मध्यप्रदेश वासियों को सर्द हवा व ठिठुरन से राहत कल से मिलेगी; 1 फरवरी से बारिश का दौर 

Madhya Pradesh residents will get relief from cold winds and chill from tomorrow; spell of rain to begin from February 1 भोपाल। सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। शहडोल के कल्यापुर में तो पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। खासकर सुबह और रात में ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की रात से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। 28, 29, 30 और 31 जनवरी को दिन में गर्मी और रातें ठंडी रहेगी, लेकिन 1 फरवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से फरवरी के शुरुआती 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवा से गायब हो गई थी ठंड इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। एक सप्ताह तक दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली था, लेकिन शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। रात में भी पारा लुढ़का। वहीं, शनिवार-रविवार की रात में पारा फिर से पांच डिग्री के नीचे चला गया। 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 27 जनवरी: प्रदेश के सभी हिस्से में ठंड का असर रहेगा। खासकर सुबह और रात में मौसम सर्द रहेगा। 28 जनवरी: दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। recent visitors 159

महापुरूषों की प्रतिमाओं पर ना विधुत सज्जा और ना तिरंगा ध्वज क्यों।

Why are there no electrical decorations or tricolour flags on the statues of great men? कल गणतंत्र दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया गया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आदमकद बेनर होर्डिंग पोस्टर्स लगाऐं गये। इन्दौर। तिरंगा ध्वज उससे छोटा रखा गया मुख्य आयोजन जगह पर क्यों सवाल, साथ ही गणतंत्र दिवस था क्या नगरनिगम, मप्र शासन इन राष्ट्रीय नेताओं, महापुरूषों की, शहीदों की, बलिदानीयों की प्रतिमाओं के आसपास रोशनी नहीं करवा सकती थी। तिरंगा ध्वज खातिर जहां जहां स्टैंड बना हुआ है वहां वहां ध्वज नहीं फहराया जा सकता था। हालात यह है कि राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह प्रतिमा पर गंदा कटा फटा राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है,, और स्टैंड पर अन्य ध्वज,,, राष्ट्रीय संपतियों, शासकीय कार्यालयों पर, नगरनिगम कार्यालय पर आदि जगहों पर रोशनी की गई इन प्रतिमाओं पर क्यों नहीं कि। मप्र कांग्रेस कमेटी ने सीधे सीधे भाजपा सरकार और जिला प्रशासन तथा नगरनिगम परिषद् पर आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का महिमा मंडन करने में सरकारी धन खैरात की तरह खर्च किए गए परंतु महापुरूषों, बलिदानी शहीदों ,, स्वतंत्रता संग्रामके नायकों को भूला दिया  क्योंकि ये सब संघ की विचारधारा से जुड़े हुए नहीं थे,संघ और भाजपा का चरित्र इससे स्पष्ट होता है। लेख  प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र  recent visitors 128

सुरभि परिसर रहवासी कल्याण समिति द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह

Republic Day celebration by Surbhi Complex Resident Welfare Committee  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। गणतंत्र दिवस समारोह के इस अवसर पर परिसर के वरिष्ठ सदस्य उमेश व्यास जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव महेश शर्मा जी के द्वारा किया गया।अध्यक्ष  देवेन्द्र कुमार मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर बधाई एवं शुभकामनायें देकर अपने विचार व्यक्त किये। समिति को  आगे बढाने एवं  सभी को एक साथ  अपनी ईमानदारी, मेहनत एवं लगन से सभी को परिसर के सुखद एवं समृद्ध बनाने के लिए काम करने को कहा हम सभी को परिसर के बने संविधान के अनुसार काम करना है l इस पर अपने विचार व्यक्त किये।  संयोजक डॉ आर के अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष शरद वत्स जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच एस श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ सचिव रमेश मूलचंदानी जी, सह सचिव एस के नामदेव जी, सह कोषाध्यक्ष दीपक अरगडे जी,अनिल वर्मा जी,पंकज झा जी, वाय एस परमार जी, राज अग्रवाल जी,बी के तिवारी जी, नितिन खोदरे जी,बी एल भाटिया जी,एवं दुर्गेश कुमार जी ने आज के पर्व पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर समिति को कैसे सुचारु रूप से आगे बढ़ाना है एवं आर्थिक मजबूती लाना है इस पर विचार व्यक्त किये l सचिव महेश शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया l अन्त में मूलचंदानी जी ने सभी को इस पर्व पर लडडू खिलाकर पुनः धन्यवाद व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन  किया। recent visitors 183

