‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए वर्ष 2024-25 में किये गए नवाचारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गये

भोपाल शासकीय सेवाओं में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार)’ प्रदान किया जाता है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए वर्ष 2024-25 में किये गए नवाचारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। आवेदन वेबसाइट www.awards.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किये जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। शासकीय सेवाओं में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों को बढ़ावा देने प्रदान किये जाने वाले वार्षिक ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार)’ के लिए प्रदेश के शासकीय और सार्वजनिक संस्थानों के अधिकारी-कर्मचारी एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक किये गए नवाचारों के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। पुरस्कार के लिए राज्य शासन के विभाग एवं उनके अधीनस्थ कार्यालयों के उल्लेखनीय नवाचारों को मान्यता दी जाएगी। पुरस्कार के लिए ऐसे कार्यों का चयन किया जाएगा, जिनसे जनसेवा में गुणवत्ता, दक्षता और नवाचार दृष्टिगोचर होता हो। चयन के मुख्य क्षेत्र मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) महिला एवं बाल विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक समावेशन और समावेशी विकास के क्षेत्र में किये गये नवाचारों को प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक चयनित प्रविष्टि को एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के विषय में अधिक जानकारी के लिए सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल, मध्यप्रदेश से संपर्क किया जा सकता है। संबंधित सूचनाएं वेबसाइट www.awards.mp.gov.in पर भी प्रकाशित हैं।   recent visitors 44

रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल-SMVB बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया

जबलपुर गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त आवाजाही को देखते हुए और उनकी यात्रा संबंधी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी विशेष किराये पर 6-6 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन में वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। यह विशेष ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।   कानपुर से कब छूटेगी गाड़ी संख्या 04131, कानपुर सेंट्रल से एसएमवीबी बेंगलुरु के बीच संचालित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 27 अप्रैल से 1 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से रात 19:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सतना में मध्यरात्रि 02:50 बजे, कटनी में भोर 04:15 बजे, जबलपुर में सुबह 05:35 बजे तथा इटारसी में सुबह 09:25 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन मंगलवार को शाम 18:30 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन पहुंचेगी। बेंगलुरु से कब छूटेगी इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04132, एसएमवीबी बेंगलुरु से कानपुर सेंट्रल के बीच संचालित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 30 अप्रैल से 4 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन इटारसी में दोपहर 12:30 बजे, जबलपुर में दोपहर 15:45 बजे, कटनी में शाम 17:05 बजे और सतना में शाम 18:30 बजे पहुंचेगी तथा तीसरे दिन शुक्रवार को मध्यरात्रि 02:00 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। कहां-कहां होगा ठहराव यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चीराला, ओंगोल, नेल्लूर, गुडूर, पेरम्बूर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट और कृष्णराजपुरम स्टेशनों पर ठहरेगी।   recent visitors 47

आज एमपी टेक ग्रोथ कान्क्लेव का शाम 5 बजे उद्घाटन करेँगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर उद्योग, निवेश और रोजगार के साथ आज  इंदौर में विकास की नई इबारत लिखने जा रही है। आज होने वाले एमपी टेक ग्रोथ कान्क्लेव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।  ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। यह आयोजन प्रदेश के विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कान्क्लेव में देश के आईटी उद्यमों, स्टार्टअप्स, यूनिकॉर्न कंपनियों और इनोवेशन हब्स के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल पर अत्याधुनिक तकनीकी प्रदर्शनियों, पैनल चर्चाओं और स्टार्टअप पिचिंग सेशन्स का आयोजन भी किया जाएगा। शाम 5 बजे उद्घाटन सत्र शाम 5 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय दुबे प्रजेंटेशन के माध्यम से मप्र में निवेश के अवसर और संभावनाओं की जानकारी देंगे। इसके बाद प्रमुख उद्योगपतियों को उद्बोधन होगा और फिर मप्र में होने वाले निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी जाएगी। अंत में मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। एमपी टेक ग्रोथ कान्क्लेव के पहले दिव्यांगजनों को उपकरण देंगे सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिव्यांगजनों के उपकरणों का वितरण 27 अप्रैल को शाम 4 बजे ब्रिलियंट कन्वेशन सेन्टर स्कीम नम्बर 78 विजय नगर में करेंगे। यह आयोजन आईडीबीआई बैंक के सीएसआर एक्टिविटी तथा भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि इस आयोजन के सुचारू संचालन के लिए नगर निगम आयुक्त सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदि को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। recent visitors 40

सीएम मोहन का पुलिस अधिकारीयों को सख्त निर्देश, पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से जल्द बाहर करें; कहा- इस काम में लापरवाही न हों

