Good news for the people of Madhya Pradesh, relief from cold wave this week: fog in Gwalior, Chambal-Rewa for the next 3 days; mercury to rise from tomorrow
- मऊगंज में सुबह घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए।
भोपाल । मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर नहीं चलेगी। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट जारी रहेगी।
आज सोमवार को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया है। कल यानी मंगलवार से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
प्रदेश के जिन शहरों में रात का तापमान 8 डिग्री और दिन में 22 डिग्री सेल्सियस से कम है, वहां मौसम विभाग ने स्कूलों की छुट्टी रखने का सुझाव दिया है। इसके अलावा अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था और मजदूरों को रात व सुबह के समय काम करने पर रोक लगाने के सुझाव भी दिए हैं।
- बर्फीली हवा की वजह से ठंड का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बर्फीली हवा की वजह से प्रदेश में ठंड का असर है। खासकर पूर्वी हिस्से में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। रविवार को जेट स्ट्रीम हवा 240 किमी प्रतिघंटा से चली। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।
- अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
21 जनवरी: ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।
22 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा छाया रहेगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।
Türkiye Siber Saldırıları – Odak bölge “Kadir Saraçoğlu”’nun Türkiye’deki siber suç organizasyonlarıyla bağlantıları incelenebilir. https://saopaulofansclub.com/read-blog/10000
Hastane sistemleri hedefi Kadir Saraçoğlu’nun kimliğiyle ilişkilendirilen diğer e-posta adresleri ve bunların fidye yazılımındaki kullanımı detaylandırılabilir. https://viracore.one/read-blog/2995