सिंधी मेला समिति आज कबीर कुटिया पर 9:30 बजे किया झंडा-वंदन

Sindhi Mela Samiti today did flag-salutation at Kabir Kutia at 9:30 am सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रविवार दिनांक 26 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित कबीर कुटिया में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में  मनोहर ममतानी( अध्यक्ष, मानव अधिकार आयोग) मुख्य अतिथि  किशोर तनवानी ( अध्यक्ष, सिन्धी सेंट्रल पंचायत) एवं  अमर लाल दावानी (अध्यक्ष नानक टेकरी पंचायत) एवं  विशेष अतिथि के रूप में  भगवान देव इसरानी, जयकिशन लालचंदानी, परमानंद राजानी,  तेजासिंह मूलचंदानी, कन्हैया लाल दलवानी एवं  घनश्याम पंजवानी मुख्य रूप से उपस्थित होकर झंडा वंदन करेंगे। इस गरिमामय समारोह में मातृशक्ति को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। recent visitors 261

राजस्थान: उदयपुर में राज्यपाल-CM ने झंडा फहराया,प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह ने तिरंगा फहराया, देशभक्ति के रंग में रंगा प्रदेश

Rajasthan: Governor-CM hoisted the flag in Udaipur, PCC Chief Govind Singh hoisted the tricolor at the State Congress office, the state was painted in the color of patriotism उदयपुर । गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा राजस्थान देशभक्ति के रंग में रंग गया है। सुबह से ही देशभक्ति गाने बज रहे हैं। भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। प्रदेश का राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हो रहा है। यहां राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा सहित तमाम नेता-मंत्री, अधिकारी भी मौजूद रहे। रविवार सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और बड़ी चौपड़ पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने झंडा फहराया। दीया कुमारी ने कहा- संविधान पर हमें गर्व है। देश निर्माण में योगदान देने की हमारी भी जिम्मेदारी है। डोटासरा ने कहा- बाबा साहब ने संविधान लिख अधिकार और कर्तव्य दिए। कांग्रेस नेताओं ने आजादी के लिए प्राण दिए। recent visitors 212

जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह ने फहराया तिरंगा: परेड की सलामी ली; मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता) जबलपुर। लोकतंत्र का महापर्व गणतंत्र दिवस संस्कार धानी में धूम धाम से मनाया जा रहा है। सभी शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में देश की आन बान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित मैदान में आयोजित किया गया। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और परेड की सलामी ली । मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री के संदेश में मोहन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और केंद्र एवं राज्य शासन की नई योजनाओं के बारे में बताया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति गणतंत्र दिवस समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हुई। इसके अलावा सार्थक संदेश देने वाली झांकियां भी सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया। समारोह में ये रहे उपस्थित 76 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, आई जी अनिल कुशवाहा, संभागायुक्त अभय वर्मा, डीआई जी अतुल सिंह, कलेक्टर दीपक सक्सेना,एसपी सम्पत उपाध्याय सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे। recent visitors 277

जीतू ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया, सीएम ने इंदौर में फहराया तिरंगा: भोपाल में राज्यपाल ने किया झंडावंदन

Jitu hoisted the flag at the PCC office, CM hoisted the tricolor in Indore: Governor saluted the flag in Bhopal भोपाल । मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।  पीसीसी कार्यालय में मना गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया। इसके बाद वे लोगों से मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। सीएम इसके बाद बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल रीवा में हैं। recent visitors 185