वनकर्मियों ने रात भर दिया पहरा, सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, हाथी के बच्चे को बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंचाया

उमरिया  मध्य प्रदेश में इन दिनों हाथियों की चर्चा बहुत हो रही है, बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हुई 10 हाथियों की मौत का रहस्य अभी बना हुआ है, इस बीच हाथियों के जंगल छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचने की खबरें भी आ रही है, अब एक हाथी का बच्चा भटककर एक खेत में घुस गया, सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंचाया। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हुई हाथियों की मौत के बाद से किरकिरी झेल रहा वन विभाग इस समय चुस्त दुरुस्त बना हुआ है, एक एक हाथी सहित अन्य जानवरों के मूवमेंट पर विशेष निगरानी राखी जा रही है, गस्ती दल, टास्क फ़ोर्स सब एक्स्ट्रा एक्टिव मोड में हैं और एक एक खबर पर तत्काल मूव कर रहे हैं। भटककर खेत में पहुंचा हाथी का बच्चा   वन विभाग को इसी दौरान सूचना मिली कि एक हाथी का बच्चा भटककर खेत में पहुंच गया है, सूचना मिलते ही उमरिया और कटनी के वन अमला एक्टिव हुआ, हाथी के बच्चे की खोजबीन की गई तो वो एक किसान के धान के खेत में मिला, उसके रेस्क्यू के लिए प्लानिंग की गई। वनकर्मियों ने रात भर दिया पहरा, सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन वन विभाग  के करीब 100 कर्मचारियों की टीम रात भर खेत में हाथी के बच्चे पर निगरानी रखे रही, अफसरों ने चार हाथियों की टीम बनाई और फिर उजाला होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, थोड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने सफलता पूर्वक हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर लिया और फिर पिकअप वाहन से बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पहुंचा दिया। recent visitors 110

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ हरे निशान में बंद हुए

मुंबई भारतीय शेयर बाजार ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की संभावित जीत का स्वागत किया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में आईटी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत चढ़कर 80,378.13 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 270.75 अंक या 1.12 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,484 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 110.15 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़ने के बाद 52,317.40 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 1,240.35 अंक या 2.21 प्रतिशत चढ़ने के बाद 57,355.80 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 402.65 अंक या 2.18 प्रतिशत चढ़ने के बाद 18,906.10 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियलिटी, मीडिया और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सारे सेक्टर हरे निशान पर कारोबार करने के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी और मारुति टॉप गेनर्स रहे। टाइटन, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स रहे। बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3,013 शेयर हरे, 961 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 89 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों के अनुसार, अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद वैश्विक बाजारों में राहत की लहर देखी गई, जिससे ट्रंप के मजबूत जनादेश के साथ राजनीतिक अनिश्चितता कम हुई। इससे कर कटौती और सरकारी खर्च में वृद्धि की उम्मीदों से प्रेरित मजबूत जोखिम-भावनाएं पैदा हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि घरेलू खरीद व्यापक आधार पर हुई, जिसमें आईटी ने अमेरिका में आईटी खर्च में उछाल की उम्मीद में बढ़त हासिल की। आईटी दूसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार अमेरिका में बीएफएसआई खर्च में सुधार हुआ है, जो भारत के लिए सकारात्मक है। recent visitors 90

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक Scholarship Scheme पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ

भोपाल पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मध्यप्रदेश ट्राइवल अफेयर्स एण्ड शड्यूल कॉस्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (एमपीटीएएएस) पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त, सौरभ सुमन ने नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए है। आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सुमन ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वह अपने जिले की संबंधित संस्थाओं को नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की विधिवत सूचना दे और पात्र विधार्थियों के आवेदन पत्र भरवाना सुनिश्चित करें।   recent visitors 128

