगे

gwalior city residents protested against handing over gwalior fort to private hands Gwalior Fort Update: ग्वालियर के ऐतिहासिक किले को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी से शहरवासी आक्रोश में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि ग्वालियर किला (Gwalior Fort) हमारी विरासत है, इससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। शहरवासियों का कहना है कि ग्वालियर किले पर बने ऐतिहासिक स्मारक हमारी पहचान हैं और किले के निजीकरण के बाद यहां मनमाने ढंग से वसूली प्रारंभ हो जाएगी। इसके विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शुक्रवार को कलेक्टर और राज्य पुरातत्व विभाग को ज्ञापन देकर चेताएगी। बता दें, भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पर्यटन-संस्कृति विभाग ने इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो एयरलाइंस) के साथ ग्वालियर किले के लिए एमओयू किया है। वहीं इंडिगो ग्रुप के 100 लोगों की टीम शुक्रवार 7 मार्च की शाम 4 बजे ग्वालियर फोर्ट पहुंच रही है। टिकट काफी महंगे हो जाएंगेग्वालियर किले पर जो स्मारक पूर्ण रूप से संरक्षित हैं और उनसे आमदनी भी हो रही है, ऐसे स्मारकों को निजी हाथ में देना ठीक नहीं रहेगा। क्योंकि उनके टिकट काफी बढ़ जाएंगे। ऐसे में आम आदमी स्मारकों को देखने से वंचित रह जाएगा और पुरातत्व महत्व भी समाप्त हो जाएगा।–लाल बहादुर सिंह, पूर्व क्यूरेटर (संग्रहाध्यक्ष) गूजरी महल संग्रहालयराष्ट्रपति भवन तक जाएंगे हम इस मुद्दे पर पूरी लड़ाई लड़ेंगे, किसी भी हालत में किले का निजीकरण नहीं होने देंगे। चाहे इसके लिए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक क्यों ना जाना पड़े। हम हर स्तर पर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। साथ ही दूसरे समाजों को भी इससे जोड़ेंगे। इससे पूर्व भी हमने यहां निजी होटल के निर्माण को नहीं होने दिया था।-पूरन सिंह राणा, एडवोकेट, सचिव, जाट समाज कल्याण परिषद ग्वालियरनिजीकरण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे ग्वालियर का किला न सिर्फ शहर बल्कि प्रदेश-देश के लिए भी पुरातत्व धरोहर है। इसका निजीकरण किया जाना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा। पता नहीं इस ऐतिहासिक विरासत को पूंजीपतियों के हवाले क्यों किया जा रहा है। जो लोग इस काम को करवा रहे हैं, उन्हें गरिमा का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं है। हम शुक्रवार को इसके लिए ज्ञापन भी देंगे।-सुनील शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिवकम हो जाएगी पर्यटकों की संख्या ग्वालियर किला हमारे ग्वालियर नहीं अपितु पूरे देश में प्रसिद्ध है, यहां हर कोई आना पसंद करता है। निजी हाथों में जाने के बाद यहां जाने के लिए अतिरिक्त पैसा देना पड़ेगा। वहीं राज्य पुरातत्व विभाग और केंद्रीय पुरातत्व विभाग इस किले का संरक्षण और देखभाल कर तो रहे हैं। निजीकरण से निश्चित तौर पर पर्यटकों की संख्या कम ही होगी।–ज्योति अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष, अग्रकुल महिला समितिनिजीकरण बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए ग्वालियर किला हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, इसका निजीकरण बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। इसे संरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है, न कि निजी कंपनियों को सौंपना। इससे आम जनता की पहुंच और सांस्कृतिक महत्व प्रभावित हो सकता है। किले का संरक्षण सरकार खुद करे, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान बनी रहे।-श्वेता बिंदल, चेयरपर्सन, जेसीआई ग्वालियरनिर्णय वापस लिया जाए ग्वालियर किला हमारे शहर की शान है। जो भी ऐतिहासिक धरोहर होती हैं उनकी देखभाल व संरक्षण करना सरकार का नैतिक कर्तव्य है। निजीकरण करना कोई विकल्प नहीं है, इसलिए अनुरोध है कि निजी कंपनी को किले को देने का निर्णय वापस लिया जाए। किले का जो पुराना इतिहास है उसको यथावत रखा जाए, क्योंकि यही हमारी पहचान भी है।-जुबैर रहमान, संस्थापक अध्यक्ष, लॉयंस क्लब दिशा recent visitors 121

