भोपाल में दो समुदायों के बीच झड़प-पथराव, लहराई गईं तलवारें… भारी पुलिस बल तैनात

Clash between two communities in Bhopal, stone pelting, swords waved… heavy police force deployed भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मामला जहांगीराबाद की पुरानी गल्ला मंडी का है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले दो लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें अब दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पत्थर बरसाए गए। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें लोग लाठियों और तलवारों के साथ नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और हालात काबू में किए। अभी स्थिति सामान्य है और भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विवाद की जड़ में क्या है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले दोनों पक्षों के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसका बदला लेने के लिए मंगलवार सुबह एक पक्ष ने एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। recent visitors 222

मध्य प्रदेश में कांग्रेस निकालेगी ‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा… शेड्यूल जारी कर बताई पूरी प्लानिंग

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर टिप्पणी किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा निकालेगी। यह 25 से 29 दिसंबर तक चलेगी। पांच चरणों में होने वाली इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रत्येक जिले में यात्रा के समापन पर जनसभा भी होगी। recent visitors 326

प्रेमिका को लेकर चोरी से आ गया भारत, 12 साल से रह रहा था अलीगढ़ में, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़ यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से बांग्लादेशी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों अपने आपको पश्चिम बंगाल का बता कर अलीगढ़ में रह रहे थे। दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर दोनों ने बैंक खाता खुलवाए और भारतीय पासपोर्ट बनवाया। दोनों ने चार माह पूर्व भारतीय पासपोर्ट से ही बांग्लादेश की यात्रा भी की थी। एटीएस की फील्ड इकाई अलीगढ़ ने पति सिराज व पत्नी हलीमा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सिराज ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दलालों के माध्यम से बेनाफुल बार्डर से सीमा पार करके भारत आया था। वह पहले से यहां रह रहे बांग्लादेशी व्यक्ति पप्पू की मदद से अलीगढ़ में स्वयं को पश्चिम बंगाल का निवासी बताकर रहने लगा। एटीएस अब बांग्लादेशी दंपति से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के नागरिक हैं। यह ढाका के जिला फरीदपुर के थाना भंगा के सिराज साउथ कालामरिधा के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से अलीगढ़ में रह रहे हैं। उनमें से एक की पहचान सिराज और दूसरे की हलीमा के रूप में हुई है। ये दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया है कि इन्होंने दलालों की मदद से बॉर्डर पार किया था। दोनों आरोपी बेनाफुल बॉर्डर पार करके आए थे और फिर अलीगढ़ में आकर बस गए। एटीएस को जानकारी हुई कि सिराज पुत्र सोराब मुत्तबर नाम का एक बांग्लादेशी व्यक्ति, एक महिला हलीमा पत्नी सिराज के साथ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे हैं। इन लोगों ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिया है। दोनों बंगालदेश व दुबई और सऊदी अरब की यात्राएं भी कर चुके है। 22 दिसंबर को एटीएस की फील्ड इकाई अलीगढ़ ने 33 वर्षीय सिराज व 28 वर्षीय हलीमा को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अलीगढ़ में नगला आशिक अली रोड, शाह कुतुबपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। हलीमा और सिराज ने चार माह पूर्व भारतीय पासपोर्ट से ही बांग्लादेश की यात्रा की है। इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाना में मामला पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में सिराज ने बताया कि, वह ढाका, बांग्लादेश का रहने वाला है. उसे अपने मोहल्ले में रहने वाली हलीमा से प्यार हो गया. वर्ष 2012 में बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ कर आ गया. अलीगढ़ में पहले से ही उसके एक साथी पप्पू ने अलीगढ़ के नगला आशिक अली रोड स्थित भोजपुरा में एक किराए का मकान दिला दिया. कुछ दिन बाद उसने यहीं पर हलीमा से शादी कर ली. पप्पू ने ही उसके फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पत्र और पासपोर्ट हासिल करवा दिए. पूछताछ में सिराज ने बताया कि, वह भारतीय पासपोर्ट से सऊदी अरब, बांग्लादेश, दुबई समेत कई देश की यात्रा कर चुका है. इतना ही नहीं, उसकी पत्नी भी इसी पासपोर्ट से बांग्लादेश जा चुकी है. सिराज ने बताया कि अब वह ग्रीस जाने की तैयारी कर रहा था. वीजा के लिए एप्लाई किया था और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अलीगढ़ आया हुआ था. इसी दौरान ATS ने उसे गिरफ्तार कर लिया. ATS चीफ नीलाब्ज़ा चौधरी ने बताया कि, दोनों घुसपैठियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहा से दोनों को जेल भेज दिया गया. recent visitors 44

