मंत्री इंदर सिंह परमार का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘विदेशी मां का बेटा कभी…’

minister inder singh parmar controversial statement on rahul gandhi congress Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि विदेशी महिला का बेटा कभी भी देश भक्त नहीं हो सकता. राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राहुल गांधी के बयान पर चाणक्य के समय के घटनाक्रम का जिक्र किया और कहा, “कांग्रेस के नेतृत्व को यह पता ही नहीं है कि हमें देश के साथ बोलना है या दूसरे देश के साथ. ताजा बयान देखिए, इस देश के राष्ट्रीय विचार का विरोध करते-करते भारत राज्य के खिलाफ बोलने का साहस हो गया है.” ‘विदेशी महिला का बेटा नहीं हो सकता देशभक्त’उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि चाणक्य के समय चंद्रगुप्त मौर्य ने एक विदेशी महिला से शादी की थी तब यह शर्त रखी गई थी कि महिला से पैदा हुआ पुत्र मगध का कभी सम्राट नहीं बनेगा, तब चंद्रगुप्त मौर्य को यह वचन देना पड़ा था.” उन्होंने कहा, “मेरी मान्यता है कि विदेशी मां का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता. राहुल गांधी के आचरण लगातार देश विरोध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और सारी दुनिया देख रही है.” गुटबाजी पर क्या कहा?वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा, “कांग्रेस में गुटबाजी है, नीचे तक गांव और पंचायत में भी गुटबाजी है, कांग्रेस बंटी हुई है. किसकी कांग्रेस, किस व्यक्ति की कांग्रेस, यह बड़ा रोग लग चुका है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो कहा है कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी, वह सही है.” मंत्री इंदर सिंह परमार ने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में निजी महाविद्यालयों को मान्यता दिए जाने के मामले पर कहा कि पूरे ही मामले की जांच चल रही है. सरकार सख्त से सख्त कदम उठाने की तरफ आगे बढ़ रही है. इतना ही नहीं, जितने भी निजी महाविद्यालय चल रहे हैं, उनकी भोपाल स्तर से जांच चल रही है. सभी महाविद्यालयों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा रहा है. अब, मान्यता संबंधी नियम को भी बदला जाएगा, इसके लिए सरकार अपने स्तर पर निर्णय करेगी. recent visitors 220

छतरपुर : प्राइवेट क्लीनिक रेफर करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, जिला अस्पताल में केंद्रीय मंत्री का औचक निरीक्षण: गंदगी और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Union Minister’s surprise inspection of district hospital: expressed displeasure over dirt and disorder छतरपुर । जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। सर्दी के मौसम को देखते हुए मंत्री ने भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने अपनी टीम को ब्लड डोनेट करने का निर्देश दिया। डॉक्टरों और क्लीनिक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाईजब उनसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक रेफर करने के मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल सभी मरीजों के इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक भेजने वाले डॉक्टरों और क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले में सीएमएचओ और सिविल सर्जन से चर्चा करने की बात कही। recent visitors 175

कांग्रेस ने हमेंशा से डॉ भीमराव अंबेडकर का करती रही अपमान, रैली से पूर्व माफी मांगे : विधायक सप्रे

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। भाजपा ने हमेशा से डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है, जबकि कांग्रेस बाबा साहब की हमेशा से विरोधी रही है। जय भीम, जय बापू, जय संविधान” को लेकर विदिशा जिले की कुरवाई विधानसभा से भाजपा के विधायक हरिसिंह सप्रे ने कांग्रेसियों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से माफी मांगने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार बाबा साहब का अपमान किया है। कांग्रेस उनके नाम का इस्तेमाल करके राजनीतिक रोटियां सेंकती रही, लेकिन उनका कभी सम्मान नहीं किया। वहीं भाजपा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम को अमर बनाने के लिए जहां-जहां डॉक्टर अंबेडकर के चरण पड़े, उन स्थानो को ऐतिहासिक स्थल बनाया है। भाजपा सबका विकास-सबका साथ के सिद्धांत पर चलती है, जबकि कांग्रेस सिर्फ अपने परिवार के नाम पर ही सब कुछ करती है। Read more: MP CONGRESS PRESIDENT JITU PATWARI बोले- ‘कैंसर की तरह है गुटबाजी, इसे…’ विधायक सप्रे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में महू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया था। अब वहाँ हर साल बड़ी संख्या में डॉ आंबेडकर के अनुयायी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग पहुंचते हैं। यानि 14 अप्रैल और 6 दिसम्बर को डॉ साहब के सम्मान में मेला लगता है। कांग्रेस बताए कि उसने क्या किया है? यहीं नहीं पूर्व सीएम शिवराज ने महू में डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी की है, जिसमें हजारों बच्चे बाबा साहब के जीवन पर शोध और अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे अनेकों काम भाजपा ने अंबेडकर साहब के सम्मान में किए हैं। कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर दलित हितैषी बनने का ढोंग रचकर सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इतिहास पढ़ कर देख लीजिए कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को सम्मान के लायक नहीं समझा है। कांग्रेस को महू में डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर रैली करने का कोई अधिकार ही नहीं है। उसे तो बारम्बार डॉ साहब से माफी मांगना चाहिए। उस पवित्र स्थल को भाजपा ने ही विकसित कर हम सभी के लिए आस्था का केंद्र बनाया है। विधायक सप्रे ने कहा कि मैं भी एक दलित वर्ग से आता हूं। मैं उनके संविधान के कारण ही आज विधायक बना हूं। मेरा दलित भाइयों से आग्रह है कि कांग्रेस के बहकाबे में ना आए। recent visitors 141

