CM फडणवीस अब लव जिहाद कानून लाने की तैयारी, एक्शन में सरकार, पैनल का किया गठन

मुंबई  महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार अब लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के कानून को और सख्त करने की तैयारी में है। सरकार ने ऐसे मामलों के खिलाफ नए कानून के अध्ययन करने के मकसद से राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में महिला एवं बाल कल्याण, अल्पसंख्यक मामले, विधि एवं न्यायपालिका, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के सचिव और गृह विभाग के उप सचिव शामिल हैं।  सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, यह समिति राज्य में मौजूदा स्थिति का अध्ययन करेगी और लव जिहाद एवं जबरन धर्मांतरण की शिकायतों से निपटने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों के संबंध में सुझाव देगी। यह समिति कानूनी पहलुओं और अन्य राज्यों में बनाये गये कानूनों पर भी विचार करेगी। इसके साथ ही वह जबरन धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को रोकने के लिए कानून की सिफारिश करेगी। दिल्ली में अमित शाह के साथ फडणवीस की मीटिंग इससे पहले नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र सरकार से राज्य के सभी पुलिस आयुक्तालयों में तीन नए आपराधिक कानूनों को जल्द से जल्द लागू करने को कहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाह ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार को नए आपराधिक कानूनों के अनुसार अभियोजन निदेशालय बनाना चाहिए। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने क्रमशः औपनिवेशिक युग की भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 का स्थान लिया है। ये नए कानून पिछले साल एक जुलाई से लागू हुए। अमित शाह ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार को जल्द से जल्द राज्य के सभी आयुक्तालयों में नए आपराधिक कानूनों को लागू करना चाहिए।’’ बैठक में राज्य में पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की द्वि-साप्ताहिक समीक्षा करनी चाहिए, जबकि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को साप्ताहिक समीक्षा करनी चाहिए। recent visitors 59

धार्मिक पर्यटन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आस्था, श्रद्धा और धार्मिक पर्यटन के लिए किए गए आग्रह के परिणामस्वरूप सभी धार्मिक पर्व और उत्सव, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। महाकुंभ के क्रम में मध्यप्रदेश के चित्रकूट धाम, उज्जैन, ओरछा, दतिया जैसे धार्मिक स्थानों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पधार रहे हैं। धार्मिक पर्यटन की इन गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिला है। उज्जैन में ही गत वर्ष 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पधारे। आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाएं है। महाकाल लोक में श्रद्धालुओं के बढ़ रहे आवागमन को देखते हुए राज्य सरकार उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के अंतर्गत महाकाल लोक में आवागमन और दर्शन की सुगम व्यवस्था के लिए 6 द्वार विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास से जारी अपने संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और प्रदेश की क्षमता का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। प्रदेश में आस्था, श्रद्धा से जुड़े कार्यों का भी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे हमें हमारी विरासत पर गर्व करने का अवसर मिले, राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को विकास गतिविधियों की सौगात निरंतर जारी रहेगी।   recent visitors 52

इंदौर की तरफ से छह लेन सड़क का काम शुरू, सिंहस्थ के समय मिलेगी ट्रैफिक मेें राहत

इंदौर इंदौर से उज्जैन के बीच 50 किलोमीटर लंबाई में छह लेन सड़क का काम शुरू हो चुका है। अब इंदौर शहर की सीमा में भी छह लेन के हिसाब से सड़क के बेस के लिए काम चल रहा है। सांवेर के समीप पुरानी पुलिया को भी चौड़ा करने के लिए शेड लगा दिए गए है। ज्यादातर काम सड़क निर्माण कंपनी रात के समय कर रही है,क्योकि तब ट्रैफिक कम रहता हैै। इंदौर मेें अरविंदो अस्प्ताल से सड़क बनेगी,क्योकि यहां तक छह लेन ब्रिज की भुजा उतरेगी। छह लेन सड़क बनने के बाद 50 किलोमीटर की दूरी 40 से 50 मिनट में तय हो जाएगी। फोरलेन को छह लेन करने में सरकार को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी,क्योकि दस साल पहले जब सड़क फोरलेन की गई थी। तब छह लेन के हिसाब से जमीन का अधिगृहण कर लिया था। चार गांवों में बाधक निर्माणों को तोड़ा जाएगा। यह सड़क उज्जैन में महाकाल गेट तक बनेगी। फिलहाल सांवेेर,रिंगनोद, निनौरा मेें काम तेजी से चल रहा है। उज्जैन की सीमा पर भी फोरलेन के दोनो तरफ एक-एक लेन के लिए खुदाई कर जमीन को समतल किया जा रहा है। यहां र्मुरम भी बिछाई जा रही है। ढाई साल मेें काम पूरा होगा   इस सड़क के निर्माण पर डेढ़ हजार करोड़ रुपये सरकार खर्च कर रही है। इस मार्ग पर तीन बड़े ब्रिज और छह अंडरपास बनाए जाएंगे। चार माह पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया था। इस प्रोजेक्ट का निर्माण वर्ष 2028 में होगा। उसके बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगेगा। तब इंदौर से उज्जैन के लिए एक लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होगी। उस ट्रैफिक के लिए छह लेन सड़क मददगार साबित होगी। अभी इंदौर से उज्जैन के बीच 25 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इस सड़क के अलावा पीडब्लूडी हातोद, चंद्रवतीगंज से उज्जैन तक फोरलेन सड़क बनाएगा। यह सड़क चिंतामण गणेश मंदिर तक बनेगी। उसके निर्माण से उज्जैन के लिए एक और रुट मिल जाएगा। देवास से भी उज्जैन के बीच भी सड़क को फोरलेन किया जा रहा है।     recent visitors 54