सीएम यादव बोले- प्रदेश में नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

CM Yadav said- Naxalites will be completely eradicated from the state, gave necessary instructions to the officials मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियान पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर, पुलिस मुख्यालय और राज्य शासन के स्तर पर निरंतर निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2026 तक नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा करने के संकल्प की पूर्ति के लिए मध्य प्रदेश की सक्रिय भूमिका की बात की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण, दूरसंचार साधनों का विस्तार और आवश्यक जवानों की तैनाती से नक्सलियों पर नियंत्रण पाने में सफलता मिल रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विकास कार्य निरंतर जारी रखें और आधुनिक उपकरणों के उपयोग और क्षेत्र की निरंतर निगरानी से नक्सली तत्वों के खात्मे के लिए प्रयासों को तेज किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के पैर किसी भी कीमत पर जमने नहीं दिए जाएंगे। नक्सलवाद के समूल नाश के लिए कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव को हर 15 दिन में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा के निर्देश दिए। चार नक्सलियों को मार गिराने पर दी बधाईमुख्यमंत्री ने बालाघाट और निकटवर्ती क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की कार्रवाई की प्रशंसा की और पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों द्वारा संयुक्त अभियान के माध्यम से नक्सलवादियों के खात्मे के संकल्प पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के निर्देश recent visitors 88

छतरपुर जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मियों को 5 माह से मानदेय नहीं, काम बंद होने से जरूरी सेवाएं होंगी प्रभावित

Outsourced workers have not received their remuneration for the last 5 months, essential services will be affected due to the shutdown छतरपुर। जिला अस्पताल में अति आवश्यक सेवाएं देने वाले 65 आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते 5 माह से ठेकेदार ने मानदेय नहीं दिया है। इसलिए इन कर्मचारियों की माली हालत बिगड़ती जा रही है। यदि आउटसोर्स कर्मचारी मानदेय न मिलने के विरोध में काम बंद करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी यदि काम देते हैं, तो जिला अस्पताल की अतिआवश्यक सेवाएं प्रभावित हो जाएंगी। बता दें कि इंदौर की कामथेन सिक्योरिटी संस्था ने जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी रखने के लिए मार्च 2023 में ठेका लिया। इसके बाद संस्था ने विद्युत पंप ऑपरेटर, लिफ्ट मैन, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑक्सीजन गौस प्लाट, एक्सरे और लैब टेक्नीशियन सहित 65 कर्मचारी आउटसोर्स पर रखे। जिन्हें संस्था ने समय- समय पर मानदेय का भुगतान किया। लेकिन बीते 5 माह से संस्था ने मानदेय का भुगतान नहीं किया है। इसलिए जिला अस्पताल में अतिआवश्यक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की माली हालत बिगड़ गई है। इसमें से कई कर्मचारी शहर के बाहर के हैं। इसलिए उन्हें किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। जो समय पर किराया नहीं चुका पा रहे। वहीं कुछ कर्मचारी कर्ज लेकर अपना परिवार चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी टेंडर के अनुसार जो भी संस्था आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने का कार्य लेती है। वह 6 माह तक सभी कर्मचारियों को अपनी ओर से भुगतान करती है। यदि संबंधित विभाग 6 माह से अधिक समय निकल जाने के बाद भी बजट जारी नहीं करता, तो संबंधित संस्था इस कर्मचारियों का मानदेय रोक करती है। लेकिन जिला अस्पताल में कार्य कर रही संस्था को जनवरी 2025 तक का भुगतान होने के बाद भी कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया जा रहा। सीएस डॉ. जीएल अहिरवार का कहना है आउटसोर्स कर्मचारियों का बजट संस्था को जारी करने बीते 5 माह से स्वास्थ्य कमिश्नर को 11 पत्र लिख चुके हैं। इसके साथ ही कलेक्टर के माध्यम से 5 रिमांइडर भेज चुके हैं। लेकिन वहां से अब तक बजट का आवंटन नहीं हुआ है। इसलिए ठेकेदार आउटसोर्स कर्मचारियों का भुगतान नहीं कर रहा। इसके बाद भी कर्मचारियों का मानदेय देने के लिए संस्था को नोटिस जारी किया है। विभाग पर संस्था का सवा करोड़ रुपए बकाया संस्था ने मार्च 2023 में आउटसोर्स कर्मचारियों को रखने का टेंडर लिया। तब से अब तक लिफ्ट मैन, इलेक्ट्रीशियन, हैल्पर और पंप ऑपरेटरों के मानदेय का विभाग ने भुगतान नहीं किया है। इसलिए संस्था का स्वास्थ्य विभाग पर सवा करोड़ बकाया हो गया है। जिसके चलते संस्था कर्मचारियों का भुगतान नहीं कर पा रही। – लोकेंद्र गोस्वामी, सुपरवाइजर कामथेन सिक्योरिटी इंदौर recent visitors 137

