बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को मिली नई सुविधा: राम दरबार के पास स्टेट बैंक ने लगाए दो एटीएम, जल्द खुलेगी बैंक शाखा

Devotees get new facility in Bageshwar Dham: State Bank installed two ATMs near Ram Darbar, bank branch will open soon छतरपुर। बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने दो एटीएम शुरू किए हैं। राम दरबार के पास लगाई गई इन मशीनों से अब श्रद्धालु आसानी से निकाल सकेंगे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एटीएम का उद्घाटन फीता काटकर किया। भारतीय स्टेट बैंक के भोपाल वृत्त के महाप्रबंधक अजिताभ पारासर ने कहा कि बागेश्वर धाम की महिमा विश्वभर में फैली है। यहां दुनियाभर से लोग बालाजी और महाराजश्री के दर्शन के लिए आते हैं। यूपीआई और ऑनलाइन लेनदेन के बावजूद कई बार नकद की जरूरत पड़ती है। खासकर धार्मिक स्थलों में यह आवश्यकता और भी अधिक होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि निकट भविष्य में बागेश्वर धाम में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा भी खोली जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को बैंकिंग सेवाओं का और बेहतर लाभ मिल सकेगा। recent visitors 118

मध्यप्रदेश के कईं जिलों में ओले गिरने का अलर्ट: ग्वालियर-जबलपुर समेत आधे एमपी में आंधी-बारिश का अनुमान; भोपाल-इंदौर में बादल रहेंगे

Hailstorm alert in many districts of Madhya Pradesh: Thunderstorm and rain expected in half of MP including Gwalior-Jabalpur; Bhopal-Indore will remain cloudy भोपाल । मध्यप्रदेश में आज यानी गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर-जबलपुर समेत आधे एमपी में आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसलिए बदल रहा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। गुरुवार को ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। सिवनी में तापमान 28.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा इससे पहले बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा। मंदसौर के गरोठ और शामगढ़ में शाम को ओले गिरे। वहीं, डिडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, उमरिया समेत कई शहरों में बारिश हुई। भोपाल में दोपहर तक बादल छाए रहे। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है।सिवनी में पारा 28.2 डिग्री, उमरिया में 29.3 डिग्री, सीधी में 30.8 डिग्री, पचमढ़ी में 31 डिग्री, रीवा में 32 डिग्री और छिंदवाड़ा में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, नर्मदापुरम, रतलाम, धार और शिवपुरी में पारा बढ़ा रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.4 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अगले 2 दिन ऐसा मौसम 3 अप्रैल: खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 4 अप्रैल: इस दिन मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, भोपाल समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। recent visitors 121

ईश्वर जिलाध्यक्ष,जगदीश सचिव,शंभू दयाल कोषाध्यक्ष ,श्रीमती हेमलता डोलेकर संभाग प्रतिनिधि निर्वाचित