भोपाल आबकारी विभाग की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी

Bhopal Excise Department’s action against illegal liquor continues भोपाल। बैरागढ़ में स्थित रेस्टोरेंट और गांधीनगर क्षेत्र में ढाबे पर चल रही अवैध शराब पर मारा छापा बैरागढ़ और गांधीनगर में संचालित वाटर विले,मोक्ष क्लब, एवर ग्रीन , बिग डैडी,न्यू विक्की ढाबा , हाउस ऑफ डेलिसी आदि होटल/ढाबों पर दबिश देकर कार्यभाई की गई अवैध तरीके से मदिरापान करने वाले  ढाबा ,होटल ,और रेस्टोरेंट के मालिक एवं संचालकों पर कुल 23 प्रकरण दर्ज किए कार्रवाई के दौरान आबकारी कंट्रोलर एच  एस गोयल और भोपाल जिले की आबकारी टीम रहे मौके पर मौजूद recent visitors 123

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में निवेशकों का मार्गदर्शन करेंगे रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकर 

Real estate agents and brokers will guide investors in Global Investor Meet  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने ‘उड़ान 2’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकर अपने अनुभव से ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में निवेशकों का मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ भोपाल रियल द्वारा शनिवार को किया गया, जिसमें भोपाल और देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।   कार्यक्रम में रियल एस्टेट डेवलपर्स और बिल्डर्स ने एजेंट्स के साथ व्यापार करने और उनकी भूमिका पर विशेष चर्चा की। अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि भोपाल में रियल एस्टेट क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं।   नेशनल एसोसिएशन के सुमंत रेड्डी ने ब्रोकर समुदाय को नई तकनीकों और नेटवर्किंग के माध्यम से व्यापार बढ़ाने का सुझाव दिया। वहीं, तरुण भाटिया ने आगामी मार्च में होने वाले ‘लार्वी गेट’ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।   अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने सभी अतिथियों और एजेंट्स का धन्यवाद किया और संगठन की सदस्यता लेने का अनुरोध किया। शिक्षा और जनसंपर्क चेयरमैन राकेश अग्रवाल ने जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।   इस सफल कार्यक्रम में 500 से अधिक रियल एस्टेट एजेंट्स, स्टेकहोल्डर्स और बैंकिंग चैनल पार्टनर्स ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भोपाल के नागरिकों और रियल एस्टेट उद्योग के विकास के लिए आवश्यक हैं।   recent visitors 122

विदिशा रोड सुखी सेवनिया पर अमूल्य आवास रेजिडेंशियल मेला 14,15,16 फरवरी तक रजिस्ट्री फ्री ।