CM’s strict instructions to police officers to expel Pakistani citizens from the state as soon as possible; said – there should be no negligence in this work भोपाल, सुशील दामले। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के केंद्र सरकार के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार एक्शन में आ गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पाकिस्तानी वीजाधारक नागरिकों को पहचान कर कार्रवाई की जाए। केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा- लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा और आधिकारिक वीजाधारकों के अतिरिक्त सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करने की कार्रवाई अभियान चलाकर करें। ऐसे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करने में लापरवाही न की जाए। सीएम डॉ. यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम के निर्देश-शिक्षण संस्थाओं पर नजर रखें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में शिक्षण संस्थाओं पर नजर रखी जाए। उन्होंने भोपाल में कुछ युवकों द्वारा स्कूल, कॉलेज की छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपराध से संबंधित खबरों पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण परिसरों या इनके नजदीक कोई भी अवैधानिक गतिविधियां न हों इस पर लगातार नजर रखी जाए। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। दोषियों को बिल्कुल न छोड़ें। जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा दी जाए सीएम ने ये भी कहा कि मध्यप्रदेश में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को पहचान कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो। केंद्र सरकार ने दिए हैं ये निर्देश बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने 27 अप्रैल से सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की थी। उन्होंने निर्देश दिया कि 27 अप्रैल की समय सीमा के बाद कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में न रहे। शाह ने निर्देश दिए कि सभी राज्य अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करके उन्हें समय सीमा के भीतर देश छोड़ने को कह दें। यदि कोई तय समय के बाद भी भारत में पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। राज्यों को ये भी कहा गया है कि वे इस प्रक्रिया की निगरानी करें और रिपोर्ट केंद्र को भेजें। recent visitors 89

थाना अयोध्यानगर जोन-2 पुलिस की वाहन चोरो पर कडी कार्यवाही,  02 विधि विरूध्द बालक सहित 03 चोरो से 01 ई-रिक्सा व 05 दोपहिया वाहन जब्त

Ayodhyanagar Zone-2 Police Station took strict action against vehicle thieves, 01 e-rickshaw and 05 two-wheelers seized from 03 thieves including 02 juvenile delinquents भोपाल,ब्यूरो रिपोर्ट। नगरीय क्षेत्र भोपाल में वाहन चोरी तथा संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों को पकडकर शतप्रतिशत बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त  अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।  उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-02 डाँ संजय कुमार अग्रवाल के लगातार निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग  अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे गठित टीम ने 03 वाहन चोर को पकडकर 06 वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुये लगभग 7 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।         घटना का विवरण-  फरियादी महेन्द्र राजपूत पिता चैन सिह राजपूत उम्र 22 साल नि म.