बुस एक काम करे और करे अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन

इंदौर  इंदौर में भिक्षावृत्ति की सूचना देने पर जिला प्रशासन की तरफ से इनाम की घोषणा के बाद अब राशन दुकानों पर कालाबाजारी और मिलावट आदि की जानकारी देने वालों को अब अयोध्या के राम मंदिर जाने का मौका मिलेगा. साथ उन्हें वहां रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी. जबकि नकद पुरस्कार चाहने वालों को 1100 से 2100 रुपये तक दिए जाएंगे. इंदौर नगर निगम परिषद में गरीबी उपशमन विभाग के प्रमुख मनीष शर्मा ने यह घोषणा की है. अब तक 40 से ज्यादा अनाज व्यापारियों के खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर जानकारी के मुताबिक इंदौर में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जरूरतमंद हितग्राहियों को राशन की दुकान से मिलने वाला अनाज खुले बाजार में व्यापारियों को बेच दिया जाता है. इसकी धर पकड़ के लिए अभियान चलाकर अब तक 40 से ज्यादा अनाज व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. इसके अलावा कुछ व्यापारियों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की गई है. हालांकि अब भी बड़े पैमाने पर या तो राशन की दुकान संचालक सरकारी अनाज को बेच देते हैं. ऐसे तमाम मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इंदौर नगर निगम के एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा उर्फ मामा ने ऐसे मामलों की सूचना देने वालों के लिए बाकायदा पुरस्कार देने की घोषणा की है. अयोध्या की फ्री टिकट के साथ ही रहने-खाने की निशुल्क होगी व्यवस्था एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा के मुताबिक "शहर में अब कोई भी राशन माफिया को पकड़ता है या उन्हें अनाज की कालाबाजारी और भ्रष्टाचार की सूचना देता है तो उन्हें अयोध्या जाकर तीर्थ यात्रा करने का फ्री टिकट और रहने-खाने की व्यवस्था की जाएगी. जबकि नकद राशि चाहने वालों को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. जबकि बड़े मामलों में पुरस्कार की यह राशि 2100 रुपए होगी." दरअसल यह पहला मामला है जब शहर में राशन माफिया के खिलाफ धरपकड़ और कार्रवाई को लेकर निजी तौर पर किसी पुरस्कार के तौर पर तीर्थ यात्रा करने की घोषणा की गई हो. इसे लेकर मनीष शर्मा का मानना है "सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अनाज लोगों के निजी उपयोग के लिए है लेकिन कई राशन दुकानदार इसे वापस खरीद कर राशन माफिया को बेच देते हैं. बाजार में राशन कार्ड के आधार पर लिया गया चावल 15 से 17 रुपए किलो तक बेच दिया जाता है जो केंद्र सरकार और शासन की गरीबी उपशमन योजना के खिलाफ है." गुजरात महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों में जा रहा राशन का अनाज दरअसल इंदौर में बीते कुछ सालों में ऐसे बड़े मामले सामने आए हैं, जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं या चावल शहर में किराए के गोदाम या अन्य स्थानों पर चोरी छुपे रखा गया था. छापेमारी की कार्रवाई में गेहूं और चावल के हजारों कट्टे बरामद हुए हैं. जिसको देखते हुए खाद्य विभाग और जिला प्रशासन ने ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई का फैसला किया है. बीते दिनों अरविंदो कॉलेज के पास एक गोदाम में छापे की कार्रवाई के दौरान एक वाहन और 800 कट्टे बरामद हुए लेकिन कोई उस पर दावा करने नहीं आया. recent visitors 49

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, इन लोगों को मिलेगा 5 लाख की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड

