इंदौर में नए वर्ष पर जश्न मनाने वालों को पुलिस ने चेताया, बायपास पर फार्म हाउस और रिसार्ट की ड्रोन से होगी निगरानी

 इंदौर नए वर्ष पर जश्न मनाने वालों को पुलिस ने चेताया है। नाच-गाना और शराब पार्टी के लिए पुलिस ने कई पाबंदियां लगाई हैं। गाने के शौकीन सिर्फ 10:30 बजे तक ही तेज आवाज में म्यूजिक बजा सकते हैं। इसके बाद तो पुलिस खुद बंद करवाने पहुंच जाएगी। थर्टी फर्स्ट को लेकर पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने चारों जोन के डीसीपी के साथ ट्रैफिक और मुख्यालय के डीसीपी को तैयारी के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि पार्टी और नाच गाने के नाम पर हुड़दंग बर्दास्त नहीं होगा। होटल, रिसोर्ट और गार्डन में इवेंट के लिए अनुमति लेना होगी। पुलिस ने इसके लिए कई तरह की शर्ते लगाई है। डीसीपी ने रात 10:30 बजे तक ही म्यूजिक बजाने अनुमति दी है। शराब के लिए लाइसेंस की शर्तों का पालन जरूरी है। रात 11:30 बजे बाद शराब बिलकुल नहीं चलेगी। पुलिस खाना खाने वालों को जबरदस्ती नहीं उठाएगी, लेकिन शराब मिली तो होटल-बार बंद करवा दिया जाएगा। इसी तरह खुले में म्यूजिक की अनुमति ही नहीं होगी। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक पुलिस प्रमुख चौराहा पर सख्ती से चैकिंग करेगी। शराब पीकर वाहन चलाना मंजूर नहीं है। पुलिसकर्मी जगह-जगह ब्रिथएनालाइजर से चैकिंग करेगी। बायपास के फार्म हाऊस और रिसोर्ट के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। पब में युवती पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला विजय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवती पर हमला कर दिया। सूचना पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंचे और एक आरोपित की पिटाई कर दी। आरोपित खुद को गैंगस्टर सलमान लाला गैंग के सदस्य बता रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पंचम की फेल निवासी 22 वर्षीया युवती भमौरी स्थित फिचर्स पब में पार्टी करने आई थी। आरोपित शोएब पुत्र नौशाद खान निवासी सिल्वर कॉलोनी खजराना, शोएब उर्फ अरहान उर्फ सौयब पुत्र मो. सईद निवासी मेवाती मोहल्ला, हर्षोल उर्फ कान्हा पुत्र गोपाल पिपलोदिया निवासी काछी मोहल्ला ने युवती के सिर में बीयर की बोतल से हमला कर दिया। recent visitors 82

ईडी की कार्रवाई: पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर शिकंजा कसता

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में उनके ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जयपुरिया स्कूल क्षेत्र स्थित उनके ऑफिस और अन्य ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस बल की बड़ी तैनाती देखी गई। गुरुवार को सौरभ शर्मा के वकील द्वारा जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि, विशेष अदालत ने उन्हें कोई राहत नहीं दी और उनकी याचिका खारिज कर दी। इससे सौरभ की परेशानियां और बढ़ गई हैं। ईडी ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी बरामद करने का दावा किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सौरभ शर्मा और उनके सहयोगी चेतन गौर के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। इसके अलावा, लोकायुक्त द्वारा इस केस में पांच अन्य व्यक्तियों को समन भी जारी किए गए हैं। यह मामला 19 दिसंबर की रात भोपाल के मेंडोरा जंगल में एक इनोवा क्रिस्टा कार से शुरू हुआ था। उस कार से 52 किलोग्राम सोना और 10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। लोकायुक्त ने जांच करते हुए सौरभ शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आयकर विभाग ने भी सौरभ के घर और ऑफिस सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इन छापों में नकद राशि और सोने-चांदी की ईंटें जब्त की गईं। सौरभ शर्मा और उनके सहयोगी चेतन गौर पर भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को छिपाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी ने जांच तेज कर दी है, और इस कार्रवाई के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। ईडी की इस कार्रवाई ने भोपाल और अन्य शहरों में हड़कंप मचा दिया है। जांच के दौरान बरामद दस्तावेजों और नकदी से जुड़े मामलों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है, और जांच एजेंसियां इसे पूरी सख्ती से अंजाम तक पहुंचाने में जुटी हैं। recent visitors 175

