किसान आज देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे: भाजपा नेताओं के घर और मॉल के बाहर प्रदर्शन होंगे; डल्लेवाल की सेहत में सुधार हो रहा

Farmers will take out tractor march across the country today: Protests will be held outside the homes and malls of BJP leaders; Dallewal’s health is improving नई दिल्ली। फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत 13 मांगों को लेकर किसान आज हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक), किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया था। ट्रैक्टर मार्च दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक भाजपा नेताओं के घर और मॉल के सामने निकाले जाएंगे। वहीं, खनौरी बॉर्डर पर अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन का आज 62वां दिन है। ग्लूकोज चढ़ाने और मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। recent visitors 212

एमपी में 1 फरवरी से मावठा गिरेगा: जबलपुर, ग्वालियर-चंबल समेत 7 संभाग भीगेंगे; भोपाल-इंदौर में ठंड बढ़ेगी

Mawtha will fall in MP from February 1: 7 divisions including Jabalpur, Gwalior-Chambal will get wet; Cold will increase in Bhopal-Indore भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से मावठा गिरेगा। इससे जबलपुर, ग्वालियर, चंबल समेत 7 संभाग के जिलों में असर रह सकता है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्की ठंड रहेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से फरवरी के शुरुआती 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि, प्रदेश में उत्तरी हवाएं आ रही हैं। वहीं, जेट स्ट्रीम हवा राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश, पश्चिम-उत्तर मध्यप्रदेश और गुजरात में चल रही है। इस वजह से पारे में गिरावट हुई है, जो अगले 2 दिन बनी रहेगी। फिर 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 29 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर 2 दिन बाद से प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस कारण 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवा से गायब हो गई थी ठंड इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। 6 दिन से दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। रात में भी पारा लुढ़का। वहीं, शनिवार को भी मौसम में ठंडक देखने को मिली। 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 26 जनवरी: प्रदेश के सभी हिस्से में ठंड का असर रहेगा। खासकर सुबह और रात में मौसम सर्द रहेगा। 27 जनवरी: दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। recent visitors 162

मध्य प्रदेश का राज भवन घूमने का सुनहरा अवसर , जाने नियम

Golden opportunity to visit Raj Bhavan of Madhya Pradesh, know the rules MP News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन दिनों के लिए राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खुले रहेंगे. राजभवन में कई ऐसे दर्शनीय स्थान है जो इतिहास से जुड़े हुए हैं. इनका भ्रमण और अवलोकन आम लोगों द्वारा किया जा सकता है. राजभवन के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल के निर्देश पर राजभवन को आम लोगों के अवलोकन के लिए तीन दिनों तक खोला जाएगा. उन्होंने बताया कि आम नागरिक 25 से 27 जनवरी 2025 तक की निर्धारित समय अवधि में राजभवन देख सकते हैं. इसके लिए समय भी तय किया गया है. आम लोगों के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक राजभवन खुला रहेगा. इसी प्रकार 26 जनवरी को प्रातः 11 से दोपहर 2:00 बजे तक राजभवन का भ्रमण किया जा सकेगा. संभावना जुटाए जा रही है कि तीन दिन की अवधि में हजारों की संख्या में लोग राजभवन को देखने के लिए जा सकते हैं. उन्हें गेट नंबर 2 से आवागमन की अनुमति मिलेगी. इतिहास को संजोए हुए है राजभवनराजभवन राज्यपाल का निवास होने के साथ-साथ इतिहास को अपने आप में संजोए हुए हैं. यहां पर तोप, आकर्षक प्राचीन‌ वस्तुओं के साथ-साथ एक विशाल वेंकट हाल भी है, जो कि काफी पुराना है. राजभवन की कई प्राचीन वस्तुएं आम लोगों को अपनी और आकर्षित करती है. इसके अलावा प्राचीन समय के लगे हुए झूमर भी राजभवन की खूबसूरती के साथ-साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं. जिस क्षेत्र में राजभवन स्थित है वह 1880 तक एक सैन्य छावनी क्षेत्र था. इस क्षेत्र में किसी भी निजी निर्माण की अनुमति नहीं थी. 1880 में वर्तमान राजभवन का निर्माण भोपाल की नवाब शाहजहां बेगम ने ब्रिटिश अधिकारियों के ठहरने के लिए किया था. इसे शुरू में लाल कोठी नाम दिया गया था. 1880 के बाद से लाल कोठी भोपाल में तैनात ब्रिटिश राजनीतिक एजेंटों का आधिकारिक निवास बन गया. recent visitors 217