नईदिल्ली नए फाइनेंशियल ईयर में कई ऐसे नियम लागू होंगे, जो बजट में लागू हुए थे। बीते एक फरवरी को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के हित में भी कई बड़े ऐलान किए थे। इनमें से एक ऐलान- किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का है। किसान क्रेडिट कार्ड से लोन की लिमिट को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। किस तरह की जरूरतों के लिए मददगार बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड एक बैंकिंग उत्पाद है जो किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसी कृषि वस्तुएं खरीदने में मददगार है। इसके साथ ही फसल उत्पादन और इससे जुड़ी गतिविधियों से संबंधित नकदी जरूरतों को पूरा करने के लिए समय पर और किफायती क्रेडिट प्रदान करता है। 2019 में केसीसी योजना को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को कवर करने के लिए विस्तारित किया गया था। बता दें कि चालू किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों के तहत राशि 31 दिसंबर, 2024 तक 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। इससे 7.72 करोड़ किसानों को फायदा हुआ है। मार्च, 2014 में चालू केसीसी की राशि 4.26 लाख करोड़ रुपये थी। बजट में कटौती बीते एक फरवरी को पेश बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र के बजट में कटौती की थी। केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए कृषि मंत्रालय का बजट आवंटन 2.75 प्रतिशत घटाकर 1.37 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, इस कमी की भरपाई संबद्ध क्षेत्रों के लिए बढ़े हुए आवंटन से हुई है, जिसमें मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए आवंटन को 37 प्रतिशत बढ़ाकर 7,544 करोड़ रुपये और खाद्य प्रसंस्करण के लिए आवंटन को 56 प्रतिशत बढ़ाकर 4,364 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है। कृषि, संबद्ध क्षेत्रों और खाद्य प्रसंस्करण के लिए कुल बजट आवंटन वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। नई योजनाओं के लिए आवंटन विस्तृत होने के बाद इसके चालू वर्ष के संशोधित अनुमान 1.47 लाख करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है। recent visitors 37

आज मंगलवार 01अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- रोजाना मेडिटेशन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के वेतन या पॉकेट मनी में बढ़ोतरी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में जरूरी टास्क आज के आज की पूरा कर लें। आप किसी करीबी की शादी या फंक्शन में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। वृषभ राशि- आज आपको पढ़ाई या जरूरी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने की सलह दी जाती है। अलगाव के बाद कुछ लोगों की लव लाइफ में अच्छे दिन आने वाले हैं। वजन घटाने के लिए डाइट पर फोकस करें। स्ट्रेस न लें। मिथुन राशि- आज निवेश का कोई लाभदायक अवसर आपके सामने आ सकता है। सोच समझकर और सलह के साथ ही आगे बढ़ें। अपने बजट पर टिके रहें। अटूडेंट्स आज सकारात्मक मानसिकता में रहेंगे। कर्क राशि- आज आपका साथी कोई पुराना मुद्दा उठा सकता है, जिससे जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। हेल्दी खाने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पैसों की सिचूऐशन मजबूत रहने वाली है। ऑफिस में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन चीजें आपके पक्ष में काम करेंगी। सिंह राशि- आज किसी शुभ समाचार से परिवार में खुशियां आएंगी। कुछ लोगों के लिए ट्रिप पर जाने के योग हैं। सही प्रैक्टिस से आप अपने टीचर को खुश कर सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों से तारीफ पाना आपके लिए सबसे खुशी की बात रहेगी। कन्या राशि- आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत के लिए तारीफ मिल सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आज ही कदम उठाएं। पैसों के मामले में किसी चुनौती को आप अच्छे से संभाल लेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताएं। तुला राशि- आज पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के दौरान सभी जरूरी रूल्स का पालन करें। हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आज दिन बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने का है। वृश्चिक राशि- आज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए बेहतरीन अवसर नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। धनु राशि- आज आपका कोई नया क्रश सामने आ सकता है। किसी शादी या महत्वपूर्ण इवेंट में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छी तैयारी करना आसान हो जाएगा। मकर राशि- पैसों की प्रॉब्लम होने पर कोई दोस्त आपकी आर्थिक सहायता कर सकता है। आज आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। मम्मी पापा के लिए कोई खास प्लान बनाने से उनका मूड खुश रहेगा। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका कुछ लोगों को मिल सकता है। कुंभ राशि- आज जिसे आप पसंद करते हैं, उससे बात करने की आपकी कोशिश पूरी हो सकती है। कुछ बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा। अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि- मौज-मस्ती भरी छुट्टियों पर कुछ जातकों का पैसा खर्च हो सकता है। डॉक्टर, वकील व बिजनेस करने वालों आज अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। कुछ लोग घर की मरम्मत करा सकते हैं। किसी परीक्षा को हल्के में लेना आपके हित में नहीं होगा। recent visitors 72

निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी, क्या है बनारस से कनेक्शन?

