कैसा भी दर्द का इलाज़ नेचुरोपैथी ट्रीटमेंट से

भोपाल ! उम्र बढ़ने के कारण जोड़ो में दर्द होना आम समस्या हैं! अक्सर हाथों,पैरों, कूल्हे, घुटनों और बैकबोन में भी जोड़ों का दर्द होता है,इसके कारण हड्डियां स्टिफ हो जाती हैं ! दर्द के कारण कभी-कभी जलन जैसी समस्याएं भी महसूस होती हैं ! उम्र बढ़ने के कारण बोन डेंसिटी कम होने लगती है ! इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं,वहीं हम आपको बतादे की राजधानी स्थित साकेत नगर 127 नाइन A सागर पब्लिक स्कूल के पीछे नेचुरोपैथी ट्रीटमेंट अपनी सेवाएं दे रहा हैं ! सेन्टर में हाथों,पैरों, कूल्हे, घुटनों और बैकबोन में भी जोड़ों का दर्द का इलाज नेचुरोपैथी के द्वारा किया जा रहा हैं ! वहीं संचालक कोमल सिंह ने हमें बताया कि घुटने,कमर गर्दन एवं जोड़ो का दर्द का इलाज़ मालिश के द्वारा किया जाता हैं ! हम लोग मरीजों का इलाज करने के लिए प्राकृतिक प्रदार्थों,जड़ी-बूटियों,पौधे,फल, पत्तियों,बीज और तेल आदि का उपयोग करते हैं ! अगर दर्द से जूझ रहे हैं,तो सेन्टर में आ कर रोगों से निजात पाए recent visitors 95

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में NSUI ने उठाई दलित समाज से कुलगुरु बनाने की मांग

भोपाल। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में दलित समाज से कुलगुरु बनाने की मांग की है। वर्तमान में देश व प्रदेश में भीमराव आंबेडकर जी के ऊपर काफी सियासत गरमाई हुई है। ऐसे में कांग्रेस के छात्र संगठन के द्वारा विश्वविद्यालय में दलित समाज से कुलगुरु बनाने की मांग को दरकिनार नहीं किया जा सकता। NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने वीडियो जारी कर कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश में भाजपा सरकार दलितों व बाबा साहब का अपमान कर रही है। देश के सबसे बड़े पत्रकारिता के विश्वविद्यालय में लगातार दलित छात्रों व दलित शिक्षकों का अपमान किया जा रहा है। इस कठिन समय में दलित समाज के साथ कांग्रेस और एनएसयूआई सदैव खड़ी रहेगी। हमारी मांग है कि इस भेदभाव को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय में दलित समाज से आने वाले योग्य व्यक्तित्व को कुलगुरु बनाया जाना चाहिए जिससे सामाजिक एकता का उदाहरण स्थापित हो सके। शुक्रवार को NSUI के प्रदेश सह सचिव अमन पठान ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के प्रभारी तनय शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम पत्र भी लिखा है। प्रदेश सह सचिव अमन पठान ने कहा, सरकार लगातार पिछड़ों का अपमान करती आई है ऐसे में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के सम्मान में दलित समाज से कुलगुरु बनाना एक महत्वपूर्ण कदम होगा। हमें उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय हमारी जायज मांग पर ध्यान देंगे और बाबा साहब के सम्मान में उचित निर्णय लेंगे। विश्वविद्यालय NSUI प्रभारी तनय शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा कि संविधान के शिल्पकार बाबा साहब आंबेडकर ने सर्व समाज को समानता दिलाने के उद्देश्य से संविधान को गढ़ा था। ऐसे में शैक्षणिक क्षेत्र में दलित समाज का नेतृत्व होना जरूरी है। यह निर्णय हमारे विश्वविद्यालय में सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया जा सकेगा। recent visitors 172

वीडी शर्मा ने फिर दिया विवादास्पद बयान कहा, “कांग्रेस के खून में अंग्रेजों का जींस”