MP CONGRESS PRESIDENT JITU PATWARI बोले- ‘कैंसर की तरह है गुटबाजी, इसे…’

CONGRESS PRESIDENT JITU PATWARI इन दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को लेकर पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को महू आने का निमंत्रण दे रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद कई विधानसभाओं में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर रहे हैं. इस दौरान वे गुटबाजी छोड़ने का भी आह्वान कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ जोशीला बयान पटवारी ने मनावर में भी दिया. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मनावर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अब गुटबाजी छोड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ना होगा”. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर तक कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना पड़ेगा. इसमें ग्राम पंचायत स्तर तक कांग्रेस कमेटी का गठन होना चाहिए. जीतू पटवारी ने कहा कि आने वाले 4 साल तक अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता बिना छुट्टी लिए संगठन का काम करते हैं तो एमपी में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है. पटवारी ने मनावर के साथ-साथ कुक्षी और बड़वानी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें महू आने का आमंत्रण दिया. ‘कांग्रेस में ‘कैंसर’ की तरह है गुटबाजी’- जीतू पटवारीजीतू पटवारी ने गुटबाजी को कांग्रेस का ‘कैंसर’ बताया है. इस पर बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार किया है और कहा कि हम लगातार कांग्रेस में गुटबाजी होने का दावा कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस झुठलाती आ रही है. अब जीतू पटवारी खुद कांग्रेस में गुटबाजी को कैंसर बता रहे हैं. जीतू पटवारी ने बीजेपी कार्यकर्ता का दिया उदाहरण प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी का छोटा सा छोटा कार्यकर्ता गांव की चौपाल पर चार लोगों को बीजेपी के समर्थन में आगे बढ़ाने के लिए सफलतापूर्वक समझाइश दे देता है. जब विकास की बात होती है तो गांव और विधानसभा से लेकर प्रदेश और देश तक बात नहीं बनती है, तो बीजेपी कार्यकर्ता पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक चर्चा करता है. इसी तरह कांग्रेस को भी अपना संगठन मजबूत करते हुए अपनी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना है. Read more: कुत्ते ने जिला उपाध्यक्ष समेत 35 लोगों को काटा: जिला अस्पताल में नहीं मिली वैक्सीन; लोगों ने जताई नाराजगी हर गांव हर बूथ से एक गाड़ी जरूरी- पटवारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मनावर में यह भी कहा कि एक गांव से दो गाड़ी की आवश्यकता नहीं है बल्कि हर एक पोलिंग बूथ और एक गांव से एक ही गाड़ी महू पहुंचनी चाहिए. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि गांव-गांव तक रैली का संदेश पहुंचाना चाहिए, इसलिए हर गांव से एक गाड़ी लानी जरूरी है. बीजेपी संगठन की बराबरी करने में कई जन्म लगेंगे- बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं को यह बात समझ लेनी चाहिए कि बीजेपी संगठन के बराबरी करने में कांग्रेस नेताओं को कई जन्म लेने पड़ेंगे. सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी यह बात समझ में आ गई है कि बीजेपी का संगठन काफी मजबूत और बड़ा है. यही वजह है कि वे अपने हर सभा में भाजपा के संगठन की मजबूती को लेकर बयान दे रहे हैं. recent visitors 144

मध्यप्रदेश वासियों को खुशखबरी इस सप्ताह शीतलहर से राहत: ग्वालियर, चंबल-रीवा में अगले 3 दिन कोहरा; कल से पारे में बढ़ोतरी

Good news for the people of Madhya Pradesh, relief from cold wave this week: fog in Gwalior, Chambal-Rewa for the next 3 days; mercury to rise from tomorrow भोपाल । मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर नहीं चलेगी। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट जारी रहेगी। आज सोमवार को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया है। कल यानी मंगलवार से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश के जिन शहरों में रात का तापमान 8 डिग्री और दिन में 22 डिग्री सेल्सियस से कम है, वहां मौसम विभाग ने स्कूलों की छुट्‌टी रखने का सुझाव दिया है। इसके अलावा अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था और मजदूरों को रात व सुबह के समय काम करने पर रोक लगाने के सुझाव भी दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बर्फीली हवा की वजह से प्रदेश में ठंड का असर है। खासकर पूर्वी हिस्से में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। रविवार को जेट स्ट्रीम हवा 240 किमी प्रतिघंटा से चली। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। 21 जनवरी: ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 22 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा छाया रहेगा। recent visitors 172