Ishwar was elected as the District President, Jagdish as the Secretary, Shambhu Dayal as the Treasurer and Mrs. Hemlata Dolekar as the Divisional Representative. भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट। कुरुवाई हमारे विचार परिवार के आप जैसे संगठनों के कारण आज मैं विधायक हूँ l आपके योगदान का मुझे अहसास है l राज्य कर्मचारी संघ की देश के निर्माण में अहम भूमिका है l यह बात विधायक हरि सिंह सप्रे ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अधिवेशन में कुरुवाई के उत्सव गार्डन में कही l उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिले में कार्यालय आवंटित कराने का आश्वासन दिया l संघ के लिए इन्होंने एक लाख रुपए भी देने की घोषणा की l  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह दांगी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ हमारे परिवार का ही अंग है l कर्मचारियों के बिना सरकारी योजना का क्रियान्वयन संभव नहीं है l जिसे भी दायित्व मिले समर्पण भाव से काम करना चाहिए l  अधिवेशन में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला कार्यकारणी का निर्वाचन हुआ,जिसमे ईश्वर प्रसाद शर्मा नटेरन जिलाध्यक्ष,भगत सिंह राजावत विदिशा कार्यकारी जिलाध्यक्ष,जगदीश कुमार श्रीवास्तव पठारी जिला सचिव,शंभू दयाल विश्वकर्मा बासौदा जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए l  राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अनिल भार्गव ने अधिवेशन के द्वितीय सत्र में जिले की सभी तहसील एवं विकास खंड से आए पदाधिकारियों से पैनल मांगी l निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद एकमत होकर मिली पैनल के आधार पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की l जिसमे रश्मिकांत श्रीवास्तव कुरुवाई,राजेश चौबे विदिशा,सुरेश जी जाटव विदिशा,मनोज तिवारी नटेरन,श्रीमति रश्मि सकवार बासौदा,अशोक शर्मा सिरोंज,ओम प्रकाश रघुवंशी सिरोंज,सुश्री दुर्गेश जादोन ग्यारसपुर,वीरेंद्र सिंह यादव लटेरी,आशीष दुबे बासौदा जिला उपाध्यक्ष,अरविंद विश्वकर्मा बासौदा,श्रीमति स्मिता शर्मा विदिशा,डॉ.संतोष शर्मा अंबानगर,जितेंद्र सिंह  रघुवंशी नटेरन,श्रीमति ऊषा राय नटेरन जिला सह सचिव,महेंद्रपाल सिंह  रघुवंशी बासौदा जिला सह कोषाध्यक्ष,नीलेश तिवारी नटेरन एवं शिवराज सिंह दांगी विदिशा जिला संगठन मंत्री,आनंद श्रीवास्तव नटेरन सह संगठन मंत्री,अतुल कुमार श्रीवास्तव विदिशा जिला प्रवक्ता,महेंद्र तिवारी गुलाबगंज जिला प्रचार मंत्री,ऋषि द्विवेदी लटेरी जिला सह प्रचार सचिव,महेश करतारिया जिला कार्यालय मंत्री शमशाबाद निर्वाचित घोषित किए गए l डॉ.सुरेंद्र सिंह चौहान लटेरी,श्रीमति रत्ना पांडेय बासौदा,राम सहाय जड़िया कुरुवाई,अनिल  मिश्रा लटेरी,बलभद्र मीणा विदिशा,कमलेश अहिरवार गुलाबगंज को जिला कार्यकारणी में सदस्य बनाया गया l  संभाग एवं जिला प्रतिनिधि भी बनाए श्रीमती हेमलता डोलेकर सम्भाग प्रतिनिधि,मोहन प्रसाद ग्यारसपुर,राजेश रजक गुलाबगंज,श्रीमती अंजली तेनगुरिया बासौदा,माखन सिंह तोमर त्योंदा,दिनेश  चिडार पठारी,मनोज मिश्रा लटेरी,रघुवीर सिंह बंजारा लटेरी,विश्वनाथ सिंह  राजपूत शमशाबाद जिला प्रतिनिधि बनाए l 6 विशेष आमंत्रित सदस्य  महेश सेन सिरोंज,महेंद्र शर्मा शमशाबाद,प्रशांत शर्मा बासौदा राजेश रघुवंशी विदिशा,पूर्व जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव एवं नारायण प्रसाद चतुर्वेदी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया l विभागीय समिति जिलाध्यक्ष की भी घोषणा अधिवेशन में करीब दो दर्जन विभाग की समिति अध्यक्ष की भी घोषणा की गई,जिसमे विमलेश सक्सेना लघुवेतन कर्मचारी समिति,संजय जोशी राजस्व समिति,लोकेंद्र रघुवंशी महिला एवं बाल विकास समिति,जितेंद्र शर्मा लिपिक संवर्ग समिति,अभिषेक दुबे लोक निर्माण समिति,दीवान सिंह किरार,वन समिति,अतुल अन्बेकर भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी समिति,केशव यादव सहकारिता समिति,कमल सिंह रैकवार कोषालय समिति,मोहन गिरी मत्स्य विभाग समिति,जगदीश दीक्षित पंचायत विभाग समिति,अजय शर्मा शिक्षा समिति,गौरव सोनी ग्रामीण यांत्रिकी यांत्रिकी विभाग समिति,डॉ.जय बाबू चौधरी आयुष विभाग समिति,संजय ठाकुर पशु विभाग समिति नितिन उपाध्याय पटवारी संवर्ग समिति,सूर्यभान थानेश्वर कृषि विभाग समिति,देवेंद्र शर्मा राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग समिति जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया l दो वर्ष के आय व्यय एवं कार्यों का उल्लेख कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजन से की गई l निवर्तमान जिलाध्यक्ष परसराम दुबे ने अपने स्वागत भाषण में पिछले कार्यकाल की गतिविधियों का उल्लेख किया l जिला कोषाध्यक्ष शंभू दयाल विश्वकर्मा ने दो वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया l संचालन रश्मिकांत श्रीवास्तव ने किया एवं अंत में सभी का आभार जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने माना l इस मौके पर बड़ी संख्या में जिले भर के पदाधिकारी उपस्थित थे l recent visitors 109

