राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के द्वारा मानस भवन में अधिवेशन सम्पन्न

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के द्वारा मानस भवन में अधिवेशन सम्पन्न हुआ,जिसमें सभी समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे ,जिनका स्वागत सत्कार करते हुए सभी को संबोधित किया,जिसमें पूरे देश एवं प्रदेश के लोग सम्मिलित हुए,वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया ने बताया कि,अधिवेशन इसलिए रखा गया है ताकि जो,दलित शोषित वंचित लोगों पर अन्याय हो रहे हैं,उन पर चिंता जताते हुए कहा कि,आज इस अधिवेशन से आगे की रणनीति तय की जाएगी,वही राजगढ़ से आए अखिल भारतीय भलाई समाज के जिला अध्यक्ष हेमराज मालवीय ने बताया कि,हम सब एस टी,एस सी वालों पर जो अत्याचार हो रहे हैं बीजेपी की सरकार हमारी सुनती ही नहीं,चाहे कही भी चले जाओ,यह अंधी गूंगी बहरी सरकार,हम लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर कोई ध्यान नहीं है recent visitors 336

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. MPESB ने ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं. कुल 1170 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 तय की गई है. इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन बता दें कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी योग्यता जांच सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी, जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपए देने होंगे. इन पदों पर भर्ती इस भर्ती में नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, मेल नर्स के 82 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 29 पद, लेबोरेटर टेक्नीशियन, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट के 634 पद, रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट, रेडियोग्राफर/ रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन के 127 पद, ओटी टेक्नीशियन के 9 पद, ऑप्टोमेट्रिस्ट के 11 पद, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल मैकेनिक, डेंटल टेक्नीशियन के 14 पद, प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक तकनीशियन के 3 पद, स्पीच थेरेपिस्ट के 5 पद, रेडियोथेरेपी तकनीशियन के 3 पद, एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, वेंटिलेटर टेक्नीशियन, निश्चेतना टेक्नीशियन के 16 पद, ईईजी टेक्नीशियन के 1 पद, सीएसएसडी टेक्नीशियन के 6 पद, लैब अटेंडेंट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, ओपीडी अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड 2, डायलिसिस अटेंडेंट, ओटी अटेंडेंट, डार्क रूम अटेंडेंट, लैब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, ड्रेसर, तकनीकी सहायक के 197 पद, टीबी एन्ड चेस्ट डिसीज हेल्थ विजिटर के 4 पद, एलर्जी टेक्नीशियन, पीएफटी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन के 14 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के 1 पद, कैथलैब टेक्नीशियन के 6 पद, रेस्पिरेटरी थेरेपोस्ट, स्लीप टेक्नीशियन के 8 पद हैं. ऐसे करें आवेदन     सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.     अब होमपेज पर नवीनतम अपडेट  सेक्शन पर जाएं.     यहां आवेदन लिंक पर क्लिक करें (सक्रिय होने के बाद)     अब यहां जरूरी जानकारी भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.     आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य रख लें.   recent visitors 136

संभल जिले में बोलेरो ने बाइक को 2 KM तक घसीटा, वीडियो वायरल

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बोलेरो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक बोलेरो में फंस गई। उसके बाद भी चालक ने गाड़ी को रोकने की कोशिश नहीं। जबकि बोलेरो को तेजी से लेकर भागने लगा। आरोपी चालक ने लगभग दो किलोमीटर तक बाइक को घसीट। जिससे राहगीरों ने वीडियो बना लिया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को किसी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक घटना संभल जिले की कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली बाईपास की बताई जा रही है। बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। चालक दो किलोमीटर तक उसे लेकर घसीटता रहा। बाद में फरार हो गया। घायल युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। ससुराल से गांव लौट रहा था मृतक  बताया जा रहा है कि बाइक सवार सुखवीर निवासी शहजादखेड़ा मैनाठेर की हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बसला में ससुराल है। वह अपनी ससुराल से युवक घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारती है। फिर बाइक को घसीटते हुए ले जा रही है। सड़क पर घसीटने से चिंगारी निकलने लगती है।  हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा है। हालांकि अब देखने वाली बात है कि आरोपी को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है।   recent visitors 48

