सावधान कियोस्क बैंक खाते वालों आप के साथ भी कर सकते है धोखाधड़ी 

Be careful, those with kiosk bank accounts may also be cheated  छतरपुर । सरवई थाना क्षेत्र में गोहानी गांव की महिला ने कियोस्क संचालक पर खाते से रुपए निकालने के आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन दिया है। गोहानी की पान कुमारी पत्नी भुमानीदीन यादव ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए गौरिहार तिराहा पर स्थित एसबीआई कियोस्क में खाता खुलवाया। जिसमें उसने 49 हजार 500 रुपए जमा किए। यह राशि कियोस्क संचालक तेजप्रकाश अहिरवार तथा महेश चंद्र अहिरवार निवासी खड़ेहा ने धोखाधड़ी कर खाते से निकाल लिए हैं। पहले दोनों रुपए वापस लौटाने की बात कह रहे थे, लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गए हैं। recent visitors 259

अब यूपी की कड़क मिजाज पुलिस नहीं करेगी कोई तू-तड़ाक, बल्कि जनता को आप कहकर सम्बोधित करेगी

आगरा पुलिस का नाम सुनते ही आम आदमी कांपने लगता है। थाने जाने के नाम पर  उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं। मात्र बात करने भर से भी डर लगने लगता है। अब आम आदमी को पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। अपना कड़क मिजाज रखने वाली पुलिस ने खुद को सुधारने की मुहिम शुरू की है। आगरा के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने शिष्टाचार संवाद नीति की शुरूआत की है। जिसके तहत अब आगरा पुलिस ‘तुम’ या ‘तू’ के लहजे में नहीं बल्कि ‘आप’ कहकर लोगों को संबोधित करेगी। पुलिस कराएगी चाय-नाश्ता आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस के रवैया को बदलने के लिए ये मुहीम शुरू की गई है। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने सभी थानेदारों को आदेश दिया है कि अगर कोई भी फरियादी थाने में आता है, तो थानेदार सबसे पहले खड़ा होकर उसका स्वागत करे, फिर चाय नाश्ता कराने के साथ ही उसकी फरियाद को सुने। इतना ही नहीं पुलिस आपको फोन आने पर सबसे पहले नमस्ते कहगी। निगरानी के लिए थानों में लग रहे सीसीटीवी पहले जो पुलिस तू, तड़ाक करके बात करती थी, अब वही पुलिस आप, श्रीमान जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर आपको संबोधित करेगी। इसकी निगरानी के लिए अब आगरा के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। साथ ही अगर कोई थानेदार अपने रवैया में बदलाव नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 89

अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन: गुरुग्राम के मेदांता में ली आखिरी सांस, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

Akhilesh Yadav’s uncle Rajpal Yadav dies: He breathed his last at Medanta in Gurugram, last rites will be performed at Saifai सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सपा नेता और उनके भाई राम गोपाल यादव ने X पर यह जानकारी दी। लिखा- मेरे अनुज राजपाल सिंह का असामयिक निधन हो गया। आज दोपहर बाद पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। राजपाल यादव के बेटे अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सैफई में हुई। मैनपुरी के जैन इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की। फिर इटावा के डिग्री कॉलेज से BA किया। लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए किया है। इसके बाद मेरठ सुगर मिल उनकी नौकरी लग गई। लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा, तो वापस इटावा आ गए। 1978 में सेंट्रल वेयरहाउस में अधीक्षक के पद पर तैनात हुए। साल 2006 में स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ले ली। recent visitors 424

डल्लेवाल की तबीयत नाजुक- बोलने में दिक्कत, डॉक्टर बोले- ब्लेड प्रेशर गिर रहा, स्थिर रखने पैरों को ऊंचाई पर रख रहे

Dallewal’s health is critical- he has trouble speaking, the doctor said- blood pressure is falling, he is keeping his legs elevated to keep them stable चंडीगढ़। हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक है। आज उनके अनशन का 45वां दिन है। डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर (BP) लगातार गिर रहा है। ऐसे में अब वह किसी से मुलाकात नहीं करेंगे। बुधवार को डल्लेवाल का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि उनके पैरों को अगर शरीर के अन्य हिस्सों के बराबर करते हैं तो उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर थोड़ा स्थिर करने के लिए उनके पैरों को ऊंचाई पर रखना पड़ रहा है। उन्हें बोलने में भी दिक्कत हो रही है। बुधवार को पूरा दिन वो अपनी ट्रॉली में ही रहे। 8 जनवरी को डॉक्टरों की टीम ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के ब्लड का सैंपल लिया। सपा के सांसद डल्लेवाल से मिलने पहुंचे वहीं आंदोलन को समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है। पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सांसद व नेशनल जनरल सेक्रेटरी हरेंद्र मलिक ने बुधवार को डल्लेवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों से पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से फोन पर बात करवाई। अखिलेश ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वह सभी राजनीतिक पार्टियों से बात करेंगे और प्रयास करेंगे कि सभी राजनीतिक पार्टियां आपसी मतभेद भुलाकर MSP गारंटी कानून के मुद्दे पर एकजुट हों, ताकि किसानों की आत्महत्याओं को रोका जा सके। किसान नेता बोले- कृषि मंत्री डल्लेवाल से बात क्यों नहीं करते किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि हमारे देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली के किसानों से मीटिंग करके कहते हैं कि हमारी योजनाओं का लाभ आपको नहीं मिल रहा है, इसलिए वो दुखी हैं, लेकिन दूसरी तरफ उन्हें 13 फरवरी 2024 से सड़कों पर बैठे किसान एवं आमरण अनशन कर रहे डल्लेवाल का संघर्ष नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि जनगणना 2016 के अनुसार दिल्ली में 21000 किसान थे, जिनकी संख्या पिछले 8 साल में घट चुकी है। डल्लेवाल की बिगड़ती हालत के मद्देनजर केंद्र सरकार को गंभीर होकर किसानों की समस्याओं का हल करना चाहिए। किसानों की आगे क्या रणनीति… 1. PM के पुतले जलाएंगे किसानों ने 10 जनवरी को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाएगा। जबकि 13 जनवरी को लोहड़ी वाले दिन केंद्र सरकार की एग्रीकल्चर मार्केटिंग पॉलिसी के ड्राफ्ट की कॉपियां जलाई जाएंगी। 2. 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी की है। किसान नेताओं ने लोगों से आह्वान किया है वह ज्यादा संख्या में आंदोलन में शामिल हों। सुप्रीम कोर्ट बोल चुका- हालात बिगाड़ने की कोशिश हो रही  सुप्रीम कोर्ट में डल्लेवाल को लेकर 8 सुनवाई हो चुकीं हैं। पहली सुनवाई 13 दिसंबर को हुई थी। इसमें कोर्ट पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कह चुका है कि आपका रवैया ही सुलह करवाने का नहीं है। कुछ तथाकथित किसान नेता गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं। जानबूझकर हालात बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए मोहलत भी दी थी। इस मामले में अब अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी। recent visitors 267

