राजनीतिक पर चर्चा करने वाले सावधान आप के साथ भी हो सकती है मारपीट 

Be careful when you discuss politics, you may also get beaten up  छतरपुर । मातगुवां थाना क्षेत्र में रामपुर गांव का पंकज पिता मनमोहन यादव उम्र 24 वर्ष अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कारस देव बाबा चौराहे पर स्थित किराना दुकान से सामान की खरीदी करने लगा। इस दौरान गांव के शंकर प्रजापति के चुनावी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर शंकर, उसके साथी जयराम, फरुआ प्रजापति और एक महिला सहित 5 लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट से पंकज के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। recent visitors 976

मध्य प्रदेश वासियों को सर्दी से राहत नहीं, आज से 2-3° गिरेगा तापमान: ग्वालियर-चंबल और रीवा में दो दिन घना कोहरा; 12 जनवरी से हल्की बारिश

No relief from cold for Madhya Pradesh residents, temperature will fall by 2-3° from today भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 7 जनवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शीतलहर भी चल सकती है। 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में घना कोहरा रहेगा। 12 जनवरी से कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। सोमवार को 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। इस सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम उत्तरी हवा का असर तेज होने से दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। इसके असर से 12 जनवरी से बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 7 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 8 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 9 जनवरी: प्रदेश में कोहरा छाने का अनुमान नहीं है। ठंड का असर बढ़ा रहेगा। recent visitors 352

मध्यप्रदेश में 12 जनवरी से हल्की बारिश: कल से ठंड का असर फिर बढ़ेगा

Light rain in Madhya Pradesh from January 12: Effect of cold will increase again from tomorrow भोपाल। मध्यप्रदेश में जनवरी महीने में मावठा यानी, बारिश होने का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 8 साल मावठा गिरा है। ऐसा ही मौसम इस बार भी रहेगा। मौसम विभाग ने 12 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसा उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जनवरी को एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से हो सकता है। इससे पहले प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर मंगलवार से शुरू होगा। दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- अभी उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी है। इस वजह से बर्फीली हवा प्रदेश में आने लगेगी। जिसकी रफ्तार तेज होगी। यह ठंड का असर बढ़ाएगी। दिन-रात दोनों के ही तापमान में गिरावट होगी। इधर, शीतलहर के चलते ग्वालियर और मुरैना में 8वीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, भिंड में स्कूलों का समय बदला है। बर्फ पिघलने पर और गिरेगा पारा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 6 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच और मंदसौर में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 7 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, सिंगरौली, नीमच, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और मंदसौर में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 8 जनवरी: प्रदेश में कोहरा छाने का अनुमान नहीं है। ठंड का असर बढ़ा रहेगा। recent visitors 268

9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के प्रसार-प्रचार के लिए पोस्टर विमोचन

Poster released for promotion of 9th International Buddhist Festival भोपाल। “दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ” के तत्वावधान में 5 जनवरी को दोपहर 03 बजे बुद्धभूमि महाविहार मॉनेस्ट्री, चूनाभट्टी कोलार रोड भोपाल में ‘9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव’ की तैयारियों और प्रचार-प्रसार के लिए पैम्फलेट (पोस्टर) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो (मुख्य संयोजक) और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी द्वारा भगवान बुद्ध और डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने उपस्थित सभी उपासक-उपासिकाओं को त्रिशरण पंचशील प्रदान किया। भगवान बुद्ध के विचारों को हर वर्ग तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है महोत्सव : सूर्यवंशी कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के महान विचारों और आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस महोत्सव को शांति, करुणा, अहिंसा, मैत्री और सत्य के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। वैश्विक स्तर पर बौद्ध महोत्सव की पहचान को मजबूत करना : भंते शाक्यपुत्र आशीर्वचन देते हुए भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो (मुख्य संयोजक) ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाना, इसे वैश्विक स्तर पर बौद्ध महोत्सव की पहचान को मजबूत करना और शांति, करुणा व मैत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाना है। महोत्सव की तैयारियों और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श बैठक में बुद्धभूमि महाविहार उपासक संघ एवं मैत्रीय बुद्ध महाविहार उपासिका संघ के पदाधिकारियों ने महोत्सव की तैयारियों और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श किया। इस महोत्सव में थाईलैंड, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार, लाओस, और कंबोडिया सहित कई देशों के बौद्ध धर्मगुरु भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में भंते राहुलपुत्र ने सभी अतिथियों, उपासकों, उपासिकाओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश गोलाइत, वंदना मुलताईकर, रामप्रसाद सिलोरिया, सुनीता शेजवाल, सुशीला गजभिये, रवींद्र बांगरे, धनंजय जाँभूलकर, संदीप वकोड़े, पी जे पूसे, बीडी अहिरवार, डॉ विक्रम चौधरी, सोनू बरसाकर आदि शेकड़ों उपासक- उपासिका विशेष रूप से उपस्थित थे। recent visitors 128