सिलक्यारा सुरंग की खुदाई का कार्य अंतिम चरण में, सब कुछ योजना के अनुसार चला तो मात्र पंद्रह दिनों में सुरंग आर-पार हो जाएगी

बड़कोट बहुचर्चित सिलक्यारा सुरंग की खुदाई का कार्य अंतिम चरण में है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला तो मात्र पंद्रह दिनों में सुरंग आर-पार हो जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार को लोहे की सरिया पोल गांव से सिल्क्यारा की दिशा में आर-पार हो चुकी है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि 15 अप्रैल तक सुरंग पूरी तरह से आरपार हो जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण चारधाम सड़क परियोजना में निर्माणाधीन 4.5 किमी लंबी सिल्क्यारा-पोलगांव सुरंग वर्ष 2023 में भूस्खलन के कारण सुर्खियों में रही थी। उस दौरान सुरंग के सिलक्यारा मुहाने के पास भूस्खलन से 41 श्रमिक सुरंग के फंस गए थे, जिन्हें 17 दिनों तक चले कठिन रेस्क्यू आपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया था।   ढाई से तीन महीने तक ठप रहा था काम इस हादसे के बाद सुरंग निर्माण कार्य लगभग ढाई से तीन महीने तक पूरी तरह ठप रहा। गत वर्ष 23 जनवरी 2024 को केंद्र सरकार ने कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) को सुरंग का निर्माण दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए। निर्माण एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बड़कोट छोर से बुधवार को सरिया पूरी तरह आर-पार हो चुकी है। अब 15 से 20 अप्रैल के बीच सुरंग पूरी तरह से आर-पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, सुरंग की फिनिशिंग और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगभग डेढ़ से दो वर्ष का समय लग सकता है।  इन कार्यों में सुरंग के अंदर मध्य में बनाई जा रही दीवार का निर्माण, सिल्क्यारा छोर पर पुल और दीवार निर्माण, तथा दोनों छोरों पर कंट्रोल रूम का निर्माण शामिल है। 150 करोड़ की लागत से होंगे इलेक्ट्रो मैकेनिकल कार्य सुरंग में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्य किए जाएंगे। इनमें इटली से मंगवाया गया फायर सप्रेशन सिस्टम भी लगाया जाएगा। यह सिस्टम हजारों नोजल से लैस होगा, जो सेंसर के माध्यम से तापमान में वृद्धि या आग लगने की स्थिति में स्वतः सक्रिय होकर पानी की फुहारों से आग को फैलने से रोकेगा। साथ ही, सुरंग के दोनों किनारों पर बनाए जा रहे कंट्रोल रूम से ट्रैफिक, कैमरे, सेंसर और फायर सप्रेशन सिस्टम को स्काडा (पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण तकनीक) के माध्यम से नियंत्रित किया जाएगा। recent visitors 74

देश धर्मशाला नहीं तो जेल भी नहीं है, बीते 10 साल से देश के लोगों को एक तरह से जेल में रखा गया है: संजय राउत