मध्यप्रदेश के कईं जिलों में आज कोल्ड-डे का अलर्ट: नवंबर-दिसंबर के बाद जनवरी भी ठंडा,भोपाल में 3.6 डिग्री तापमान

Cold-day alert in many districts of Madhya Pradesh today: After November-December, January is also cold, temperature in Bhopal is 3.6 degrees भोपाल। जनवरी में कड़ाके की ठंड के दूसरे दौर से पूरा मध्यप्रदेश कांप रहा है। इस साल जनवरी में पहली बार इतनी सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा रिकॉर्ड 0.2 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। मंगलवार-बुधवार की रात यहां टेम्परेचर 3.6 डिग्री रहा। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। प्रदेश के 9 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट है। वहीं, सुबह करीब 20 जिलों में कोहरा छाया है। बर्फीली हवा चलने से प्रदेश के शहरों में दिन-रात कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछली 2 रातों से पारा काफी नीचे लुढ़का है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघल रही है। जिससे हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है। बुधवार को जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार 268 किमी प्रतिघंटा रही। जनवरी में 20 से 22 दिन शीतलहर मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। जनवरी के पहले सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड पड़ी थी। अब दूसरा दौर शुरू हुआ है। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 9 जनवरी: नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोल्ड डे रहेगा। वहीं, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूप पुर में कोहरा रहेगा। 10 जनवरी: गुना, अशोकनगर और श्योपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। 11 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। 12 जनवरी: दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और डिंडौरी में बारिश होने के आसार है। recent visitors 252

तिरुपति मंदिर में भगदड़, 3 की मौत: टिकट बुकिंग काउंटर के पास हादसा, 150 से ज्यादा भक्त घायल

Stampede in Tirupati temple, 3 dead: Accident near ticket booking counter, more than 150 devotees injured आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्रों के पास भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 150 से ज्यादा भक्त घायल हो गए। दरअसल, करीब 4 हजार श्रद्धालु वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट के लिए तिरुपति के विभिन्न टिकट केंद्रों पर कतार में खड़े थे। यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई थी। भगदड़ मचने से वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसमें मल्लिका नाम की एक महिला की मौत हो गई। recent visitors 266

शहर के पर्यावरण को लेकर फिर लामबंद हुए पर्यावरण विद् और सामाजिक कार्यकर्ता

Environmentalists and social workers once again mobilized for the city’s environment बैठक में मुख्य मुद्दा रहा बड़े तालाब का कैचमेंट एरिया और प्रोफेसर कॉलोनी में स्थापित कलेक्ट्रेट ऑफिस सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल । आज भोपाल के इंडियन कॉफी हाउस में पर्यावरण विद और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भोपाल शहर में चल रही पर्यावरण के विरुद्ध होने वाली अनेक गतिविधियां जिसमें विकास नहीं विनाश नजर आता है उनमें मुख्य रूप में कैचमेंट एरिया में हो रहे निर्माण और प्रोफ़ेसर कॉलोनी में स्थापित कलेक्ट्रेट ऑफिस को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया  जिसमें आने वाले दिनों में एक रूपरेखा तैयार कर आंदोलन किया जाएगा । सर्वप्रथम चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी जिसके अंतर्गत एक आवेदन प्रपत्र तैयार कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और पीएमओ ऑफिस दिल्ली तक इसे भेजा जाएगा। सभी पर्यावरणविद जन ने एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं।आज शामिल होने वाले लोगों में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पार्षद मोहम्मद सरवर,डा.राजीव जैन, त्रिभुवन मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव,रशीद नूर खान, प्रभाष जेटली, धीरेन्द्र, हर्षवर्धन तिवारी, प्रेमशंकर सिंह,के आर पठान और अभय राजन सक्सेना रहे। डा.राजीव जैन सदस्य साउथ वेस्टर्न बायपास मूवमेंट समिति भोपाल। recent visitors 227