वाराणसी वाराणसी की रहने वाली IFS अधिकारी निधि तिवारी को पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने इस नियुक्ति की सूचना जारी की है। निधि तिवारी 2014 बैच की विदेश सेवा की अधिकारी हैं। वह इससे पहले भी पीएमओ में ही डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थीं। 29 मार्च को ही उन्हें पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर नियु्क्त करने का आदेश दे दिया गया था। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्त किमेटी ने आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव के तौर पर नियुक्त करने को मंजूरी दी है। निधि तिवारी को 2022 में पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया था। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए काम कर रही थीं। निजी सचिव के तौर पर निधि तिवारी का काम बेहद अहम होने वाला है। वह पीएम मोदी के कार्यक्रमों का समन्वयन, बैठकों का आयोजन और सरकारी विभागों के साथ संपर्क से संबंधित कामकाज देखेंगी। आदेश के मुताबिक निधि तिवारी का वेतन पे मैट्रिक्स स्तर 12 के मुताबिक निर्धारित होगा। पीएमओ में पहले भी कई महिला अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निधि तिवारी को प्रधानमंत्री की निजी सचिव के रूप में पदोन्नत करना का एक संदेश महिला सशक्तीकरण को लेकर भी है। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आती हैं। निधि तिवारी के सराहनीय काम को देखते हुए उन्हें प्रमोशन दिया गया है। जानिए कौन हैं निधि तिवारी? निधि तिवारी इससे पहले नवंबर 2022 से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण (Disarmament) और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों (International Security Affairs Division) के प्रभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थीं। बता दें कि निधि तिवारी साल 2014 बैच की IFS अधिकारी हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में विदेश मंत्रालय के कई अहम विभागों में काम किया है। प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए उनकी पदोन्नति प्रधानमंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर हुई है। इस पद पर रहते हुए निधि तिवारी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजमर्रा के प्रशासनिक कामकाज संभालेंगी। पीएम की बैठकें, विदेशी दौरों की तैयारी और नीतिगत निर्णयों के समन्वय (Coordination) में अहम भूमिका निभाएंगी। धर्म नगरी वाराणसी की हैं निधि तिवारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि तिवारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2013 में पास की थी। इसमें उनकी 96वीं रैंक थी। वो मूल रूप से वाराणसी के महमूरगंज की रहने वाली हैं। पीएम मोदी भी वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा पास करने से पहले वह वाराणसी में ही असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) थी। इस दौरान वो तैयारी करती रहीं और फिर नई जॉब हासिल की। recent visitors 74

विक्रम व्यापार मेले में बिके 2000 करोड़ से अधिक के व्हीकल्स, टैक्स में बंपर छूट से नया कीर्तिमान रचा…