मुंबई के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियन को भारतीय टीम में शामिल किया गया

नई दिल्ली  बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अगले दो मुकाबलों के लिए टीम में बड़ा बदलाव हुआ। रविचंद्रन अश्विन के अचानक रिटायरमेंट की वजह से खाली हुई जगह को भरने के लिए टीम इंडिया में मुंबई के ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान को बुलाया गया है। वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए। मेलबर्न में वह अपने सीनियर साथी रोहित शर्मा की टीम से जुड़ जाएंगे। कोटियान वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुंबई की रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उन्हें तब निराश होना पड़ा, जब उन्हें आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन में अनसोल्ड रहना पड़ा। बीसीसीआई ने कोटियान को लेकर एक बयान में कहा, ‘पुरुष चयन समिति ने हरफनमौला तनुष कोटियान को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुना है।’ भारत ए दौरे का हिस्सा रहे 26 वर्ष के कोटियान को वॉशिंगटन सुंदर के कवर के तौर पर टीम में रखा गया है। बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘कोटियान को सुरक्षा कवर के तौर पर टीम में रखा गया है। अगर वाशी या जड्डू (रविंद्र जडेजा) को चोट लगती है तो ही उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।’ ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से ठीक पहले उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ विजय हजारे मैच में मुंबई के लिए नाबाद 39 रन बनाए और दो विकेट लिए। उन्होंने एमसीजी पर भारत ए के लिये आठवें नंबर पर उतरकर 44 रन बनाए थे। वैसे सूत्रों के अनुसार अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैचों के बाद पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण ब्रेक मांगा है। बत दें कि 2023/24 रणजी ट्रॉफी में कोटियन ने 10 मैचों में 16.96 की औसत से 29 विकेट लिए। उन्होंने मुंबई की 42वीं रणजी ट्रॉफी की खिताबी जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अर्जित करने के लिए बल्ले से 502 रन भी बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। कुल मिलाकर कोटियन ने 33 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 41.21 की औसत से 2,523 रन बनाए हैं, जबकि 101 विकेट लिए हैं और 25.7 की औसत से विकेट लिए हैं, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। विजय हजारे ट्रॉफी के सोमवार को ग्रुप सी के मैच में कोटियन को 2-38 के ऑलराउंड प्रदर्शन और बल्ले से 37 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिससे मुंबई को तीन विकेट से जीत मिली। recent visitors 147

लखनऊ में बैंक लॉकर लूटने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक किसान पथ पर, दूसरा गाजीपुर में मारा गया

लखनऊ लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर लॉकर लूटने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। इनमें से एक सोबिंद कुमार (29) सोमवार देर रात लखनऊ के चिनहट इलाके में पुलिस एनकांउटर में मारा गया। दूसरे आरोपी सनी दयाल (28) को मंगलवार तड़के गाजीपुर के गहमर में एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया। इससे पहले पुलिस इस वारदात से जुड़े तीन आरोपियों को अरेस्‍ट कर चुकी थी। बैंक लूट के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। सोबिंद कुमार बिहार के मुंगेर का रहने वाला था। ये सभी लखनऊ से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए बदमाशों से कैश और जूलरी बरामद की गई है। रविवार को हुई थी वारदात रविवार को चोरों ने बैंक में लूट को अंजाम दिया था। लुटेरे 2 दीवार तोड़कर बैंक में घुसे थे और 42 लॉकर तोड़कर उसका माल उड़ा ले गए थे। पहला एनकाउंटर सोमवार सुबह हुआ, जहां एक आरोपी घायल हुआ था लेकिन बाकी फरार हो गए। इसके बाद दूसरी मुठभेड़ सोमवार रात को हुई। इसमें बैंक लूट कांड का एक आरोपी सोबिंद कुमार घायल हुआ। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुल 7 बदमाश थे शामिल अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, वारदात में 7 बदमाश शामिल थे। इनमें से तीन अरेस्‍ट हो चुके हैं। इनकी पहचान अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद के रूप हुई। अरविंद कुमार एनकाउंटर में पैर में गोली लगने से घायल है। इनके अलावा 4 बदमाश फरार थे। दो अभी भी फरार इन चार फरार बदमाशों में से दो सोबिंद कुमार और सनी दयाल अब पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। मिथुन कुमार और विपिन कुमार वर्मा अभी फरार चल रहे हैं। इन्‍हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस तरह हुआ पहला एनकाउंटर सोमवार रात सूचना मिलने पर पुलिस दल ने चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव में किसान पथ के पास दो गाड़‍ियों को रोका था। पुलिस दल जब उनमें से एक के पास पहुंचा, तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुंगेर निवासी अरविंद कुमार के पैर में गोली लग गई। उसके दो अन्य साथियों-बलराम और कैलाश को भी गिरफ्तार किया गया है। दूसरा एनकाउंटर दूसरी गाड़ी में सवार चार बदमाश मौका पाकर भाग गए, जिनकी तलाश जारी थी। इन्हीं के साथ दूसरा एनकाउंटर हुआ। इसमें सोबिंद कुमार घायल हुआ था। बाद में अस्‍पताल में इसकी मौत हो गई। ऐसे हुआ तीसरा एनकाउंटर तीसरा एनकाउंटर गाजीपुर में हुआ। बॉर्डर से लगे होने के कारण, यहां से फरार बदमाश बिहार जाने की फिराक में थे। यहीं पर बिहार के मुंगेर के रहने वाले अपराधी सनी दयाल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। recent visitors 83