न. 563 विजासन माई मंदिर के पास नरेला शंकरी अयोध्यानगर भोपाल ने रिपोर्ट की – दिनाक 22/04/2025 के रात्रि करीबन 10.00 बजे घर के बाहर बैटरी चलित आटो क्रमाक MP04-YA-4648 को  कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसपर अपराध क्रं. 186/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया। पूर्व में भी मो.सा. चोरी की घटना में पुलिस आरोपियों की तलाश पतारसी कर रही थी, इसी बीच इस घटना पर डीसीपी जोन-2 डॉ.  संजय कुमार अग्रवाल द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर टीम गठित कर शीघ्रतिशीघ्र आरोपी पकडकर वाहन बरामद करने हेतु सख्त निर्देश दिये जिसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त  महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त  अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के फुटेज व तकनीकि साक्ष्य तथा मुखबीर तंत्र विकसित कर लगातार आरोपी की तलाश पतारसी की गई। लगातार प्रयास करने पर रूपनगर इन्ड्रस्ट्रियल एरिया से 03 संदिग्धो को चोरी हुआ इलेक्ट्रीक आटो के साथ पकडा, जिसमे आरोपी आदर्श राजपूत उर्फ गोलू राजपूत पिता कृपाल राजपूत उम्र 20 साल नि. ग्राम सलामतपुर जिला रायसेन हाल नि. झुग्गी नं.295 रूपनगर थाना अशोका गार्डन भोपाल  एवं 02 विधि विरूध्द बालक होना पाये गये। पूछताछ तीनो ने थाना अयोध्यानगर के इलेक्ट्रिक आटो सहित 05 वाहन चोरी की तथा  थाना अशोकागार्डन क्षेत्र की 01 वाहन चोरी की घटना स्वीकार की। तीनो से 01 आटो सहित 06 वाहन जप्त किये गये।   पुलिस कार्यवाही मे चोरी के प्रकरण एवं बरामद वाहन की जानकारी –  01. अप.क्र. 492/24 धारा 303(2) बीएनएस में जप्त मो.सा. डीलक्स (थाना अशोकागार्डन) 02. अप.क्र. 91/25 धारा 303(2) बीएनएस में जप्त मो.सा. पल्सर 150 03. अप.क्र. 144/25 धारा 303(2) बीएनएस में जप्त मो.सा. एक्टिवा 04. अप.क्र. 145/25 धारा 303(2) बीएनएस में जप्त मो.सा. पल्सर 150 05. अप.क्र. 186/25 धारा 303(2) बीएनएस में जप्त ई-रिक्सा 06. अप.क्र. 190/25 धारा 303(2) बीएनएस में जप्त मो.सा. एक्सिस कुल कीमती- 7 लाख रुपये लगभग आरोपी – 1. आदर्श राजपूत उर्फ गोलू राजपूत पिता कृपाल राजपूत उम्र 20 साल निवासी झुग्गी  नं. 295 रूपनगर थाना अशोका गार्डन भोपाल, स्थाई पता- ग्राम सलामतपुर जिला रायसेन शिक्षा- 03 वी पास   व्यवसाय- मजदूरी, आटो चालक।  आपराधिक रिकार्ड- 01. अप.क्र. 605/20 धारा 380, 457 भादवि थाना अयोध्यानगर भोपाल 02. अप.क्र. 492/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना अशोकागार्डन भोपाल 03. अप.क्र. 91/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल 04. अप.क्र. 144/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल 05. अप.क्र. 145/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल 06. अप.क्र. 186/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल 07. अप.क्र. 190/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल विधि विरूध्द बालक –   01. 16 वर्षीय, निवासी बडे चंबल अप्सरा शराब दुकान  वाली गली ऐशबाग भोपाल,  शिक्षा- दूसरी, व्यवसाय- मजदूरी 02. 16 वर्षीय निवासी रुपनगर झूग्गी गोविन्दपुरा भोपाल शिक्षा – पांचवी, व्यवसाय- मजदूरी सराहनीय भूमिका –  थाना प्रभारी  महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, उनि. विजय सिंह,  सउनि. अशोक सक्सेना, प्र.आऱ 1177 अमित व्यास, प्र.आर.3178 बृजेश सिंह, प्र.आर.885 कल्याण सिंह ,प्रआर. 2638 ,सुदीप राजपूत, प्र.आऱ.2307 दिनेश मिश्रा, आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया  आर.3554 दिनेश चंदेल की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 76