 उज्जैन  धार्मिक, पर्यटन नगरी उज्जैन में लगातार दूसरे वर्ष लगे विक्रम व्यापार मेले ने नया कीर्तिमान रच डाला है। मेले में 32 दिनों में 27572 वाहन बेच दिए गए हैं, जिससे परिवहन विभाग को रोड टैक्स के रूप में 135 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है, जबकि ग्राहकों को इतने ही रुपयों की छूट मिली है। गुड़ी पड़वा पर ग्राहकी चमकते देख मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेला अवधि 30 मार्च से बढ़ाकर 9 अप्रैल तक के लिए करवा दी है। उल्लेखनीय है कि शासकीय उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज परिसर में लगे विक्रम व्यापार मेले की शुरुआत महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को हुई थी। मेले में दोपहिया, चार पहिया वाहन बेचने के लिए 150 से अधिक शोरूम खोले गए। लोगों के कार, बाइक खरीदने को सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने रोड टैक्स में पिछले वर्ष की तरह 50 प्रतिशत छूट देने व्यवस्था बनाई। शुरुआत फीकी थी। उसके बाद में इसका रंग चढ़ता चला गया। मेले से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले तथ्य     29 मार्च तक 32 दिनों में मेले में से 27572 वाहन (22022 कार और 5550 स्कूटर/ बाइक) बिक गए।     40 दिवसीय पिछले वर्ष लगे विक्रम व्यापार मेले में बिके 23705 वाहन से यह आंकड़ा काफी ज्यादा है।     135 करोड़ रुपये की आय अब तक सरकार को हुई।     100 करोड़ रुपये की आय पिछले वर्ष हुई थी। गुड़ी पड़वा पर 1400 से अधिक वाहन बिके आटो डीलर एसोसिएशन के अनुसार दिनभर का आंकड़ा     रविवार, गुड़ी पड़वा के शुभ मुहूर्त वाले दिन मेले में वाहन खरीदी के लिए जबर्दस्त रुझान देखने को मिला।     1200 से अधिक कारें और 200 से अधिक बाइक बिकीं। छुट्टी के दिन भी पंजीयन की प्रक्रिया परिवहन विभाग ने की।     ग्वालियर मेले का रिकार्ड तोड़ा उज्जैन के विक्रम व्यापार मेले ने इस वर्ष भी ग्वालियर मेले का रिकार्ड तोड़ दिया है।     इस वर्ष ग्वालियर में 15 जनवरी से 25 फरवरी तक लगे 40 दिवसीय व्यापार मेले में 29650 वाहन बिके थे और सरकार को 106 करोड़ 97 लाख रुपये का राजस्व मिला था।     तुलनात्मक रूप से देखें तो इस वर्ष उज्जैन के विक्रम व्यापार मेले में 32 दिन में 27572 वाहन बिक चुके हैं और सरकार को उज्जैन से 135 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है।     अभी मेला 10 दिन और लगना है और ये दिन चैत्र नवरात्रि के हैं, जो वाहन खरीदारी के लिए शुभ माने गए हैं। यह भी जानिए मेला लगाने के लिए जमीन आवंटित करने से नगर निगम को चार करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है। मेले में कुछ दुकानें हस्तशिल्प एवं इलेक्ट्रिक उत्पादों की भी लगी हैं। समय-समय पर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहे हैं। recent visitors 63

एटीपी खिताब जीतने वाले सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने जैकब, फाइनल में जोकोविच को किया पराजित

मियामी चेक रिपब्लिक के टेनिस खिलाड़ी जैकब मेनसिक ने सोमवार को मियामी ओपन टाइटल जीत लिया है। जैकब यह टाइटल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। ये 19 साल के जैकब की पहली एटीपी ट्रॉफी भी है। उन्होंने फाइनल में पहली सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 7-6 (4), 7-6 (4) से हराया। उन्हें 9.4 करोड़ की इनाम राशि मिली। इससे पहले मेनसिक को पिछले साल अक्टूबर में शंघाई मास्टर्स में तीन सेटों से जोकोविच से हार मिली थी। मेनसिक ने टाइटल जीतने के बाद कहा, "जोकोविच के खिलाफ मैं यह मैच बहुत नर्वस होकर खेला था।" सूजी हुई आंख के साथ खेलते हुए 37 वर्षीय जोकोविच ने मुकाबले में शानदार दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिचय दिया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. उन्होंने एटीपी रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज इस युवा खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी टक्कर दी और दोनों सेटों को टाई-ब्रेकर में खींच लिया. हालांकि, मेनसिक ने तनावपूर्ण खेल में अपना संयम बनाए रखा और सर्बियाई महान खिलाड़ी पर जीत हासिल करने के लिए बाधाओं को पार किया. उल्लेखनीय रूप से, मेनसिक ने मैच में 14 ऐस बनाए. अपनी शानदार जीत के बाद, मेनसिक ने कहा कि उनके मन में अपने आदर्श जोकोविच के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं है और उन्होंने टेनिस खेलने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए उनका धन्यवाद किया. मेनसिक ने कोर्ट पर दिए अपने साक्षात्कार में कहा, 'नोवाक, हर कोई जानता है कि मैं यहां हूं, इसकी एक वजह तुम हो. मैंने तुम्हें बड़ा होते देखा है. मैंने तुम्हारी वजह से टेनिस खेलना शुरू किया. किसी टेनिस खिलाड़ी के लिए किसी टूर्नामेंट के फाइनल में तुम्हें हराने से ज़्यादा मुश्किल काम कोई नहीं हो सकता. इस खेल में तुमने जो कुछ भी किया है और सभी के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया. तुम एक अविश्वसनीय व्यक्ति हो. अब तक के सबसे महान व्यक्ति'. recent visitors 50

