खुलासा :बाइडेन शासन के दौरान आतंकी समूहों को भी करोड़ों डॉलर की मदद दी गई

न्यूयॉर्क अमेरिकी कांग्रेस ने आतंकवादी-नामित समूहों के साथ USAID के कथित संबंधों पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि बाइडेन शासन के दौरान आतंकी समूहों को भी करोड़ों डॉलर की मदद दी गई. दरअसल ट्रंप द्वारा खर्चे में कटौती करने के लिए DOGE (Department of Government Efficiency) नाम का अलग मंत्रालय बनाया गया है. DOGE ने कहा था कि वो USAID के तहत दुनिया के देशों को दिए जाने वाले 723 मिलियन डॉलर की रकम को खत्म कर रहा है. यानी कि अब ऐसी कोई भी रकम इन देशों को नहीं मिलेगी. हमास को 2 बिलियन डॉलर आतंकी समूहों को बाइडेन शासन के दौरान मिली मदद को लेकर DOGE और अमेरिकी संघीय कर्मचारियों पर गठित कमेटी के समक्ष सुनवाई हुई.  इस दौरान हुई गवाही के अनुसार, बाइडेन प्रशासन के तहत 7 अक्टूबर, 2023 से USAID द्वारा हमास की मदद के लिए 2 बिलियन डॉलर से अधिक भेजे गए थे. लश्कर को भी मदद रिपोर्टों के अनुसार, USAID ने एक भारत-विरोधी संगठन को भी वित्तीय मदद प्रदान की थी जिसे अमेरिकी सरकार ने आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है. इसने पाकिस्तान में स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुखौटे संगठन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (FIF) को वित्तीय सहायता प्रदान की थी. लश्कर वहीं आतंकी संगठन है जिसने 26/11 के मुंबई हमले को अंजाम दिया था. इस हमले में 166 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए थे. DOGE पहले ही दावा कर चुकी है कि USAID ने जांच के दायरे में होने के बावजूद फाउंडेशन को समर्थन देना जारी रखा था. recent visitors 56

पशुपतिनाथ मंदिर में अभिषेक पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन

Abhishek puja and feast organized at Pashupatinath temple भोपाल (सुशील दामले)। पशुपतिनाथ नेपाली समाज के द्वारा 47वा:महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया,महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगाजली कलश यात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए,वहीं महाशिवरात्रि के पावन पर्व में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री कैलाश विश्वास सारंग उपस्थित हुए,वही पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष लोकमणि धिमिरे शर्मा ने हमें बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग यह आयोजन करते आ रहे हैं,जिसमें समाज के द्वारा कई वरिष्ठ अतिथियों का सम्मान किया गया मंदिर प्रांगण में नेपाली समाज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जहां दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही,मंदिर में सुबह भगवान का रूद्राभिषेक,अभिषेक सहित विशेष पूजा अर्चना की गई,इसके बाद दोपहर से भंडारे की शुरुआत हुई,जो देर शाम तक चलता रहा,इस दौरान कागज के दोने,पत्तल और गिलास का इस्तेमाल किया गया recent visitors 104

पाकिस्तान से आई CM फडणवीस को मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस पर हमला करने की धमकी मिली है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है. धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया है. धमकी मिलते ही पुलिस अलर्ट पर है और जांच शुरू कर दी गई है. धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि संदेश भेजने वाला शख्स भारत से ही है या बाहर का है. पहले डिप्टी सीएम की गाड़ी को उड़ाने की मिली थी धमकी बता दें, पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. शिंदे की गाड़ी को उड़ाने की धमकी देना वाल ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन, सीएमओ और विभिन्न मंत्रालयों सहित कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था. गोरेगांव पुलिस स्टेशन ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपी ने कुबूल कर लिया है कि वह ईमेल उसने ही भेजा था. मुंबई पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियां इसके बाद से धमकी देने के मुख्य कारण का पता लगा रही हैं. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली धमकी के मामले पुलिस ने बीएनएस की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. 3 साल पहले भी मिली थी 26/11 जैसे हमले की धमकी पाकिस्तान के एक नंबर से 20 अगस्त 2022 को भी धमकी भरा एक मैसेज मुंबई पुलिस को मिला था. धमकी देते हुए शख्स ने कहा कि मुंबई में फिर से 26-11 जैसा हमला होगा. ये मैसेज भी मुंबई के ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर भेजा गया था. मामले में गोरेगांव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) और 353(2) (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. बाद में बुलढाणा जिले से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय मंगेश वायल और 22 वर्षीय अभय शिंगणे के रूप में हुई थी. recent visitors 54

सेंसेक्स में 1,000 अंकों की गिरावट तो निफ्टी पहुंचा 22,250 से नीचे, जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

