नमो मैराथन रन: युवाओं ने दिखाया जोश और देशभक्ति का उत्साह

नमो मैराथन रन: युवाओं ने दिखाया जोश और देशभक्ति का उत्साह

Namo Marathon Run: Youth display enthusiasm and patriotic zeal जितेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर ! सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज नमो मैराथन रन का आयोजन राइट टाउन स्टेडियम से किया गया।जो विकसित और आत्म निर्भर भारत की थीम पर आयोजित था। देशभर के 45 शहरों में एक साथ हो रहे इस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर में उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह थे। साथ ही सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडेय, नीरज सिंह, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह,जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अतिथियों ने मंच पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की मैराथन शुभारम्भ अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह दौड़ ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है, जो नशा मुक्त भारत,आत्मनिर्भर भारत और फिट इंडिया को बढ़ावा देता है। उन्होंने नशा से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी देकर उससे दूर रहने को कहा और स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया।रेस की शुरुआत अशोका होटल के सामने से हुई, जहां पर मंत्री सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर पहले लड़कों की दौड़ को रवाना किया। इसके तुरंत बाद लड़कियों की रेस को भी हरी झंडी दिखाई गई। मैराथन प्रतिभागियों ने अग्रवाल चौक होते हुए ओवर ब्रिज से महानदा, छोटीलाइन,शास्त्री ब्रिज, तीन पट्टी मार्ग होते हुए रविशंकर शुक्ल स्टेडियम तक दौड़ लगाई। इन्हें मिला पुरस्कार नमो मैराथन में अमरदीप पाल प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही अखिलेश यादव द्वितीय तथा तृतीय स्थान राजेंद को मिला। बालिकाओं में कोमल साहू प्रथम स्थान पर रही। अंशिका लोधी द्वितीय तथा नेहा यादव को तृतीय स्थान मिला। प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 5100 और तृतीय पुरस्कार 2100 नगद दिया गया साथ ही ट्रैक सूट, रनर शू और ट्रॉफी प्रदान किया गया।इसके साथ ही 7 अन्य धावकों को प्रथम दसवां स्थान प्राप्त किया उन्हें सांत्वना पुरस्कर भी दिया गया।नमो मैराथन रन में हजारों युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरा माहौल जोश, देशभक्ति और जागरूकता के नारों से गूंज उठा। इस रन का उद्देश्य आत्मनिर्भर व विकसित भारत के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। recent visitors 112

कान्हा नेशनल पार्क के 97 गाइडों को मिला तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण

कान्हा नेशनल पार्क के 97 गाइडों को मिला तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण

97 guides of Kanha National Park received three-day refresher training मंडला । विश्व प्रसिद्ध Kanha National Park में पर्यटकों को बेहतर सफारी अनुभव और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क प्रबंधन द्वारा 97 गाइडों के लिए तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। खटिया स्थित ईको सेंटर में सरही और खटिया रेंज के गाइडों को नेचरलिस्ट ट्रेनरों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को संपन्न इस शिविर में गाइडों को वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक संपदा, स्थानीय संस्कृति और पर्यटक संवाद कौशल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन जानकारी दी गई । प्रशिक्षण की शुरुआत नेचर सफारी से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को जंगल की विविधता, तितलियों, पक्षियों, सरीसृपों और पार्क के नियमों के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी गई। संचार कौशल पर विशेष सत्र आयोजित कर गाइडों को पर्यटकों के साथ प्रभावी संवाद बनाने की तकनीकें बताई गईं। नेचर ट्रेल के दौरान गाइडों ने जंगल के वातावरण को नजदीक से समझा और प्रमुख शाकाहारी प्रजातियों के साथ-साथ आदिवासी जीवनशैली पर विशेष जानकारी प्राप्त की । रोचक सत्रों के माध्यम से गाइडों को जानवरों के व्यवहार, केस स्टडी और रोल प्ले के जरिए व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने का अवसर मिला। “कौन कितना है हटके” जैसे इंटरैक्टिव सत्रों ने प्रशिक्षण को और अधिक ज्ञानवर्धक बनाया ।समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ याजुवेंद्र उपाध्याय, स्नेहा सुंदरम, अभिलाष वर्शी, आशीष कछवाहा और फील्ड बायोलॉजिस्ट ने अपने अनुभव साझा करते हुए गाइडों को पर्यटकों के साथ बेहतर तालमेल बनाने और कान्हा की विशेषताओं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने के टिप्स दिए।कान्हा प्रबंधन ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद गाइड पर्यटकों को न केवल वन्यजीवों और जंगल की अनोखी जैव विविधता से परिचित कराएंगे, बल्कि संरक्षण और स्थानीय संस्कृति के महत्व को भी प्रभावी ढंग से समझा पाएंगे। इससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को कान्हा भ्रमण के दौरान और अधिक समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा। recent visitors 81