इंदौर में सीजन का सबसे ठंडा दिन, जनवरी में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता

इंदौर इंदौर में पिछले 24 घंटों से चल रही तेज सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 4 डिग्री कम होकर 21.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 2 डिग्री कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भले ही कोल्ड डे घोषित नहीं किया गया, लेकिन दिनभर ठंड का असर महसूस किया गया। सोमवार सुबह से भी ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे कंपकंपी का माहौल बना हुआ है। दोपहर तीन बजे तक यह 2500 मीटर पर थी। मगर शाम होते ही 1800 मीटर पर आ गई। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जो शनिवार की तुलना में चार डिग्री नीचे आया। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नए साल का ठंड के साथ होगा स्वागत शहरवासियों को अभी ठंड से राहत मिल रही है। बादलों के कारण रात में जहां तापमान बढ़ा हुआ है, वहीं दिन में निकल रही धूप भी सर्दी के असर को कम कर रही हैं। अगले सप्ताह में शहरवासियों को हल्की ठंड का अहसासा होगा। वर्ष 2024 की विदाई के साथ नए साल का स्वागत ठंडक के साथ होगा। अगले सप्ताह रात के तापमान में जहां तीन से चार डिग्री गिरावट दिखेगी, वहीं दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर व उससे लगे उत्तरी पाकिस्तान पर सक्रिय है। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं राजस्थान व उससे लगे हरियाणा पर चक्रवात का घेरा 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई बना हुआ है। इस वजह से अभी इंदौर में वर्षा की गतिविधियां दिखाई दी। इसका असर अगले दो दिन में खत्म हो जाएगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद एक ओर पश्चिम विक्षोभ चार जनवरी के आसपास सक्रिय होगा। इंदौर में अभी साफ रहेगा मौसम इस वजह से अगले सप्ताह में दिन के तापमान बढ़ते हुए रहेंगे। इंदौर में अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाएगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले सप्ताह में इंदौर में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। बादल न होने के कारण ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। विजिबिलिटी कम हुई, कोहरा जमा हुआ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साल की आखिरी रात को तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वर्तमान में बने सिस्टम के अनुसार, मध्य प्रदेश में नए साल के पहले दिन से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे बर्फीली हवाओं के चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन का माहौल बन जाएगा। इंदौर में रविवार से बारिश बंद हो गई है और मौसम साफ हो गया है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी 1100 मीटर रही, हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा थी और बादल भी छाए हुए थे, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। शीतलहर का प्रभाव रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। शुरुआती दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद इंदौर और आसपास के हिस्सों में भी इसका असर दिखाई देगा।   recent visitors 56

रंगकृति हास्य नाट्य समारोह 30 दिसंबर से शुरू

भोपाल। रंगकृति नाट्य संस्था समिति संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग के आगामी 30 दिसंबर से शहीद भवन में प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर पत्रकारिता , रंगमंच व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर पर रंगकृति सम्मान भी किया जाएगा। संस्था की सचिव नीता रवि चौधरी ने बताया कि प्रथम दिन नाटक – इंस्पेक्टर शेर सिंह ‘शेरू’ का मंचन होगा। मूल लेखन – टॉम स्टॉपर्डहिंदी रूपांतरण एवं निर्देशन अर्शिन खान का रहेगा। दूसरे दिन वसीम खान निर्देशन में गुलदस्ता का मंचन किया जाएगा। साथ पत्रकारिता के लिये विश्वदीप नाग , फोटो जर्नलिज्म के लिये रविंद्रर सिंह तथा रंगमंच के लिए वसीम खान का रंगकृति सम्मान किया जाएगा। recent visitors 155

आज सोमवती अमावस्या पर नर्मदा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कड़ाके की ठंड में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