मुंबई आज यानी 28 फरवरी 2025 को सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। बीते दिन जहां हरे रंग में बाजार खुला था तो वहीं, आज भारी गिरावट दिख रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च का महीना भी निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला। भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 733.59 अंक यानी 0.98 फीसदी गिरावट के बाद करीब 73,878.84 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 224.95 अंक यानी 1.00 फीसदी गिरकर करीब 22,320.10 अंक पर खुला। आज क्‍यों टूटा शेयर बाजार? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 मार्च से मैक्सिको और कनाडा टैरिफ की शुरुआत की घोषणा की है. वहीं चीन पर टैरिफ को और बढ़ाने का भी ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद एनवीडिया में रातोंरात 8.5 प्रतिशत की गिरावट ने नैस्डैक को गिरा दिया. जिसका असर आज एशियाई बाजार पर भी दिखाई दिया और अब भारतीय बाजार भी बड़ी गिरावट में कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी जा रही है. महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक जैसे शेयर हैवी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं. मिडकैप और स्‍मॉलकैप में भी बिकवाली तेज है.   ये 10 शेयर ज्‍यादा गिरे चंबल फर्टलाइजर शेयर करीब 7 फीसदी गिरा, रेडिगटन के शेयर में 6.8 फीसदी, क्रेडिट एक्‍सेस में 6 फीसदी, पतंजलि फूड 10 फीसदी, IREDA शेयर 7 फीसदी, Hexacom करीब 5 प्रतिशत, इंफोएज करीब 6 फीसदी, टेक महिंद्रा 5 फीसदी, Indusind Bank के शेयर 4.50 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर करीब 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे थे. 7 लाख करोड़ स्‍वाहा! Sensex में 900 pts से ज्‍यादा गिरावट के कारण शुक्रवार को निवेशकों का एक बड़ा अमाउंट नुकसान में चला गया. बीएसई मार्केट कैप आज 6.72 लाख करोड़ रुपये घटकर 386.38 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो कल मार्केट क्‍लोज होने तक 393.10 लाख करोड़ रुपये था. बड़ी गिरावट के बाद भी वैल्युएशन महंगे मार्केट में जारी इस गिरावट के बीच एसेट मैनेजर ओल्ड ब्रिज कैपिटल ने भारतीय बाजार और शेयरों का काफी महंगा बताया है. फंड मैनेज करने वाली कंपनी ने कहा कि इकोनॉमी के मुकाबले शेयर बाजार के वैल्युएशन काफी महंगे हैं. हैरानी की बात है कि बाजार में पिछले 4 महीनों से जारी गिरावट के कारण कई शेयर 50 फीसदी तक करेक्ट हो चुके हैं लेकिन इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी को वैल्युएशन अब भी महंगे लग रहे हैं, और साथ ही इसने अनुमान जताया है कि बाजार और भी गिर सकता है.     recent visitors 80

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरण देव, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। recent visitors 65

वनक्षेत्र बारनवापारा के 1222 किसानों को सोलर पम्प से मिली सिंचाई सुविधा

रायपुर आजादी के दशकों बाद भी परंपरागत बिजली से वंचित रहे  बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा क्षेत्र के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साथ के नेतृत्व में क्रेडा विभाग द्वारा अब तक बारनवापारा क्षेत्र में 1222 किसानों के खेतों में सौर सिंचाई पम्प स्थापित किए गए हैं, जिससे अब किसान बिना किसी चिंता के सिंचाई सुविधा का लाभ उठाकर लाभकारी खेती कर रहे हैं। सौर सुजला योजना के तहत  बारनवापारा क्षेत्र में 2 हार्स पावर के 03, तीन हार्स पावर के 615 और 5 हार्स पावर के 604 सोलर पम्प स्थापित किए गए हैं। यह योजना उन किसानों के लिए वरदान साबित हुई है, जिनके खेतों तक बिजली नहीं पहुंची थी या जिनके पास सिंचाई के अन्य संसाधन नहीं थे। ग्राम डेबी के किसान नित्यानंद बताते हैं कि पहले सिंचाई की सुविधा न होने के कारण उनकी सालाना आमदनी मात्र 25 से 30 हजार रुपये थी। लेकिन सोलर पम्प लगने के बाद अब वे धान के साथ सब्जियां जैसे आलू, टमाटर और बरबटी उगाकर तीन से चार गुना अधिक आय प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह, बंशराम चौहान, बसंत कुमार कैवर्त्य, अमरू राम, धनीराम बिंझवार और गौरी बाई दीवान सहित कई अन्य किसानों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले किसान नदी-नालों से डीजल पम्प के जरिए सिंचाई करते थे, जिससे उनकी आय का बड़ा हिस्सा ईंधन पर खर्च हो जाता था। लेकिन सौर सुजला योजना के तहत मात्र 24,800 रुपये में सोलर पम्प मिलने से अब उनकी यह समस्या समाप्त हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन किसानों को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर सौर पम्प उपलब्ध करा रही है। तीन हार्स पावर के पम्प के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के किसानों को मात्र 10,000 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानों को 15,000 रुपये, सामान्य वर्ग के किसानों को 21,000 रुपये का अंशदान देना होता है, जबकि 5 हार्स पावर के पम्प के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को 15,000 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 20,000 रुपये तथा सामान्य वर्ग के कृषक को 25,000 रुपये का अंशदान देना होता है।बलौदाबाजार जिले में अब तक 5198 सौर पम्प लगाए जा चुके हैं। सौर सुजला योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और क्रेडा विभाग के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। सिंचाई के लिए नदी, नाले, कुएं और नलकूप प्राथमिकता से चिन्हांकित किए जाते हैं।छत्तीसगढ़ शासन की यह योजना किसानों के लिए कम लागत में सिंचाई की बेहतर और स्थायी व्यवस्था है। recent visitors 69