बॉक्स‍िंग-डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेल‍िया टीम में होंगे 2 बदलाव, ट्रेविस हेड चोट‍िल?

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT ) का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर (बॉक्स‍िंग डे) से मेलबर्न में होना है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होने वाले इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम में बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे. इस 'बॉक्स‍िंग डे' टेस्ट मैच के लिए सैम कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे. वहीं ट्रेव‍िस हेड को अपनी चोट के कारण फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा, लेकिन कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को विश्वास है कि उनका स्टार बाएं हाथ का बल्लेबाज खेलने के लिए फिट होगा. हालांक‍ि प्लेइंग 11 कल (25 द‍िसंबर) तय होगी. सैम कोंस्टास भारत के खिलाफ 'बॉक्सिंग-डे' पर 19 वर्ष और 85 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे, उनसे कम उम्र में केवल इयान क्रेग, वर्तमान कप्तान पैट कमिंस और टॉम गैरेट ने ही डेब्यू किया है. मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्लेइंग 11 की पुष्ट‍ि क्रिसमस के दिन की जाएगी, जब कमिंस मैच से पहले एक बार फ‍िर से पत्रकारों को संबोध‍ित करेंगे. मैकडोनाल्ड ने कहा- हेड की फिटनेस को लेकर चिंता हैं क्योंकि वह 100% फिट नहीं हैं. ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते समय हेड को बहुत मामूली क्वाड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा और बारिश के कारण मैच समाप्त होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की बहुत ही संक्षिप्त दूसरी गेंदबाजी पारी में उन्होंने फील्डिंग नहीं की. हेड ने मंगलवार को नेट पर शॉर्ट रन‍िंग की. वहीं आउटफील्ड पर फील्ड‍िंग करने के बाद प्रैक्ट‍िस की, जबकि सोमवार के ऑप्शनल सेशन में उन्होंने कुछ नहीं किया था. मैकडोनाल्ड ने कहा- फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है, क्या उसे (हेड) आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया गया है? अभी इस पर वह श्योर नहीं हैं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह खेलेगा. वह दौड़ने में सक्षम है, इसलिए मुझे लगता है कि मैच के समय वो पूरी तरह से एक्ट‍िव हो जाएगा. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम में होंगे 2 बदलाव मैकडोनाल्ड ने पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कम से कम दो बदलाव होंगे. जिसमें कोंटास नाथन मैकस्वीनी की जगह लेंगे और स्कॉट बोलैंड चोटिल जोश हेजलवुड की जगह लेंगे. मैकडोनाल्ड ने कहा, 'अगर हमने यहां स्कॉटी (स्कॉट बोलैंड) को नहीं चुना, और मुझे टीम घोषित करने की अनुमति नहीं है, क्योंकि यह कल पैट (कम‍िंस) का काम है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं बॉक्सिंग डे पर स्कॉटी टीम में नहीं होंगे.'   मैकडोनाल्ड ने इसके अलावा इस बात की पुष्ट‍ि करने से इनकार कर दिया कि टीम में और क्या बदलाव होंगे. मिचेल मार्श पूरी तरह से फिट हैं. उन्होंने मंगलवार को नेट पर गर्मियों में अपना सबसे लंबा गेंदबाजी स्पेल किया और सितंबर में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ऐंठन के बाद से पीठ की समस्या से उबरने के बाद अब वो ठीक दिख रहे हैं. मैकडोनाल्ड ने कहा- मार्श पूरी तरह से फिट हैं और गेंदबाजी के लिए उपलब्ध हैं. ऐसे में ब्यू वेबस्टर या जोश इंगलिस बॉक्सिंग डे पर अपना टेस्ट डेब्यू नहीं करेंगे. इंगलिस ने सोमवार और मंगलवार को एमसीजी में टीम के साथ बिल्कुल भी ट्रेनिंग नहीं की है, क्योंकि उन्होंने सोमवार रात को पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए बीबीएल मैच में मार्वल स्टेडियम में खेला था. क्या सीन एबॉट को मिलेगा मौका? मैकडोनाल्ड तेज गेंदबाज सीन एबॉट के टीम में शामिल होने पर खुश दिखे. वह बोले- अगर मेलबर्न टेस्ट पांच दिन तक चलता है और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर दबाव पड़ता है तो सिडनी में उनकी जरूरत पड़ सकती है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए दोनों टीमें भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, तनुष कोटियन. ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड (उप-कप्तान), स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, म‍िचेल मार्श, झाय रिचर्डसन, म‍िचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर. मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड कुल टेस्ट मैच: 116 जीत: 67 हार: 32 ड्रॉ: 17 मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया h2h कुल टेस्ट मैच: 14 भारत जीता: 4 ऑस्ट्रेलिया जीता: 8 ड्रॉ: 2 टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत 295 रनों से जीता) 6-8 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट से जीत) 14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन (ड्रॉ) 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न 03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी recent visitors 73

