कांग्रेस एमएलए वाल्मीकि ने विधायक निधि में पक्षपात करने पर सरकार पर बोला हमला

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा से विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। एमएलए वाल्मीकि ने कहा कि मोहन सरकार जनप्रतिनिधियों के साथ समान व्यवहार नहीं कर रही है। वह विपक्ष के विधायकों की लगातार उपेक्षा कर रही है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हम सभी विपक्ष के विधायक राजनीतिक रूप से भले ही अलग-अलग पार्टियों में है, लेकिन हम सब क्षेत्र की जनता के लिए जवाबदेह होते है। मोहन सरकार ने सभी दलों के विधायकों को समान रूप बजट देने का बोला था, लेकिन उसमें जमकर पक्षपात हो रहा है। सरकार विधायकों की व्यक्तिगत रूप से भले ही मदद ना करें लेकिन जनता के कार्यों के लिए उसे सहयोग करना चाहिए। विधायक बाल्मीकि ने मोहन सरकार से आग्रह किया है कि विधानसभा का सत्र पूर्ण रूप से चले ताकि जनहित के मुद्दे विधानसभा पटल पर रखे जा सके। recent visitors 325

वन मेले में वैद्य संतोष आनंद बिल्व पंडाल में स्टॉल नंबर 10 और 11 पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं

भोपाल ! अंतरराष्ट्रीय वन मेले का आयोजन किया जा रहा है,वन मेले में विभिन्न राज्यों के वन औषधि उत्पादों के 300 से ज्यादा स्टाल लगाए गए है,मेले में भारत के अलावा पांच देशों नेपाल,भूटान,बर्मा,और श्रीलंका के आयुर्वेद विशेषज्ञ भी आये हैं,निशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श के लिए 100 से ज्यादा वैद्रद्य अपनी जड़ी बूटियों के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वही हम आपको बता दें कि,वन मेले में बिल्व पंडाल में स्टॉल नंबर दस ओर ग्यारह पर वैद्य संतोष आनंद जैस्वाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं,कैसी भी पुरानी बीमारी का इलाज वैद्य संतोष आनंद जैस्वाल के पास है,जो नाड़ी देखकर इलाज करते हैं,वैद्य संतोष आनंद का कहना है,कि में विगत 22 वर्षों से इलाज कर रहा हुं ,2007 से वन मेला में अपनी सेवाएं देता आ रहा हूं,हजारों मरीजों का इलाज कर चुके,कैसी भी पुरानी बीमारी जैसे लकवा,साइटिका,मिर्गी,दमा,टीवी,हार्ट ब्लॉकेज,जैसी बीमारियों का इलाज जड़ी बूटी द्वारा कर रहे हैं,आप भोपाल वासियों से निवेदन है,हमारे स्टॉल पर आकर अपनी बीमारी का इलाज करवाएं,नाड़ी देखना एवं परामर्श फ्री है recent visitors 231

मध्य प्रदेश में कोदो का कहर : दो दिन में दो जिलों में 13 लोग बीमार, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप, सैंपल जांच के लिए भेजे