MPWLC में 10 करोड़ का टेंडर घोटाला: नियम ताक पर, चहेती फर्मों को करोड़ों का फायदा,पढ़िए पूरी पड़ताल

MPWLC tender scam: Rules flouted, favoured firms benefit by crores; learn how officials are committing fraud भोपाल। MPWLC Scam in 10 crores मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन (MPWLC) में सड़क और साइनज के करीब 10 करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर गंभीर गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं। शिकायतें बताती हैं कि अधिकारियों ने तय नियमों की अनदेखी कर चहेती फर्मों को फायदा पहुँचाया और पात्रता की मूल शर्तें पूरी न करने के बावजूद उन्हें क्वालिफाई कर दिया। टेंडर की पहली शर्त ही टूटी MPWLC Scam in 10 crores जुलाई 2025 में जारी इस टेंडर में साफ लिखा था कि भाग लेने वाली फर्म मध्य प्रदेश पीडब्ल्यूडी में पंजीकृत होनी चाहिए। लेकिन कॉर्पोरेशन ने एवेन्यू ग्राफिक्स, सत्यम ग्राफिक्स और अबुल फैज जैसी फर्मों को भी क्वालिफाई कर लिया, जिनका रजिस्ट्रेशन उस वक्त नहीं था। हद तो यह कि एक फर्म ने तो टेंडर जारी होने के बाद आवेदन किया, जो कि नियमों के हिसाब से अमान्य है। OEM सर्टिफिकेट के बिना भी क्वालिफाई MPWLC Scam in 10 crores पड़ताल में यह भी सामने आया कि इन फर्मों के पास ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) का इनकॉरपोरेशन सर्टिफिकेट तक नहीं था। बावजूद इसके उन्हें प्रजेंटेशन के लिए बुलाया गया और बाद में दस्तावेज़ लेकर खानापूर्ति कर दी गई। प्रतिस्पर्धा खत्म, थ्री एम वेंडर बाहर इस टेंडर में छह वेंडर शामिल हुए थे, जिनमें तीन थ्री एम इंडिया से और तीन ओराफिल से थे। लेकिन अधिकारियों ने एक पेपर के आधार पर थ्री एम इंडिया के सभी वेंडरों को बाहर कर दिया। जबकि उनके पास पीडब्ल्यूडी रजिस्ट्रेशन और सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। इससे प्रतिस्पर्धा घट गई और अनुमान लगाया जा रहा है कि टेंडर सामान्य से 20–25% कम दर पर मंजूर होने की बजाय केवल ढाई प्रतिशत कम दर पर खोला गया। नियमों की अनदेखी, पारदर्शिता पर सवाल जानकारों का कहना है कि टेक्निकल बिड खुलने के सिर्फ एक घंटे बाद ही फाइनेंशियल बिड भी खोल दी गई, जबकि नियमानुसार इसमें कम से कम 24 घंटे का अंतर होना चाहिए। इस प्रक्रिया से किसी भी वेंडर को आपत्ति दर्ज कराने का मौका ही नहीं मिला। जवाबदेही से बचते अधिकारी जब चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “हमने पीडब्ल्यूडी एनआईटी के अनुसार फर्मों को क्वालिफाई किया है, बाकी जानकारी अधीक्षण यंत्री से लीजिए।”अधीक्षण यंत्री एसके जैन का कहना था कि “स्टैंडर्ड मानकों के हिसाब से कार्रवाई हुई है और रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वाली फर्म को भी पात्र माना जाता है। शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है।”वहीं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की एसीएस रश्मि अरुण शमी ने कहा, “मुझे जानकारी नहीं है, पता करती हूं।” एमडी अनुराग वर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। recent visitors 170

बैतूल में छात्रों के पैदल मार्च के बाद जागा प्रशासन, जांच में मिली गड़बड़ी तो की कार्रवाई

बैतूल में छात्रों के पैदल मार्च के बाद जागा प्रशासन, जांच में मिली गड़बड़ी तो की कार्रवाई

The administration woke up after the students’ march in Betul, and took action after an investigation found irregularities. बैतूल ! शाहपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्राचार्य पंकज शरण को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया गया है। स्टाफ नर्स सोनम हनोते और काउंसलर पूजा दुबे की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। साथ ही मेस ठेकेदार आलोक सिंह की निविदा निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें बुधवार को करीब 600 छात्र भोजन की खराब गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर विरोध जताते हुए शाहपुर से बैतूल कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल पड़े। छात्र 36 किलोमीटर दूर बैतूल जाने के लिए निकले और बरेठा तक पहुंच गए।कलेक्टर और केंद्रीय मंत्री मौके पर पहुंचेस्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी शाहपुर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को बसों से वापस हॉस्टल भेजा। मौके पर केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके भी पहुंचे। दोनों ने छात्रों से करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की। वहीं छात्रों की शिकायतों पर कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट आयुक्त को भेजी। रिपोर्ट में खराब भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की कमियां सही पाई गईं। इसके बाद प्रशासन ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर यह कार्रवाई की है। recent visitors 91