युवा शिक्षित व संगठित होकर कार्य करें तो प्रगति होगी : किशन सूर्यवंशी 

If the youth work in an educated and organized manner, there will be progress: Kishan Suryavanshi  भोपाल। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि युवा शिक्षित और संगठित होकर कार्य करें और समाज एवं देश का नाम रोशन करें। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बसोर वंशकार समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में व्यक्त किए। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने रविवार को हिन्दी भवन में प्रगतिशील कर्मयोगी बसोर समाज विकास संगठन द्वारा आयोजित बसोर वंशकार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।  निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के आयोजन पर आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही समाज द्वारा इस प्रकार के आयोजन एवं इसमें युवक-युवती द्वारा प्रदर्शित आत्म विश्वास अन्य समाजों को भी दिशा देने का कार्य करेगा। सूर्यवंशी ने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा पर जोर दिया है और समाज को शिक्षित, संगठित व संघर्षशील रहने का मंत्र दिया है।  सूर्यवंशी ने बाबा साहब के आदर्शों का अनुसरण करने का आव्हान भी किया। सूर्यवंशी ने परिचय सम्मेलन के सहभागी युवक-युवतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी का सम्मान भी किया गया। सम्मेलन में पार्षद शिवलाल मकोरिया, प्रगतिशील कर्मयोगी बसोर समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा प्रसाद बम्हन के अलावा अशोक सैनी, राकेश कुकरेजा, मेवालाल कनर्जी सहित बड़ी संख्या में समाज संगठन के पदाधिकारी एवं स्व जातीय बंधु व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। recent visitors 129

नव वर्ष सभी समाजबन्धुओं और देशवासियों के लिए मंगलमय हो

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। भोजपुरी एकता मंच घोड़ा पछाड़ डेम के अध्यक्ष और संतोष टायर इंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्ट नगर के ऑनर संतोष कुशवाहा की ओर से सभी सामाजिक बन्धुओं और देशवासियों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि नव वर्ष आप सभी के लिए मंगलमय हो। बता दें, समाजसेवी संतोष कुशवाहा पिछले 15 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय है। वे हर वर्ष छठ पूजा का कार्यक्रम भी बड़े पैमाने पर हर्षोल्लास के साथ करते हैं। यही वजह है कि उनकी भोजपुरी समाज में अच्छी खासी ख्याति है। समाज में जब भी कोई कार्यक्रम होते हैं, तो उसमें इनका विशेष योगदान रहता है। भोजपुरी समाज बन्धुओं से आग्रह है कि हम सभी एकता के सूत्र में हमेशा बंधे रहे और आपसी भाईचारा को बनाए रखें। मेरी सभी सामाजिक बंधुओ से अपील है कि बच्चों को भी संस्कारित बनाएं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारों को भूले नहीं। recent visitors 186

क्षत्रीय पवार समाज ने सामाजिक एकता का दिया संदेश

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। क्षत्रिय पवार समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन सर्जन पर्व-2 का आयोजन आदमपुर छावनी स्थित संगठन के कार्यालय परिसर में हुआ। संगठन के संरक्षक का निधन होने के कारण इस बार पूरा कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में भोपाल के अलावा इंदौर, धार, महू, बैतूल, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, विदिशा समेत प्रदेश के सभी जिलों से हजारों की संख्या में समाज बन्धुओं ने शामिल होकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल पवार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी रावत रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सभी ने दीप प्रज्वलन के बाद झंडा वंदन भी किया। क्षत्रिय पवार समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल पवार ने कहा कि इस बार कार्यक्रम के सभी सांस्कृतिक आयोजन निरस्त किए गए। क्योंकि समाज के संरक्षक का आकस्मिक निधन हो गया है। इसलिए यह कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुट और आपसी भाईचारा बनाने का है। आयोजन के माध्यम से ही हमारी आने वाली पीढ़ी समाज के संस्कारों का वर्णन करती है। recent visitors 204