MP: स्कूल बस पलटने से 12 छात्र घायल, 8 की हालत नाजुक, ड्राइवर पर केस दर्ज

MP: 12 students injured as school bus overturns, condition of 8 critical, case registered against driver Betul School Bus Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार (24 जनवरी) को स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल हो गए. इनमें से कुछ स्टूडेंट को काफी चोट आई है. दुर्घटना के बाद बच्चों को बस का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. साईंखेड़ा थाना प्रभारी राजन उईके ने बताया कि प्रगति कॉन्वेंट स्कूल की बस छात्रों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद छोड़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान निमनवाड़ा और खेड़ी कोर्ट के बीच बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना के समय 20 बच्चे गाड़ी में बैठे हुए थे. इनमें से 12 छात्रों को चोट पहुंची. स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस का कांच फोड़कर बाहर निकला गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. 8 बच्चों को गंभीर चोट बताई जा रही है. उनका मुलताई अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ये दुर्घटना हुई है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शराब के नशे में था बस ड्राइवर! इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय बस ड्राइवर नशे की हालत में था. उसने दुर्घटना स्थल के पहले भी बस को काफी तेज गति से दौड़ा कर सड़क से गुजर रहे वाहनों को कट मारा था. स्कूल बस में गाइडलाइन का पालन नहीं स्कूली बस को लेकर नियमों के पालन के लिए हमेशा समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता रहा है लेकिन यह भी जानकारी मिली है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. गाइडलाइन के मुताबिक ये स्कूल बस संचालित नहीं हो रही थी. इस मामले में जांच के बाद आगे कार्रवाई की बात कही जा रही है. recent visitors 223

एमपी में शराबबंदी, अब उज्जैन काल भैरव का क्या होगा, संतों,,,,,

मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से शराबबंदी का एलान करने के बाद बाबा महाकाल के सेनापति भगवान कालभैरव मंदिर, After prohibition of liquor in Ujjain जहां भगवान को श्रद्धालु शराब का भोग लगाते हैं, इस परंपरा के चलते मंदिर के बाहर आबकारी विभाग की दो सरकारी शराब दुकानें संचालित होती हैं। इन दुकानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शराब खरीदकर भगवान को अर्पित करते हैं और कई लोग इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण करते हैं। लेकिन अब इस नई नीति से यह दोनो दुकाने बंद हो जाएगी। 17 दुकानों पर लग जाएगा तालाउज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आदेश आने के बाद नई आबकारी नीति के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। वहीं उज्जैन शहर के नगर निगम क्षेत्र में 17 शराब की दुकान आती हैं, जिससे आबकारी विभाग को 242 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलता है, After prohibition of liquor in Ujjainलेकिन अब मोहन सरकार कैबिनेट के फैसले के बाद इन 17 दुकानों पर ताला लग जाएगा और 242 करोड़ रुपए का नुकसान आबकारी विभाग को होगा। कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि कालभैरव के इस मुद्दे पर फैसला अभी बाकी है और जब आदेश जारी होगा, तब काल भैरव मंदिर के आसपास शराब बंदी के आदेश पर विचार किया जाएगा। इन 17 शहरों में लगा बैनमोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी का फैसला किया। इन शहरों में उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, खजुराहो, महेश्वर, ओरछा, सांची, नलखेड़ा, सलकनपुर, जबलपुर, मंदसौर सहित अन्य जिलों का नाम शामिल है। सीएम मोहन ने कहा कि ये सभी क्षेत्र हमारी धार्मिक आस्था के केंद्र हैं। इसी नीति के आधार पर इन सभी क्षेत्रों में सरकार ने शराबबंदी का निर्णय लिया है। खास बात ये है कि, शराबबंदी वाले क्षेत्रों से हटाई जाने वाली सभी शराब दुकानों को अन्य किसी स्थानों या शहरों में विस्थापित भी नहीं किया जाएगा। यानी ये सभी दुकानें पूरी तरह से बंद होंगी। Read more: MP Cabinet Meeting: 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी पर मुहर, विशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले महाकाल के सेनापति है काल भैरवधार्मिक मान्यताओं के अनुसार काल भैरव बाबा महाकाल के सेनापति है। महाकाल दर्शन से पहले काल भैरव मंदिर में दर्शन किए जाते हैं। भगवान काल भैरव को आदिकाल से ही शराब का भोग लगाकर सबके सामने पिलाई जाती है। यही वजह है कि मंदिर के पास दो शराब की दुकानें हैं, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु करीब 5 लाख रुपए की शराब लेते है। उज्जैन में शराब बंदी को लेकर सवाल उठ रहा है कि काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को शराब चढ़ाने के लिए शराब कहां से मिलेगी….? ऐसे में यहां शराब बंदी के आदेश को कैसे लागू किया जाएगा? संतों ने कहा लोगों को सीमित मात्रा में ही मिलेउज्जैन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि सरकार शराब बंदी लागू करे, लेकिन काल भैरव मंदिर में ख़ास ध्यान देकर नई नीति बनाए, ताकि लोग इसे सिर्फ चढ़ाने के उद्देश्य से ही खरीद सके। साथ ही भक्तों को दुकान से शराब सीमित मात्रा में ही मिले। [/more] recent visitors 200