रसोईघर में सब्जियों के साथ जहर न आ जाए, हरी-भरी सब्जियां भी नहीं हैं सुरक्षित, कृषि वैज्ञानिको ने चेताया

भोपाल ! ठंड बढ़ते ही हरी साग-सब्जियां बाजार में नजर आने लगती हैं. दावा किया जाता है कि इन हरी सब्जियों को खाना काफी लाभदायक होता है क्योंकि इनमें अनेक विटामिन और पोषक तत्वों की भरमार होती है, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो हरी सब्जियों पर आंख बंद करके भरोसा करना खतरनाक हो सकता है. दरअसल, इन सब्जियों को कीड़ों से बचाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने को लेकर रासायनिक कीटनाशक व दवाइयां का इस्तेमाल किया जाता है, जिनके ज्यादा उपयोग से ये सब्जियां जहरीली हो जाती हैं. वर्तमान समय में अधिक उत्पादन और जल्द कीटनाशकों से उपचार के लिए अधिकांश किसान रासायनिक सिस्टमिक कीटनाशक दवाइयां का उपयोग करते हैं. लेकिन यह दवाइयां इतनी खतरनाक होती हैं कि इनका प्रभाव सब्जियों से कभी समाप्त नहीं होता. ये अगर इंसानों के शरीर में प्रवेश कर जाएं तो खतरनाक बीमारियां का कारण बन जाती हैं. शुरुआती स्तर पर इनसे शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां होती है लेकिन खतरनाक केमिकल्स के प्रभाव से कैंसर तक हो सकता है. कृषि वैज्ञानिक विजय कुमार पराड़कर ने बताया, ” आज के वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है पर अभी भी अधिकांश किसान रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग कर खेती करते हैं. परंतु जब वे खेतों में कीटनाशक का उपयोग करते हैं तो उन कीटनाशक दवाइयां पर लिखे निर्देशों को कई बार अनदेखा कर देते हैं. उनमें साफ लिखा हुआ होता है कि जब सब्जियों का पौधा फूल या प्राथमिक स्थिति में होता है, तब उसका उपयोग नियमित मात्रा में करना चाहिए और सब्जी तोड़ने या बाजार में भेजने के लगभग 10 या 7 दिन पूर्व इनका छिड़काव पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए, लेकिन कुछ ऐसे सिस्टमिक रासायनिक कीटनाशक होते हैं जिनका असर खत्म ही नहीं होता.” रासायनिक कीटनाशकों व उत्पाद दवाओं के इस्तेमाल से की जाने वाली खेती की जगह अब प्राकृतिक खेती को जोर दिया जाने लगा है. ऐसी खेती से पैदा हुई सब्जियां, फसलें और फल काफी सुरक्षित माने जाते हैं. प्राकृतिक खेती के लिए लोगों में जागरूकता भी आ रही है, जिसमें पुराने जमाने में इस्तेमाल किए जाने वाले प्राकृति संसाधन व कीटनाशक जैसे गोमूत्र, कड़वी नीम,राख आदि का उपयोग किया जाता है. इससे फसलों को बीमरियों से बचाने के साथ इंसानों को भी भयानक बीमारियों से बचाया जा सकता है. recent visitors 211