मध्यप्रदेश में आज और कल ओले-बारिश: भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी पानी गिरेगा 

Hailstorm and rain in Madhya Pradesh today and tomorrow: Bhopal, Indore and Gwalior will also receive rainfall भोपाल । मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन यानी, 27-28 दिसंबर को ओले, बारिश और आंधी का दौर रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, सागर और जबलपुर संभाग में ओले भी गिर सकते हैं। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 40-50Km तक रहेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। वहीं, हवा का असर भी है। अगले 2 दिन सिस्टम का असर रहेगा। 29 दिसंबर को सिस्टम का असर कम हो जाएगा। फिर टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। वहीं, कोहरा भी छाएगा। आज स्ट्रॉन्ग सिस्टम, पूरे प्रदेश में असर रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आंधी, बारिश और ओले का स्ट्रॉन्ग सिस्टम रहेगा। पूरे प्रदेश में ही मौसम बदला रहेगा। रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सागर, पांढुर्णा और बड़वानी में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यहां 40 से 50Km प्रति घंटे तक हवा चलेगी। यहां ऑरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में कहीं बारिश तो कहीं गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 27 दिसंबर: रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सागर, पांढुर्णा और बड़वानी में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यहां 40 से 50Km प्रति घंटे तक हवा भी चलने का अनुमान है। मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में 30 से 40Km प्रति घंटा से हवा चलेगी और बारिश भी होगी। इसी तरह भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 28 दिसंबर: नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में ओले-बारिश का अलर्ट है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में हल्की बारिश और आंधी चल सकती है। 29 दिसंबर: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 30 दिसंबर: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। recent visitors 274

उद्योगपति एलन मस्क से प्रभावित भोपाल की मृणालिनी सेंगर 

Bhopal’s Mrinalini Sengar influenced by industrialist Elon Musk सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। बीएचईएल के कर्मचारी मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्षरत समाजसेवी मृणालिनी सेंगर अमेरिका की उद्योगपति एलन मस्क से काफी प्रभावित है। वे एलन मस्क को अपना रोल मॉडल बताती है। दरअसल एलॉन मुस्क ने पिछले दिनों पूरी दुनिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा किया है। वे इसी बात से ही सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मुझे अगर एलन मस्क से मिलने का सौभाग्य मिला तो मैं उनको मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार की पूरी हकीकत बताऊंगी। यहां के अधिकारी हर काम को उलझा के रखते हैं ताकि उनकी जेब गर्म हो सके। इसके पीछे उनकी यही मंशा रहती है कि उनका हित हो। श्रीमती सेंगर का मानना है कि भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देश और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प बार-बार दोहरा रहे हैं, लेकिन कुर्सी पर वर्षो से कुंडली मारकर बैठे अधिकारी उनकी बात को नहीं मानते हैं। अधिकारियों की कार्यप्रणाली से समाज का हर निचला तबका परेशान है। recent visitors 89