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा “इस पार्टी ने हमेशा डॉ.भीमराव अंबेडकर का अपमान किया.” पन्ना ! मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा “बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने देश की आजादी, सामाजिक न्याय और भारतीय जीवन मूल्यों की स्थापना के लिए जो काम किया, उसे पूरा देश जानता है. कांग्रेस पार्टी लगातार बाबासाहब को अपमानित करती रही है. जब बाबासाहब ने संसद से इस्तीफा दिया तो पं. नेहरू का कहना था कि देने दो इस्तीफा, क्या फर्क पड़ेगा. बाबासाहब का इससे बड़ा अपमान क्या होगा?” वीडी शर्मा ने कहा “जब बाबासाहब चुनाव लड़ रहे थे तो हराने के लिए पं. नेहरू ने लगातार प्रयास किए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए भाषण को गलत तरीके से कांग्रेस जनता के सामने प्रस्तुत किया. अमित शाह के मन, कर्म व स्वभाव में बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मूल्य समाहित हैं. अमित शाह डॉ. अंबेडकर के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी डॉ. अंबेडकर जी समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं.” वीडी शर्मा ने कहा “कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जींस हैं. कांग्रेस ‘फूट डालो राज करो’ की राह पर चल रही है. डॉ. अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पार्टी बखेड़ा खड़ा कर रही है. कांग्रेस के नेता अब गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं. हम सभी ने देखा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किस तरह हमारे सांसदों को धक्का दिया. हमारे बुजुर्ग सांसद सारंगी को सिर में चोट लगी और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा. वहीं, एक अन्य सांसद राजपूत को भी चोटें आई हैं.” recent visitors 163

MP में 6.9° तक बढ़ा टेम्प्रेचर: भोपाल सहित कई जिलों में 8 के पार पहुंचा; अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Temperature increased by 6.9° in MP: crossed 8 in many districts including Bhopal; weather will remain the same for the next few days भोपाल । बर्फीली हवा का असर कम होते ही मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर भी खत्म हो गया है। इस वजह से प्रदेश में रात का पारा 6.9 डिग्री तक बढ़ गया है। ये बढ़ोतरी बालाघाट के मलाजखंड में गुरुवार-शुक्रवार की रात में हुई है। कुछ दिन पहले यहां तेज सर्दी पड़ रही थी, लेकिन अब पारा 14.5 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड का असर और भी कम होगा। 25 दिसंबर से तेज सर्दी का दूसरा दौर आएगा। सर्दी से पहले प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कोहरे का असर बना रहेगा। शनिवार सुबह भी ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में कोहरा रहा। प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक दिन-रात के तापमान में और भी बढ़ोतरी होगी। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन और सागर संभाग में 3 से 4 डिग्री, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद सर्दी का असर मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, एक और सिस्टम 27 दिसंबर से एक्टिव हो रहा है। इनके गुजरने के बाद ठंड का असर बढ़ेगा, क्योंकि पहाड़ों में बर्फबारी होगी। जिससे उत्तरी हवा फिर से चलने लगेंगी। एमपी में 5 डिग्री के ऊपर पहुंचा पारा, खजुराहो में सबसे कम गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश में पारा 5 डिग्री के ऊपर रहा। छतरपुर के खजुराहो में सबसे कम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 6.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 6.5 डिग्री, नौगांव में 6.6 डिग्री रहा। बाकी शहरों में पारा 7 डिग्री से अधिक ही दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल में 8.6 डिग्री, ग्वालियर में 8.2 डिग्री रहा। वहीं, जबलपुर में 10 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और इंदौर में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। recent visitors 170

मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ की मीटिंग सम्पन्न

भोपाल ! मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ शाखा नगर निगम भोपाल साबिर खान जी की उपस्थिति में नगर निगम अध्यक्ष इरफान अल्ताफ जी की अध्यक्षता मैं दिनांक 19/12/2024/को कमला पार्क स्थित संघ कार्यालय पर मीटिंग रखी गई जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया संघ द्वारा तीन महापूर्व नगर निगम आयुक्त को जो मांगो का ज्ञापन दिया गया था उस पर भी चर्चा की गई और प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर निगम अध्यक्ष द्वारा निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया इस बैठक में जोन 10 का अध्यक्ष एजाज खान एवं जोन 11 अध्यक्ष हामिद खान को बनाया गया बैठक में उपस्थित पदाधिकारी वरिष्ठ सरपरस्त जफर भाई अब्बू जी वरिष्ठ सलाहकार हसीब अंसारी जी सीवेज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एस के वर्मा जी कोषअध्यक्ष मोहम्मद बिलाल वरिष्ठ सच्चे भाई विनोद चौहान जी नगर निगम प्रभारी जावेद भाई वरिष्ठ अजीज भाई एवं हेवी मशीनरी अध्यक्ष जल कार्य विभाग के अध्यक्ष सभी जोन के अध्यक्ष सफाई मित्रों के अध्यक्ष एवं सारे पदाधिकारी मौजूद रहे हाल ही में नवदुनिया अखबार में जो कमिश्नर महोदय द्वारा किया गया है कि जो डीजल के भरोसे हैं वह नौकरी छोड़ दें जैसे शब्दों के ऊपर कर्मचारियों ने रोष प्रकट कर इसकी घोर निंदा की गई तथा आईएसबीटी मुख्यालय घेरने का निर्णय लिया गया सलमान खानअध्यक्षहेवी मशीनरी recent visitors 358

जनता के मुद्दों से दूर भाग रही भाजपा, विधानसभा में नहीं होने दे रही चर्चा

भोपाल। रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के असल मुद्दों से दूर भाग रही है वह नहीं चाहती की जनता के मुद्दों पर विधानसभा मैं चर्चा हो।पटेल ने कहा कि भाजपा पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बहुत सारे वादे किए थे, चाहती है तो वह चर्चा से दूर भाग रही है। इससे पूरे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को खाद लिए जेल जाना पड़ रहा है। किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वादा किया था, जिसमें से वह मुश्किल 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लाडली बहनाओं को ₹3000 देने की बात कही थी, जिसको एक साल बीत गया, अभी तक इसमें से आधी राशि भी हर महीने तक नहीं मिल रही है। बमुश्किल 1250 ही दे रही है। अब सुना है कि सरकार इसके भार नहीं झेल पा रही है, इसलिए इसको बंद करने की दिशा में बयानबाजी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार जनहित के मुद्दों पर फेल है। विपक्ष के विधायकों को बजट देने में भारी भेदभाव हो रहा है। आज महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं है। महगाई आसमान छू रही है। प्रशासन बेलगाम हो गया है। पटवारी बिना पैसे के कोई काम नहीं कर रहा है। ऐसे अनेक मुद्दे हैं, जिनकी सरकार अनदेखी कर रही है। recent visitors 84

वन मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे

भोपाल ! अंतरराष्ट्रीय वन मेले 2024 की शुरुआत हो चुकी हैं,मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं,लोगों ने जड़ी बूटियों के अलावा हर्बल उत्पाद से तैयार औषधियों की खरीदी कर रहे हैं ! मेले में न केवल भोपाल बल्कि आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं,वहीं हम आपको बतादे की,इस बार वन मेले में ऐसे हर्बल उत्पाद से तैयार औषधि आई हैं,जो घरों में काम आती है,जैसे घरों में ज्यादा मच्छर,छिपकली,कॉकरोच एवं चूहों से परेशान है,तो उनके लिए स्प्रे उपलब्ध है वहीं संचालक अरुण पाटिल ने हमें बताया कि हमारे स्टॉल पर आदित्य हर्बल देशी जड़ी बुटी से निर्मित आयुर्वेदिक पोटली उपलब्ध है,जो जोड़ो के दर्द,कमर के दर्द,घुटनों के दर्द ,पीठ के दर्द,सर के दर्द,हड्डीयों के दर्द,एवं नसों के दर्द से राहत देता हैं recent visitors 142