अटॉर्नी जनरल ने पीएम नेतन्याहू की पत्नी के खिलाफ जांच के दिए आदेश, गवाह को धमकाने का आरोप

तेलअवीव  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. इजरायल की अटॉर्नी जनरल गली बहारव-मियारा ने इजरायली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, सारा नेतन्याहू के खिलाफ एक रिपोर्ट में विरोधियों और एक गवाह को परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया गया है. इजरायल की अटॉर्नी जनरल ने कहा, “उवडा शो के सबंस में गवाहों को परेशान करने और न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने के संदेह की जांच की जानी चाहिए.” बता दें कि यह शो पिछले सप्ताह इजरायल के चैनल 12 टीवी पर प्रसारित हुआ था.  इजरायल की अटॉर्नी जनरल ने पुलिस को दिए जांच के आदेश इजरायल की अटॉर्नी जनरल ने पुलिस को पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश दिया है. नेतन्याहू की पत्नी पर राजनीतिक विरोधियों और इजरायल नेता के भ्रष्टाचार के मामले में एक गवाह को परेशान करने का आरोप है. अटॉर्नी जनरल के मुताबिक, सारा नेतन्याहू के खिलाफ यह जांच ‘उवडा’ नामक खोजी कार्यक्रम के रिपोर्ट पर केंद्रित होगी. क्या-क्या हुआ था टीवी चैनल के कार्यक्रम में? इजरायल के चैनल 12 टीवी कार्यक्रम के दौरान व्हाट्सएप मैसेजों से खुलासा किया गया था. इसमें इजरायली पीएम की पत्नी सारा नेतन्याहू अपने एक पूर्व सहयोगी को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करने और मामले के एक प्रमुख गवाह हदास क्लेन को डराने के निर्देश देती नजर आई है. हालांकि, घोषणा में कहीं भी सारा का नाम नहीं लिया गया है और न्याय मंत्रालय ने इस मामले में आगे कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. चैनल की रिपोर्ट में सारा पर लगे गंभीर आरोप इजरायल के चैनल 12 ने गुरुवार (26 दिसंबर) को एक रिपोर्ट जारी की. जिसमें दावा किया गया कि सारा नेतन्याहू ने अपने पति के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले में एक गवाह को धमकी दी है. वहीं, परोक्ष रूप से अटॉर्नी जनरल और डिप्टी अटॉर्नी को भी परेशान किया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी का किया बचाव वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू का बचाव करते हुए एक वीडियो भाषण जारी किया था. इसमें उन्होंने चैनल 12 की रिपोर्ट को ‘पक्षपाती’ और झूठा प्रचार बताया. उन्होंने आगे कहा कि, “मैं चाहता हूं कि चैनल 12 या दूसरे भड़काऊ चैनल वामपंथी खेमे की भी जांच करें. लेकिन ऐसा होने की उम्मीद मत करो. ऐसा कभी नहीं होगा.” वहीं, इजरायल के न्याय मंत्री यारिव लेविन ने अटॉर्नी जनरल के इस आदेश की आलोचना की है. recent visitors 93