थाना पिपलानी पुलिस द्वारा अवैध गैस करोबारी पर की कार्यवाही

Action on illegal gas business by Piplani police station सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विगत दिवस अवैध गैस करोबारी पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त डाँ0 संजय अग्रवाल जोन-2, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दीपक नायक गोविन्दपुरा के मार्गदर्शन में अवैध गैस करोबारी की तलाश हेतु थाना पिपलानी मे निरीक्षक अनुराग लाल, उनि संतोष रघुवंशी व उनकी टीम गठित की गई । कार्यवाही का विवरण-दिनांक 26.12.2024 को चौकी आनंद नगर क्षेत्र मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुप्ता कालोनी में दिनेश परमार नाम का व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से गैस सिलेण्डर रख रिफलिंग का काम कर रहा है, कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर गैस सिलेंडर रिफिलिंग करने वाला व्यक्ति को पकडा, जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश परमार पिता गोरीलाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल का होना बताया, जिससे घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर मे रिफलिंग करने हेतु वैध लाइसेंस माँगा गया, जो नही होना बताया, जो आरोपी द्वारा ज्वलनशील पदार्थ को उपेक्षापूर्ण कार्य कर गैस सिलेंडर को अबैध रूप से छोटे सिलेंडर मे रिफलिंग कर मानव जीवन को संकट्टापन्न होकर अधिक मूल्य पर बेचने का कार्य करते पाया गया । सबब आरोपी का कृत्य धारा 3/7 ई सी एक्ट का पाया जाने से मौके पर आरोपी दिनेश परमार पिता गोरीलाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल के घर से इँण्डेन, एचपी, भारत कंपनी के कुल 20 सिलेंडर कुल किमती करीबन 50000/- रुपये जिसमें से कुछ सिलेण्डर भरे हुये तथा कुछ अधभरे हैं तथा रिफिलिंग करने का नोजल जप्त किया गया है । जप्त सामग्री का विवरण- कुल 20 सिलेंडर जिसमें 04 सिलेंडर भारत कंपनी के तथा 10 सिलेंडर इण्डेन कंपनी के तथा 06 छोटे सिलेण्डर किमती 50000/- रुपये नाम पता आरोपी- 1.दिनेश परमार पिता गोरी लाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल सराहनीय भूमिका- 2 .निरी. अनुराग लाल 2.उनि संतोष रघुवंशी 3. कार्य.प्रआर 2607 हरि कृष्ण बैरागी 4.आर 4614 नरोत्तम गुर्जर 5.आर 2070 आशीष recent visitors 78

कांग्रेस का डॉक्टर अंबेडकर के प्रति प्रेम ढकोसला, भाजपा ने ही दिया उन्हें सम्मान

Congress’s love for Dr. Ambedkar is a fraud, only BJP gave him respect सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। पिछले दिनों संसद में हुए हंगामे को लेकर मध्य प्रदेश के कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। विधायक सप्रे ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस का प्रेम ढकोसला है। जिसकी कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा ने ही डॉक्टर अंबेडकर के प्रति सच्चा प्रेम जताने का काम किया है। भाजपा ने जहां-जहां उनके पांव पड़े उस स्थान को पवित्र स्थल बनाया है। चाहे बात महू की हो, दिल्ली, लंदन की हो या मुंबई की, सभी जगह को तीर्थ स्थल का रूप दिया है। जो आज करोड़ों- करोड़ों लोगों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। कांग्रेस ने तो बाबा साहब को संसद में भी जाने से एक बार नहीं बल्कि दो दो बार रोका है। उनकी ही नीतियों के कारण बाबा साहब ने कानून मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में आई तो सबसे पहले डॉ भीमराव अंबेडकर को देश का सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” सम्मान दिया। इस सम्मान के हकदार में पहले से भी थे लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। दलितों के मसीहा को न देकर कांग्रेस ने अपने खानदान को जरूर भारत रत्न दिया। हम विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में जाकर जनता को कांग्रेस के बाबा साहब के प्रति झूठे प्रेम की सच्चाई बताएँगे। वैसे कांग्रेस ने बाबा साहब के प्रति कुछ नहीं किया। कुरवाई विधानसभा के हर घर टोटी से जल पहुंचेगा विधायक हरि से सप्रे ने कहा कि कुरवाई क्षेत्र में चल रहे जल जीवन मिशन निर्माण कार्य समेत अन्य जन समस्याओं को लेकर विधानसभा पटल पर 12 सवाल रखे थे। जिनके संतोषजनक जवाब आ चुके हैं। सरकार के मुखिया और मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर घर में टोटी से जल पहुंचे, इसके लिए हम पूरी ताकत के साथ लगे हुए हैं। इसमें भ्रष्टाचार और लेट लतीफी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। recent visitors 101