श्रीराम सेवा संकल्प के द्वारा एक अनोखी पहल

A unique initiative by Shri Ram Seva Sankalp भोपाल (सुशील दामले)। श्रीराम सेवा संकल्प के द्वारा एक प्रशंसनीय पहल देखने को मिली जो महिलाएं एवं पुरुषों को नि शुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहे हैं,वहीं इंडियन आर्मी से सेवा-निर्वित हुऐ दीनदयाल सिंह रघुवंशी ने हमें बताया कि,हमारी संस्था महिला एवं पुरुषों को नि शुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण देती आ रही है जिसमें हमने हाल ही में 180 महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया और लाइसेंस दिया,संस्था में प्रतिदिन ड्राइविंग सीखने आए लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया जाता है,तत्पश्चात प्रैक्टिकल करवाया जाता है,आप सभी देख रहे हैं कि ड्राइवर का प्रशिक्षित सही से न होने की वजह से बहुत सारी समस्या एवं सड़क दुर्घटना होती हैं,वहीं हमारा संकल्प है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण दे सके,वहीं प्रशिक्षण लेने आए लोगों ने हमें बताया कि,संस्था की ये प्रशंसनीय पहल है जिससे हम लोग नि शुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं,नहीं तो हमारे काफी पैसे लग जाते,वहीं दीनदयाल सिंह रघुवंशी ने हमारे चैनल से की ख़ास बात चीत recent visitors 150

प्रहलाद पटेल के बयान पर बवाल: कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Ruckus over Prahlad Patel’s statement: Congress burns effigy भोपाल (सुशील दामले) ! आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साकेत नगर के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 57 कस्तूरबा हॉस्पिटल के सामने किया गया जिसमें कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रविंद्र साहू झूमरवालाजी में कहां कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रहलाद पटेल के द्वारा जनता जनार्दन को भिखारी जैसे शब्दों से उल्लेखित किया है यह ना सिर्फ लोकतंत्र का अपमान है अपितु भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के अहंकार को भी प्रदर्शित करता है भारतीय जनता पार्टी जब अपने किए गए वादों को पूरा नहीं करती है और जनता मंत्री को याद दिलाती है तो मंत्री को जनता भिखारी नजर आती है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साकेत नगर के अध्यक्ष राहुल दहिया ने इस उपलक्ष्य में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रहलाद पटेल के अमर्यादित बयान का विरोध करते हुए सभी ब्लॉकों में पुतला दहन का आयोजन रखा गया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी प्रह्लाद पटेल के बयान की घोर निंदा करती है और आक्रोष स्वरूप आज उनका पुतला दहन किया गया प्रशिक्षण प्रभारी नरेश सिंह जादौन ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता का सम्मान है और जब वादे पूरे नहीं होगे तो जनता उसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से ही करेंगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी में तो यह परंपरा हो गई है जो जितना लोकतंत्र विरोधी बयान देगा उसकी तरक्की होती है यदि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने मंत्री के बयान का समर्थन नहीं करता है तो उसे तुरंत कार्रवाई करना चाहिए आज के कार्यक्रम में आकाश खरें , अभिषेक जी ,प्रशांत वागले , पीएन उपाध्याय , योगेन्द्र नाथ कौशल, अजय यादव, किशन भाटी, दुलीचंद जांगड़ा ,गिरीश साहू, रितेश सोनी, महेश दुबे , परितोष नंदी ,ओंकार सिंह ,वीरू लाहौरी ,उपेंद्र सिंह , अनिल पवार, अनिल मेहर , सुमित भूरी, देवेंद्र साहू मनोज साहू मनीष पाल कनुपाल राजपाल रितिक साहू रिंकू साहू मथुरा साहू मनोज साहू गोलू विश्वकर्मा गोलू पांडे अजय सूरज साहू पप्पू सेन गुड्डू कुशवाहा अशोक गढ़वाल मथुरा साहू रमेश साहू जी ऋतिक पाल वीरू अहिरवार सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए recent visitors 76