इंदौर में दो मरीजों को मिला नया जीवन, मध्यप्रदेश में पहली बार हुआ इंटर हॉस्पिटल किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट

इंदौर कई बार परिवार में डोनर नहीं मिलने के कारण सही समय पर किडनी ट्रांसप्लांट नहीं हो पाती है, जिसका खामियाजा मरीज को भुगतना पड़ता है। लेकिन शहर में इंटर अस्पताल किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट से दो मरीजों को नया जीवन मिल पाया है। इसमें दो महिलाओं ने किडनी देकर एक-दूजे का सुहाग बचाया है। ऐसी सफलता दो अलग-अलग अस्पतालों के डॉक्टरों की पहल से मिली। नेफ्रोलाजिस्ट डॉ. संदीप सक्सेना और डॉ. नेहा अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में 31 वर्षीय मरीज का ब्लड ग्रुप उनकी पत्नी से मैच नहीं हो रहा था। मरीज का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है, जबकि उनकी पत्नी का बी पॉजिटिव है। वहीं एक अन्य अस्पताल में 47 वर्षीय मरीज लंबे समय से बीमारी है, उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं। मां की उम्र अधिक होने से डोरनर नहीं बनाया डोनर के रूप में पहले उनकी मां सामने आई परंतु उनकी उम्र अधिक होने के कारण उन्हें डोनर नहीं बनाया जा सकता था। इसके बाद उनकी पत्नी का ब्लड ग्रुप मैच नहीं हो रहा था। ऐसे में दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के पति को किडनी दी। डॉक्टरों का दावा है कि इंटर अस्पताल किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट प्रदेश में पहली बार हुआ है। सोटो से ली अनुमति डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसप्लांट के लिए सोटो (स्टेट आर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन) से मंजूरी लेनी होती है। हमने रिपोर्ट और दस्तावेज सोटो के हेड डॉ. संजय दीक्षित के सामने प्रस्तुत किए। जांच करने के बाद हमें ट्रांसप्लांट की मंजूरी दी। शर्त थी कि दोनों अस्पतालों में एक साथ एक ही समय पर दोनों ट्रांसप्लांट शुरू करने होंगे, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी या विवाद न हो। हमने कोऑर्डिनेशन करते हुए एक ही समय पर सफलतापूर्वक यह ट्रांसप्लांट किया गया। recent visitors 152