सभ्य समाज में आतंकवाद-अराजकता के लिए कोई जगह नहीं, जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में देंगे जवाब: योगी

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए यूपी वासियों की ओर से संवेदना और श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद-अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत सरकार का सेवा, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल विकास, गरीब कल्याण और सबकी सुरक्षा पर आधारित है। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 'जिस भाषा में समझेगा, उस भाषा में जवाब देने के लिए' नया भारत तैयार है। नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को पीएम मोदी के नेतृत्व में छोड़ेगा भी नहीं। जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत ही यूपी को माफिया, अराजकता, दंगा मुक्त किया गया और देश को अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में लाकर खड़ा किया। सीएम योगी ने सपा को घेरते हुए कहा कि विकास, महिला, युवा, किसान विरोधी लोगों को जब शासन का अवसर मिला था तो ये लोग किसानों को आत्महत्या, युवाओं को पलायन पर मजबूर करते थे और पेशेवर अपराधियों को संरक्षण देकर बेटी, बहन व व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे। आज शासन सबकी सुरक्षा के लिए मजबूती से कार्य कर रहा है। कांग्रेस व सपा जाति के नाम पर समाज को बांट रही है। यह छत्रपति शिवाजी, राणा सांगा का अपमान व क्रूर औरंगजेब-बाबर का महिमामंडन करते हैं। लखीमपुर खीरी में शनिवार को मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण, अनुदान, आवास और ट्रैक्टर की चाबी आदि प्रदान की। बाढ़ नियंत्रण की सकारात्मक पहल के लिए बिजवा और पलिया ब्लॉक के किसानों ने मंच पर आकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदेश बताते हुए कहा कि बाढ़ हो या बीमारी, नए भारत का नया उत्तर प्रदेश इसके समाधान के लिए बखूबी आगे बढ़ा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पलिया और निघासन क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जूझते देखा था, तब मैंने कहा था कि चिंता मत कीजिए, इसके स्थायी समाधान का रास्ता निकालेंगे। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जल शक्ति विभाग बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए शारदा नदी को चैनलाइज करने जा रहा है। इससे किसान का खेत भी बचेगा और बाढ़ से बस्ती भी बचेगी। सात किलोमीटर लंबा चैनल बनाने का कार्य हो रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में आना था, लेकिन मैंने कहा कि पहले काम शुरू करो। अब यह कार्य तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जो पैसा खर्च करती है, वह मुख्यमंत्री-मंत्री का नहीं, बल्कि यह जनता के टैक्स का पैसा है। इसका सदुपयोग होना चाहिए। पहले प्रस्ताव आया था कि 180 करोड़ से तटबंध बनाया जाए। इससे किसानों की जमीन भी जाती। मैंने पूछा कि शारदा नदी में तीन-सवा तीन लाख क्यूसेक पानी आएगा तो मिट्टी का तटबंध कैसे इसे रोक पाएगा। यह समस्या का समाधान नहीं है, नदी को चैनलाइज कीजिए, ड्रेजर मंगाइए और नदी को एक साथ चलने का रास्ता दीजिए, तब बाढ़ की समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि 180 करोड़ का काम मात्र 22 करोड़ में हो सकता है तो इस कार्य को 10 जून तक पूरा कर दीजिए। मानसून आएगा तो पानी पलिया, निघासन या लखीमपुर खीरी की तरफ नहीं जाएगा, बल्कि सरयू जी में मिलकर आगे बढ़ जाएगा। यदि इसे चैनलाइज कर देंगे तो पानी बिखरेगा नहीं, अपने रास्ते तय करते हुए आगे बढ़ जाएगा, जिससे किसान भी सुरक्षित रहेगा और उसकी खेती, घर, फसल, पशुधन भी सुरक्षित रहेगा। बाढ़ से जन-धन की हानि नहीं होगी। लखीमपुर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। अब यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी हो गया, जबकि कुछ वर्ष पहले यह सपना था। दुधवा नेशनल पार्क के माध्यम से पर्यटन की संभावना भी बढ़ेगी। लखीमपुर खीरी में एयरपोर्ट हो, इसके लिए पैसा भी दिया है। एयरपोर्ट सुहेली नदी और अन्य जल प्लावन से बचे, इसका भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसान, युवा व आधी आबादी डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। सरकार ने किसानों की कर्ज माफी से कार्यों की शुरुआत की थी। हर किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जा रही है। हमने पहले दिन से ही कहा था कि किसी को भी किसानों के शोषण की इजाजत नहीं देंगे। 2017 के पहले किसानों का 10-10 वर्षों का गन्ना मूल्य बकाया रहता था, आज एक वर्ष पुराना भुगतान किसी का नहीं होगा। 122 में से 105 चीनी मिलें एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर रही हैं। शेष 17 मिलों में लेटलतीफी का समाधान निकाल रहे हैं। पैसा किसी का डूबेगा नहीं, क्योंकि चीनी मिल का कब्जा सरकार के पास है। अभी हमने एस्क्रो अकाउंट खोला है, यह ज्वाइंट अकाउंट होगा। जो भी चीनी बिकेगी, उसका पैसा पहले किसान के पास जाएगा, फिर चीनी मिल मालिक के पास। यदि किसी ने इसके बाद भी बदमाशी की तो चीनी मिल की नीलामी करके पहले किसानों को पैसा देंगे। recent visitors 75

10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कमाडों की पत्नी को सरकारी नौकरी,पहलगाम के पीड़ितों के लिए ममता का एलान

कोलकाता बंगाल सरकार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकी हमले में मारे गए राज्य के तीन पर्यटकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। ममता ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से मांग करने पर राज्य सरकार आश्रित को नौकरी भी देगी। कमांडो की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा ममता ने इसके साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए बंगाल के नदिया जिला निवासी भारतीय सेना में पैरा कमांडो हवलदार झंटू अली शेख के परिवार को भी 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। बितान के माता-पिता को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन ममता ने पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों में शामिल कोलकाता के बितान अधिकारी के बुजुर्ग माता-पिता को मासिक 10 हजार रुपये पेंशन देने की भी घोषणा की। साथ ही उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें स्वास्थ्य साथी कार्ड भी मुहैया कराएगी। ममता ने कहा कि 10 लाख की आर्थिक सहायता में से पांच लाख बितान के माता-पिता जबकि पांच लाख रुपये उसकी पत्नी को दी जाएगी। ममता ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के स्वजनों के साथ हैं। आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या की थी मालूम हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में तीन लोग बंगाल से हैं। बंगाल के मृतकों की शिनाख्त कोलकाता के वैष्णवघाटा पाटुली निवासी बितान अधिकारी, बेहला साखेर बाजार के समीर गुहा और पुरुलिया जिले के झालदा निवासी मनीष रंजन मिश्रा के रूप में हुई। बितान अधिकारी अमेरिका में आइटी पेशेवर थे। समीर गुहा केंद्रीय कर्मचारी थे जबकि मनीष रंजन खुफिया विभाग (आइबी) के अधिकारी थे। recent visitors 65