MP Cabinet Meeting: 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी पर मुहर, विशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले

MP Cabinet Meeting Decisions: मध्यप्रदेश के महेश्वर में आज 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक नर्मदा किनारे स्थित नर्मदा रिट्रीट में आयोजित हुई, जिसे अहिल्याबाई किले की थीम पर सजाया गया है। महेश्वर में हो रही यह ऐतिहासिक बैठक देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित की गई है। लिए गए ये फैसले (MP Cabinet Meeting Decision): महू में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय को 50 हजार करोड़ की राशि देने की घोषणा।विधि सेंटर आफ एक्सीलेंस के हिसाब से विकसित किया जाएगा।विस्तारित रूप से स्थापित करने के लिए​कल्याणी विभागों को प्रोत्साहित करने का प्रावधानविशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले2 लाख किसानों को 3 से 5 हार्स पावर की मशीनों के लिए 10 प्रतिशत की राशि देने पर पंप फ्री दिए जाएंगेभोपाल में बावड़िया कला पर नया सेतू के लिए 180 करोड़ की लागत से नया सेतू मिलेगापहले चरण में 17 नगर नगर पालिका, नगर पंचायत की दुकाने बंद होंगी। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाएगा। recent visitors 145

विपक्ष के 10 सांसद निलंबित, वक्फ बोर्ड संसदीय समिति की बैठक में हंगामे के बाद कार्रवाई

10 opposition MPs suspended, action taken after uproar in Waqf Board Parliamentary Committee meeting Waqf Board Parliamentary Panel: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को 10 विपक्षी सांसदों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित सांसदों के नाम कल्याण बनर्जी, मोहम्मद जावेद, ए राजा, असदुद्दीन ओवैसी, नासिर हुसैन, मोहिबुल्लाह, एम अब्दुल्ला, अरविंद सावंत, नदीमुल हक और इमरान मसूद शामिल हैं। बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल की आलोचना की और कहा कि उन्होंने विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया है। कल्याण बनर्जी ने जगदम्बिका पाल पर आरोप लगाया कि वे “जमींदारी” की तरह कार्यवाही चला रहे हैं, जिसका मतलब है कि वे तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। वहीं जेपीसी अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने कहा कि बैठक के दौरान विपक्ष के सांसद संसद की तरह हंगामा करने लगे। शोर मचाने के साथ ही अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भी किया। इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे प्रस्ताव लाए, इसके बाद सांसदों को निलंबित किया गया है। क्या बोले निशिकांत दुबे?जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि बैठक के एजेंडे में कोई बदलाव नहीं हुआ। हमने 34 बैठकें कीं, 250 डेलिगेशन को बुलाया… किसी भी जेपीसी ने इतने लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं किया है। वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्ष, विशेष रूप से ओवेसी जी का मानना ​​था कि जम्मू-कश्मीर का पूरा प्रतिनिधित्व नहीं सुना गया और निर्वाचित प्रतिनिधियों को बुलाया जाना चाहिए था। आज की बैठक विपक्ष के सुझाव के आधार पर अध्यक्ष द्वारा स्थगित कर दी गई। मीरवाइज के सामने इन लोगों ने हंगामा किया, दुर्व्यवहार किया और संसदीय लोकतंत्र के खिलाफ काम किया। recent visitors 167