नई दिल्ली राज्यसभा में इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल (आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक)-2025 को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को सदन के समक्ष विचार के लिए रखा। विधेयक पर बोलते हुए शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने कहा कि देश को धर्मशाला बनाना किसी का मकसद नहीं है, लेकिन अगर यह देश धर्मशाला नहीं है तो यह देश जेल भी नहीं है। बीते 10 साल से देश के लोगों को एक तरह से जेल में रखा गया है। अब जो विदेश से लोग आएंगे, वह भी वैध वीजा और पासपोर्ट पर, यह कानून उन्हें भी शायद जेल में रखना चाहता है। संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से इस विधेयक में बहुत से प्रावधान हैं, उससे धीरे-धीरे टूरिस्ट भी भारत में आना बंद करेंगे। हम नहीं चाहते कि कोई भी देश में अवैध तरीके से रहे, चाहे वह बांग्लादेशी हो, रोहिंग्या हो, या फिर अमेरिकन और यूरोपियन। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को सेना के विमान में हाथों-पैरों में बेड़िया लगाकर वापस भेजा। यदि कोई अमेरिकी भारत में अवैध तरीके से रह रहा हो, तो उसे भी इसी तरह से बेड़िया लगाकर वापस भेजा जाए। पूरे देश में तीन करोड़ से ज्यादा बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं, उन्हें निकालना जरूरी है। यह मुहिम सबसे पहले मुंबई में हमने शुरू की थी। इस विधेयक का सेक्शन 7 यह कहता है कि जो विदेशी यहां आएगा, केंद्र सरकार यह तय करेगी कि वह किस होटल में ठहरेगा, कहां घूमेगा, कहां जाएगा। राउत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह विधेयक ऐसा है, जिसके तहत यदि कोई विदेशी डेलिगेशन, जर्नलिस्ट या डिप्लोमेट भारत आता है और वह देश में किसी प्रमुख नेता से मिलना चाहता है, सोनिया गांधी से, राहुल गांधी से, उद्धव ठाकरे से मिलना चाहता है, तो सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी। यदि सरकार अनुमति देती है, तो मुलाकात कर सकेंगे और यदि अनुमति नहीं मिली, तो यह मुलाकात नहीं हो सकेगी। उन्होंने सदन में कहा कि देश में जो आतंकवादी आए हैं, वे किसी वैध पासपोर्ट पर नहीं आए हैं। कसाब किसी वैध पासपोर्ट पर नहीं आया था। कसाब और उसके साथ जो टेररिस्ट आए थे, वे समुद्र मार्ग से अवैध तरीके से आए और किसी को पता भी नहीं चला। कानून को यदि आप मजबूत करना चाहते हैं, तो कीजिए, लेकिन इस विधेयक को स्थाई समिति के पास वापस भेजकर इस पर चर्चा की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पुराने आव्रजन कानूनों के तहत देश की सीमाओं की रक्षा करने में, देश में घुसपैठ को रोकने में काफी बाधाएं आती थीं। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। नए विधेयक में प्रमुख रूप से भारत में प्रवेश, प्रवास के लिए यात्रा दस्तावेज, वैध वीजा की अनिवार्य आवश्यकता, प्रवेश से इनकार आदि विधेयक का एक हिस्सा हैं। भारत को चिकित्सा, शैक्षणिक और विनिर्माण गतिविधियों का केंद्र बनाने, सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु, सही उद्देश्य के लिए विदेशियों की भारत यात्रा को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है। इसका प्रावधान इस विधेयक में किया गया है। भारत ने 169 देशों के नागरिकों के लिए ई-वीजा की शुरुआत की है। इस संबंध में आवश्यक है कि अधिकारियों को विदेश से आ रहे लोगों के दस्तावेज की जांच करने का अधिकार दिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा या संप्रभुता को खतरा होने पर अधिकारियों को अधिकार दिया गया है कि वे विदेशियों को देश में प्रवेश से वंचित कर सकें। recent visitors 78