मध्य प्रदेश में इन दिनों कोदो का कहर जारी है। दो दिनों में दो जिलों में 13 लोग इसे खाने से बीमार हो गए हैं। लगभग दो महीने पहले इसे खाने से 10 हाथियों की मौत भी हो चुकी है। कोदो की रोटी खाने से शहडोल में एक दिन पहले चार, कटनी में एक परिवार के तीन सदस्य और आज यानी गुरुवार को छह लोग बीमार हो चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोदो की पुरानी रोटी फूड पॉइजनिंग का कारण हो सकती है। या चने की भाजी में अत्यधिक उपयोग हो रहा खाद इसकी वजह हो सकता है। जांच के बाद सब स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में एक ही परिवार के छह सदस्य भर्ती हुए हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैंं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे के बाहर है। ज्ञात हो कि मंगलवार को दादरा टोला के चार सदस्य कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से बीमार हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब बुधवार रात मुख्यालय से सटे ग्राम चाका में एक ही परिवार के छह सदस्य कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से बीमार हो गए हैं। डॉक्टरों की टीम जिनका इलाज कर रही है। लगातार दूसरे दिन भी कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से बीमार लोगों से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिसिन डॉक्टर के साथ एक बैठक कर कोदो की सैंपलिंग करने की बात कही है। रामचरण कोरी ने बताया कि बीती रात्रि 8:30 बजे परिवार के सभी लोग इकट्ठा हुए और कोदो की रोटी और चने की भाजी खाई थी। आधे घंटे बाद परिवार के 6 सदस्य ने खाना खाया था, उन सबकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और सबको चक्कर के साथ उल्टियां आनी शुरू हो गई। इसके बाद पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने निजी वाहन से सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया है। इसमें रामचरण कोरी (58), सावित्री ( 55), रामकुमार (35), राजकुमारी कोरी (25), दो बच्चों में जिया 7 वर्ष एवं सूर्या 6 वर्ष शामिल है। परिवार के 6 सदस्यों में दो बच्चे बच्चा वॉर्ड के आईसीयू वार्ड में भर्ती किए गए हैं, जिनका इलाज शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील हथगेल के द्वारा किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा ने लगातार दूसरे दिन भी कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से भर्ती हुए मरीजों से मुलाकात कर डॉक्टरो से चर्चा की है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिन डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया है, उनके साथ एक बैठक कर चीजों को बारीकी से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। किन वजह से दो दिनों के भीतर 10 लोग बीमार हुए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि जिस कोदो को खाने से लोग बीमार हुए हैं। उसका सैंपल लेने के निर्देश फूड विभाग को जारी किए गए हैं। कोदो और चने की भाजी का फूड विभाग सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद चीज स्पष्ट हो सकेगी कि किस वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। शहडोल मुख्यालय से लगे गांव खम्हरिया पंचायत के ददरा टोला में मंगलवार रात एक परिवार के सदस्यों ने कोदो की रोटी के साथ चने की भाजी खाई थी, इसके कुछ देर बाद उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गई और तबीयत बिगड़ने लगी। एक युवक ने खाना नहीं खाया था, उसकी तबीयत नहीं बिगड़ी और उसने पड़ोसियों से मदद लेकर सभी को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाकर भर्ती करवाया। बताया गया कि खम्हरिया पंचायत के ददरा टोला गांव निवासी राजेंद्र सिंह की अमलाई निवासी उनकी बुआ शाम घर आई थीं। रात में भोजन में कोदो की रोटी और चने की भाजी बनी थी। सभी भोजन करने के बाद सो गए। रात करीब दो बजे राजेंद्र सिंह मरावी, लक्ष्मी सिंह, रामवती सिंह और चंदा बाई की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त होने लगे। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जिन्हें जांच के बाद भर्ती कर लिया गया। कटनी जिले में कोदो की रोटी खाकर दादा पोते सहित तीन लोग बीमार हुए हैं। मामला कटनी जनपद पंचायत के ग्राम जरवाही का बताया गया, जहां सुबह के वक्त आलू की सब्जी के साथ कोदो की रोटी खाने से दादा और उनके दो पोते को अचानक चक्कर के साथ उल्टी होने लगी। तीनों की एक साथ बिगड़ी तबीयत देख परिजन उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाए थे। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर नर्स ने प्राथमिक इलाज के साथ तीनों को भर्ती किया है। उर्मिला बाई ने बताया कि हमेशा की कोदो की रोटी और सब्जी खिलाया था, लेकिन सबकी तबीयत बिगड़ गई। बेटा घर में था नहीं इसलिए पड़ोसियों की मदद से सभी को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले आए, यहां इलाज हो रहा है। पीड़ित सोने लाल चौधरी ने बताया कि सुबह कोदो की रोटी अपने पोतों के साथ खाई थी, जिसके बाद मैं घर के बाहर घूमने निकला तो चक्कर आने लगे। तभी घर में खेल रहे पोते भी बेहोश हो गए थे। हम लोगों को समझ नहीं आया कब गाड़ी में बैठे और अस्पताल आ गए। हम लोग सिर्फ कोदो की रोटी और सब्जी खाए बस, अभी तबीयत ठीक है। अमर उजाला की टीम ने विशेषज्ञों से इसके बारे में जब चर्चा की तो शहडोल में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर गंगेश डांडिया ने बताया कि कोदो अगर अधिक पुराना है तो फूड पॉइजनिंग की आशंकाएं हो सकती हैं। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। सभी भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। डॉ. भूपेंद्र सिंह सेंगर मेडिसिन विशेषज्ञ ने बताया कि चने की भाजी में काफी मात्रा में खाद का उपयोग किया जाता है, जिससे लोग बीमार भी हो सकते हैं हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मरीजों की जांच रिपोर्ट आने के बाद चीजें स्पष्ट हो सकेंगी, अभी सभी मरीजों की हालत स्थिर है। recent visitors 115

भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता वाला देश

भोपाल। राजधानी भेल एरिया के इन्सटीट्यूशन ऑफ इन्जीनियर के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें चेयरमेन इंजी. अशोक शर्मा ने राष्ट्रहित में उर्जा संरक्षण की दिशा में विस्तार से अपनी बात रखी और लोगों को प्रेरित भी किया। इंजी शर्मा ने कहा कि भारत विद्युत क्षेत्र की कुल क्षमता 450 G.W. है। भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। थर्मल, परमाणु और नवीकरणीय उर्जा प्रणालियां भारत की बिजली पैदा करने के प्रमुख स्त्रोत है। इसके अलावा विश्व में भारत का चौथा सबसे आकर्षक नवीकरण उर्जा बाजार है, जिसमें पवन उर्जा सौर उर्जा का क्षेत्र है। 2030 तक भारत गेर जीवश्म स्त्रोतों से 500 गेगा बाट बिजली क्षमता स्थापित कर लेगा। भारत इन्टरनेशनल इनर्जी एसोसिएशन का एक सहयोगी सदस्य भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ उर्जा नवाचार में तेजी लाने के लिए 24 देशों और यूरोपीय संघ की ओर से एक वैश्विक पहल है। पूर्व में एक पैरिस समझौता हुआ था। जिसके तहत जलवायु परिवर्तन पर कानूनी रूप से बाध्यकारी अन्तराष्ट्रीय संधि है, जिसमें ग्लोबल वार्मिंग को 2 डिग्री सेल्सियस से कम अधिमानतः 1.5 डिग्री तक सीमित करना है।वहीं बरकतुल्ला विश्वविद्यालय की विद्युत संकाय की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर डॉ. तरूणा जैन ने उर्जा बचत कैसे करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव इंजी. अवधेश चौबे ने व्यक्त किया। सभी अभियंताओं का गुलदस्ता, साल श्रीफल व मोमेंटो द्वारा स्वागत किया गया। recent visitors 238

एमपी गजब : हॉस्पिटल की ऑक्सीजन पाइप उड़ा ले गए चोर, आफत में आई नवजातों की जान

राजगढ़ ! जिला अस्पताल में बुधवार रात चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों ने ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कॉपर की लाइन काटकर पार कर दी, बिना ये सोचे कि इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान संकट में पड़ सकती है. इस घटनाक्रम से ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखे गए 11 बच्चों की जान खतरे में पड़ गई. गनीमत ये रही कि नवजात बच्चों को बैकअप वाले जंबो सिलेंडर की मदद से ऑक्सीजन तुरंत मिल गया. अगर जंबो सिलेंडर नहीं होता तो एक बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था. जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक्स एमडी और एसएनसीयू प्रभारी डॉक्टर आरएस माथुर ने कहा, ” बुधवार रात एसएनसीयू में लगभग 24 बच्चे भर्ती थे, इनमें से 11 बच्चों को ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया था. सुबह लगभग 5 बजे एसएनसीयू में इमरजेंसी अलार्म बजने लगा था क्योंकि वहां ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो रही थी. ड्यूटी पर तैनात हमारे कर्मचारियों ने तुरंत जंबो सिलेंडर की मदद से बच्चों की जान को सुरक्षित किया.” डॉ. आरएस माथुर ने आगे कहा, ” जब हमने अलार्म बजने की वजह जानने की कोशिश की, तो पता चला कि पीएम रूम के पास ऑक्सीजन प्लांट है जहां से ऑक्सीजन स्टोर होती है. उसी मेन लाइन को अज्ञात चोरों ने बंद कर लगभग 10 फीट लंबी कॉपर लाइन काट ली और चुरा ले गए. फिलहाल, हमारे एसएनसीयू में भर्ती सभी नवजात सुरक्षित हैं.” पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर ने कहा, ” हमने हॉस्पिटल में जांच के लिए पुलिसकर्मी को भेजा है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जो भी जानकारी मिलेगी उसी हिसाब से आगामी कार्रवाई की जाएगी.” गौरतलब है कि राजगढ़ जिला अस्पताल में यह चोरी की पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी चोरी का मामला सामने आया चुका है. चोरी का खुलासा होने पर अस्पताल के अस्थाई कर्मचारी को चोरी में संलिप्त पाया गया था. recent visitors 142