वानखेड़े में आज सजेगी IPL की महफिल,मुंबई वर्सेस कोलकाता, सूर्यकुमार इतिहास रचने के करीब, 5 महारिकॉर्ड बनाकर मचाएंगे तहलका

मुंबई  आईपीएल का कारवां आज मुंबई पहुंचने वाला है, जहां वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। मुंबई इंडियंस पहली जीत की तलाश में है, जबकि कोलकाता की टीम चाहेगी कि लगातार दूसरा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में जगह बनाई जाए। यह इस आईपीएल सीजन का 12वां लीग मैच है। इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि मुंबई सीजन का पहला होम गेम खेलने वाली है। हालांकि, टीम पर दबाव होगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। इससे पहले जान लीजिए कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट आप कहां और कैसे देख सकते हैं। केकेआर ने अबतक आईपीएल के इस सीजन में 2 में से एक मैच जीतने में सफल रही है, यानी इस मैच को जीतकर दोनों टीमें अपनी स्थिती आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में बेहतर करना चाहेगी. इस मैच में सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने के करीब हैं. मुंबई के बल्लेबाज सुर्या टी-20 में धमाकेदार रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं. 8000 टी-20 रन पूरा करने के करीब टी-20 में सूर्या 8000 रन बनाने के करीब हैं 20 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव टी-20 में 8000 रन पूरा कर लेंगे. ऐसा करते ही सूर्या विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना के बाद इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या ने अबतक वर्तमान में 287 पारियों में 34.10 की औसत से 7,980 रन बना चुके हैं. टी-20 में 800 चौका पूरा करने के करीब आजके मैच में यदि सूर्या 7 चौके लगाने में सफल रहते हैं तो उनके नाम टी-20 में 800 चौके दर्ज हो जाएंगे. अबतक सूर्या ने टी-20 में 287 पारियां खेल चुके हैं. ऐसा करने पर सूर्या विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. टी20 में 350 छक्का टी-20 में सूर्या 350 छक्के पूरा करने के करीब हैं. तीन छक्का और लगाते ही सूर्या टी-20 में 350 छक्के लगाने का कमाल कर लेंगे. ऐसा करते ही सूर्या टी20 में 350 या उससे ज्यादा छक्का लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.  अब तक केवल दो क्रिकेटरों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सूर्यकुमार से अधिक छक्के टी20 क्रिकेट में लगाएं हैं. भारत में 250 छक्के लगाने के रिकॉर्ड के करीब सूर्यकुमार यादव  छक्के लगाने के एक बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं, भारत में टी20 मैचों में 250 छक्के पूरे करने के लिए बस दो और छक्कों की जरूरत है.  कुल मिलाकर, उन्होंने अब तक अपने टी20 करियर में 347 छक्के लगाए हैं. आईपीएल में 400 चौके पूरा करने से 12 चौके दूर सूर्यकुमार यादव ने अपने 152 मैचों के आईपीएल करियर में 388 चौके लगाए हैं. अगर वह 12 और चौके लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 400 चौके पूरे करने वाले 14वें क्रिकेटर बन जाएंगे. भारतीय खिलाड़ियों में वह शिखर धवन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले 10वें क्रिकेटर होंगे. एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 का 12वां मैच कहां खेला जाएगा? MI vs KKR IPL 2025 का 12वां मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 12वां मैच कितने बजे शुरू होगा? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। इस मैच में टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम को 7 बजे होगा। एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 मैच टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं? MI vs KKR IPL 2025 मैच टीवी पर भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, जहां आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी कमेंट्री सुनने को मिलेगी। एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको जियोहॉटस्टार पर लॉग इन करना होगा। जियोहॉटस्टार पर आप हिंदी और अंग्रेजी समेत करीब एक दर्जन भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। हालांकि, फैंस के लिए इस बार बुरी खबर ये है कि पिछले दो सीजन की तरह इस बार आप आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में नहीं देख सकते। मैच को लाइव देखने के लिए आपको हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। अगर आप मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से जुड़ी दिलचस्प स्टोरी पढ़ना चाहते हैं तो आप लाइव हिन्दुस्तान के आईपीएल पेज पर विजिट कर सकते हैं, जहां आपको टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम और चीजें भी पता चलेंगी। recent visitors 47