सर्वे में अधिकांश यूक्रेनवासियों की राय- ट्रंप शासन यूक्रेन के लिए नकारात्मक

कीव यूक्रेनवासियों का मानना ​​है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति काल का यूक्रेन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जारी एक सर्वेक्षण के अनुसार लगभग तीन चौथाई (73 प्रतिशत) यूक्रेनी नागरिकों ने यह जानकारी जारी की। कीव इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशियोलॉजी की ओर से यह सर्वे कराया गया। सर्वेक्षण के अनुसार, केवल 19 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने ट्रंप के राष्ट्रपति बनने को यूक्रेन के लिए लाभकारी माना। बाकी बचे उत्तरदाता इस मुद्दे पर कोई राय नहीं रखते थे। जब पूछा गया कि क्या ट्रंप के शासनकाल की सहायता से यूक्रेन न्यायपूर्ण शांति प्राप्त कर सकता है, तो 55 फीसदी लोगों ने नकारात्मक उत्तर दिया, 18 ने सकारात्मक। 21 प्रतिशत ने कहा कि उनका मानना ​​है कि कोई भी शांति समझौता केवल आंशिक रूप से ही न्यायपूर्ण होगा। यह सर्वे 12 से 22 मार्च तक 1,326 वयस्कों के साथ टेलीफोन इंटरव्यू के माध्यम से आयोजित किया गया था। यह सर्वेक्षण दिसंबर 2024 में हुए इसी प्रकार के सर्वेक्षण की तुलना में जनता की राय में बदलाव को दर्शाता है। उसमें सामने आया था कि कि 54 प्रतिशत यूक्रेनवासी ट्रंप के आगामी राष्ट्रपति बनने के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते थे, 21 प्रतिशत लोग इसे नकारात्मक रूप से देखते थे, जबकि 25 प्रतिशत लोग कोई राय नहीं रखते थे। 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप लगातार यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की बात कर रहे हैं। हालांकि उनका रुख कीव के प्रति कठोर जबकि मॉस्को के प्रति काफी नरम रहा है। उनके इस रुख ने कीव और यूरोपीय देशों को चिंतित कर दिया है। अमेरिका ने 25 मार्च को यूक्रेन और रूस के साथ समुद्र में और ऊर्जा लक्ष्यों पर हमले रोकने के लिए अलग-अलग समझौते किए। वाशिंगटन ने मॉस्को के खिलाफ कुछ प्रतिबंधों को हटाने के लिए दबाव बनाने पर सहमति व्यक्त की। वाशिंगटन ने कहा समझौतों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी पक्ष, 'स्थायी शांति' की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्होंने एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला करने पर पहले से सहमत प्रतिबंध को लागू करने के 'तरीके विकसित करने' की भी प्रतिबद्धता जताई। recent visitors 80

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर की कुल आय 133 करोड़ तक पहुंची, तोड़े सारे रिकॉर्ड

मुंबई मुंबई का प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक कमाई को लेकर चर्चा में है। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंदिर की कुल आय 133 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष (2023-24) की तुलना में 16% अधिक है। मंदिर की कमाई में सबसे बड़ा योगदान श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे का रहा। इसके अलावा, पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों से 20 करोड़ की आय हुई। मंदिर को विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होती है, जिनमें दान पेटियां, ऑनलाइन भुगतान, धार्मिक अनुष्ठान, प्रसाद बिक्री और सोना-चांदी की नीलामी शामिल हैं। ट्रस्ट के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले लड्डू और नारियल वड़ी की बिक्री में 32% की वृद्धि दर्ज की गई। मंदिर प्रशासन रोजाना करीब 10,000 लड्डू भक्तों को वितरित करता है। गुड़ी पड़वा पर सोना-चांदी से रिकॉर्ड कमाई ट्रस्ट के अनुसार, इस वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर सोना-चांदी की नीलामी से रिकॉर्ड 1.33 करोड़ की कमाई हुई, जो पिछले वर्ष के 75 लाख की तुलना में लगभग दोगुनी है। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीणा पाटिल ने बताया कि मंदिर में भक्तों की बढ़ती संख्या और प्रशासनिक सुधारों के कारण आय में यह उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) में मंदिर की कुल आय 154 करोड़ तक पहुंच सकती है। दान का समाज कल्याण में उपयोग मंदिर ट्रस्ट अपनी आय का 20% सामाजिक कल्याण कार्यों पर खर्च करता है। इसमें मेडिकल सहायता, डायलिसिस सेंटर का संचालन, 18 प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, ट्रस्ट कॉलेज के छात्रों के लिए बुक बैंक सुविधा प्रदान करता है और मंदिर परिसर के पास एक अध्ययन कक्ष भी संचालित करता है। ट्रस्ट उन किसानों के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी उठाता है, जिनके परिवार के सदस्य आत्महत्या कर चुके हैं। वीणा पाटिल ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करते हैं कि भक्तों द्वारा दिया गया दान और चढ़ावा समाज के कल्याण के लिए उपयोग किया जाए।" भविष्य में और बढ़ेगी कमाई मंदिर ट्रस्ट को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भक्तों की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी, जिससे आय में और भी इजाफा होगा। इसके साथ ही, प्रशासनिक सुधारों और तकनीकी सुविधाओं के विस्तार से मंदिर की सेवाओं को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा रहा है। recent visitors 66