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, 25 दिसंबर से तेज सर्दी का दूसरा दौर 

Severe cold continues in Madhya Pradesh, second round of severe cold from December 25  भोपाल । मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर 23 से 25 दिसंबर के बीच आएगा। यह जनवरी 2025 तक रहेगा। इससे पहले अगले 4-5 दिन तक प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कोहरा रहेगा। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में रात का पारा 8-10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा छाने का अनुमान जताया है। बाकी जगहों पर मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप हो सकती है। ठंड से थोड़ी राहत, 2 डिग्री तक बढ़ा पारा मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। रात के पारे में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कई शहर ऐसे हैं, जहां पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 3.5 डिग्री, उमरिया में 3.8 डिग्री, नौगांव में 4 डिग्री, टीकमगढ़ में 5.3 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री और राजगढ़ में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में 5.2 डिग्री, ग्वालियर में 5.4 डिग्री, भोपाल में 6.2 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और इंदौर में 11.6 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर दर्ज किया गया। हालांकि, बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कई शहरों में पारा 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसलिए बदला मौसम  मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने कहा- शीतलहर और कोल्ड डे यानी ठंडे दिन की कंडीशन खत्म हो गई है। चार से पांच दिन तक टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी रहेगी। जिससे ठंड का असर कम होगा। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। उत्तरी हवाएं फिर चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर दोबारा आएगा। दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड इस बार दिसंबर महीने में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन शीतलहर चली। बुधवार से शीतलहर का दौर थमा। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई जबकि वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगा दिए गए। मंदिरों में भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए जतन किए जा रहे हैं। recent visitors 234

एमपी विधानसभा में चाय की केतली लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक ने शराब की बोतलों की माला पहनी

MP Congress Protest: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरा होने के साथ ही विपक्ष ने आंदोलन के सिलसिले को बढ़ा दिया है. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बेरोजगारी की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चाय की केतली लेकर पहुंचे. इसके अलावा कांग्रेस के विधायक महेश परमार ने शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए शराब की खाली बोतलों की माला पहनकर ध्यान अपनी और आकर्षित कराया. डॉ मोहन यादव सरकार को 1 साल पूरा होने के साथ ही सरकार जन कल्याण अभियान चलाते हुए प्रदेश भर में कई सौगात दे रही है. दूसरी तरफ कांग्रेस अपने विधायकों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार (18 दिसंबर) को कहा कि सरकार को युवाओं को नौकरी देना चाहिए. सदन का ध्यान आकर्षित करने के लिए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाथ में चाय की केतली लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, ”जब युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तो उनके पास चाय बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा.” कांग्रेस विधायक महेश परमार शराब की खाली बोतल की माला पहन कर पहुंचे और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शराब घोटाले को लेकर कड़ी कार्रवाई का संदेश देने की बात कही थी. मध्य प्रदेश में हजारों करोड़ों का शराब घोटाला हो चुका है. केंद्र सरकार को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक जितेंद्र पंडिया ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए कांग्रेस केवल सुर्खियां बटोरने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. कांग्रेस के नेता मीडिया में चेहरा चमकाने के लिए नाटक कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है. सरकार मध्य प्रदेश के विकास की गति को तेजी प्रदान कर रही है. मध्य प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं. कांग्रेस के पास आंदोलन करने के लिए कोई मुद्दा तक नहीं बचा है.” recent visitors 113