क्रिसमस की खुशियों में झूम उठा शहर

The city rejoiced in the joy of Christmas सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राजधानी में क्रिसमस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया,रोशनी से जगमगाते शहर के गिरजाघरों से कैंडल रैलियां निकाली गई ! तो वहीं कैरोल गीत गूंजते रहे ! देर रात तक क्रिसमस पर्व को मनाया गया ! इस दौरान बालक यीशु का जन्म हुआ ! वैसे ही शहर के गिरजाघरों में मैरी क्रिसमस की स्वरलहरियों गूंज उठी ! लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी केक काटकर खुशियां मनाई ! बच्चों को उपहार बांटे गए गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई ! सेंट जॉन्स चर्च के फादर अनिल मार्टिन ने बताया कि,बालक यीशु के जन्मोत्सव के साथ ही,क्रिसमस की शुरुआत हो गई ! शहर के गिरजाघरों में देर रात से प्रार्थनाएं शुरू हुई ! वही फादर अनिल मार्टिन ने बताया कि,प्रभु यीशु का जन्म प्रेम शांति आनंद के लिए हुआ था ! मैं आप सबको आशीर्वाद देता हूं की शहर में हमारे प्रदेश में एवं देश में अमन चैन शांति और खुशहाली हो ! प्रभु यीशु मसीह का जन्म इसलिए हुआ था ! कि लोगों को पापों से मुक्ति और उनकी बुराइयों से छुटकारा मिल सके ! recent visitors 94

श्रीमद् भागवत हरि कथा में भक्ति का रसपान कराएंगे कथावाचक मनोज अवस्थी 

Narrator Manoj Awasthi will immerse you in devotion in Shrimad Bhagwat Hari Katha  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। श्रीमद् भागवत हरि कथा भेल के बरखेड़ा ई सेक्टर रामलीला मैदान में बुधवार 25 दिसंबर से शुरू हो गई है। कथावाचक मनोज अवस्थी महाराज अपने श्री मुख से प्रतिदिन कथा का श्रवण कराएंगे। कथा प्रारंभ से पूर्व बरखेड़ा हनुमान मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो नेहरू नगर मार्केट से होते हुए बरखेड़ा ई सेक्टर के रामलीला मैदान पर संपन्न हुई।  कथा आयोजक और श्रम श्री संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि पिछले दो दशकों से बरखेड़ा इस सेक्टर में कथा का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी कथा का आयोजन प्रारंभ हो गया है। जो 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंग मैं चलचित्रों का भी चित्रण किया जाएगा। क्षेत्र के श्रद्धालुओं से मेरा आग्रह है कि वह बड़ी संख्या में हर दिन कथा का रसपान करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं। वहीं संस्था के मीडिया प्रभारी व पूर्व पार्षद महेश मालवीय ने बताया कि इस साप्ताहिक धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन विविध प्रकार के कथा प्रसंगों का आयोजन होगा। इस दौरान कथा के मुख्य अजमान अवधेश पटेल एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। recent visitors 110

आर्य समाज का 63वां वार्षिकोत्सव यज्ञ एवं वेदोपदेश समारोह आयोजित 

Arya Samaj’s 63rd annual festival Yagya and Vedopadesh ceremony organized सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। राजधानी स्थित पिपलानी में आर्य समाज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के द्वारा,63वां वार्षिक उत्सव यज्ञ एवं वेदोपदेश समारोह का आयोजन किया गया,इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के रूप में मनाया,कार्यक्रम में कई आयोजन के साथ साथ युवाओं के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया,वहीं आर्य समाज के प्रमुख प्रधान अतुल वर्मा ने हमें बताया कि, महर्षि देव दयानंद के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आर्य समाज की स्थापना 4 मार्च 1962 बोधोत्सव के पर्व पर की गई थी,इसी उपलक्ष्य में यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित किया गया,कार्यक्रम में हमारे आर्य समाज के संत महात्माओं ने समाज की जन जागृति के लिए अपने विचार रखे,समारोह में मुख्य रूप से समाज के कोषाध्यक्ष फूलचंद गर्ग,मंत्री विवेक वाधवा,स्वामी ऋत स्पति परिव्राजक नर्मदापुरम,आचार्य योगेंद्र यौगिक नर्मदा पुरम,सेवक जगवानी,डॉक्टर वेदपाल आर्य मेरठ,अमृता आर्या दिल्ली,पंडित मधुलक,प्रकाश आर्य,विजय अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल,सूर्य प्रकाश आर्य,वेदप्रकाश शर्मा,जानकी मोहन जोहरी,धर्मेंद्र कौशल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे recent visitors 272