मध्य प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थियों को 11वीं में लिए विषयों को 12वीं में भी लेना होंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी 31 दिसंबर तक त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने विद्यार्थियों पर प्रति विषय त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। माशिमं ने इसके दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थी ने जो विषय 11वीं में लिया है, उसी विषय को 12वीं में लेगा। अगर किसी विद्यार्थी को 11वीं में कोई विषय कठिन लगता है तो भी वह 12वीं में नहीं बदल सकता है। अगर 12वीं के परीक्षा फार्म में स्कूल की ओर से गलती से विषय बदल गया हो तो ही त्रुटि सुधार शुल्क जमा कर किया जाएगा। मंडल ने पूरी तरह से लगाई रोक हालांकि, तीन साल पहले तक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं में संकाय बदलने की सुविधा दी जाती थी। पिछले साल भी कुछ विशेष प्रकरणों में विषय बदलने की सुविधा दी गई, लेकिन अब मंडल ने पूरी तरह से इस पर रोक लगा दी है। इस बार भी मंडल ने 12वीं में सिर्फ त्रुटि सुधार की सुविधा दी है। हालांकि कई विद्यार्थियों ने स्कूल प्राचार्य व मंडल में इसकी शिकायत की है कि माशिमं विद्यार्थियों को विषय परिवर्तन का अवसर दे, लेकिन माशिमं ने सिर्फ त्रुटि सुधार परिवर्तन का ही अवसर दिया है। ऑनलाइन रहेगी त्रुटि सुधार की व्यवस्था माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देश में बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए संस्था द्वारा ऑनलाइन प्रविष्टि में विषयों में की गई त्रुटि के सुधार की सुविधा 31 दिसंबर तक प्रदान की गई है। इसे 500 रुपये प्रति विषय अर्थदंड के साथ विषयों में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। संबंधित संस्था प्राचार्य को त्रुटि सुधार के साथ एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर संबंधित छात्र की कक्षा 11वीं में उत्तीर्ण की अंकसूची एवं इस आशय का घोषणा-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। जिन विद्यार्थियों के विषयों में त्रुटि सुधार किया गया है, उन विद्यार्थियों ने 11वीं कक्षा में उन्हीं विषयों का अध्ययन किया है या स्कूल द्वारा उन्हीं विषयों की अंकसूची छात्रों को जारी की गई है। यदि यह पाया जाता है कि किसी स्कूल द्वारा तथ्यों को छुपाते हुए गलत तरीके से विषयों में संशोधन किया गया है तो शासकीय विद्यालय होने की स्थिति में संबंधित संस्था प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा। वहीं निजी स्कूल होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय की संबंद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा सकेगी। recent visitors 129

डबरा में एटीएम काटकर लाखों की लूट, सीसीटीवी में कैद बदमाश; सफेद कार में आए

ग्वालियर ग्वालियर शहर में एक बार फिर एटीएम में लूट की वारदात हुई है। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी कार सवार बदमाश आनंद नगर में एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। यहां लगे कैमरों पर ब्लैक स्प्रै करने के बाद एटीएम काटा और फिर उसमें रखा कैश निकालकर ले गए। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वो कितना कैश ले गए हैं। एसबीआई के अधिकारी इसका आंकलन कर रहे हैं। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के अनुसार रात करीब 3 बजे बदमाश एटीएम में पहुंचे थे। ये मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। सबसे पहले उन्होंने काले रंग का स्प्रे वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर किया। इसके बाद एटीएम को काटकर उसमें रखा कैश निकाल लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके पहले भी ग्वालियर के डबरा में बदमाश एटीएम काटकर उखाड़ ले गए थे। मशीन को काटने में समय लगा होगा बदमाशों को एटीएम के कैबिन में लगे सीसीटीवी पर स्प्रै करने के बाद इसे काटने में समय लगा होगा। इस दौरान ना तो एटीएम का अलार्म बजा और ना ही कोई पुलिसकर्मी यहां गश्त करने पहुंचा। recent visitors 59

डेब्यू टेस्ट मैच की पहली गेंद पर बनाया रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