प्लास्टिक फ्री सिटी की ओर राजधानी… ढाई साल पहले खंती पर आती थी 12 टन पॉलीथिन, अब सिर्फ 8 टन

The capital is moving towards a plastic free city… 12 tonnes of polythene used to come to the mine two and a half years ago, now only 8 tonnes भोपाल । राजधानी के बाजारों से धीरे-धीरे पॉलीथिन कम होने लगी है। इनकी जगह कंपोस्टेबल बैग ले रहे हैं। असर भी दिखने लगा है। ढाई साल पहले शहर से निकलने वाले कचरे में 12 टन पॉलीथिन रहती थी। मौजूदा समय में आदमपुर खंती पर रोजाना लगभग 8 टन ही पॉलीथिन पहुंच रही है। कंपोस्टेबल बैग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल रेस्त्रां, शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर्स में हो रहा है। शहर में रोज करीब डेढ़ टन कंपोस्टेबल बैग की खपत होती है। भुट्टे के स्टार्च यानी माड़ को प्रोसेस करके कंपोस्टेबल बैग बनाए जाते हैं। यदि जानवर इन्हें खा लें तो उनको भी नुकसान नहीं होता है। यह पॉलीथीन से होने वाले प्रदूषण के मुकाबले हानिकारक नहीं है। ये अधिकतम 6 महीने में मिट्टी में घुल जाते हैं। भुट्टे की माड़ से बनने के कारण ये रिन्युएबल होते हैं, यानी इनका उत्पादन दोबारा से किया जा सकता है। बायोडिग्रेडेबल से थोड़े अलग हैं कंपोस्टेबल बैग … एक्सपर्ट्स का कहना है कि बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक से कंपोस्टेबल बैग थोड़े अलग होते हैं। कंपोस्टेबल बैग जल्द मिट्टी में घुल जाते हैं जबकि बायोडिग्रेडेबल को 6 महीने से ज्यादा का समय लगता है। हालांकि दोनों पर्यावरण हितैषी होते हैं। फायदा- पॉलीथिन से सस्ता किलो के हिसाब से देखें तो कंपोस्टेबल बैग पॉलीथिन के मुकाबले 20 रुपए तक सस्ता है। यह प्रति किलो 130 रुपए में मिलता है, वहीं, पॉलीथिन 150 रुपए प्रतिकिलो तक है। एक किलोग्राम कंपोस्टेबल बैग में करीब 200 पीस आते हैं। फिलहाल भोपाल में कंपोस्टेबल बैग बनाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दो प्लांट को लाइसेंस दिया गया है। इसके अलावा बाहर से भी शहर में कंपोस्टेबल बैग आ रहे हैं। पॉलीथिन में 30% कमी, कपड़े के बैग भी बढ़ रहे पॉलीथिन के इस्तेमाल में करीब 30% कमी देखने को मिली है। मॉल्स और डिपार्टमेंटल स्टोर के अलावा कई दुकानदार भी कंपोस्टेबल बैग में सामान दे रहे हैं। 30% ग्राहक कपड़े या जूट का थैला लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। पॉलीथिन के उपयोग में कमी का एक यह भी बड़ा कारण है। देवेंद्र सिंह चौहान, एडीसी नगर निगम recent visitors 175

क्या पट्टा धारकों की सम्पत्ति का पट्टा रिन्यूअल करेंगे मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार।

Will the Chief Minister and the BJP government renew the lease of the property of the lease holders? भोपाल। मप्र में अर्जून सिंह सरकार समय तथा दिग्विजय सिंह सरकार समय लाखों लोगों को देकर आशियाने के अधिकार वैधानिक रूप में दिए। दिग्विजय सिंह शासन काल में तो पति-पत्नी को संयुक्त रुप से दिया गया था। पट्टो का नवीनीकरण किया जाना है, पट्टों में नामांतरण किया जाना है क्योंकि मूल पट्टे धारक की मृत्यु होने पर उसके वारिसों के नाम चढ़ना है,,, पंरतु भाजपा सरकार जो मप्र में सन् 2003 से काबिज हैं उसके व्दारा इस बाबद प्रशासनिक अधिकारियों व्दारा तैयारी धरातल पर नहीं कि जा रही है। सन् 1980 और 1994 के समय दिये गये पट्टो की समयावधि 30साल की थी इस प्रकार 1980 के पट्टो की समयावधि 2010 में तो 1994 के 2024 में समाप्त हो चुकी है। डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री बताए क्या इन पट्टे धारकों को सरकार ध्यान देकर कानूनी मान्यता देगी। क्या कांग्रेस सरकार की सौगात समझकर भाजपा कदम नहीं उठा रही। क्या ये सब भारत के नागरिक नहीं है। लेखक  प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी recent visitors 113