Amulya Awas Residential Fair at Vidisha Road Sukhi Sewania, registry free till 14,15,16 February. सुशील दामले ( संवाददाता ) भोपाल। राजधानी भोपाल के विदिशा रोड सुखी सेवनिया पर स्थित विशाल तीन दिवसीय आवास मेला अमूल्यम रेसीडेंशियल प्लांट एवं स्वतंत्र बंगलो की भव्य कॉलोनी का रविवार तक लगाया जा रहा है हेमंत काबसे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट और सरकारी बैंकों के द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा साथ ही हमारी कॉलोनी में सभी प्रकार की परमिशन है पूर्ण रूप से वेद एवं स्वीकृत कॉलोनी है  साथ ही कवर्ड  कैंपस 24 घंटे सिक्योरिटी ,पानी ,सीवेज, विद्युत की संपूर्ण व्यवस्था यहां के नागरिकों के लिए क्लब हाउस बच्चों के लिए अलग से पार्क एवं गेमिंग जोन साथ ही इस कॉलोनी में लंबी चौड़ी सड़के रहेगी जिससे आवा गमन मैं किसी प्रकार की परेशानी ना हो  इस कॉलोनी में निवास करने वाले किसी भी नागरिक को कोई असुविधा न हो इसके पूरे व्यापक इंतजाम किए गए हैं अगर आप इस आवास मेले में आकर प्लांट अभी बुक करवाते हैं तो सस्ते और  कम  दामों पर उपलब्ध हैं। सबसे बड़ी बात है कि तीन दिवसीय आवास मेले में यदि प्लाट बुक करते हैं तो तुरंत रजिस्ट्री वह भी फ्री। इससे पूर्व में भी अमूल्यम रेजिडेंशियल राजधानी भोपाल में कॉलोनी निर्माण के लिए जाना पहचाना नाम है उन्होंने सफलता के कई झंडे गाढ़ चुके है recent visitors 189

बीसीसीआई की हिदायत का दिखा असर, एकसाथ दुबई रवाना हुए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की दोपहर दुबई रवाना हो गया. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मीडिया के कैमरा में कैद हुए. बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों का परिवार उनके साथ नजर नहीं आया. BCCI की नई पॉलिसी बनी रोड़ा नए नियमों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 45 दिन से कम के दौरों पर खिलाड़ियों के साथ परिवारों को जाने की अनुमति नहीं देता है। 19 फरवरी से नौ मार्च तक चलने वाला टूर्नामेंट तीन सप्ताह तक चलेगा. इसका मतलब है कि दुबई में मेन इन ब्लूज का उत्साह बढ़ाने के लिए परिवार मौजूद नहीं होंगे. क्या टूर्नामेंट में नहीं दिखेगा प्लेयर्स का परिवार? यदि खिलाड़ी अभी भी दौरे पर अपने परिवार के सदस्यों को साथ ले जाना चाहता है तो परिवार के सदस्यों का सारा खर्च खिलाड़ी को खुद उठाना होगा. बीसीसीआई खिलाड़ी के परिवार के सदस्यों का खर्च नहीं उठाएगी। निजी कर्मचारियों (मैनेजर्स, एजेंट्स और शेफ) पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जो पहले टीम और कोचिंग स्टाफ के साथ ट्रेवल करते थे. सभी खिलाड़ी एकसाथ नजर आए न्यूज एजेंसी ने पोस्ट में लिखा- भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था चैंपियंस ट्रॉफी मं हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, जबकि बाकी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और यह टूर्नामेंट नौ मार्च तक जारी रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट के वीडियो में सबसे आगे कोच गौतम गंभीर चेक इन के लिए जाते दिखे। उनके पीछे वॉशिंगटन सुंदर, उपकप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एसिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और कुछ और स्टाफ नजर आए। फिर रोहित शर्मा भी एक कार से निकलते दिखे और वह फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ दिखे।  23 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। महामुकाबले से पहले भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। भारत के खेलों के अलावा दोनों ग्रुप के मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्या व्यवस्था? दो सेमीफाइनल 4 मार्च और 5 मार्च को होंगे। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। 9 मार्च को होने वाले फाइनल में भी रिजर्व डे की व्यवस्था रहेगी। पहला सेमीफाइनल (अगर भारत उसमें पहुंचता है) दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत क्वालिफाई नहीं करता है तो मैच पाकिस्तान में ही होगा। ऐसे ही फाइनल लाहौर में खेला जाएगा। अगर भारत खिताबी मुकाबले तक पहुंचता है तो इसे दुबई में कराया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस टूर्नामेंट के लिए पिछली बार की तुलना में इनामी राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.4 मिलियन अमेरिका डॉलर यानी करीब 19.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। उपविजेता टीम को मिलेंगे 9.72 करोड़ रुपये विजेताओं के अलावा उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमों को 56000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि बढ़कर 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) हो गई है। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में कहा, पर्याप्त पुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।   अन्य टीमों को कितने रुपये मिलेंगे? किसी भी टीम को ग्रुप चरण में जीत हासिल करने पर 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 350000 डॉलर (करीब तीन करोड़ रुपये), जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140000 डॉलर (करीब 1.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सभी आठ टीमों को इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 125000 डॉलर (करीब 1.08) करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।   recent visitors 93