छतरपुर : पुलिस ने ग्राम ज्योराहा अंतर्गत मंदिर में चोरी का 12 घंटे के अंदर किया खुलासा- चोर को गिरफ्तार कर दान पेटी से चोरी की गई नगद राशि बरामद
Chhatarpur: Police solved the theft at a temple in Jyoraha village within 12 hours – arrested the thief and recovered the cash stolen from the donation box. छतरपुर । थाना जुझार नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्योराहा में मंदिर की दानपेटी से राशि चोरी संबंधी पुजारी वीरेंद्र दास सिंह की रिपोर्ट पर थाना जुझारनगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। थाना जुझारनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर क्षेत्र में भ्रमण करने वाले संदिग्ध की जानकारी एकत्र की गई। पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्य एवं सूचना के आधार पर संदेही से पूछताछ की गई, चोरी करना स्वीकार किया गया। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बृजेंद्र अहिरवार पिता गजराज अहिरवार निवासी ग्राम सोसाइटी पुरवा, मिढ़का, थाना लवकुशनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से मंदिर की दानपेटी से चोरी किए गए 6657 रुपए नगद राशि बरामद की गई। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुझार नगर उप निरीक्षक राजकुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक विनोद, आरक्षक शुभम सेन, मंगल यादव, राहुल चौहान, समद खान, विनोद प्रजापति की भूमिका रही। recent visitors 19