मल्लिकार्जुन खरगे ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई

Mallikarjun Kharge congratulated Donald Trump डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बधाई दी. खरगे ने भारत-अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करने की बात की और कहा कि हम अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. शुरुआती नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. चुनाव में जीत के बाद दुनिया भर के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है. कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए लिखा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में जीत की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत और अमेरिका एक मजबूत और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं. यह साझेदारी लंबे समय से सामान्य लोकतांत्रिक मूल्यों, हितों और व्यापक जनसंपर्कों पर आधारित है. हम वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं. recent visitors 227

न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के कारण कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर

नई दिल्ली सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के कारण कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। 2014 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-20 से बाहर हुए हो। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में सिर्फ 93 रन बनाए, जिसमें 70 रन बेस्ट रहे और अब टेस्ट प्रारूप में आईसीसी पुरुष बल्लेबाजों की रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं। भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा हाल ही में समाप्त हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फ्लॉप रहे थे और स्पिनर के खिलाफ सस्ते में विकेट गंवा रहे थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड पहली टीम थी, जिसने भारत को उसके घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन नहीं निकले थे। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 26वें पायदान पर हैं। टेस्ट में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं, उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर दोहरा शतक लगाया था। रूट के बाद केन विलियमसन और हैरी ब्रूक हैं। भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल 16वें पायदान पर मौजूद हैं। भारत के अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा ताजा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे केसाथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन पांचवें स्थान पर हैं। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट हॉल हासिल किया। वॉशिंगटन सुंदर टेस्ट गेंदबाजों की इसी सूची में सात स्थानों के सुधार के साथ 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एजाज पटेल (12 स्थानों के सुधार के साथ 22वें स्थान पर) और ईश सोढ़ी तीन स्थानों के सुधार के साथ 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं। recent visitors 116

श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज होगी

नई दिल्ली श्रीलंका की टीम को इसी सप्ताह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इन्हीं दोनों सीरीजों के लिए श्रीलंका की वनडे और टी20 टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट सिलेक्शन कमिटी ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए जो टीमें चुनी हैं, उनके कप्तान चरित असलंका है। श्रीलंका की टीम पिछले कुछ मैचों से दमदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन देखना ये होगा कि क्या वे न्यूजीलैंड को भी अपनी सरजमीं पर मात दे पाते हैं या नहीं। दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 10 नवंबर को आयोजित होगा। वहीं, वनडे सीरीज की शुरुआत 13 नवंबर से होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 नवंबर को और तीसरा मुकाबला 19 नवंबर को आयोजित होगा। दो टी20 मैच और पहला वनडे मैच दांबुला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच पल्लेकल में आयोजित होना है। T20I टीम इस प्रकार है चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल जनित परेरा, कमिंडु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दुनित वेलालगे, जेफरी वैंडरसे, चमिदु विक्रमसिंघे, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो और असिता फर्नांडो वनडे टीम इस प्रकार है चरित असलंका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, जनित लियानगे, सदीरा समरविक्रमा, निशान मधुशंका, दुनित वेलालगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षणा, जेफरी वैंडरसे, चमिंदु विक्रमसिंघे, असिता फर्नांडो, दिलशान मधुशंका और मोहम्मद शिराज। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने अब भारत को 3-0 से हराया है। ऐसे में श्रीलंका से टेस्ट का बदला न्यूजीलैंड की टीम सीमित ओवरों की सीरीज में लेना चाहेगी। यही कारण है कि सीरीज बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाली है। recent visitors 85

हरियाणा में ठंड की शुरुआत, 24 घंटे में पारे में सामान्य से 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई

हिसार हरियाणा में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। 24 घंटे में पारे में सामान्य से 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार, मेहेंद्रगढ़ और सोनीपत में रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 5 दिन में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के अंत तक रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आने की संभावना है।   भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर ने बताया कि अब मौसम गेहूं की बुआई के अनुकूल है। वैसे सूबे में गेहूं की बुआई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच की बुआई को अगेती बुआई माना जाता है। वहीं, 25 नवंबर तक की बुआई भी पछेती बुआई में नहीं आती। recent visitors 66