जीआईएस में टेक्नोलॉजी एग्नोस्टिक रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी के कारण ऊर्जा क्षेत्र में भारी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में वर्ष 2070 तक कार्बन फुट-प्रिंट को शून्य तक लाने और समाप्त होते जीवाश्म ईंधन के विकल्प तलाशने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट (अक्षय) नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्यप्रदेश पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 12 वर्षों में नवीन और नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 14 प्रतिशत अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे अब कुल ऊर्जा उत्पादन में सहभागिता 30 प्रतिशत से अधिक हो गई है। मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा का व्यापक निवेश जीआईएस-भोपाल में मध्यप्रदेश की टेक्नोलॉजी एग्नोस्टिक रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी के कारण नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जीआईएस-भोपाल के उद्घाटन अवसर पर कहा कि विगत दशक में भारत के ऊर्जा क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 70 बिलियन डॉलर (5 ट्रिलियन रुपये से अधिक) का निवेश किया गया, जिससे स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस विकास में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और बताया कि राज्य वर्तमान में लगभग 31,000 मेगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता रखता है, जिसमें से 30% हरित ऊर्जा है। रीवा और ओंकारेश्वर: हरित ऊर्जा के नए केंद्र प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने उद्बोधन मे कहा जीआईएस के शुभारंभ पर मध्यप्रदेश का रीवा सोलर पार्क देश के सबसे बड़े सौर ऊर्जा पार्कों में से एक है। इसके साथ ही हाल ही में ओंकारेश्वर में देश के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर प्लांट का शुभारंभ किया गया है, जिससे अक्षय ऊर्जा उत्पादन को नई दिशा मिली है। मध्यप्रदेश: ऊर्जा सरप्लस राज्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य अपनी भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के कारण देश के अग्रणी ऊर्जा सरप्लस राज्यों में से एक है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्म निर्भरता को प्राथमिकता देते हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने वाली पहली नवकरणीय ऊर्जा नीति मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने टेक्नोलॉजी एग्नोस्टिक रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी लागू की है। इस नीति में सौर और पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को अनुकूल और लचीले अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नया आयाम जुड़ रहा है। सांची बना मध्यप्रदेश का पहला सौर शहर पर्यावरण संरक्षण और नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, सांची को राज्य का पहला सौर शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह "नेट ज़ीरो कार्बन" सिद्धांत पर आधारित होगा, जिसमें जितनी ऊर्जा का उपभोग होगा, उतनी ही हरित ऊर्जा का उत्पादन भी किया जाएगा। यह परियोजना देश-दुनिया के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी। नर्मदापुरम में नवकरणीय ऊर्जा उपकरणों के लिए समर्पित निर्माण क्षेत्र राज्य सरकार नर्मदापुरम जिले में पॉवर और नवकरणीय ऊर्जा उपकरणों के लिए एक समर्पित निर्माण ज़ोन विकसित कर रही है, जिससे राज्य में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वर्ष- 2030 तक 20 गीगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शी नीतियों और राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा हब के रूप में उभर रहा है। वर्तमान में राज्य में 5 बड़ी सौर परियोजनाएँ कार्यरत हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 2.75 गीगावाट (2,750 मेगावाट) है। सरकार की योजना वर्ष-2030 तक नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 20 गीगावाट (20,000 मेगावाट) करने की है। नवकरणीय ऊर्जा में 5.72 लाख करोड़ से अधिक का निवेश एवं 1.4 लाख से अधिक रोजगार के अवसर मध्यप्रदेश सरकार नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 5,21,279 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित कर रही है, जिससे 1,46,592 नौकरियाँ सृजित होंगी। जीआईएस-भोपाल में नवकरणीय ऊर्जा सेक्टर में अवाडा एनर्जी, एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, एक्सिस एनर्जी वेंचर, एनएसएल रिन्यूएबल पॉवर प्राइवेट लिमिटेड, टोरेंट पॉवर और जिंदल इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इस निवेश से राज्य में अक्षय ऊर्जा उत्पादन को गति मिलेगी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश: भारत के 'नेट ज़ीरो कार्बन' लक्ष्य में प्रमुख योगदानकर्ता राज्य सरकार की यह पहल भारत के ‘नेट ज़ीरो कार्बन’ लक्ष्य वर्ष-2070 को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मध्यप्रदेश तेजी से नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में देश का नेतृत्वकर्ता बन रहा है और आत्मनिर्भर भारत व स्वच्छ ऊर्जा मिशन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।   recent visitors 59