शिवपुरी में किसान की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा, जीतू पटवारी बोले- अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

शिवपुरी में किसान की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा, जीतू पटवारी बोले- अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

The case of beating of a farmer in Shivpuri gained momentum, Jitu Patwari said – we will not tolerate atrocities. शिवपुरी। करैरा में खाद के टोकन के लिए लाइन में लगे किसान को नायब तहसीलदार द्वारा थप्पड़ मारने की घटना ने प्रदेश की सियायत को गर्मा दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। उधर तहसीलदार कल्पना शर्मा ने कहा कि किसान व्यवस्था बिगाड़ रहा था। हंगामे के बाद वहां पहुंचे किसान कांग्रेस के नेता मान सिंह फौजी ने पीड़ित किसान की बात मोबाइल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से करवाई। पटवारी ने कहा कि किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अब कलेक्टर से शिकायत कर नायब तहसीलदार पर कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार खाद वितरण केंद्र पर टोकन लेने के लिए किसानों की लाइन लगी थी। आरोप है कि इसी दौरान लाइन में धक्का-मुक्की के दौरान हाथरस गांव निवासी महेंद्र राजपूत को नायब तहसीलदार विजय त्यागी ने थप्पड़ मार दिया था। recent visitors 96

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

Chhindwara Congress took out an anti-tax procession against the Municipal Corporation. छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे टैक्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शिवाजी चौक राजीव भवन से शुरू हुई रैली फव्वारा चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां निगम पर टैक्स कम करने की मांग रखी।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘टैक्स की अर्थी’ भी निकाली। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव मटकी पकड़े आगे चल रहे थे, जबकि पीछे कार्यकर्ता अर्थी को कांधा देकर ले जा रहे थे। इस दौरान बैंड की धुन पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ बजाया गया और शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निगम कमिश्नर, महापौर और सभापतियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनता के पैसे से गाड़ी में डीजल डलवाने वाले हरामखोर कहां हैं? इतना ही नहीं, इतना ही नहीं, ओकटे ने पुलिस को भी चेतावनी दी कि कांग्रेस के खिलाफ फर्जी केस बनाना बंद करें, वरना उन्हें भी जवाब देना होगा।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के अलावा पूर्व अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण चौधरी, निगम अध्यक्ष सोनू मागो, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े, जय सक्सेना, पिंचू बैस, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। recent visitors 87

बीजेपी पूर्व सांसद का विवादित बयान , जब नेपाल जैसी क्रांति आएगी तो राहुल-अखिलेश का घर फूंक दिया जाएगा’

Former BJP MP’s controversial statement: “When a revolution like the one in Nepal comes, Rahul and Akhilesh’s houses will be burnt down.” Subrat Pathak: भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने एक बार फिर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। गुरुवार को कन्नौज में सुब्रत पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर भारत में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी कोई क्रांति होती है, तो सबसे पहले राहुल गांधी और अखिलेश यादव के घर फूंक दिए जाएंगे। इन सभी के ऊपर भ्रष्टाचार के मुकदमें हैं। सुब्रत पाठक ने कहा कि देश में अगर कोई क्रांति निकलेगी तो वह देशद्रोही होंगे। ऐसे देशद्रोही अगर सड़कों पर आएंगे, तो राष्ट्रवादी भी सड़कों पर उतरेंगे और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। पाठक ने विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल,अखिलेश, लालू सहित कई विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर मुकदमे चल रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि 2014 में जब जनता ने ईवीएम के जरिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया,वही असली लोकतांत्रिक क्रांति थी। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकियों की भाषा की ओर इशारा करते हुए कहा कि बम फोड़ना और विस्फोट करना उनकी सोच है, जो विपक्ष की बयानबाजी में झलकता है। भाजपा के पूर्व सांसद ने ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री मोदी पर कोई ठोस सबूत के साथ आरोप नहीं लगाया है। उनका मकसद सिर्फ एक परिवार को सत्ता में बनाए रखना है। पाठक ने कहा कि देश चाहता था कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के प्रधानमंत्री बनें, लेकिन उन्हें बनने नहीं दिया गया… यह उनकी (कांग्रेस की) मानसिकता को दर्शाता है। वे शायद यह बदरता नहीं कर सकते कि एक पिछड़े समुदाय का व्यक्ति प्रधानमंत्री बने और देश का नेतृत्व कर रहा है। recent visitors 176