नईदिल्ली  दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेब्यू करने वाले कॉर्बिन बॉश ने अपनी पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद को आउट कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने उप-कप्तान सऊद शकील को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.  दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले कॉर्बिन बॉश गुरुवार को अपने टेस्ट करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले केवल पांचवें दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बन गए हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में अपना टेस्ट डेब्यू किया. उन्हें सैम अयूब और कप्तान शान मसूद की पाकिस्तान की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ने के लिए 15वें ओवर में उतारा गया था. मसूद अपने दृष्टिकोण में दृढ़ दिख रहे थे, बॉश की पहली टेस्ट डिलीवरी ने उनकी और दक्षिण अफ्रीका दोनों की इच्छा को हकीकत में बदल दिया. उन्होंने ड्रिंक्स ब्रेक के ठीक बाद गेंद को ऊपर की ओर पिच किया और मसूद को चौंका दिया. कप्तान और उप-कप्तान दोनों को किया आउट शान मसूद उस गेंद को समझ नहीं पाए और उन्होंने एक ढीला शॉट खेला जो गली में मार्को जेनसन के हाथों में चला गया. अपने टेस्ट करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने के साथ ही कॉर्बिन बॉश एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए, जिसमें बर्ट वोग्लर (इंग्लैंड के खिलाफ, जोहान्सबर्ग, 1906), डेन पीट (जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे, 2014), हार्डस विल्जोएन (इंग्लैंड के खिलाफ, जोहान्सबर्ग, 2016) और त्शेपो मोरेकी (न्यूजीलैंड के खिलाफ, माउंट माउंगानुई, 2024) शामिल हैं. 2024 में 3 गेंदबाजों ने किया यह कमाल गेंदबाजों द्वारा करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने के 25 उदाहरणों में से तीन 2024 में हुए हैं, जो एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक है. बॉश से पहले, जनवरी में एडिलेड ओवल में वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाज शमर जोसेफ ने अपनी पहली ही गेंद पर स्टीवन स्मिथ का विकेट लिया था. फरवरी में माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका के शेपो मोरेकी ने न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉनवे को आउट किया था. पाकिस्तान के बल्लेबाज ढेर बॉश ने दिन का अपना दूसरा विकेट पाकिस्तान के उप-कप्तान सऊद शकील को आउट कर किया. मसूद के डिप्टी ने क्रीज पर आते ही रन बनाने के लिए उतावले दिखे. तेजी से रन बनाने की चाहत में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. उन्होंने अपने शॉट के लिए सही एंगल खोजने के लिए अपने स्टंप पर हाथ फेरा, लेकिन जगह खत्म हो गई. सतह से उछलने के बाद गेंद ने ऊंचाई हासिल कर ली, जिससे शकील के पास जगह नहीं बची. गेंद उनके दस्ताने से टकराकर विकेटकीपर काइल वेरिन के पास चली गई. कार्बिन बॉश ने हासिल की बड़ी उपलब्धि कॉर्बिन बॉश साउथ अफ्रीका की ओर से डेब्यू टेस्ट में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ओवरऑल पांचवें गेंदबाज बने. इससे पहले बर्ट वोलगर ने साल 1906 में जबकि डेन पीट ने 2014 में यह कारनामा किया था. हार्डूस विलहॉन ने 2016 में वहीं शेपो मोरेकी ने 2024 में अपने टेस्ट डेब्यू में पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास कायम किया था. साउथ अफ्रीका की टीम 1889 से टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. 135 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब साउथ अफ्रीका के किसी गेंदबाज ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट लिया हो. पाकिस्तान की पहली पारी 211 रन पर ढेर पाकिस्तान ने पहली पारी में 211 रन बनाए. उसकी ओर से कामराम गुलाम ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली जबकि आमिर जमाल 28 रन बनाकर दूसरे बड़े स्कोरर रहे. साउथ अफ्रीका की ओर से डेन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए जबकि बॉश के खाते में 4 विकेट आया. पाकिस्तान के पहली पारी 211 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट पर 82 रन बनाए. एडेन मार्करम 47 रन पर नाबाद हैं. दूसरे छोर से कप्तान बावुमा साथ निभा रहे हैं.   recent visitors 198