उज्जैन उज्जैन में कड़ाके की ठंड में सोमवती अमावस्या पर सोमवार को मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में श्रद्धालु बड़ी संख्या में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। इस दौरान कुछ भक्त सोमती कुंड में भी स्नान कर रहे हैं। यहां रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालु उज्जैन के सोमकुंड में स्नान कर तीर्थ पर दान-पुण्य और पितृ कर्म कर रहे हैं। प्रातःकाल से ही भक्तों की भीड़ शिप्रा नदी के रामघाट पर डुबकी लगाने पहुंच रही है। इस दौरान महाकाल मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। शिप्रा घाट की ओर जाने वाले रास्ते में बेरिकेट्स लगाकर यहां पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है। सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में पर्व स्नान की व्यवस्था की गई है। सोमवती अमावस्या का धार्मिक नगरी उज्जैन में विशेष महत्व है। सोमवार को सोमवती अमावस्या होने के कारण शिप्रा नदी के साथ-साथ पुल के दूसरी ओर सोमतीर्थ पर कुंड में स्नान करने की परंपरा है। शिप्रा घाट पर रहने वाले पंडितों ने घाट के ऊपर स्थित धर्मशाला में पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण कराया। सोमेश्वर महादेव के दर्शन का विधान सोमवती अमावस्या पर सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में स्नान करने और इसके उपरांत श्री सोमेश्वर-जलपेश्वर महादेव के दर्शन व पूजन का विधान है। मान्यता है कि इससे मनुष्य की जन्म पत्रिका में मौजूद चंद्रमा के दोष समाप्त हो जाते हैं और अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजन के बाद बाहर बैठे भिक्षुकों को दान-पुण्य किया। नर्मदापुरम के विश्व प्रसिद्ध नर्मदा सेठानी घाट समेत सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु मां नर्मदा में स्नान कर रहे हैं. दरअसल, आज पौष अमावस्या सोमवार को पड़ने के कारण काफी महत्वपूर्ण हो गई है, इसीलिए पवित्र नदियों में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. इसे स्नानदान का पर्व कहा जाता है. इसके साथ ही पितरों को जल अर्पित करने के लिए भी यह दिन विशेष माना जाता है. सोमवती स्नान पर्व का अवसर लंबे अंतराल के बाद आता है. मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और साथ ही पितृ दोष भी कम होता है. बता दें कि जब भी अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ती है तो सोमवती अमावस्या योग बनता है. इस दिन को बहुत खास माना जाता है. इस दिन स्नान और दान करना बहुत शुभ माना जाता है. वर्ष में ऐसा बहुत कम ही अवसर आता है जब अमावस्या सोमवार के दिन हो. सोमवती अमावस्या को स्नान का पर्व माना जाता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करना भी विशेष शुभ और फलदायी माना जाता है. वर्ष में ऐसा बहुत कम ही अवसर आता है जब अमावस्या सोमवार के दिन हो. सोमवती अमावस्या को स्नान का पर्व माना जाता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करना भी विशेष शुभ और फलदायी माना जाता है. recent visitors 52

भारत भूमि करुणा की भूमि है यहां सभी में कल्याण की भावना है : कथावाचक मनोज अवस्थी

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। भेल के बरखेड़ा सेक्टर में चल रही श्री हरि कथा के चौथे दिवस में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मनोज अवस्थी ने प्रहलाद और हिना कश्यप का प्रसंग श्रवण कराया। उन्होंने कहा भारत भूमि करुणा की भूमि है, यहां सभी लोग एक – दूसरे के प्रति करुणा का भाव रखते हैं। इस दौरान कथावाचक मनोज अवस्थी द्वारा सुनाए गए भक्ति पूर्ण भजनों पर श्रद्धालुओं ने मंत्र मुक्त होकर नृत्य भी किया। कर्म श्री संस्था के अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा, मीडिया प्रभारी महेश मालवीय और कथावाचक मनोज अवस्थी महाराज के ज्येष्ठ पुत्र केशवानंद अवस्थी ने सयुंक्त रूप से बताया कि कथावाचक मनोज अवस्थी के मुखारविंद से प्रतिदिन सनातनी गंगा की धार बह रही है, जिसमें बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। कथा के चौथे दिन विधायक भगवान दास सबनानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कथा का समापन 31 दिसंबर को महाप्रसादी के साथ होगा। recent visitors 191