पुराने चेक बाउंस मामलों में बड़ी सफलता, ₹8000 का इनामी वारंटी गिरफ्तार

Major breakthrough in old cheque bounce cases, ₹8000 reward warrantee arrested छतरपुर ! पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 4 से 3 साल पुराने चेक बाउंस के 5 अलग-अलग मामलों में वांछित ₹8000 के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले में लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2022 के 2 और 2023 के 3 चेक बाउंस मामलों में फरार चल रहे आरोपी ऋषिकेश अत्रे को जिला बुरहानपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा 5 स्थाई वारंट जारी किए गए थे। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। टीम में प्रधान आरक्षक कृष्ण वल्लभ सेन, आरक्षक भूपेंद्र सिंह और राम जी कुशवाहा की सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की गई है। छतरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि कानून से बचना संभव नहीं है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

थाना मातगुवां पुलिस ने गुबरन रोड खेत में अवैध शराब संग्रह पर मारा छापा – 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Matguwan police station raided an illegal liquor storage facility at a farm on Gubran Road – 60 liters of illicit raw liquor recovered. छतरपुर ! मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना मातगुवां पुलिस को विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गुबरन रोड वाले खेत में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। खेत में भूसे के ढेर में विधिवत तलाशी ली गई, 4 प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब पाई गई। चार प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब मात्रा 60 लीटर, स्टील की टंकी, गुंड कीमत करीब 12000 रुपये बरामद की गई। अवैध शराब निर्माता आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।अवैध शराब निर्माण एवं संग्रह में संलिप्त आरोपी अजुद्दी यादव पिता भगवान दास यादव निवासी ग्राम मातगुवां के विरुद्ध थाना मातगुवां में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक अंकुर चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश कुशवाहा, राजकुमार सिसोदिया, राम जी अहिरवार, राजेंद्र तिवारी, आरक्षक शैलेश सिंह, धर्मेंद्र पटेल, दिलीप की भूमिका रही। Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

छतरपुर : थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में घर से चोरी का किया खुलासा- 3 चोर गिरफ्तार

छतरपुर : थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में घर से चोरी का किया खुलासा- 3 चोर गिरफ्तार

Chhatarpur: Kishangarh police station uncovered a theft from a house in village Kupi – 3 thieves arrested. छतरपुर ! थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुपी में माह सितंबर में फरियादी रामाधीन यादव के घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना किशनगढ़ में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी एवं आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था।एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मूवमेंट संबंधित जानकारी एकत्र की गई। चोरी के दौरान संदेहियों का आपसी संपर्क पाया गया।संदेही से पूछताछ की गई। योजना बद्ध तरीके से साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा चोरी में सम्मिलित तीन आरोपी Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65