1 जनवरी 2025 से बदल जाएंगे 5 नियम जो डालेंगे आपकी जेब पर असर, ध्यान से कर लें नोट

नए साल के आगाज के साथ बेशक तारीख बदल जाएगी पर तारीख के साथ कुछ ऐसी चीजें भी बदलेंगी जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर आपकी जेब को भी प्रभावित करेंगी. 1 जनवरी 2025 से कुछ नए नियम लागू होंगे तो कुछ नए बदलाव होंगे, जिनके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है. फिर चाहे टैक्स से जुड़ा मामला हो, यूपीआई पेमेंट हो, गैस सिलेंडर की कीमतें हों या फिर पीएफ अकाउंट से जुड़ा मामला. इस आर्टिकल में जानें 1 जनवरी 2025 होने वाले ऐसे ही बदलावों के बारे में. नव वर्ष 2025 में अगर आप कोई लग्जरी चीज खरीदते हैं तो अब आपको इसपर ज्यादा टैक्स देना होगा. दरअसल, बजट में किए गए प्रावधान के मुताबिक लिस्टेड लग्जरी आइटम जिसकी कीमत 10 लाख रु से ज्यागा है तो उसपर टीसीएस (Tax collected at source) का भी भुगतान करना होगा. ये नया नियम 1 जनवरी, 2025 से लागू प्रभावी होगा. वहीं इनकम टैक्स से जुड़े कई नियम नव वर्ष में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ लागू होंगे. दिसंबर में जहां कार कंपनियां अपनी कारों में बंपर डिस्काउंट दे रही हैं, तो वहीं 1 जनवरी से ज्यादातर कंपनियों की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ने वाली है. इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. दरअसल, 1 जनवरी, 2025 से हुंडई, महिंद्रा, टाटा, मारुति सुजुकी, मर्सिडीज-बेंज, होंडा, ऑडी आदि जैसी कई कार कंपनियां गाड़ियों की कीमतों को 3 प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही हैं. उदाहरण के तौर पर 7 लाख रु की कार खरीदने के लिए नए साल में आपको 7 लाख 21 हजार रु चुकाने होंगे. इसके पीछे की वजह मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी है. नए साल में जहां कुछ चीजें आपकी जेब पर भारी पड़ेगी तो वहीं कुछ चीजें में राहत भी मिलेगी. इसी में से एक बदलाव ईपीएफओ पेंशन से जुड़ा हुआ है. साल पेंशन धारकों के लिए राहत लेकर आ रहा है. 1 जनवरी, 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशन निकासी के नियमों को सरल बना दिया है. अब पेंशनभोगी देश के किसी भी बैंक से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे. इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी. यह सुविधा पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पेमेंट तकनीक यूपीआई 123पे की लिमिट 1 जनवरी 2025 से बढ़ा दी जाएगी. पहले इस पेमेंट सर्विस के जरिए अधिकतम 5 हजार रु तक का लेनदेन किया जा सकता था, लेकिन अब यह लिमिट बढ़ाकर 10 हजार रु कर दी गई है. गौरतलब है कि यूपीआई 123पे एक ऐसी सेवा है जिससे कीपैड फोन चलाने वाले यूजर बिना इंटरनेट कनेक्शन के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. हर महीने की पहली तारीख को ऑयल व गैस कंपनियां LPG की कीमतों का रिव्यू करती हैं. इसके बाद इनकी कीमतें घटाई या बढ़ाई जाती है. पिछले कुछ महीनों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. हालांकि, 1 जनवरी 2025 को इसमें बदलाव भी किया जा सकता है. बता दें कि मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 808 रु 50 पैसे है. recent visitors 226