पुणे में लिव इन पार्टनर के किसी और के साथ अफेयर का था शक, इसलिए मारा

पुणे  एक एसी मेंटेनेंस फर्म में सुपरवाइजर के तौर पर काम करने वाले 32 वर्षीय शख्स को वाकड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शख्स पर अपनी लिव-इन पार्टनर (27) की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। घटना हैरान कर देने वाली है। हत्या के बाद आरोपी लिव इन पार्टनर की लाश को ठिकाने लगाने के लिए 130 किमी दूर गया। उसके बाद अपने तीन साल के बेटे को मंदिर के शहर अलंदी में छोड़ आया। बाद में बच्चे के लापता होने की खुद ही शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी गढ़ी लेकिन पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर की रात को वाकड़ में सर्विस रोड पर अपने साथी की हत्या करने के बाद, व्यक्ति ने शव को अपने चार पहिया वाहन में लगभग 130 किलोमीटर दूर सतारा जिले के खंडाला तहसील के खंबाटकी घाट तक ले जाकर फेंक दिया। बाद में, वह मारुंजी में अपने फ्लैट पर वापस आया और सोते हुए लड़के को लगभग 30 किलोमीटर दूर अलंदी ले गया और उसे वहीं छोड़ दिया। किसी और के साथ अफेयर का था शक वरिष्ठ निरीक्षक निवृति कोल्हटकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पार्टनर का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है। 6 सालों से लिव इन में रह रही थी महिला बीड जिले के परली की रहने वाली थी। वह शादी के छह महीने बाद ही अपने पति से अलग हो गई थी और पिछले पांच-छह सालों से फर्म के सुपरवाइजर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। सुपरवाइजर भी शादीशुदा है और उसकी पत्नी और बच्चे मावल तहसील के बौर में रहते हैं। वह हिंजेवाड़ी में एक चाय की दुकान भी चलाता है। उसने मारुंजी में एक फ्लैट किराए पर लिया था, जहां उसकी लिव-इन पार्टनर अपने बेटे के साथ रह रही थी। ऐसे मिला लड़का कोल्हटकर ने बताया कि 25 नवंबर की शाम को व्यक्ति ने हिंजेवाड़ी पुलिस से अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क किया, जिसे उसने खुद अलंदी में छोड़ दिया था। वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि जब वह व्यक्ति पुलिस स्टेशन में था, तब हिंजेवाड़ी पुलिस को पता चला कि उसका लड़का आलंदी में पाया गया है और वह वहां की पुलिस की हिरासत में है। लिव इन पार्टनर के गायब होने की छिपाई बात हिंजेवाड़ी पुलिस ने उसे अपने वाकड समकक्षों से संपर्क करने के लिए कहा क्योंकि उसने उन्हें बताया कि लड़का भुमकर चौक इलाके से लापता हो गया है। उसने महिला के बारे में कुछ भी नहीं बताया। जब पुलिस को पता चला कि लड़के की मां लापता है, तो उन्होंने उसे हिरासत में नहीं लिया और उससे कहा कि वह पहले उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने लड़के के नाना-नानी को सूचित किया, जो बाद में आलंदी के लिए रवाना हो गए। ट्रक ड्राइवर ने देखी महिला की लाश 26 नवंबर की सुबह, वह व्यक्ति वाकड पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने साथी से संबंधित गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इधर 26 नवंबर को, एक ट्रक चालक का ट्रक खंबाटकी घाट सेक्शन में पास खराब हो गया। वह वहां रुका था, तभी उसने झाड़ियों में एक महिला का शव देखा। शख्स ने खंडाला पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पाया कि महिला के शरीर पर चोटें थीं। ऐसे पुलिस ने पकड़ा कोल्हटकर ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि जब वह अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए हिंजेवाड़ी पुलिस के पास गया तो उसने अपने साथी के बारे में क्यों नहीं बताया। कोल्हटकर ने कहा कि जब हमने उसके सेलफोन रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि 24 नवंबर से 26 नवंबर के बीच उसका गैजेट नियमित अंतराल पर बंद था। बुधवार को मामला तब बदल गया जब सतारा पुलिस ने पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस को खंबाटकी घाट सेक्शन में महिला के शव के बारे में सूचित किया। हमने पाया कि लापता महिला और शव पर मंगलसूत्र एक ही था। फिर हम उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले आए। उसने 24 नवंबर की देर रात भूमकर चौक के पास सर्विस रोड पर हथौड़े से अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने की बात स्वीकार की। फिर उसने शव को खंबाटकी घाट सेक्शन में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को हत्या, साक्ष्य नष्ट करने तथा बीएनएस के एक अपराधी को बचाने के लिए झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। recent visitors 76

MLA निर्मला सप्रे के मामले पर बोले VD Sharma, Nirmala Sapre का Congress से मोह भंग हो चुका है

भोपाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायक निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवालों के जवाब दिए।सागर जिले की एकमात्र कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान 5 मई को राहतगढ़ में सीएम के सामने बीजेपी की सदस्यता ली थी। इस कार्यक्रम में निर्मला ने सीएम के हाथों बीजेपी का गमछा गले में डाला था। निर्मला को दलबदल किए आज 84 दिन हो चुके हैं निर्मला ने विधानसभा को दिया जवाब-कांग्रेस से मोहभंग बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से  पूछा कि आपने निर्मला सप्रे को बीजेपी में शामिल किया है तो अब उन्हें बीजेपी और कांग्रेस के बीच क्यों लटका कर रखा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा- मुझे जो जानकारी है उन्होंने शायद विधानसभा को लिखकर दिया कि मेरा कांग्रेस से मोहभंग हुआ है। मैं विधायक हूं। जनता की सेवा के लिए चुनकर आई हूं। जनता के लिए मेरा अधिकार है कि मुख्यमंत्री से मिलूं। जीतू बोले- निर्मला का इस्तीफा देकर चुनाव लड़वाएं सीएम निर्मला सप्रे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- मैं मोहन यादव को चुनौती दे रहा हूं कि आप इतने लोकप्रिय मुख्यमंत्री हो तो आप निर्मला सप्रे को इधर से उधर क्यों घुमा रहे हो। आप में दम होगा तो आप जीतोगे, हम जनता के बीच में जाएंगे हम में दम होगा तो हम जीतेंगे। जनता के ऊपर छोड़ो, वह क्या करना चाहती है। आप पहले लोकसभा चुनाव में उन्हें ले गए। और हाथ ऊंचा करा दिया ये हमारी पार्टी में आईं। और अब डर क्यों? क्या कारण है कि आप इस्तीफा नहीं दिलवा रहे हो अगर आपकी बहादुरी है तो इस्तीफा दिलवाओ। हम कोर्ट से हटवाएंगे दिसंबर के सत्र में विधानसभा में बैठने को लेकर जीतू पटवारी ने कहा हम तो चाहते हैं वह सदन में बैठें। अगर बीजेपी में गई है तो इस्तीफा दे। हम तो उन्हें कोर्ट जाकर हटवाएंगे ही और फिर जनता के जहां पर ऊपर जाकर छोड़ेंगे कि वह क्या चाहती है। लेकिन मोहन यादव और जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उनका इस्तीफा क्यों नहीं करवा रही है? निर्मला सप्रे तो डरेगी क्योंकि उसको हारना है लेकिन बीजेपी तो बहादुर है इस्तीफा दिलवाओ और जनता के बीच में जाओ। सप्रे के खिलाफ इसी हफ्ते कोर्ट जाएगी कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत भी की थी। लेकिन, अब तक इस मामले में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में अब कांग्रेस हाईकोर्ट जाने वाली है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार याचिका पर लीगल एक्सपर्ट के साथ काम करवा रहे हैं। संभव है कि इसी हफ्ते भर के अंदर कांग्रेस सप्रे की विधानसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी। विजयपुर के रिजल्ट से सप्रे टेंशन में उपचुनाव में कांग्रेस ने मंत्री रामनिवास रावत को हराकर विजयपुर सीट जीती है। वहीं, बुधनी सीट पर 2023 विधानसभा चुनाव के मुकाबले उप चुनाव में बीजेपी की लीड 91000 तक घटाने में कामयाबी मिली है कांग्रेस इसे बड़ी सफलता मानकर चल रही है। पार्टी उत्साहित है। ऐसे में कांग्रेस निर्मला सप्रे को इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे रही है। वहीं, विजयपुर के रिजल्ट के बाद अब निर्मला सप्रे टेंशन में है। रावत छह बार के विधायक होने के बावजूद अपनी ही सीट पर सत्ताधारी दल की टिकट पर चुनाव लड़े और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे पहली बार विधायक बनी हैं, ऐसे में उन्हें डर है कि उपचुनाव में यदि भाजपाइयों ने साथ ना दिया तो उनकी मुश्किल बढ़ सकती है। recent visitors 78

साल 2025 में मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया

जयपुर  जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जयपुर जिले में वर्ष 2025 के लिए मकर संक्रांति एवं शीतला अष्टमी (मेला चाकसू) का स्थानीय अवकाश घोषित किया है. जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर अगले साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी (मंगलवार) एवं शीतला अष्टमी 21 मार्च (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने दोनों ही जिलों (जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण) के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए हैं. बता दें कि मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी का पर्व जयपुर जिले में धूमधाम से मनाया जाता है. इन दोनों ही त्योहार पर आम जनता का उत्साह देखने वाला होता है. जयपुर जिले में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी देखने लायक होती है. मकर संक्रांति पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिलता है. लोग पतंगबाजी के लिए सुबह से ही छत पर चढ़ जाते हैं और पतंगबाजी का दौर देर शाम तक जारी रहता है. इस दिन लोग दान पुण्य भी करते हैं. मकर संक्रांति पर खरमास का समापन होता है और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाती है. इसी तरह शीतला अष्टमी पर जयपुर के चाकसू कस्बे में शील की डूंगरी पर शीतला माता का दो दिवसीय लक्खी मेला लगता है. इस मेले में दूर दराज से लोग शीतला माता के दर्शन करने आते हैं. इस दिन माता को ठंडे पकवानों का भोग भी लगाया जाता है. बता दें कि कलेक्टर अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर साल में दो अवकाश घोषित कर सकते हैं, इसलिए जयपुर कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी का अवकाश घोषित किया है. recent visitors 166

बैतूल में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के कर्मचारी ने सैलरी ना बढ़ने से नाराज होकर 18 लाख रुपये के सामान को नुकसान पहुंचाया

बैतूल  बैतूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शॉपिंग मॉल के कर्मचारी ने सैलरी ना बढ़ाने पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचाया. उसने करीब 18 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. मॉल के इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन में लगे CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है. यह घटना 2 नवंबर की बताई जा रही है. CCTV फुटेज में दिख रहा है कि मॉल का कर्मचारी कमल पवार स्टील के कड़े से डिस्प्ले पर लगे 11 एलईडी टीवी की स्क्रीन को खरोंच रहा है. इसके बाद वह रेफ्रिजरेटर सेक्शन में जाकर 71 फ्रिज को डेंट मारकर डैमेज कर देता है. घटना का पता तब चला जब अन्य कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन को चेक किया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी अपने कड़े से टीवी स्क्रीन और फ्रीज को डैमज कर रहा है. सैलरी ना बढ़ने पर गुस्साए कर्मचारी ने सामान को नुकसान पहुंचाया बताया जा रहा है कि दीपावली से पहले कमल पवार ने मॉल के मालिक से सैलरी बढ़ाने की मांग की थी. जब इसे नजरअंदाज कर दिया गया, तो उसने गुस्से में आकर तीन दिन की छुट्टी ली. काम पर लौटने के बाद उसने सामान को नुकसान पहुंचाया. शोरूम के मैनेजर संजय गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि हमने कभी सोचा नहीं था कि हमारा खुद का कर्मचारी इतना बड़ा नुकसान कर देगा. अब इन सामानों को कैसे बेचें, यह हमारे लिए बड़ी समस्या है. पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मिली जमानत पुलिस ने आरोपी कमल पवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, आरोपी ने खुद को मानसिक रोगी बताते हुए जमानत ले ली. टीआई रविकांत डेहरिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की हरकतों के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. recent visitors 54

मुरैना में बोरवेल में गिरे कुत्ते का रेस्क्यू जारी, बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा

मुरैना  आमतौर पर बोरवेल में बच्चों के गिरने के बाद उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है और बचाने का प्रयास किया जाता है। लेकिन मुरैना में पुलिस बल एक डॉग के बच्चे को बोरवेल से बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। डॉग का बच्चा बुधवार शाम काे बोरवेल में गिरा था। तभी से उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनाक्रम के मुताबिक शहर के पुलिस लाइन 16 बीघा इलाके में बुधवार की शाम एक श्वान का बच्चा बोरवेल में गिर पड़ा। बच्चा बोरवेल के पाइप के बगल से मिट्टी धंसकने से खाली हुई जगह में गिरा है। पहले लोगों ने प्रयास किया, लेकिन वह निकला नहीं। रात नौ बजे नगर निगम के कर्मचारी लोडर मशीन लेकर पहुंचे थे। तब से रात तक मशीन से खुदाई जारी रही। श्वान का बच्चा लगभग 30 से 40 फीट गहराई में बताया जा रहा है। लेकिन रात में बच्चे की आवाज आना बंद हो गया। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया। सुबह आवाज आई तो शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन गुरुवार सुबह जब बोरवेल से फिर कुत्ते के बच्चे की आवाज आना शुरू हुआ तो पुलिस लाइन के आरआई के नेतृत्व में फिर से कुत्ते के बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर लगातार खुदाई की जा रही है। जिससे बच्चे को निकाला जा सके। मानवीयता की झलक दिखी पुलिस में पूरा ऑपरेशन पुलिस बल निगम के सहयोग से चला रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए शहर के लोग भी एकत्रित हो गए हैं। सभी को उम्मीद है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कुत्ते के बच्चे को बचा लिया जाएगा। चूंकि इस तरह का किसी पशु को बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। इसलिए भी शहर भर में चर्चा का विषय बना है। पुलिस के अफसरों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो कुत्ते के बच्चे को सकुशल बचा लिया जाएगा! recent visitors 69

बीना विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस: पटवारी ने भाजपा पर कसा तंज कहा- इधर-उधर क्यों घुमा रहे

Congress will go to court against Bina MLA Nirmala Sapre: Patwari took a dig at BJP and said- why are you beating around the bush भोपाल । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायक निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवालों के जवाब दिए। सागर जिले से कांग्रेस की एकमात्र विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान 5 मई को राहतगढ़ में सीएम के सामने बीजेपी की सदस्यता ली थी। इस कार्यक्रम में सीएम ने बीजेपी का गमछा उनके गले में डालकर पार्टी में स्वागत किया था। निर्मला को दल-बदल किए आज 84 दिन हो चुके हैं। उन्होंने अब तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। अब कांग्रेस निर्मला की सदस्यता खत्म कराने को लेकर हाईकोर्ट में अगले चार-पांच दिनों में याचिका दायर करने जा रही है। 5 मई को विधायक निर्मला सप्रे को सीएम डॉ. मोहन यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वीडी बोले- निर्मला ने विधानसभा को जवाब दिया है recent visitors 283